203001
बुलंदशहर में नहर किनारे बैठा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूबा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव रानापुर में 48 वर्षीय सुनील पुत्र मोतीराम, जो कथित तौर पर शराब पीकर नहर के किनारे बैठा था, संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूब गया। स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंगरौली खदान हादसे में ऑपरेटर की मौत, परिजनों ने गेट पर किया प्रदर्शन
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के निजी कंपनी की कोल माइंस में फिर बड़ा हादसा. पीसी मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत. मृतक की पहचान सिद्धि कला निवासी इंद्रभान यादव के रूप में. हादसे की खबर फैलते ही मजदूरों में हड़कंप. आक्रोशित परिजनों ने खदान गेट पर हंगामा. मौके पर पहुंचे तहसीलदार और भारी पुलिस बल. प्रशासन परिजनों को समझाने में जुटा. नवानगर थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस कोयला खदान का मामला.0
0
Report
हिमाचल डोप टेस्ट विवाद चंडीगढ़ तक पहुँचा; भारती और अजय वर्मा का टेस्ट आज
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में डोप टेस्ट का विवाद अब चंडीगढ़ तक पहुंच गया है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती और हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने चंडीगढ़ में डोप टेस्ट कराया। अजय वर्मा ने पहले एक प्रेस वार्ता में नीरज भारती को चुनौती दी थी। इसके बाद भारती ने भी चुनौती स्वीकार की और दोनों ने आज टेस्ट कराया। गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नीरज भारती को नशेड़ी कहा था और इसके बाद ही डोप टेस्ट का विवाद शुरू हुआ。 दोनों की रिपोर्ट शाम तक आने वाली है, और नीरज भारती ने दावा किया है कि वे दोनों रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे। नीरज भारती ने कहा कि उन्हें और अजय वर्मा दोनों को भरोसा है कि रिपोर्ट में कुछ नहीं आएगा, लेकिन फिर भी उन्होंने यह टेस्ट करवाया है।0
0
Report
12 घंटे के सड़क जाम के बीच प्रदीप बाखला मौत: ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े
Ansar Nagar, Jharkhand:12 घंटे से सड़क जाम: प्रदीप बाखला की मौत पर परिजनों की चीख-पुकार, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सिमरिया-बगरा-बालूमाथ मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में संधली गांव निवासी प्रदीप बाखला की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात से शुरू हुआ सड़क जाम 12 घंटे बाद भी जारी है। परिजन और ग्रामीण मुआवजा तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि कोयला वाहन के ओवरटेक करने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें प्रदीप बाखला की जान चली गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और अन्य परिजन हैं। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार और विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ है। ग्रामीण चतरा उपायुक्त को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं सिमरिया अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अंचल अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जल्द ही सड़कों पर स्पीड मीटर और निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
अल्मोड़ा कैंट क्षेत्र में तेंदुआ पिंजरे में कैद, लोगों में राहत
Almora, Uttarakhand:Almora - अल्मोड़ा नगर से सटे कैंट क्षेत्र में बुधवार को एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के फंसने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। तेंदुए की आवाजाही से क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से दहशत में थे। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर वन विभाग ने 6 जून को ईदगाह के पास पिंजरा लगाया था। चार दिन की निगरानी के बाद तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे विभाग द्वारा निर्धारित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।0
0
Report
बागपत: टेंट व्यापारी पिता-बेटे हत्याकांड का नया वीडियो सामने, बाबूराम गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में टेंट व्यापारी पिता और बेटे की हत्याकांड मामले में एक और वीडियो सामने आया है...जिसमें जमीन पर पड़े घायल बदमाश को एक व्यक्ति गोली मारते नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले में बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया है...और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है0
0
Report
आजमगढ़ के DM कार्यालय के सामने सपा- पुलिस भिड़ंत, वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के DM कार्यालय के सामने उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक का वीडियो आजमगढ़ में सियासी चर्चा का विषय बन गया है।0
0
Report
Advertisement
हिरन नदी में 11 वर्षीय प्रिंस रैकवार की डूबकर मौत; दो बच्चों की बचत
Jabalpur, Madhya Pradesh:हिरन नदी में 11 वर्षी बालक की डूबने से मौत; नहाने के दौरान हादसा. एंकर: जबलपुर के पाटन के थाना गांव में हिरन नदी में नहाने के दौरान तीन बालक डूब गए थे, जिनमें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया. वहीं गांव का प्रिंस रैकवार, जो लगभग 11 साल का था, नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन बालक की मौत हो चुकी थी. उसे पाटन अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि प्रिंस रRackवार अपने नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई करता था. बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे वह अपने साथियों के साथ हिरन नदी में नहाने के लिए गया था. इसी दौरान तीनों डूबने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, पर प्रिंस रैकवार गहरे पानी में चला गया था. उसकी खोजबीन की गई और उसे बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं; पाटन पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है. बाइट: सूर्यकांत शर्मा, एडिशनल एसपी, जबलपुर0
0
Report
बस्तर में तृतीय वर्ग कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता और सुविधाओं की मांग पर प्रदर्शन
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया, भोजन अवकाश में विभिन्न विभागों के तृतीय वर्ग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा, तृतीय वर्ग कर्मचारियों का कहना है कि 1 जनवरी से महंगाई भत्ता मिलना चाहिए था लेकिन राज्य सरकार कोई पहल नहीं कर रही है, इसके अलावा बजट में प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान किया था लेकिन यह भी वादा पूरा नहीं किया जा रहा, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजप ने मोदी गारंटी के रूप में वादों को पूरा करने की घोषणा की थी लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं हो पाया है। संघ के पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का भी ऐलान किया।0
0
Report
ओडिशा में मोदी-सीएम के लिंगराज मंदिर पूजन का रिकॉर्ड प्रदर्शन, बीजेपी ने दिखाया शक्ति
Pradhan mantri Narendra Modi nka 8930 dina mukhyamantri o Pradhan mantri ra record pare Odisha BJP pakhyaru Mahaprabhu Lingaraj nka pakhare puja archana0
0
Report
Advertisement
योगीफोर्स के रडार पर लखनऊ के पत्थरबाज: क्या तैयारी है?
Varanasi, Uttar Pradesh:योगीफोर्स के रडार पर लखनऊ के पत्थरबाज!0
0
Report
अमरोहा पुलिस ने 15.5 करोड़ रुपये के नशे के पदार्थ नष्ट किए
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन दहन के तहत करीब 15.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया है। विभिन्न थानों में दर्ज 47 अभियोगों से संबंधित कुल 2002.352 किलोग्राम अवैध डोडा, गांजा, चरस, हेरोइन, नशीली दवाइयों और पाउडर को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 16 अप्रैल, 4 जून और 5 जून 2026 को नियमानुसार गठित समिति की मौजूदगी में जब्त मादक पदार्थों को मुरादाबाद जनपद के फतेहपुर विश्नोई स्थित सुशीला बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सुरक्षित एवं विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 15.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। अमरोहा पुलिस की यह कार्रवाई नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
रीवा में प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक हादसा
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। यहां एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दुखद तरीके से हुआ, जहां पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने भी अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि रीवा के युवा कारोबारी प्रदीप सोनी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी वैशाली खड़ायत ने उत्तराखंड में आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, रीवा के अनंतपुर निवासी और सराफा कारोबारी परिवार से जुड़े प्रदीप सोनी रविवार को अपने घर में अकेले थे। उनकी पत्नी वैशाली कुछ दिन पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले स्थित अपने मायके गई हुई थीं। रविवार दोपहर तक प्रदीप का मोबाइल बंद रहा, जिससे परिजनों को चिंता हुई। जब परिवार के लोग घर पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा गया कि प्रदीप बाथरूम में मृत अवस्था में पड़े थे। प्रारंभिक जानकारी में उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से होना बताई जा रही है। इधर, पति की मौत की खबर जैसे ही उत्तराखंड में मौजूद वैशाली खड़ायत को मिली, वह गहरे सदमे में चली गईं। परिजनों के अनुसार, सूचना मिलने के कुछ समय बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद जाजरदेवल थाना क्षेत्र के नैनीसैनी गधेरे के पास एक तालाब में उनका शव मिला। मौके से उनका मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, प्रदीप और वैशाली ने वर्ष 2021 में प्रेम विवाह किया था और दोनों के बीच बेहद गहरा भावनात्मक रिश्ता था। परिवार का कहना है कि दोनों अक्सर एक-दूसरे के बिना जीवन की कल्पना न कर पाने की बात करते थे। एक बार बातचीत के दौरान वैशाली ने कहा था कि "जब तक जिएंगे साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।" उस समय इसे सामान्य वैवाहिक बातचीत समझा गया था, लेकिन आज वही बात दर्दनाक हकीकत बन गई। प्रदीप के पिता और शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी परमानंद सोनी ने बताया कि उनकी बहू वैशाली अपने पति से बेहद प्रेम करती थी और बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि आत्महत्या किसी भी परिस्थिति में सही कदम नहीं है, लेकिन वैशाली अपने पति से इतना जुड़ी हुई थी कि यह दुख बर्दाश्त नहीं कर पाई।0
0
Report
Advertisement
हरदा में कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप: बीजेपी के दबाव से नामांकन रद्द
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस पार्टी से चूक हुई, लेकिन बीजेपी पर दबाव बनाकर नामांकन रद्द करवाने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि राज्यसभा नामांकन के दौरान पार्टी की ओर से डेमी फॉर्म भरा जाना था, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले से अंदेशा था कि बीजेपी सीट जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगी विधायक ने आरोप लगाया कि एक सामान्य मामले को लेकर दबाव बनाया गया और इसी के चलते नामांकन रद्द हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रही है।0
0
Report
कोंडागांव में 35 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त: संयुक्त कार्रवाई से बड़ा संदेश
Kondagaon, Chhattisgarh:पुलिस राजस्व और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे अधिक की वन भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाया है सप्ताह भर पूर्व जी मेडिया ने ग्राउंड जीरो से खबर दिखाई थी की वन भूमि पर वन अधिकार के लालच मे बाहरी लोग अतिक्रमण की जा रही है और हजारों पेड़ो की कटाई हो रही है खबर के बाद वन विभाग एक्सशन मे आया है जिले में वन संरक्षण को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में वन विभाग, राजस्व और पुलिस अमले की संयुक्त टीम ने मुलमला रेंज के मालगांव, धुंसीबुडरा क्षेत्र में करीब 35 हेक्टेयर (लगभग 100 एकड़) वनभूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। वर्षों से घने जंगलों को काटकर यहां खेती की जा रही थी और जंगल के भीतर मकान भी बना लिए गए थे। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाया और जमीन को वन विभाग के कब्जे में लिया गया। जानकारी के अनुसार बजरंग नेताम (पिता मानसिंह), निवासी ग्राम कुम्हारी पंचायत तथा चैतन्य कश्यप, निवासी बड़े कनेरा पंचायत पर वनभूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण करने का आरोप है। विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों परिवार वर्ष 2010 से लगातार वनभूमि पर कब्जा बढ़ाते जा रहे थे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बहुमूल्य वृक्षों की कटाई कर घने जंगल को खुले मैदान में तब्दील कर दिया गया। पेड़ों को सुखाने के लिए लगाई आग, डाले केमिकल वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमणकारियों द्वारा केवल पेड़ काटे ही नहीं गए, बल्कि आसपास के खड़े वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पेड़ों के तनों में गार्डलिंग कर उन्हें सुखाने का प्रयास किया गया, कई स्थानों पर आग लगाई गई और रसायनों का उपयोग कर जंगल को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा था। इसके बाद कब्जाई गई जमीन पर खेती शुरू कर दी गई थी। कई बार दिए गए नोटिस, नहीं माना तो हुई कार्रवाई वन विभाग ने बताया कि संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके कब्जा लगातार बढ़ता गया। इसके बाद दोनों परिवारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई। रेंज अधिकारी द्वारा अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए डीएफओ को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया। अब होगा वृक्षारोपण, फिर बसाया जाएगा जंगल वन विभाग का कहना है कि कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर जल्द ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य नष्ट हुए वन क्षेत्र को फिर से विकसित कर हरित आवरण बढ़ाना है। वन विभाग का संदेश साफ है अब पट्टे के नाम पर जंगल नहीं कटेंगे वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को पूरे जिले के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वनभूमि पर अवैध कब्जा, पेड़ों की कटाई और जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में अन्य अतिक्रमणकारियों की पहचान कर बेदखली की प्रक्रिया भी तेज की जा रही है0
0
Report
मोदी का इतिहास का सबसे लंबा पीएम कार्यकाल; बागेश्वर धाम में हवन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस मौके पर बागेश्वर धाम में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन पूरे कर लिए हैं। ये भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल है। इस उपलब्धि पर छतरपुर के बागेश्वर धाम में विशेष हवन पूजन हुआ। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और राजनगर विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम सरकार और बालाजी सरकार से पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन और ऊर्जा की प्रार्थना की। सांसद बीडी शर्मा ने कहा कि ये भारत के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सेवा के लिए सबसे लंबा कार्यकाल मिला है। हमने बागेश्वर धाम में उनके दीर्घायु जीवन और देश सेवा की ऊर्जा के लिए हवन किया है। बागेश्वर धाम में 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पीएम के नाम इस रिकॉर्ड पर जश्न मनाया।0
0
Report
Advertisement
