गुड्डू पंडित की पत्नी के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर में सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडा ने सौतेले बेटे सार्थक सहित 2 पर FIR दर्ज कराई है। जहां घर में घुसने को लेकर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा व गुड्डू पंडित की पहली पत्नी काजल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो साझा किया। वहीं वीडियो में अखिलेश यादव से न्याय की गुहार भी लगाई। बता दें कि बुलन्दशहर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वायरल वीडियो में अर्चना पांडा बोली, मेरा केस कमजोर किया जाएगा एक और मधुमिता कांड कर दिया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
