203001
बुलंदशहर में किसान की हत्या, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद। CO शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पापड़ी नहर पुल के पास की यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में नकुलनाथ बनाम जीतू पटवारी की मुख्यमंत्री पद की रेस तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की लगी रेस नकुलनाथ के समर्थकों को अब जीतू पटवारी के समर्थकों का जवाब भोपाल में नकुलनाथ ने कल दिखाया था शक्ति प्रदर्शन नकुलनाथ के समर्थकों ने लगाए थे नारे, हमारा सीएम कैसा हो नकुल नाथ जैसा हो अब जीतू पटवारी के समर्थकों ने लिखा नारे चाहे जो लगे मुख्यमंत्री तो अगला जीतू भैया ही होंगे सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी के नाम से बना अकाउंट से पोस्ट कर लिखा गया नारे चाहे जो लगे मुख्यमंत्री तो अगला जीतू भैया ही होंगे0
0
Report
101 वर्षीय नाथू पटेल का मतदान ने गांव में लोकतंत्र की मिसाल बनाई
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा गांव पाड़ीकला के लक्ष्मीपुरा ग्राम पंचायत में कल मतदान के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गांव के 101 वर्षीय नाथू दादा पटेल पुत्र घना पटेल का मतदान के प्रति जज्बा ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बन गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के प्रति उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। दादा के मतदान के उत्साह को परिवार और गांव के लोगों ने उत्सव में बदल दिया। मतदान केंद्र के लिए रवाना होने से पहले बहू, बेटी, बेटे, नाती-पोते, भाइयों और ग्रामीणों ने मिलकर उनका पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें खाट पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच घर से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। इस दौरान परिवार की महिलाओं और पुरुषों में भी खासा उत्साह नजर आया। सभी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया। दादा नाथू पटेल को सम्मानपूर्वक मतदान के लिए ले जाने का यह दृश्य पूरे गांव के लिए उत्साहवर्धक बन गया। खास बात यह रही कि 101 वर्षीय बुजुर्ग के मतदान के प्रति समर्पण को देखकर गांव के एक दर्जन से अधिक अन्य बुजुर्ग भी मतदान के लिए प्रेरित हुए और मतदान केंद्र पहुंचे। नाथू दादा पटेल ने अपने उत्साह से यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में मतदान की कोई उम्र नहीं होती। उम्र चाहे कितनी भी हो, अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी हर नागरिक का कर्तव्य है。0
0
Report
डीडवाना-कुचामन में चौथे चरण के सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, नाम वापसी प्रक्रिया जारी
Didwana, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। आज सरपंच पद के प्रत्याशियों की नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। कल जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। मतदान से पहले प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर अंतिम दौर में जोर लगा रहे हैं। गांवों में चौपालों से लेकर गलियों तक चुनावी चर्चाएं तेज हैं। इसी चुनावी माहौल का जायजा लेने Zee Media की टीम पहुंची тоशीना गांव, जहां प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं और ग्रामीण भी गांव के विकास तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रत्याशियों का आकलन कर रहे हैं। कल होने वाला मतदान तय करेगा कि गांव की सरकार की कमान अगले कार्यकाल में किसके हाथों में जाएगी।0
0
Report
Advertisement
तीन साल में जनता को राहत नहीं, टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला
Alwar, Rajasthan:टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- तीन साल में आमजन को नहीं मिली राहत, घोषणाएं हुईं लेकिन धरातल पर काम नजर नहीं आया अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार के तीन साल के कार्यकाल को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर आमजन से जुड़े बुनियादी मुद्दों की अनदेखी करने और चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि पिछले तीन साल से प्रदेश में ऐसा महसूस नहीं हो रहा कि कोई सरकार काम कर रही है। सरकार की ओर से आमजन के हित में कोई नई और प्रभावी योजना सामने नहीं आई है। केवल घोषणाएं, भाषण और विकास के सपने दिखाए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा। पेयजल योजनाओं के नाम बदले, लेकिन जनता को पानी कब मिलेगा? जूली ने कहा कि अलवर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ईआरसीपी का नाम बदलकर रामजल सेतु परियोजना कर दिया गया। इसके अलावा यमुना और नर्मदा का पानी लाने की घोषणाएं भी की गईं, लेकिन अब तक आमजन को इनका वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बताए कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लाभ जनता तक आखिर कब पहुंचेगा? किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप नेता प्रतिपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने, बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने, हरियाणा के बराबर डीजल-पेट्रोल की कीमतें करने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसे वादे किए गए थे। लेकिन उनके मुताबिक सरकार इन वादों को पूरा करने में विफल रही है। किसानों को आज भी राहत और सुविधाओं का इंतजार है。 सड़क, एक्सप्रेस-वे और हर घर नल योजना पर भी उठाए सवाल जूली ने कहा कि चुनाव के समय प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने और हर घर तक नल से जल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। इसके बावजूद आमजन को इन घोषणाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है पुरानी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया या उनका लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचाया। उन्होंने पिछले तीन साल के कार्यकाल को कुशासन का दौर बताते हुए कहा कि जनता को अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस काम और योजनाओं का वास्तविक लाभ चाहिए। जूली ने सरकार से सवाल किया कि किसानों, युवाओं, आम नागरिकों और पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए किए गए वादे आखिर कब पूरे होंगे? बाइट : टीकाराम जूली0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास युवक की मौत, 315 बोर कट्टा के साथ शव मिला
अलवर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास कड़बी के पूंजों में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मौके से 315 बोर का कट्टा और बैग बरामद अलवर। बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खोरपुरी पुलिया के समीप कड़बी के पूंजों के बीच 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बड़ौदामेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को शव के पास से 315 बोर का कट्टा और एक बैग भी मिला है。 जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे करण सिंह खोरपुरी पुलिया के समीप कड़बी के पूंजों को मशीन से कटवाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर पूंजों के बीच पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के साथ मिले सामान को अपने कब्जे में लिया और शव को बड़ौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया。 मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान कठूमर निवासी रविकांत पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी。 मृतक के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविकांत गुरुग्राम के एक होटल में मैनेजमेंट का काम करता था। दीपावली के अवसर पर वह छह दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 14 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे वह दिल्ली जाने वाली बस से गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद अगले दिन सुबह फोन के जरिए परिजनों को खोरपुरी पुलिया के समीप उसका शव मिलने की सूचना मिली。 परिजनों के अनुसार, रविकांत दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिन्होंने 14 माह की बेटी और महज सवा महीने का बेटा है। युवक का शव मिलने और मौके से हथियार बरामद होने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों और घटनाक्रम का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
महासमुंद में आज से धान खरीदी शुरू, 1 लाख 62 हजार 566 किसान पंजीकृत
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर-महासमुंद जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। सुबह 8 बजे से ही किसान अपनी फसल लेकर धान उपार्जन केंद्रों पर पहुंचने लगे। जिले में कुल 202 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से आज 185 केंद्रों में किसानों के लिए टोकन जारी किए गए। झालखमहरिया धान उपार्जन केंद्र में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत कराई। प्रशासन ने खरीदी को लेकर व्यवस्थाएं पूरी करने का दावा किया है। 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक जिले के 1 लाख 62 हजार 566 पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री: छठ में उगते-डूबते सूरज का नमस्कार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। दुबई से वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि उगते सूरज को तो पूरी दुनिया नमस्कार करती है, लेकिन डूबते सूरज को केवल भारत और बिहार नमस्कार करता है। यही हमारी सनातन संस्कृति की महानता है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि छठ पर्व केवल आस्था का पर्व नहीं है। यह आस्था के साथ प्रेम, सौहार्द, एकता, प्रकृति पूजा और परमात्मा की पूजा का पर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में सूर्य उदय की भी पूजा होती है और सूर्य अस्त की भी पूजा होती है। भले ही लोग कमाने के लिए विदेश गए हों, लेकिन छठ के पर्व पर वह अपने गांव जरूर आते हैं। बाबा बागेश्वर ने कहा कि जो जहां है, वहीं से अपने सुहाग और परिवार की रक्षा के लिए जयकारा लगाए। इसके अलावा दुबई में मौजूद धीरेंद्र शास्त्री ने वहां विदेशी प्रवासियों के साथ छठ का गीत भी गाया। पूरी दुनिया को हम संदेश दें कि उगते सूरज को तो नमस्कार होता है, लेकिन हमारे सनातन में डूबते सूरज को भी नमस्कार होता है। छठी मैया का पर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, आस्था के साथ प्रेम, सौहार्द, एकता, प्रकृति पूजा और परमात्मा की पूजा का पर्व है.0
0
Report
धनबाद के छठ घाटों में धूमधाम, तैयारियाँ अंतिम चरण में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ महापर्व को लेकर उत्साह है। छठ घाटों की तैयारी अंतिम चरण में है। छठ घाट, तालाब को सजाया गया है। बाघमारा बड़ा तालाब छठ पूजा कमिटी पिछले एक महीने से तालाब की सफाई और छठ घाट के निर्माण में लगी थी जो अंतिम चरण में है। शौर्य क्लब के युवा सदस्यों ने पूरा जिम्मा उठाया है। पिछले 11 साल से तालाब में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कमिटी कर रही है। इस बार भी प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। तालाब के बीच में बेदी भगवान की बनाई गई है। बेदी को फूलों से सजाया जा रहा है। वही छठ घाट को व्रतियों के लिए पूर्ण तरीके से बना दिया गया है। तालाब से सड़क तक विद्युत सज्जा किया गया है। सुरक्षा को लेकर नाव आदि की व्यवस्था कमिटी ने की है。0
0
Report
राजनांदगांव में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, 70 लाख क्विंटल लक्ष्य तय
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। प्रदेशभर में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में भी आज से धान खरीदी का आगाज हुआ। जिले के 122 धान खरीदी केंद्रों में किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पहुंचना शुरू कर दिया है। खरीदी के पहले दिन किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। वी ओ। जिले के ग्राम गठुला स्थित धान खरीदी केंद्र में आज चार किसानों को टोकन जारी किया गया। इस केंद्र में ही 1450 से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जबकि पूरे जिले की बात करें तो इस साल करीब 1 लाख 35 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। शासन की ओर से राजनांदगांव जिले को इस खरीफ सीजन में 70 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है। वहीं सरकार की कृषक उन्नति योजना को लेकर भी किसानों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। किसानों को उम्मीद है कि समर्थन मूल्य के साथ योजना का लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने जिला प्रशासन ने सभी खरीदी केंद्रों में व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं अवैध धान की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था भी बनाई है। जिले में छह स्थानों पर चेक प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां से अवैध धान के परिवहन पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही धान कोचियों और बिचौलियों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। बहरहाल, राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब आगामी 15 जनवरी तक जिले के सभी 122 खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में धान खरीदी महापर्व शुरू, पारदर्शी तौल और समय पर भुगतान के साथ
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में धान खरीदी महापर्व का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया है। जिले की 140 सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित सभी 159 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने मोहतरा और बिलई धान खरीदी केंद्र पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ खरीदी का शुभारंभ किया। वहीं किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। वही देवरबीजा सेवा सहकारी समिति में समिति अध्यक्ष संजीव तिवारी ने भी पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत कराई। कलेक्टर ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को पारदर्शी तौल, समय पर भुगतान और किसानों के सामने ही धान की नमी जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही केंद्रों में पेयजल, छाया, पर्याप्त बारदाने और सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए अपने निर्धारित टोकन के अनुसार ही धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें।0
0
Report
दुर्ग: कलेक्टर के नाम से फर्जी आदेश बनाकर मोटरसाइकिल छुड़वाने की कोशिश, दो गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय से जप्त मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए फर्जी आवेदन प्रस्तुत करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल 2025 में आबकारी एक्ट के तहत एक मोटरसाइकिल जप्त की गई थी जिसके बाद जय कुमार औऱ युगल किशोर आबकारी कार्यालय पहुँचे और ए आई की सहायता से तैयार हुआ फर्जी आदेश को वास्तविक शासकीय आदेश के रूप में प्रस्तुत किया आदेश की प्रति देखते ही आबकारी कर्मी को कुछ शक हुआ बारीकी से जांच करने पर आदेश फर्जी पाया गया जिसके बाद भोज राम रत्नाकर ने भिलाई भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई और बताया कि जय कुमार आल एवं युगल किशोर शर्मा दोनों आबकारी नियंत्रण कक्ष सेक्टर वन पहुंचे दोनों ही आरोपियों द्वारा वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जब तो मोटरसाइकिल CG 07 B 1568 को सपोर्ट नाम में प्राप्त करने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम का एक आदेश प्रस्तुत किया आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत आदेश के परीक्षण एवं सत्यापन के दौरान उसे वक्त फर्जी में कोर्ट रचित पाया गया शिकायत मिलते ही पुलिस ने जयकुमार और युगल किशोर शर्मा को गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि एआई की सहायता से कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी आदेश तैयार किया था फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
ओवैसी के PDA पर तंज: तिवारी बोले बीमारी नहीं, भाजपा-ओवैसी की जोड़ी एक जैसी
Noida, Uttar Pradesh:AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा समाजवादी पार्टी के 'PDA' का मज़ाक उड़ाने पर, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "ओवैसी की यह बीमारी कोई नई नहीं है यह संक्रमण काफी समय से चला आ रहा है। महाराष्ट्र चुनाव को ही देख लीजिए—वहाँ उन्होंने 4 सीटें जीतीं और 22-23 सीटों पर (दूसरों की) हार का कारण बने। BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही करते हैं। हमारा तो कहना है कि शायद BJP और ओवैसी कुंभ मेले में बिछड़े जुड़वां भाई हैं। अब जब वे फिर से मिल गए हैं, तो एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
झारखंड में जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा जन्मदिन का समारोह राज्यपाल ने किया उद्घाटन
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - राजकीय बिरसा महोत्सव में पहुँचे महामहिम राज्यपाल। आज पूरे देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। वहीं बिरसा मुंडा के जन्मभूमि उलिहातु में आज राजकीय बिरसा महोत्सव का आयोजन किया गया है। खूँटी की पावन धरती उलिहातु में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार पहुँचे। जहाँ गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल के साथ झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ, बिरसा मुण्डा के वंशज सुखराम मुण्डा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, स्थानीय विधायक रामसूर्या मुण्डा व सुदीप गुड़िया उपस्थित रहे। मौके पर महामहिम राज्यपाल सहित पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साथ ही, उन्हें स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया। मौक़े पर, महामहिम राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश भर में आज बिरसा मुंडा का जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वही आज उलिहातु में श्रद्धांजली अर्पित करने का मौका मिला। जो कि बिरसा मुंडा जनजातीय समुदाय और संस्कृति व अस्मिता की सुरक्षा के लिए जागरूक करने और संगठित करने का कार्य किये। उनकी जीवन हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेयी ने सन 2000 ई को अलग राज्य का दर्जा देने का कार्य किया है। और यहां के जन आकांक्षाओं को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बने 26 वर्ष होने को चला है। यह अवसर हमें 26 वर्षों के कार्य का मूल्यांकन करने और भविष्य के लिए प्राथमिकताएं तय करने का प्रेरणा देता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय समुदाय का योगदान को वैश्विक स्तर तक पहचान दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक़ उल्लेखनीय पहल की है जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाने का है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं। झारखंड वीरों की भूमि है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अलावे सिद्धू-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर, चांद-भैरव, फूलो झानो और वीर बुधु भगत ने भी जन्म लिया है।0
0
Report
जोगबनी सीमा पर भव्य छठ घाट: नेपाल से श्रद्धालु भी पहुंचे, प्रकाश व्यवस्था आकर्षक
Forbesganj, Bihar:भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे हुए जोगबनी में पड़ोसी देश नेपाल से भी हजारों श्रद्धालु छठी मैया की पूजा में शामिल लेने आते हैं जिसको देखते हुए भव्य छठ घाट का निर्माण कराया गया है। नगर परिषद द्वारा शिवालय पोखर का सौंदर्यीकरण कराया गया है और छठ पूजा के मौके पर आकर्षक लाइटिंग और फव्वारों के साथ आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छठी माय की पूजा के बाद प्रसाद का विशेष इंतजाम किया गया है और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसका भी प्रबंध किया गया है।0
0
Report
धनबाद में 35 लाख लोग रोज 10 मिनट दें, शहर चमन बनेगा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ रविवार को पूरा शहर दौड़ता नजर आया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का भव्य आयोजन किया गया। रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुई इस जागरूकता दौड़ में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। दौड़ के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं, अधिकारियों ने धनबादवासियों से अपील की कि अगर शहर की 35 लाख आबादी रोजाना सिर्फ 10 मिनट स्वच्छता के लिए दे, तो धनबाद को चमन बनने से कोई नहीं रोक सकता। स्वच्छ धनबाद, सुंदर धनबाद और स्वस्थ धनबाद... इसी संकल्प के साथ रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौका था ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ यानी स्वच्छता के लिए दौड़ का। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 28 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत इस विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुई यह दौड़ करीब ढाई किलोमीटर तक चली। इसमें धनबाद नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दौड़ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, दौड़ समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों ने सड़क और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सिर्फ नगर निगम या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। जब तक लोग खुद गंदगी फैलाना बंद नहीं करेंगे, तब तक स्वच्छ धनबाद का सपना पूरा नहीं हो सकता।उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में डालें और सफाई को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं। जिस तरह हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह सड़क, तालाब और सार्वजनिक स्थलों को भी साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने धनबादवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि करीब 500 सफाईकर्मियों वाली एजेंसी 35 लाख की आबादी वाले शहर को अकेले साफ नहीं रख सकती। लेकिन अगर शहर के सभी 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10-10 मिनट स्वच्छता के लिए निकालें, तो धनबाद की तस्वीर बदल सकती है और यह शहर सचमुच चमन बन सकता है। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने महापर्व छठ की संध्या अर्घ्य पर सभी व्रतियों और जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ धनबाद बनाने के लिए आम लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
