203001
किसान संगठन ने किया चक्का जाम, कलेक्ट्रेट गेट पर दिया धरना
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर: एमएसपी कानून और गन्ना समर्थन मूल्य समेत तमाम मांगों को लेकर भाकियू-संयुक्त किसान मोर्चा ने किया चक्का जाम। 50 से अधिक ट्रैक्टरों में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान। किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर दिया धरना और की सरकार के खिलाफ नारेबाजी। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस का रहा कड़ा पहरा, अभी भी कलक्ट्रेट गेट के बाहर डटे हुए हैं किसान।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केआ: न्यूजीलैंड का शरारती परिंदा जो समझदार है
Noida, Uttar Pradesh:दुनिया में कई ऐसे पक्षी है. जो अपनी खूबसूरती या आवाज की वजह से मशहूर हैं. लेकिन कुछ पक्षी अपनी अनोखी आदतों के कारण लोगों को हैरान कर देते हैं. न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला केआ (Kea) ऐसा ही एक पक्षी है. पहली नजर में यह एक नॉर्मल तोते जैसा दिखाई देता है. लेकिन इसकी शरारतें और समझदारी इसे बाकी पक्षियों से बिल्कुल अलग बना देती है.\n\nदिखने में मासूम, शरारत में उस्ताद\nपक्षी की शरारत से लोग हैरान !0
0
Report
रतलाम में चाकूबाजी: आरोपी गिरफ्तार, अवैध अहातों पर प्रशासन कब सख्त होगा?
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चार दिन पहले हरमला रोड स्थित शराब दुकान के पास हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसी इलाके में उसका जुलूस निकाला। आरोपी ने अवैध अहाते में हुए विवाद के बाद युवक अंकित पर पुलिस जवानों के सामने ही चाकू से हमला कर फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए आरोपी को घटनास्थल के आसपास पैदल घुमाया। लेकिन इस कार्रवाई के बीच एक बड़ा सवाल फिर खड़ा हो गया। जी मीडिया की टीम जब मौके पर पहुंची तो शराब दुकान के पास अवैध अहाता पहले की तरह संचालित मिलता दिखाई दिया। कैमरा देखते ही वहां मौजूद कई लोग भागते नजर आए। ऐसे में सवाल उठता है कि जब अवैध अहातों और ढाबों में खुलेआम शराब परोसी जा रही है, तो इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? आखिर ऐसे अवैध ठिकानों पर प्रशासन और पुलिस की सख्ती कब दिखाई देगी।0
0
Report
नक्सल मामलों के आरोपियों की रिहाई पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
Jagdalpur, Chhattisgarh:नक्सल मामलों के आरोपियों की क्या जल्द होगी रिहाई, परिजनों की मुलाकात के बाद क्या कहा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने0
0
Report
Advertisement
जमीन अधिकार पदयात्रा: मुसहर- दलितوں के हक के लिए गाँवों में उबाल
Kushinagar, Uttar Pradesh:जमीन अधिकार पदयात्रा 800 मुसहरों, दलितों और गरीब परिवार की हक की लड़ाई के लिए जमीन अधिकार पद यात्रा शुरू हो गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणो और महिलाओं के साथ यह अधिकार यात्रा फाजिलनगर विकास खंड के जौरा बाजार से निकल कर जिलामुख्यालय रविन्द्रनगर पहुंचेगी। लगभग 35 कि०मी० की यह यात्रा 3 दिन में सम्पन्न होगी जिसमें प्रतिदिन यह यात्रा 12 किलोमीटर चलकर रास्ते में ही रात्रि विश्राम करेगी और अगले दिन यह यात्रा पुनः प्रारम्भ हो जायेगी। हालांकि इस बार जमीन अधिकार पद यात्रा पर निकले प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन से आर पार के मूड में है उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनके पट्टे की जमीन पर पुनः कब्जा नहीं मिल जाता हम जिलामुख्यालय पर डटे रहेंगे。 दरअसल 1994 में तत्कालीन सरकार ने कुशीनगर के आधा दर्जन गांवों के मुसहरों दलितों और गरीबों को जमीन का पट्टा आवंटित किया था। केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने इन लाभार्थियों में जमीन का वितरण किया था । लगभग एक साल तक जमीन पर कब्जा रखने के बाद रसूखदार दंबगों ने इन जमीनों पर से गरीबों को बेदखल कर उस पर कब्जा जमा लिया और खेती बारी करते चले आ रहे है। जबकि पट्टा पाये गरीब जमीन पर पुनः कब्जा पाने के लिए अधिकारियों के चौखट पर नाक रगड़ते रहे बावजूद इसके उनको जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। पट्टाधारकों ने जमीन पर कब्जा पाने के लिए गांव पर ही एक महीने तक धरना प्रदर्शन किया इतना ही नहीं सैकड़ों ग्रामीणों कसया तहसील घेराव करके प्रदर्शन किया लेकिन हर बार उनकी बात को अधिकारियों द्वारा अनसुना कर दिया गया। बाइट - अजय कुमार उर्फ लल्लू - पूर्व प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तमकुही राज0
0
Report
अलवर ACB ने ASI शंकर लाल शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अलवर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अरावली विहार थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी चौकी अलवर प्रथम डी वाई एसपी शब्बीर कुमार के नेतृत्व मेवटीम ने कार्यवाही की। ACB के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि आरोपी ASI उसके बेटे का नाम केस से हटाने, मारपीट नहीं करने और मदद करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। आरोपी ने पहले 5 हजार रुपये ले लिए थे और बाकी रकम की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन में आरोपी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत लेना और शेष 10 हजार रुपये की मांग करना सामने आया। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को भूगोर तिराहे के पास एक रेस्टोरेंट में आरोपी ने परिवादी को बुलाया जहां एसीबी की टीम ने एसआई शंकर लाल को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई डिप्टी एसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे की जा रही है।0
0
Report
रतवाई तालाब मामले की जांच टीम ने मौके पर निरीक्षण किया
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह,टोंक जिला कलेक्टर द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा किया गया रतवाई तालाब का मौका निरीक्षण सार्वजनिक तालाब के बहाव क्षेत्र को रोककर पानी भराव क्षमता को कम करने का मामला, तालाब के कैचमेंट एरिया में खसरा नंबर 459 से 465 तक में राजस्व नियमों के विपरीत हो रहे कार्य को लेकर जांच हेतु पहुंची टीम, एसडीएम कपिल शर्मा की अध्यक्षता में गठित जांच दल सदस्य ईओ नगर पालिका पवन कुमार बेनीवाल सिंचाई विभाग एईएन महिपाल चौधरी गिरदावर व हल्का पटवारी ने किया मौका निरीक्षण, अध्यक्ष एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया शीघ्र सोंपी जाएगी जिला कलेक्टर को जांच रिपोर्ट,0
0
Report
Advertisement
हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की बाइट से BJP में हलचल, देखें क्या कहा
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की बाइट0
0
Report
चकराता में मानसून से ग्रामीण अस्थायी पुल पर जीवनयापन करने को मजबूर
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के चकराता में मानसून एक बार फिर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है... छजाड और खेड़ा नखारी गांव के लोग आज भी उफनती नदी पर लकड़ियों का अस्थायी पुल बनाकर अपनी जिंदगी का रास्ता तैयार करने को मजबूर हैं, ग्रामीणों का कहना है कि विकास की तस्वीर तब पूरी होगी, जब इन गांवों को एक सुरक्षित और स्थायी पुल की सौगात मिलेगी।0
0
Report
हजारीबाग में 1190 पेटी विदेशी शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस को नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई मिली है । दरअसल हजारीबग पुलिस ने बिहार पुलिस की सीआईडी व नारकोटिक्स टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में 1190 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। हजारीबाग एसपी के अनुसार जब विदेशी शराब की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर के नेतृत्व में रसोईयाधमना के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तस्करों ने ट्रक और बिना नंबर की केटा कार से भागने का प्रयास किया, लेकिन टोल प्लाजा के आगे दोनों वाहनों को रोक लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब को बिहार ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त ट्रक से मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की 750, 350 और 180 एमएल की कुल 1190 पेटी (करीब 10,602 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार, खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव और सन्नी कुमार शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक, बिना नंबर की केटा कार जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट- राधा प्रेम किशोर, एसडीपीओ, बरही0
0
Report
Advertisement
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए2 गिरफ्ता
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, 2250 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त ऑटो और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 24-25 जून की रात आरोपियों ने एक व्यक्ति को ऑटो में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका मोबाइल और नकदी लूट ली थी। साथ ही मोबाइल के जरिए ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कर लिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गोपनीय सूचना और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सवारियों को सुनसान जगह ले जाकर उनसे लूटपाट करते थे और बाद में रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। बाइट// एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह सेंट्रल नोएडा0
0
Report
तीजन बाई के दशगात्र पर भूपेश बघेल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Durg, Chhattisgarh:विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को नई पहचान दिलाने वाली पद्मश्री,पद्मभूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक ग्राम गनियारी में किया गया जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. तीजन बाई केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया में पंडवानी की खुशबू फैलाने वाली अंतरराष्ट्रीय कलाकार थीं उन्होंने कहा कि आज हजारों की संख्या में उनके श्रोता शिष्य और पंडवानी से जुड़े कलाकार गनियारी पहुंचे हैं जो उनके प्रति लोगों के सम्मान और प्रेम का प्रमाण है उन्होंने कहा कि जब तक पंडवानी कला जीवित रहेगी तब तक डॉ. तीजन बाई को पूरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा विधानसभा के मानसून सत्र का उल्लेख करते हुए भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर खाद, बीज और बिजली की कमी को लेकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया था लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन का बहिष्कार किया गया उनका आरोप था कि किसानों को पर्याप्त खाद, बीज और बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और सरकार केवल सलाह देने तक सीमित है माड़वी हिड़मा से जुड़े विवादित बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि जो भी जल जंगल और जमीन की रक्षा करेगा वह प्रेरणासाहित हो सकता है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के जंगलों को उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है यदि कोई व्यक्ति निहत्थे होकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा करता है तो वह भी प्रेरणास्रोत हो सकता है.0
0
Report
लुधियाणा ट्रैफिक पुलिस: दबाव डालकर बाइक सवार को रोका, दस्तार उतरवाई, वीडियो बना
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ਼ਰ ਹਾਰਨ ਵਾਲੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਚਲਾਨ ਕੱਟਣ ਲਈ ਰੋਕਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨਾਲ ਭਿੜਿਆ ਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਦੀ ਦਸਤਾਰ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੀਸੀਆਰ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੇ ਦੁਗਰੀ ਟਰੈਫਿਕ ਲਾਈਟਾਂ ਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਾਹੌਲ ਤਨਾਅ ਪੂਰਨ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ਼ਰ ਹਾਰਨ ਵਾਲੇ ਬੁਲਟ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਬੁਲਟ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੇ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਜਦ ਉਹ ਉਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਉਣ ਲੱਗਾ ਤਦ ਬੁਲਟ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕ ਨੇ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਕਰমਚਾਰੀ ਦੀ ਪੱਗ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤੀ ਉਸਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਉਥੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਅੱਗੇ ਲਿਜਾਣ ਲੱਗਾ ਪਰ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਉਸਨੇ ਥੋੜੀ ਦੂਰ ਜਾ ਕੇ ਰੋਕ ਲਿਆ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਤੁਰੰਤ ਸੁੰਦਤ ਥਾਣੇ ਦੇ ਪੀਸੀਆਰ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੀਸੀਆਰ ਉਸ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਈ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਰਫ ਉਸਨੇ ਉਸ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰੈਸ਼ਰ ਹਾਰਨ ਲੱਗੇ ਹੋਣ ਕਾਰ ਰੋਕਿਆ ਸੀ ਪਰ ਉਸ ਨਾਲ ਉਸਨੇ ਬਾਕੀ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਸਦੀ ਦਸਤਾਰ ਵੀ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤੀ Byte ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲੀਸ ਕਰਚਾਰੀ0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं पुलिस में तबादलों के बाद जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का संकेत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पुलिस में तबादलों की सुनामी जिले के 26 में से 19 थानों के बदले प्रभारी सदर थाने की कमान संभालते ही बिमला बुडानिया बोलीं— अपराधियों के खिलाफ रहेगी जीरो टॉलरेंस नीति— बिमला बुडानिया छह थानों को छोड़कर सभी थानों में अब कमान नए चेहरों के पास झुंझुनूं जिले में हाल ही में हुई पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची के बाद अब नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने का सिलसिला तेज हो गया है। हालांकि तबादलों के बाद भी बैक डेट में संशोधित आदेश जारी होने से पुलिस महकमे में लगातार उठापटक बनी हुई है। अब तक हुए बदलावों में जिले के 26 थानों में से 19 थानों के प्रभारी बदल चुके हैं, जबकि सात थानों में पूर्व थानाधिकारी ही अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी क्रम में झुंझुनूं के प्रमुख थानों में शामिल सदर थाना को नई थानाधिकारी मिल गई हैं। बुहाना थाने से स्थानांतरित होकर आईं पुलिस निरीक्षक बिमला बुडानिया ने सदर थाने का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब, नशा तस्करी और महिला अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। बिमला बुडानिया ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर थाने को अधिक संवेदनशील एवं पारदर्शी बनाया जाएगा। महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा थाने में आने वाले प्रत्येक परिवादी की समस्या सुनकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिमला बुडानिया बुहाना थाने की थानाधिकारी थीं, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया था। सात थानों में नहीं हुआ बदलाव तबादलों की इस बड़ी कवायद के बावजूद झुंझुनूं कोतवाली में श्रवण मील, उडयपुरवाटी में रामपाल मीणा, नवलगढ़ में अजय सिंह, खेतड़ी नगर में राकेश कुमार, सिंघाना में सुगन सिंह, महिला थाना में अभिलाषा तथा मलसीसर में डॉ. महेंद्र कुमार अपने-अपने थानों में ही बने हुए हैं। दूसरे जिलों से आए अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी हालिया तबादलों के तहत दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों को भी जिले के विभिन्न थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उमाशंकर को बिसाऊ, मुकेश कुमार को बगड़, कंचन कुमारी को धनूरी, इंद्रप्रकाश को गुढ़ागौड़जी, लक्ष्मीचंद वर्मा को चिड़ावा, अलका विश्नोई को पिलानी, सत्यवीर सिंह को बबाई, लक्ष्मीनारायण को पचेरी कलां, रामसिंह यादव को सूरजगढ़ तथा प्रेमप्रकाश को गोठड़ा थाने का प्रभारी बनाया गया है। जिले के भीतर भी बड़े स्तर पर फेरबदल आंतरिक तबादलों में बुहाना थाना प्रभारी बिमला बुडानिया को झुंझुनूं सदर थाना, गोठड़ा सीआई धर्मेंद्र सिंह को मंडावा, मंडावा सीआई रामनारायण चोयल को मेहाड़ा तथा मेहाड़ा सीआई राममनोहर को बुहाना थाने की जिम्मेदारी दी गई है। थाना कोतवाली में पदस्थापित एसआई जयप्रकाश सिंह को मुकुंदगढ़ थाने का एसएचओ बनाया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थापित कस्तूर वर्मा को यातायात पुलिस थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पिलानी सीआई चंद्रभान सिंह को साइबर थाना, सीआई रूपाराम को त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण दल तथा सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा को अपराध सहायक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय झुंझुनूं लगाया गया है। अन्य आदेशों में एसआई सरदारमल को कोतवाली झुंझुनूं, रामफูล को गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी, मुकुंदगढ़ एसएचओ को नवलगढ़ थाने में एसआई, भींवाराम को गुढ़ागौड़जी से चिड़ावा, बाबू खां को नवलगढ़ से पिलानी, सुभाषचंद्र को पुलिस लाइन से गुढ़ागौड़जी तथा संतोष कुमारी को नवलगढ़ से गुढ़ागौड़जी लगाया गया है। वहीं राजकुमार को संचित निरीक्षक के स्थान पर पुलिस लाइन झुंझुनूं में लाइन ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार जारी तबादलों और नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण के बाद झुंझुनूं पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में इन नई नियुक्तियों का कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर जिलेभर की नजर रहेगी। बाइट : बिमला बुडानिया, सीआई, सदर0
0
Report
CRPF मूवमेंट: ताज़ा अपडेट सामने आए
Chaibasa, Jharkhand:FILE SHOTS CRPF MOVEMENT0
0
Report
राजधानी की सड़कों पर आया विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सडक़ पर विशालकाय अजगर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। देवपुरी एक्सप्रेसवे सब्जी मंडी का मामला सामने आया। राहगीर निशा साहू और उनके दोस्तों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग पहुंचकर सफल रेस्क्यू किया। बीच सड़क पर रेस्क्यू देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। लगभग आधे घंटे बाद रास्ता साफ किया गया।0
0
Report
Advertisement
