203001
बुलंदशहर पोस्ट ऑफिस पर सीबीआई की रेड से हड़कंप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के पोस्ट ऑफिस में सीबीआई की एंटी करप्शन विंग द्वारा छापेमारी की गई है। गाजियाबाद यूनिट के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि रिटायर फील्ड ऑफिसर समेत 8 से अधिक कर्मचारियों पर बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, यह रेड कई घंटों से जारी है और पोस्ट ऑफिस के कार्यालय में जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने राम मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड मामले पर सरकार पर साधा निशाना।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को सहारनपुर जिला न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित घोटाले और उत्तराखंड के एक मामले को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर जनता की आस्था से जुटाए गए धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मामूली रकम के मामलों में ईडी और अन्य एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, तो करोड़ों रुपये के कथित घोटाले पर जांच एजेंसियां चुप क्यों हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सब कुछ सही था तो संबंधित लोगों से इस्तीफा क्यों लिया गया। सांसद ने कहा कि इतनी बड़ी रकम अगर सहारनपुर जैसे जिले के विकास में लगाई जाए तो सैकड़ों गांवों की तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के नाम पर राजनीति और कारोबार किया जा रहा है। उत्तराखंड में पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करने दिए जाने के मुद्दे पर भी चंद्रशेखर आजाद ने नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी के कारण रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ तथ्यों को छिपाना चाहती है और इसी वजह से उन्हें पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंचने दिया गया। सांसद ने यह भी कहा कि बिना एफआईआर के एसआईटी का गठन किए जाने पर सवाल खड़े होते हैं और इसकी निष्पक्षता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह 30 तारीख को एक बार फिर उत्तराखंड जाकर पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास करेंगे।0
0
Report
नाबालिग के अपहरण-रेप केस: गंडई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले की गंडई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई महीने पहले अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाना गंडई में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार बालिका की तलाश में जुटी रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नए सिरे से मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मुंगेली जिले के झिटकनिया गांव पहुंची, जहां से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार डाहिरे ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर अपने गांव ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं और पॉक्सो एक्ट की धारा-6 जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के 2000 इनामी बदमाश बुद्धा सुमंत गोस्वामी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:डबरा सिटी थाना क्षेत्र से लंबे समय से 2000 का इनामी बुद्धा सुमंत गोस्वामी निवासी उटिला लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था जिसे पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी घूम रहा है जिसे सूचना पर से पुलिस ने बुद्धा उर्फ सुमंत गोस्वामी को गिरफ्तार किया जो कि ग्वालियर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के आदेश पर 2000 का इनामी था जिसे सिटी थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह आरोपी आदतन अपराधी भी है और लंबे समय से फरार चलने के कारण पुलिस डबरा सिटी के द्वारा कड़ी मशक्कत कर आज गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आगामी कार्रवाई कर कोर्ट पेश किया गया0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: निर्माणाधीन मकान से 23 सरिया चोरी, दो गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में निर्माणाधीन मकानों से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना एम्स पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 23 सरिया और वारदात में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया गाड़ी भी बरामद की है। गोरखपुर की थाना एम्स पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना एम्स क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने करीब 10-10 फीट लंबी 23 लोहे की सरिया काटकर चोरी कर ली थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना एम्स में मुकदमा संख्या 172/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि प्रताप Singh, निवासी मोहमदा जमीन सिकरिया, जनपद कुशीनगर (हाल पता गोकुलपुरम, नंदानगर, थाना एम्स, गोरखपुर) तथा बबलू पासवान, निवासी दरगहिया, थाना एम्स, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 23 लोहे की सरिया बरामद कर ली है। साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी भी की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की वारदात से भी संबंध तो नहीं है। फिलहाल थाना एम्स पुलिस की इस कार्रवाई से निर्माणाधीन मकानों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
पूर्वांचल की पहली आधुनिक NCC ट्रेनिंग एकेडमी सितंबर तक पूरी होगी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। गोरखपुर में बन रही पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली अत्याधुनिक एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह एकेडमी सितंबर 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इस हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर से पूर्वांचल के 11 जिलों के हजारों एनसीसी कैडेटों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा. गोरखपुर के ताल कंदला में 10 एकड़ क्षेत्रफल में बन रही अत्याधुनिक एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी तेजी से आकार ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 मार्च 2024 को इसका शिलान्यास किया था। जून 2024 में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और सितंबर 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योगी सरकार इस परियोजना पर 47 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च कर रही है. कार्यदायी संस्था जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज के अनुसार अब तक 75 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासनिक भवन और छात्रावासों का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है, जबकि इन दिनों फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है. इस अत्याधुनिक एकेडमी में 150 कैडेटों के लिए बालक छात्रावास, 100 छात्राओं के लिए अलग छात्रावास, प्रशासनिक भवन, विशाल डायनिंग हॉल, आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, विद्युत स्टेशन, मल्टी एक्टिविटी एरिया, 50 मीटर आउटडोर शूटिंग रेंज, ड्रिल प्रैक्टिस पथ, फुटबॉल मैदान, ऑब्स्टेकल कोर्स और पुशअप बीम जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा करीब 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी, संतरी पोस्ट, गार्ड रूम और हाईमास्ट फ्लड लाइट भी लगाई जाएंगी. इस ट्रेनिंग एकेडमी का सबसे बड़ा लाभ पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के एनसीसी कैडेटों को मिलेगा। इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच शामिल हैं। यहां हर वर्ष 25 से 30 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, थल सेना कैंप, इंटर ग्रुप प्रतियोगिताएं, गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. गोरखपुर में बन रही यह अत्याधुनिक एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी केवल एक भवन नहीं, बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला प्रशिक्षण केंद्र होगी। आधुनिक संसाधनों से लैस यह परिसर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को नई मजबूती देगा। सितंबर तक इसके तैयार होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.0
0
Report
अलीगढ़ में निजी क्लीनिक संचालक के साथ दबंगों की मारपीट का वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर के साथ 8 से 10 दबंगों द्वारा मारपीट का बताया जा रहा मामला, मारपीट का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित ने थाना बन्नादेवी में दी लिखित शिकायत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार कंटेनर ने होमगार्डों को कुचला: एक की मौत, दूसरा घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो होमगार्डों को कुचल दिया, जिसमें मिट्ठन लाल (44) की मृत्यु हो गयी और अन्य होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना जखौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर नदनवारा ग्राम के पास की है। बताया जा रहा है कि मिट्ठन लाल, जो हर्षपुर ग्राम निवासी थे, और गब्बर जो पीआरडी जवान के पद पर नियुक्त थे, अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे तभी NH 44 पर नदनवारा ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मिट्ठन की मौत हो गयी और दूसरा होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गया।0
0
Report
कबीर दास की 629वीं जयंती पर समानता और शिक्षा पर संगोष्ठी
Alwar, Rajasthan:राजगढ़(अलवर)-कस्बे के बारलाबास स्थित कबीर आश्रम पर राम कबीर पारख संस्थान व डॉ भीमराव अंबेडकर समिति के संयुक्त तत्वावधानी में संत शिरोमणि कबीर दास जी की 629वी जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। महेंद्र वर्मा ने बताया कि कबीर साहिब के जीवन और उनसे संबंधित विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने संत कबीर दास जी के जीवन चरित्र एवं विचारों एवं उनके शिक्षा के उद्देश्य के ऊपर अपना व्यक्तव्य रखा। वक्ताओं ने बताया कि संत शिरोमणि कबीर साहब के विचारों एवं उनके द्वारा किए गए शिक्षा और समानता के प्रति,अंधविश्वास के विरोध एवं मानव जन कल्याण एवं प्रकृति सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं विचारों पर हम सबको उनका अनुसरण करके चलना चाहिए। मानव मानव के प्रति प्रेम,जीव जंतुओं के प्रति प्रेम, प्राकृतिक संतुलन व प्रकृति के प्रति प्रेम जैसे बहुत सी शिक्षा एवं उनके दिखाए मार्गों पर चलते हुए हमें ऐसा सब जीवन सद चरित्र अपने आप में विकसित करना चाहिए। जिससे कि मानव का कल्याण एवं देश का कल्याण हो सके। संत कबीर दास जी ने अपने ज्ञान प्रेम और सच्ची वाणी से समाज को एकता सद्भाव भक्ति का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और बेहतर समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान हर व्यक्ति को देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सत्य की राह पर चलने से सबसे प्रेम और एकता का भाव रखने से ज्ञान और भक्ति की भावना बनाने से मानव की सेवा ही सच्ची वास्तविक सेवा है। जो कि हर इंसान को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। संगोष्ठी कार्यक्रम में आगंतुकों द्वारा कबीर साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प अर्पित किये। उसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। वही रात्रि को कबीर सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम कबीर पार्क संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल वर्मा, अंबेडकर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह वर्मा, बाबूलाल वर्मा, हीरालाल बेरवा, जगदीश वर्मा,एडवोकेट किशन लाल,राजेंद्र बेरवा,गुलाब,फूल सिंह, विक्रम पाल,दिनेश बौद्ध,महेंद्र वर्मा, विकास कुमार लल्लू राम जी मुकेश कुमार जी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे。0
0
Report
साहिबगंज में जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से निकली
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में आज भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा धूम धाम से निकाला गया. यह रथ यात्रा शहर के साक्षरता मोड से लगभग 6 किलोमीटर तक निकाला गया. जिसमें भक्तों ने रस्सी से खींच कर पूरे शहर में भ्रमण कराया. आगे आगे चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमा था जिसके पीछे झूमते नाचते सैकड़ों श्रद्धालु चल रहे थे. पूरा शहर भगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़ पड़ा.0
0
Report
Advertisement
गया के इस्कॉन मंदिर में महाअभिषेक, 16 जुलाई को रथयात्रा का जबरदस्त उत्साह
Gaya, Bihar:मोक्ष की भूमि और आस्था की नगरी गयाजी आज पूरी तरह से जगन्नाथ मय हो गई है। आगामी विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा से ठीक पहले, गयाजी के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा का भव्य महाअभिषेक किया गया। इस पावन मौके पर भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मोक्ष नगरी गयाजी के इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ के महाभिषेक को लेकर मंदिर में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। ज्येष्ठ पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ का 108 कलशों के पवित्र जल, दूध, दही, घी, शहद, और विभिन्न दिव्य औषधियों से महाअभिषेक किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महास्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो जाते हैं और अगले 15 दिनों तक 'अनासर' यानी एकांतवास में चले जाते हैं। इस दौरान गर्भगृह के कपाट बंद रहेंगे और भगवान को केवल जड़ी-बूटियों का काढ़ा और विशेष भोग लगाया जाएगा। इसके बाद, आगामी रथयात्रा के दिन भगवान स्वस्थ होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे और नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस संबंध इस्कॉन मंदिर के प्रभारी जगदीस दास ने बताया कि यह इस्कॉन मंदिर 60 वर्ष पुराना है और आज बहुत ही पवित्र दिन है और आज देव स्नान पूर्णिमा है और देव स्नान के दिन ही भगवान श्री भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा प्रकट हुए थे तो उनका आज प्रकट दिवस है और आज ही के दिन उनको भगवान इंद्र ने महाअभिषेक किया था और उसी प्रथा को निभाते हुए इस मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को पंचामृत, गंगा जल और कई पवित्र जल से स्नान कराया जा रहा है। इस भव्य स्नान और महाअभिषेक के बाद भगवान का तबियत खराब हो जाता है तो वह 15 दिनों के लिए विश्राम काल में चले जाते हैं 16 जुलाई को रथ यात्रा है मगर भगवान 15 जुलाई को सभी श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे और 16 जुलाई को रथ पर सवार होकर निकलेंगे जिला भ्रमण के लिए और जो श्रद्धालु मंदिर नहीं आ सके हैं उनको दर्शन देंगे। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान का महास्नान कराया गया है। गयाजी की इस पावन धरती पर भगवान जगन्नाथ का यह रूप साक्षात मोक्ष प्रदाता है। आज के इस दिव्य अभिषेक का दर्शन करने मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अब भगवान 15 दिनों के विश्राम पर रहेंगे और फिर रथयात्रा में जनता के बीच आएंगे। महाअभिषेक के बाद महाप्रभु की विशेष महाआरती की गई और भक्तों के बीच छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया। पूरा गया शहर इस समय भक्ति के रस में सराबोर है और हर किसी को अब इंतजार है भगवान की भव्य रथयात्रा का।0
0
Report
श्रीगंगानगर बालिका के साथ अमानवीय घटना पर NHRC ने कड़ा संज्ञान लिया
Jaipur, Rajasthan:श्रीगंगानगरबालिका के साथ अमानवीय घटना का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी एक्शन मोड में जस्टिस फ़ॉर गुड़िया अभियान से जुड़ी आम जनता संयोजक डॉ.रमज़ान अली चौपदार ने की बात सदस्य प्रियांक क़ानूनगो को दी घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन की कार्यवाही का दिया ब्यौरा डॉ. चोपदार ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी चिट्ठी विजया राहटकर से मांगा गुड़िया के लिए इंसाफ़0
0
Report
एलकेजी छात्र की हत्या पर ग्रामीणों ने कटोरिया-बंध बाजार में घंटों जाम लगाया
Banka, Bihar:मामला 22 जून की है जहां माउंट केरला आवासीय स्कूल मैं एलकेजी का छात्र था। अज्ञात बदमाशों द्वारा एक बाथरूम में सिर पर दर्दनाक चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया था जिसका इलाज मायागंज भागलपुर के अलावे पटना तक रेफर किया गया पटना में ही छात्र का मौत हो जाता है जिसको लेकर आएं राधा नगर बाजार पहुंचकर कटोरिया बांका मुख्य मार्ग राधा नगर बाजार को घंटों से जाम किया है।स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने डीएम एसपी आने तक का इंतजार कर रहा था । जबकि बेलहर एसडीपीओ एवं कटोरिया थाना अध्यक्ष ने जाम हटाने का काफी प्रयास किया किंतु ग्रामीण उग्र होकर जाम हटाने को तैयार नहीं है और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का मांग कर रहा है। मृतक आनंद कुमार कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत जय श्री गांव निवासी किशन देव यादव का 7 वर्षीय0
0
Report
Advertisement
गजरौला में जेठानी ने अपने बेटे के साथ किया पांच वर्षीय मासूम का अपहरण, पुलिस ने ढूंढ निकाला
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि गांव बहलोलपुर से पांच वर्षीय बालक घर से ही खेलते-खेलते गुम हो गया है। सूचना देने वाली महिला ने अपनी जेठानी सरिता एवं जेठानी के पुत्र आदित्य पर बालक को ले जाने का संदेह व्यक्त किया। सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए गजरौला पुलिस तत्काल सक्रिय हुई तथा रात भर ऑपेरशन चलाकर बच्चे की तलाश की गई।0
0
Report
यमुना जल समझौते से सीकर, झुंझुनूं और चूरू को पानी मिलने की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- यमुना जल समझौते को लेकर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान। कहा- सीकर, झुंझुनूं, चूरू के लिए बड़ी सौगात का दिन हमें उम्मीद है 2026 में ही PM के हाथों परियोजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो जाएगा सीकर, झुंझुनूं और चूरू में पानी की समस्या थी समझौते के बाद तीनों जिलों को पानी मिलेगा कहा- कांग्रेस ने इस परियोजना के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं। कांग्रेस को जनता को भ्रमित करने का शौक है0
0
Report
भितरवार में दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण, पुलिस जांच जारी
Morena, Madhya Pradesh:भितरवार से दो नाबालिक बच्ची गायब मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लाल सिंह नाथ निवासी ग्राम रुआर की दो बच्चिया पूनम नाथ उम्र 12 वर्ष और लालू नाथ उम्र 10 साल कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें टमटम में बिठाकर ले गया है। बच्चों की गायब होने की सूचना पर नगर में हड़कंप मच गया पुलिस हरकत में आई और उन टमटम चालकों को धर दबोचा है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है CCTV कमरे में दिख रही है, अकेली बच्चियाँ भितरवार में दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में पुलिस ने टमटम पकड़ी। टमटम से मेन तिराहा तक गई थी बच्चियां, थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाहा ने मेन तिराहा पर की पूछताछ साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। टमटम वाले ने बताया अकेली थी दोनों बच्चियाँ, महिला नए कपड़ों के बहाने ले गई बाली अपवाह निकली झूठी। बच्चों की खोजबीन के लिए बनाई अलग अलग टीमें।0
0
Report
Advertisement
