icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow5 Jan 2025, 07:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी में रात की गश्त असफल: बैंक मैनेजर के घर चोरों ने लूटा आभूषण-नकद

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी में रात्रि गश्त की खुली पोल, चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना बेखौफ चोरों ने घर से ढाई लाख रुपये की नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर किया हाथ साफ वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी जामों थाना क्षेत्र के गोंदीपुर गांव में चोरी की बड़ी वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल, आखिर चोरों पर लगाम कब जामों पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवालिया निशान
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में पैकबंद वस्तुओं के नियमों के उल्लंघन पर सख्त निगरानी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में विधिक माप विज्ञान विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान का उद्देश्य पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाओं की जांच करना और नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान राजश्री नमकीन प्रतिष्ठान पर पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर विभाग ने नियमानुसार 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, गौतम इलेक्ट्रिक और महालक्ष्मी इलेक्ट्रिक प्रतिष्ठानों की जांच में पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
0
0
Report

बिहार सरकार ने 30 वॉटर कैनन खरीदी की मंजूरी दी; पटना में ट्रायल शुरू

Patna, Bihar:पटना बिहार सरकार की ओर से 30 वाटर कैनन खरीदी को लेकर कैबिनेट से प्रस्ताव पारित किए गए थे और अब नए वॉटर कैनन पटना पहुंच चुकी हैं... ट्रायल के तौर पर चार वाटर कैनन को पटना के विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया है... हाल के दिनों में हो रहे प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार की ओर से फैसला लिया गया है बिहार पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है और उसी को लेकर राज्य सरकार वाटर कैनन की खरीदी कर रही है... 30 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में वाटर कैनन खरीदने की मंजूरी दी गई। 30 वाहन खरीदे जाएंगे। लागत: ₹26.40 करोड़। एक वाटर कैनन की कीमत: लगभग ₹88 लाख। वज्र वाहन: 86 नए एंटी-रायट वाहन भी खरीदे जाएंगे, जिनकी लागत ₹36.12 करोड़ है। कुल स्वीकृत राशि: ₹62.52 करोड़। पुराने वाटर कैनन से अधिक सुविधा नए वाले में है... लगभग 1600 फीट तक इस वाटर कैनन के जरिए पानी को छोड़ा जाता है और 30000 लीटर की क्षमता वाले वाटर टैंक का ट्रायल होने के बाद राजधानी पटना में इस आंदोलन कार्यों को रोकने के लिए उतारा जाएगा...
0
0
Report

हाथरस मंडी में धान की बंपर आवक से बारिश ने किसानों के नुकसान बढ़ाए

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की बंपर आवक के बीच बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंडी में करीब 50 हजार क्विंटल धान पहुंचने से परिसर पूरी तरह भर गया और जाम के हालात बन गए। इसी बीच गुरुवार दोपहर और शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से खुले में रखा किसानों का कई क्विंटल धान भीग गया। किसानों ने लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। भारी आवक के कारण मंडी परिसर में जगह कम पड़ गई। किसानों को अपना धान खुले में रखना पड़ा रहा है । अचानक बारिश शुरू होने से किसान अपनी उपज बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। कई स्थानों पर धान के ढेरों में पानी भर गया। बारिश के कारण धान का उठान भी प्रभावित हुआ, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई। किसान ने बताया कि वह अपना धान बेचने मंडी पहुंचे थे, लेकिन बारिश से उनका माल भीग गया। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जिला योजना समिति चुनाव: 40 पार्षदों के मतदान के बाद कौन जीतेगा?

Rishikesh, Uttarakhand:40 पार्षदों के मतदान के बाद जिला योजना समिति चुनाव संपन्न हो गया है। मतदान सुबह 8 बजे شروع होकर दोपहर 3 बजे तक चला, उसके एक घंटे बाद शाम 4 बजे परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस निर्वाचन में कुल 40 पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे थे और परिणामों पर सभी की नजरें टिकी थीं। मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प रहा, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी Ashu Dang और Rajendra Bish्त मैदान में थे, जबकि कांग्रेस से Sandhya Ekaant Goyal और Satya Kapoorwan भी प्रतिद्वंद्विता कर रहे थे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराए जाने के लिए स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी है; मुख्य निर्वाचन अधिकारी और SDM ऋषिकेश स्वयं मतदान केंद्र पर मौजूद थे।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल पार्किंग और अतिक्रमण का ऐसा जाल,जाम में जनता बेहाल अफसरों की नहीं टूट रही नी

Ajay KumarAjay KumarFollow4m ago
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। करहल में अवैध पार्किंग,अतिक्रमण,बसों के सड़क पर ठहराव के चलते प्रमुख रास्तों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बा करहल की सड़कों पर मुश्किल डगर से सफर तकलीफ में निकल रहा है। कहीं अवैध पार्किंग तो कहीं अतिक्रमण का जाल परेशान कर रहा है। यह हाल किसी एक रास्ते का नहीं है बल्कि किशनी चौराहे से इटावा-मैनपुरी, किशनी रोड, सिरसागंज रोड के प्रमुख रास्तों का है। सड़क घेरकर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होने से जाम लग रहा है,मेन मार्केट वाले रास्ते पर वाहनों की पार्किंग से वाहन फंस रहे हैं। एंबुलेंस फंसी रहती है और सायरन बजाती है,सुबह-शाम लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं।
0
0
Report

गुलाब के फूल लेकर डीएम के पास पहुंचे छात्र, कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर गंभीर आरोप

RavindraRavindraFollow8m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:गुलाब के फूल लेकर डीएम के पास पहुंचे छात्र, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप यूपी के हमीरपुर जिले से जहां श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाथों में गुलाब के फूल लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर मोबाइल जब्त करने, अभद्र व्यवहार, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कॉलेज में मोबाइल फोन जब्त किए गए और परीक्षा के बाद मोबाइल लौटाने के एवज में 500 रुपये जुर्माना मांगा गया। V/O :- हमीरपुर में न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी। हाथों में गुलाब के फूल लेकर पहुंचे छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास और संबंधित शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए। उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए और परीक्षा के बाद मोबाइल लौटाने के लिए 500 रुपये जुर्माना मांगा गया। छात्रों ने गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और विरोध करने पर एक छात्र के साथ मारपीट भी इतना ही नहीं, विद्यार्थियों ने रस्टिकेट करने, परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और छात्र नेता अभय प्रताप सिंह के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाने का दावा भी किया। छात्रों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विद्यार्थियों ने भयमुक्त माहौल में परीक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
0
0
Report
Advertisement

यमुना में मछलियों की मौत: क्या पानी में जहरीला प्रदूषण है?

New Delhi, Delhi:उत्तर दिल्ली के बुराड़ी के पास यमुना में मरी हुई मछलियों का अंबार मिलने से हड़कंप मच गया। सवाल है कि आखिर अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियां क्यों मर गईं? क्या यमुना में जहरीला रासायनिक कचरा पहुंचा है या फिर पानी में ऑक्सीजन की कमी बनी वजह? देखिए ज़ी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट। तस्वीरें डराने वाली हैं...यमुना का किनारा और चारों तरफ पड़ी मरी हुई मछलियां...पिछले कई दिनों से बुराड़ी के पास यमुना में बड़ी संख्या में मछलियों के मृत मिलने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक साथ इतनी मछलियों की मौत कैसे हो गई? नदी का जलस्तर सामान्य है, लेकिन जलीय जीवों की इस सामूहिक मौत ने यमुना की सेहत पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यमुना में किसी नाले या ड्रेन के जरिए जहरीला पानी पहुंचा? स्थानीय लोगों को आशंका है कि हरियाणा की तरफ से आने वाले किसी नाले के जरिए रासायनिक प्रदूषक नदी में पहुंचे हो सकते हैं। हालांकि अभी मछलियों की मौत की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। आपको बता दे खतरा सिर्फ जहरीले रसायनों का नहीं है... पानी में घुलित ऑक्सीजन की कमी भी मछलियों की जान ले सकती है। आपको बता दे लाइसेंस बनवाकर मछलियों का शिकार करने वाले मछुआरों का कहना है कि उनके ऊपर बेरोजगारी का संकट मंडराने लगा है। सरकार लाइसेंस बनाने में पैसा लेती जरूर है लेकिन यमुना नदी के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता। हरियाणा के करनाल से चमड़ा मील और यमुना से सटे उत्तर प्रदेश से कई फैक्ट्रियों का गंदा पानी यमुना नदी में मिलने से हर बार लाखो मछलियों की मौत हो जाती है। जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है । बुराड़ी में यह पहली बार नहीं है जब यमुना में मछलियों की मौत ने सवाल खड़े किए हों। पिछले साल मई में भी बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिली थीं। उस समय भी रासायनिक प्रदूषण की आशंका जताई गई थी। यमुना किनारे वर्षो से खेती करने वाले किसानों का दावा है कि करनाल से चमड़ा मील व पानीपत और सोनीपत क्षेत्र से आने वाले कुछ नालों के जरिए अशोधित पानी यमुना तक पहुंच रहा है। औद्योगिक प्रदूषण की भी संभावित वजह हो सकती है। फिलहाल किसी एक कारण को मछलियों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी। पानी में रासायनिक तत्व, घुलित ऑक्सीजन, पीएच और दूसरे प्रदूषण मानकों की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। मृत मछलियों का ये मंजर सिर्फ एक घटना नहीं... बल्कि यमुना और उसके जलीय जीवन के लिए खतरे की घंटी है। सवाल अब जांच का है—आखिर यमुना में मौत का जहर कहां से आया?
0
0
Report

हरीश रावत बोले: मंत्री रेखा आर्य के पति खिलाफ केस, राज्य में गंभीर मामला

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य के सोशल मीडिया पर पोस्ट और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि पहले तो 8-10 साल इस राज्य को पूरी तरीके से लूट खसोट का अड्डा बना दिया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति ने। और अब जब मंत्री इस तरह से सोशल मीडिया में आकर रो रही है तो इसका मतलब है कि मामला गंभीर है। मामले में जांच होनी चाहिए। जब प्रदेश के मंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या बात की जाए।
0
0
Report

27% ओबीसी आरक्षण: मुख्यमंत्री से प्रतिनिधियों की बैठक के बाद नया अध्यादेश पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल 27% ओबीसी आरक्षण की बहाली के लिए मुख्यमंत्री से मिले ओबीसी प्रतिनिधि 27% ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले ओबीसी प्रतिनिधि... आरक्षण की बहाली और प्रभावित अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हुई चर्चा... ओबीसी प्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं और संविधान विशेषज्ञों का पैनल बनाने की मांग की.... ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के साथ सरकारी सेवाओं में प्रतिनिधित्व का नया सर्वे कराने की मांग... 27% आरक्षण के लिए नया अध्यादेश या विधायी प्रस्ताव लाने का सुझाव.... 13% होल्ड से प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए कानूनी विकल्प तलाशने की मांग... जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त या सुपरन्यूमरेरी पद सृजित करने की संभावना पर विचार करने का सुझाव.... आरक्षण संबंधी प्रस्ताव में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से परामर्श सुनिश्चित करने की मांग... ओबीसी महासभा ने कहा-आरक्षण की बहाली के लिए कानूनी संघर्ष और चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

गंगरार के शिवपुरा में 70वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखण्ड के सुवानिया क्षेत्र के शिवपुरा में 70वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 37 टीमों के कुल 417 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और सुरक्षा के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन मुकाबले में न्यू आदर्श स्कूल सुवानिया की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवानिया को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के अधिकारी, निर्णायक और ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report

पाटन में अवैध आयरन पत्थर खनन: वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Sikar, Rajasthan:पाटन में अवैध आयरन पत्थर खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई. रात 2 बजे जंगल के रास्तों से पहुंची टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया। खनन माफिया ने वन विभाग की टीम की निजी गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आई। रेंजर पाटन रवि सिंह भाटी के नेतृत्व में जुलाई से अब तक अवैध खनन पर पांचवीं बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के पाटन में अवैध आयरन पत्थर खनन एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। उप वन संरक्षक सीकर प्रदीप कुमार एवं सहायक वन संरक्षक कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में रेंजर पाटन रवि सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने देर रात करीब 2 बजे जंगल के रास्तों से पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में शामिल लोगों की ओर से बाइक और गाड़ियों के जरिए रेकी किए जाने के बावजूद वन विभाग की टीम ने रणनीति के तहत कार्रवाई की। इस दौरान खनन माफिया द्वारा टीम की निजी गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने की बात भी सामने आई। इसके बावजूद वन विभाग की टीम ने बुलंद हौसलों के साथ कार्रवाई जारी रखी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने में सफलता हासिल की। रेंजर पाटन रवि सिंह भाटी ने ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त करने के बाद खुद ही ट्रैक्टर ट्राली को चलकर रेंज कार्यालय लेकर पहुंचे। रविंद्र सिंहभाटी के जुलाई में पदस्थापन के बाद अवैध खनन के खिलाफ यह पांचवीं बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्रवाई को सफल बनाने में फॉरेस्टर Ramkumar Gurjar, जगदीश शर्मा, सहायक वनपाल रामkishor मीणा, वनरक्षक बाबूलाल खोखर एवं कृष्ण सिंह तंवर ने अहम भूमिका निभाई।
0
0
Report

डूंगरपुर नगर परिषद ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई पहल शुरू की

Dungarpur, Rajasthan:सभापति सुशीला गुप्ता की महिला सशक्तिकरण के लिए पहल, डूंगरपुर शहर में अब हुनर से कमाएंगी महिलाएं, नगर परिषद देगी प्रशिक्षण। नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने नगरपरिषद सभागार में शहर की उद्यमी महिलाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने तथा उनके हुनर को व्यवसाय में बदलने के अवसरों पर चर्चा की गई। संवाद कार्यक्रम में मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कढ़ाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही उद्यमी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रशिक्षण महिलाओं की रुचि, क्षमता और कौशल के अनुसार दिया जाए, ताकि वे अपने काम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें। सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि शहर में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके पास हुनर तो है, लेकिन उचित मार्गदर्शन, संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण वे आत्मनिर्भर नहीं बन पातीं। अब नगर परिषद का प्रयास है कि उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि महिलाओं को अपने हुनर के आधार पर व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। इससे वे अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। साथ ही, अपना काम शुरू करने वाली महिलाएं आगे अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top