icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203393
Hariom AgarwalHariom AgarwalFollow16 Oct 2024, 12:59 pm

डिबाई में अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकली गई

Dibai, Uttar Pradesh:

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल ने आरती कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया डिबाई नगर के अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर सर्वप्रथम दोपहर को अग्रवाल सेवा सदन में अग्रवाल सभा द्वारा अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज के लोगों ने हवन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा का प्रारंभ अनाज मंडी गेट से नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल ने श्री अग्रसेन जी महाराज जी की आरती उतार कर भव्य शोभा यात्रा का उद्घाटन किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अरण्यक 2026: झारखंड फॉरेस्ट फिल्म फेस्टिवल से युवाओं में फिल्म निर्माण का जज़्बा बढ़ेगा

Ranchi, Jharkhand:पर्यावरण, वन्यजीव और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय झारखंड फॉरेस्ट फिल्म फेस्टिवल ‘अरण्यक 2026’ का आयोजन किया गया है। मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख झारखंड संजीव कुमार एवं अन्य वरीय वन अधिकारियों ने कहा कि फेस्टिवल के लिए देश-विदेश से कुल 775 फिल्मों प्राप्त हुईं थीं, जिनमें से 75 फिल्मों का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। इनमें प्रतियोगिता और गैर-प्रतियोगिता श्रेणी की फिल्में शामिल हैं। फिल्मों का प्रदर्शन जैप स्थित शौर्य सभागार और वन भवन के पलाश ऑडिटोरियम में होगा। फFestतिवल में देशभर के करीब 48 फिल्म निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।
0
0
Report

कौशांबी के स्कूल में हेडमास्टर का वीडियो वायरल, बच्चों के बजाय कुर्सी पर आराम

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्कूल में पढ़ाई छोड़ आराम फरमा रहे हेडमास्टर साहब कौशांबी में गुरुजी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने के बजाय हेडमास्टर साहब कुर्सी पर पैर रखकर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। मामला नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटिया का है। यहां प्रधानाध्यापक शिवबरन मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेडमास्टर साहब कुर्सी पर बैठकर दोनों पैर मेज पर रखे नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि स्कूल में पढ़ाने से ज्यादा आराम फरमाने में उनका वक्त गुजरता है। उनकी कार्यशैली से स्टाफ भी परेशान बताया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement

सोलर पैनल धोखाधड़ी: 34 लाख रुपए के घोटाले में आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख ₹ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. वास्तव में प्रार्थी नवीन कुमार ने 5 सितंबर 2026 को स्मृति नगर चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई की 24 जून 2026 को मोबाइल फोन के माध्यम से कमलेश पाटिल से बात चीत हुई जिसमें उसने खुद को सन रुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई महाराष्ट्र से संबंधित अधिकारी बता कर नवीन कुमार को बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने और मुफ्त इंस्टॉलएशन करने का प्रस्ताव दिया बात चीत में कमलेश ने बताया की उनका सोलर पैनल बाजार में बिक रहे सभी सोलर पैनलो से किफायती और बेहतर है जिसके बाद नवीन कुमार उनके झांसे में आ गया और कमलेश पाटील के द्वारा दिए गए बैंक खतों में RTGS के माध्यम से कुल 34 लाख ₹ जमा करा दिए लेकिन जब लंबे समय के बाद भी सोलर पैनल नहीं लगाया गया तब उस समझ आया की उसके साथ धोखाधड़ी हो गई जिसके बाद उसने फौरन लिखित में शिकायत दर्ज कराई और तामम दस्तावेज और लेन देंन के डिजिटल साक्षय पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने बारीकी से सभी डिजिटल साक्षय और दस्तावेजों का अवलोकन किया तो मामला सही पाया गया जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और मुंबई से गिरफ्तार कर कमलेश पाटिल को दुर्ग लाया गया फिलहाल कमलेश पाटिल को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. बाइट-शोभराज अग्रवाल एडिशनल एसपी दुर्ग.
0
0
Report

राजभर ने सपा घोषणापत्र पर हमला, 2022-27 की तुलना में नज़ीर एक जैसा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, "सच कभी छिपा नहीं रहता। उनके 2022 और 2027 के चुनावी घोषणापत्रों की तुलना करके देख लीजिए। दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं बस पन्ने बदल गए हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में कभी यह नहीं लिखा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वे दंगे करवाएंगे। उन्होंने अपने एजेंडे में कभी यह नहीं लिखा कि वे अपराधियों को बचाएंगे। उन्होंने यह भी नहीं लिखा कि बिजली सिर्फ सैफई में 24 घंटे आएगी, जबकि बाकी जगहों पर सिर्फ 5 या 6 घंटे ही मिलेगी।" "..मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे और अखिलेश जी सैफई में बैठकर नाच-गाने का कार्यक्रम देख रहे थे। लोग एक-दूसरे की जान ले रहे थे। लोग अपने गांवों से भागने और पलायन करने को मजबूर थे, और मुख्यमंत्री के तौर पर वे सैफई में पूरी रात नाच-गाने का कार्यक्रम देख रहे थे। इसलिए, जिसने भी वह पोस्टर लगाया, बिल्कुल सही पोस्टर लगाया..."
0
0
Report

सीवान में पुलिस के सामने भीड़ से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Siwan, Bihar:सीवान में खाकी वर्दी पर भारी पड़ती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दरोगा के साथ महिला समेत कुछ लोग धक्का-मुक्की और बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है। वहीं वीडियो में दिख रहे पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज थाने में तैनात दरोगा ललन सिंह बताए जा रहे हैं। हालांकिए ZEE मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मौके पर पुलिस पदाधिकारी किन परिस्थितियों में पहुंचे थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इधर, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे हैं। वीडियो की सत्यता, घटना के समय और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उस दिन देवरिया गांव में क्या हुआ था और इस कथित धक्का-मुक्की के पीछे की असली वजह क्या है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी में तीन दिन के आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के दिशा-निर्देशन में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में DDMA के तत्वावधान में तीन दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन टीम / मास्टर ट्रेनर, SDRF एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी, बादल फटना जैसी आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी व्यवहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, सर्च-रेस्क्यू और आपातकालीन स्थिति में घबराए बिना धैर्य बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरकाशी जैसे आपदा संवेदनशील जनपद में इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं। जागरूक नागरिक ही आपदा के समय खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपदा प्रबंधन की बारीकियों को जाना।
0
0
Report

जयपुर में कानून की धज्जियां: कॉलोनी में जन्मदिन पर हंगामा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में फिर उड़ी कानून की धज्जियां बीच सड़क पर पुलिस का चिन्ह/स्टीकर लगी गाड़ी पर केक काटकर युवक जन्मदिन मनाया गाड़ी में तेज आवाज़ में हूटर और वीआईपी फ्लैशर की तेज आवाज के साथ कॉलोनी में देर रात किया हंगामा,स्थानीय लोगो में दहशत सेलिब्रेशन के वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर भी डाले महेश नगर थाना इलाके की सुंदर विहार कॉलोनी की घटना सुनील शर्मा नाम के युवक का जन्मदिन कॉलोनीवासियों के लिए बना सर दर्द और दहशत पिछले दिनों पुलिस की पीसीआर में युवकों की शराब पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल क्या ऐसे होगा राजधानी में पुलिस का इकबाल बुलंद?
0
0
Report
Advertisement

उधम सिंह नगर में पुलिस मुठभेड़: चाकूबाज़ी के बाद गोलीबारी, 3 गिरफ्तार

Bahara Boj, Uttarakhand:पुलिस मुठभेड़ स्थान– उधम सिंह नगर बताया गया कि बदमाशों ने चाकूबाज़ी करके एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी गोली चलाई और बदमाश शुभम चंद्रा उर्फ बर्गर घायल हो गया। इस घटना में अभी तक तीन अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पिछले दिनों एक मामूली विवाद को लेकर लीलाधर नामक सुरक्षा गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से दो रघुवीर सिंह और विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे अभियुक्त शिवम चंद्रा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान शिवम के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
0
0
Report

योगी बोले: महिलाओं के आरक्षण बिल 2029 तक लागू करने की राह साफ

Noida, Uttar Pradesh:Balrampur (UP): Yogi Adityanath (UP CM) on women reservation bill बलरामपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पारित होने पर मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। हम वास्तव में आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, संसद द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण विधेयक) पहले ही पारित किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस विधेयक को 2029 तक लागू करने का रास्ता साफ करने से अब यह सुनिश्चित हो गया है कि संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50% की वृद्धि होने पर, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना आसान हो जाएगा।"
0
0
Report

IGI एयरपोर्ट CISF ने ब्रेसलेट के भीतर छिपे चाकू के साथ यात्री को पकड़ा

New Delhi, Delhi:दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF टीम ने पकड़ा ऐसा हथियार जो कोई पकड़ ना पाए. दिखने में ब्रेसलेट लगता है और मौका मिलते ही चाकू चला देता है. बड़ा खुलासा. ब्रेसलेट देखकर दिल्ली पुलिस और CISF सोच में पड़ गए. लोकेशन: IGI एयरपोर्ट दिल्ली. यह खबर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक यात्री के ब्रेसलेट में छिपे हुए एक छोटे चाकू (SRI) को दबोचा. यात्री की तलाशी के समय, CISF के जवानों को उस अजीब ब्रेसलेट पर निगाह गया. उन्होंने बारीकी से देखा तो उसमें छिपा चाकू मिला. यह मामला इसलिए खास है क्योंकि चाकू ब्रेसलेट के अंदर इस तरह छिपा था कि पहचान पाना बेहद मुश्किल था. यह घटना सुरक्षा जांच के दौरान CISF जवानों की सतर्कता, चौकसी और पेशेवर काबिलियत को दर्शाती है, जिससे वे ऐसी दुर्लभ चीजें भी पकड़ लेते हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि ब्रेसलेट चाकू कहाँ से आया या किस व्यक्ति को देने जा रहा था.
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, प्रवीण मालिक बने नए सीओ सिटी

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow18m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। ​जारी आदेश के अनुसार, प्रवीण मालिक को सीओ सिटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक कुमार सिंह को पुवायां का नया सीओ बनाया गया है। वहीं, अनुज मिश्रा को जलालाबाद सर्किल का चार्ज मिला है, जबकि देवव्रत बाजपेई को सीओ लाइन के पद पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top