icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow21 Aug 2024, 07:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ के बिल्लौर में पढ़ाई विवाद में चाचा ने भतीजी पर लाठी-डंडे से हमला

Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के बिल्लौर गांव में सगे चाचा ने अपनी भतीजी को पढ़ाई करने को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस बीच लड़की को बचाने के लिए आए उसके भाई और मां का भी सर फोड़ दिया। परिवार में पढ़ाई को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए, जिनका बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। संगीता कुमारी ने बताया कि उसके परिवार में दोनों चाचाओं उसे पढ़ाई करने से मना करते हैं। लेकिन वह बराबर उनके डर से घर में छिपकर पढ़ाई जारी रखे है। आज घर में पढ़ाई करते देखा दोनों चाचा ने लाठी डंडे से उसपर हमला कर दिया। सर में लाठी से गंभीर चोट लगने के बाद उसके भाई और मां बचाने के लिए दौड़े, तब चाचा ने उन पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। संगीता के पिता पटना में मजदूरी करते हैं। जानकारी मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कल रात वे अपने गांव आए थे। संगीता की पढ़ाई को लेकर उनका अपने दोनों भाइयों से बहस हुआ। बड़े भाई के नहीं मानने पर परिवार में विवाद शुरू हो गया। आक्रोशित होकर दोनों भाइयों ने लाठी डंडे से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है।
0
0
Report
Advertisement

सूचना मंत्रालय ने निजी चैनलों को कोड पालन और निगरानी कड़ी करने की सलाह

Noida, Uttar Pradesh:सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को 'प्रोग्राम कोड' का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर 'केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995' के तहत कार्रवाई की जा सकती है। चैनलों से कहा गया है कि वे जिम्मेदार रिपोर्टिंग करें, आतंकवाद-विरोधी अभियानों की लाइव कवरेज से बचें, हिंसक दृश्यों को दिखाने में सावधानी बरतें, यौन अपराधों के पीड़ितों की पहचान गुप्त रखें, भारत के सही नक्शों का ही इस्तेमाल करें और सांप्रदायिक या राष्ट्र-विरोधी सामग्री को प्रसारित होने से रोकें। इस एडवाइजरी में AI टूल्स के इस्तेमाल में सावधानी बरतने और संपादकीय निगरानी को और मजबूत करने के लिए भी कहा गया है。
0
0
Report

स्वच्छता अभियान 6.0: 6000 करोड़ के रेवेन्यू के दावे के बीच सरकार का नया कदम

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - 'स्वच्छता अभियान 6.0' पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि एक माह का समर्पित विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 चल रहा है, जिसकी शुरूआत वर्ष 2021 में हुई थी। ऐसा नहीं है कि साल के अन्य 365 दिनों तक स्वच्छता नहीं रहती लेकिन अपने आप को फिर इस ओर समर्पित करने की दिशा में ऐसा किया जाता है। एक महीना, महात्मा गांधी जयंती से लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक यह जारी है। पिछले अनुभवों के आधार पर हम इस अभियान में कुछ नया जोड़ने का प्रयास करते हैं। पिछली बार हमने इलेक्ट्रॉनिक कचरे और अन्य कचरे को फ्रीज करके लगभग 6000 करोड़ का रेवेन्यू अर्जित किया। अभी जब हमने इसका आकलन किया तो पिछले 16-17 दिनों तक हमने लगभग 490 करोड़ रेवेन्यू जेनरेट करके सरकारी खाते में दर्ज करवाया था। इससे हमें समझ आया कि बहुत सारा ऐसा सामान है जिसे इस्तेमाल करके छोड़ दिया जाता है, उसकी बहुत कीमत होती है अगर उसे ठीक तरीके से लाया जाए। इस बार हमने GeM पोर्टल का सहारा लेते हुए इसको बढ़ावा दिया है..."
0
0
Report
Advertisement

आयोडीन कमी से बच्चों के विकास पर असर; विकार नियंत्रण दिवस पर जागरूकता

Kota, Rajasthan:विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस पर चिकित्सा संस्थानों में दी जानकारी आयोडीन युक्त नमक का नियमित सेवन करें, आयोडीन की कमी से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ सकता है प्रभाव - डॉ. राजेश सामर,BCMHO सुल्तानपुर विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस एवं आयोडीन सप्ताह के तहत ब्लॉक सुल्तानपुर के चिकित्सा संस्थानों में आमजन को आयोडीन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आयोडीन युक्त नमक के नियमित सेवन और इसकी कमी व अधिकता से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर ने बताया कि आयोडीन शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी से घेंघा रोग, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा और बौद्धिक क्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान इसकी कमी शिशु के विकास पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है। डॉ. सामर ने नमक को नमी से बचाकर बंद डिब्बे में रखने और भोजन पकने के अंतिम चरण में डालने की सलाह दी। सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर एवं जिला नोडल अधिकारी अमित शर्मा के सुपरविजन में चलाए गए अभियान का उद्देश्य आयोडीन संबंधी विकारों की रोकथाम और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा。
0
0
Report
Advertisement

नशा मुक्ति रैली के दौरान BSF जवान घायल, अस्पताल में उपचार जारी

Jaipur, Rajasthan:खबर--TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ इंट्रो:--बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़).....दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर गांव दुघेड़ा के पास नशा मुक्ति रैली के दौरान बीएसएफ जवान स्वास्थराज राठा की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए बहरोड़ के पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी घायल जवान की कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एसपी सत्यवीर सिंह, एनएसजी आईजी अमित पाठक, ब्रिगेडियर अनिल कुमार जोशी, कर्नल नवीन रंजन सेवा मेडल, नीमराना एएसपी सुरेश खींची, डीएसपी सचिन शर्मा और थानाधिकारी रविंद्र कुमार सहित पुलिस का जाब्ता अस्पताल पहुंचा। अधिकारियों ने घायल जवान के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हाईवे पर नशा मुक्ति रैली के दौरान हुए इस हादसे के बाद मौके पर स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई गई।
0
0
Report

दशहरा पर्व पर ब्राह्मण एकता मंच द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow10m ago
Dhanaura, Uttar Pradesh:धनौरा:- दशहरा के पावन अवसर पर ब्राह्मण एकता मंच द्वारा शिविर लगाकर सेवा, समर्पण शिविर में जनता के लिए सूक्ष्म जलपान एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। समाज की एकता, सहयोग और जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। नगर पालिका परिषद धनोरा अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने भगवान परशुराम का दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया इस अवसर पर ब्राह्मण एकता मंच प्रदेश संगठन मंत्री श्री वीरेंद्र शर्मा उर्फ बिंदु शर्मा , नगर अध्यक्ष सुदीप शर्मा हर्ष मणि शर्मा ,संजय शर्मा सुमित शर्मा,विकास शर्मा हर्षित शर्मा, प्रत्यक्ष शर्मा विनीत शर्मा,अंकित शर्मा हेमंत सारस्वत, हर्ष शर्मा आनंद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे
0
0
Report

पटना में पूजा पंडाल और स्कूटी में आग, रहा कोई नुकसान नहीं

Patna, Bihar:पटना के बुधवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना राजवंशी नगर स्थित आदर्श कॉलोनी की है, जहां एक पूजा पंडाल में अचानक आग लग गई। आग देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सचिवालय अग्निशमन पदाधिकारी के अनुसार, पूजा पंडाल के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। लौटने पर उन्हें पंडाल में आग लगी मिली। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौराहे की है, जहां एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। मौके پر मौजूद अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी।
0
0
Report
Advertisement

यूपी पुलिस स्मृति दिवस: CM योगी ने भत्ते बढ़ाने की घोषणा की

Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH) CM YOGI ADITYANATH ATTENDS POLICE COMMEMORATION DAY-2026 PARADE HONOURING POLICE MARTYRS AT RESERVE POLICE LINES. यूपी सरकार ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भत्ते में की बढ़ोतरी. सीएम योगी का यूपी पुलिस को तोहफा: भत्तों में बढ़ोतरी, मोटरसाइकिल के 1000 और सिम के लिए मिलेंगे 2500 रुपये. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने फील्ड ड्यूटी में मिलने वाले मोटरसाइकिल भत्ते को 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह, पीपीएस अधिकारियों को पांच वर्ष में मिलने वाले भत्ते को 6400 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये तथा सिम/मोबाइल भत्ते को 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणा की.
0
0
Report

अमरौहा में मामूली बहस के बाद दो युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद रोड पर मंगलवार रात मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद रोड पर मंगलवार रात मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। बीच सड़क पर हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के मुताबिक, अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top