Bulandshahr - नौनिहाल छात्रों से खाने के बर्तन धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:लखावटी ब्लाॅक क्षेत्र के गांव नौबतपुर से शिक्षा विभाग को हैरान करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में नौनिहालों से मिड डे मिल के झूठे बर्तन धुलवाए जा रहे. वायरल वीडियो में बच्चे नल पर भगोने समेत अन्य बर्तन धोते हुए नजर आ रहे है. स्कूल प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई बालश्रम कानून का उल्लंघन भी है. बच्चों से पढ़ाई की उम्र में बर्तन धोने के लिए मजबूर किया. शिक्षा विभाग की कार्यकारिणी पर भी सवाल उठ रहे है. वायरल वीडियो लखावटी ब्लाॅक क्षेत्र के गांव नौबतपुर प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
