246701
बिजनौरः जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Bijnor, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग और परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। यह घटना बिजनौर के नेहटोर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर: भाजपा ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर आरोप, केदार कश्यप बोले— भूली आईडियोलॉजी
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा का बड़ा आरोप.. कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा- कांग्रेस पार्टी अपनी आईडियोलॉजी को भूल चुकी है.. जिला अध्यक्ष को कांग्रेस की आईडियोलॉजी बताई जा रही है.. जब जिला अध्यक्ष को आईडियोलॉजी ही नहीं पता तो जिला अध्यक्ष कैसे चुना गया.. यही तुष्टीकरण है यही गुटबाज़ी का संकेत है..0
0
Report
अटल आवास का झांसा देकर लाखों ठग: पुलिस ने योगेश्वर पांडे को गिरफ्तार किया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:नगर निगम का कर्मचारी बताकर अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड में मकान और दुकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अधिकारियों और नेताओं से नजदीकी का दावा कर लोगों का विश्वास जीतते हुए करीब 8 लाख 17 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। मामला राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि योगेश्वर पांडे नामक युवक खुद को नगर निगम से जुड़ा कर्मचारी बताकर लोगों को अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड में मकान एवं दुकान आवंटित कराने का भरोसा देता था। आरोपी ने इस झांसे में कई लोगों को फंसाकर उनसे लाखों रुपये वसूल लिए। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अधिकारियों और बड़े नेताओं से अपनी नजदीकी होने का दावा करता था। इतना ही नहीं, वह लोगों को निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण भी कराता था, जिससे उसकी बातों पर लोगों का भरोसा और बढ़ जाता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने दर्जनों लोगों से यह ठगी की वारदात की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने ठगी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की कुल राशि कितनी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी शासकीय योजना या मकान आवंटन से संबंधित जानकारी केवल अधिकृत विभागों से ही प्राप्त करें और किसी व्यक्ति के झांसे में आकर रकम जमा न करें।0
0
Report
खेतड़ी फैक्ट्री गैस लीक; मजदूर गंभीर झुलसा, अस्पताल रेफर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के खेतड़ी से बड़ी खबर खेतड़ी की लोहे की फैक्ट्री में गैस लीक हुई गैस लीक होने से लगी आग, मजदूर झुलसा गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया घायल झारखंड के दरीबा का रहने वाला है घायल पवन झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के ढाणी भरगड़ान स्थित एक लोहे की फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल खेतड़ी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल मजदूर की पहचान झारखंड के दरीबा निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रिवा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन कुमार काफी समय से ढाणी भरगड़ान स्थित लोहे की फैक्ट्री में कार्यरत था और यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। फैक्ट्री में लोहे की गाटर काटने के काम के दौरान गैस कटर से अचानक गैस रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री कर्मचारियों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। राजकीय उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन और स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए बीडीके अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी दहशत का माहौल देखा गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। गैस रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की संभावना जताई जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल घायल मजदूर का झुंझुनूं में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
चेनाब वैली में आतंकवाद के खिलाफ शून्य-जीरो नीति के साथ सुरक्षा अभियान तेज
Kishtwar, Exclusive Story: DIG DKR Reaffirms Zero-Tolerance Policy Against Terrorism in Chenab Valley. By Raja Rehber Jamal Location-Kishtwar Anchor: Addressing security concerns in the region, DIG Doda-Kishtwar-Ramban (DKR) Range, Sargun Shukla, reiterated that Jammu and Kashmir Police maintains a zero-tolerance policy towards terrorism. She said that counter-terror operations are continuing in sensitive areas of the Chenab Valley and that strict action is being taken against Over Ground Workers (OGWs) and anyone found aiding or supporting terrorist elements. The DIG also appreciated the cooperation of local residents and civil society, stating that public support has played a crucial role in assisting security forces in their efforts to eliminate terrorism from the region and maintain peace and stability. It is notable that counter-terror operations and search missions are continuing in sensitive areas across the Chenab Valley, particularly in different high altitude locations of Doda and Kishtwar districts, to keep watch on anti national elements. DIG said the security forces remain vigilant and are conducting sustained operations based on specific intelligence inputs.0
0
Report
लखनऊ अलीगंज में आग: अवैध बिल्डिंग पर लीपापोती, भ्रष्टाचार के आरोप उठे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज में जिस बिल्डिंग में आग लगी अधिकारी उसकी तो जांच कर रहे हैं लेकिन इस बिल्डिंग के बगल में मौजूद एक और अवैध बिल्डिंग के बारे में ना कोई जांच चल रही है ना ही अधिकारियों की तरफ से कुछ बताया जा रहा है अग्निकांड का शिकार हुई बिल्डिंग के बगल में मौजूद बिल्डिंग भी रेजिडेंशियल पर कमर्शियल यूस के लिए चल रही जिसको साफ तौर पर देखा जा सकता है। लेकिन भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही।0
0
Report
अलीगंज अग्निकांड: SIT ने अफसरों से पूछताछ शुरू कर दी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ अलीगंज अग्निकांड को लेकर बनी एसआईटी ने अफसरों को किया तलब जिला प्रशासन, बिजली विभाग व नगर निगम के अफसरों से पूछताछ की जा रही है अफसरों की रिपोर्ट में खामियाँ मिलने पर दोबारा सही करने का निर्देश दिया गया है। SIT ने 10 वर्षो के दौरान बिल्डिंग को दी अनुमति और अवैध होने पर की कार्रवाई का माँगा ब्योरा सभी जिम्मेदार तत्कालीन अफसरों का माँगा नाम बिल्डिंग के अवैध निर्माण, बिजली कनेक्शन, आपातकालीन निकासी और संसाधनों की कमी पर जाँच तेज हो गई है SIT अब मृतक के परिजनों, घायलों व प्रत्यक्षदर्शियो के लेगी बयान अग्निकांड की जाँच के लिए अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात व लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार की दो सदस्यीय SIT बनाई गई है。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: विधवा के साथ ननदोई ने दुष्कर्म कर ब्लैकमेल, सास-ससुर प्रताड़ना
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद ससुराल में रह रही 32 साल की विधवा महिला को ननदोई ने खाने में नींद की गोली देकर बेहोश किया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर दो महीने तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने ननदोई के साथ सास-ससुर पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता माधौगंज थाना क्षेत्र के लकड़खाना इलाके की रहने वाली है। उसकी शादी साल 2017 में हुई थी। जुलाई 2024 में सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। पति के जाने के बाद वह अपने बच्चे के साथ ससुराल में ही रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 3 नवंबर 2024 की रात ननदोई आकाश ने उसके खाने में नींद की गोली मिला दी। गोली खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। सुबह होश आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। आकाश ने कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही उसके पिता को झूठे केस में फंसा देगा और बच्चे को मारकर उसे संपत्ति से बेदखल कर देगा। इस धमकी से डरी महिला चुप रही। पीड़िता ने बताया कि ननदोई के शोषण के साथ-साथ सास गिरजा और ससुर नारायण भी उस पर अत्याचार करते थे। दोनों उसे आए दिन मारपीट करते थे। ननदोई के ब्लैकमेल और सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर वह आखिरकार मायके चली गई। परिजनों को पूरी आपबीती बताने के बाद उसने माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल के आधार पर आरोपी ननदोई आकाश के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं ससुर नारायण और सास गिरजा के खिलाफ प्रताड़ना की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अब तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं。0
0
Report
PM मोदी ने एक्स पर आपातकाल की 51वीं बरसी पर किया पोस्ट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - देश में लगे आपातकाल की 51वीं बरसी पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया0
0
Report
सीएम नायब सिंह सैनी Haryana Vision 2047 के तहत विभागीय बैठकों की समीक्षा करेंगे
Chandigarh, Chandigarh:सीएम नायब सिंह सैनी आज सुबह से शाम तक कई विभागों के साथ बैठकें करेंगे। हरियाणा विजन 2047 के एक्शन प्लान के तहत विभिन्न विभागों की अहम बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विजन 2047 के तहत घोषणापत्र, बजट घोषणापत्र और घोषणापत्र को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिक्षा, उच्च शिक्षा, टेक्निकल शिक्षा और स्थानीय निकाय विभाग के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक में मौजूदा घोषणाओं की समीक्षा और भविष्य की रूपरेखा बनायी जाएगी। बैठकें सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हरियाणा सचिवालय में होंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आपातकाल दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में रातभर बारिश से जलभराव, दुकानों में पानी घुसा, किसानों को मिली राहत
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में रात से अभी तक रुक रुक कर झमाझम बारिश से खरगोन तरबतर। मॉसम की पहली बारिश ने ही शहर के कई इलाकों में किया जलभराव। शहर के सनावद रोड, खंडवा रोड, सराफा बाजार, डीआरपी लाइन में पानी भराव से आवागमन में हुई लोगों को दिक्कत। सराफा बाजार में दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। सड़कों पर दो फिट तक जलभराव का युवाओं ने बाइक से खूब लुफ्त उठाया। दूसरी ओर अच्छी बारिश से लोगों को राहत। खासकर किसानों को था अच्छी बारिश का इंतजार। किसानों की खेत में कपास, मिर्ची और मक्का की खड़ी फसल को मिली पहली बारिश की संजीवनी।0
0
Report
लखनऊ अग्निकांड: 6 पीसीएस अधिकारी समेत बड़े अधिकारी जांच के घेरे में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुए अग्निकांड में अब lda के बड़े अधिकारी भी नपेंगे ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी घटना में 6 पीसीएस अधिकारियों को भी दोषी पाया गया है लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रथमेश कुमार ने 19 इंजीनियर और जोनल अधिकारियों के नाम शासन को भेजे हैं। आमतौर पर पहले किसी घटना होने पर निचले स्तर के कर्मचारी पर कार्रवाई की जाती थी लेकिन अब इस मामले में पीसीएस लेवल के अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं。0
0
Report
लखनऊ आग: अलीगंज भवन के NOA फर्जी, वाणिज्यिक कनेक्शन पर नया खुलासा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आग की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है अलीगंज में जिस भवन में आग लगी थी, उसके वाणिज्यिक कनेक्शन के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ही फर्जी पाया गया है। 2016 में जारी इस एनओसी के आधार पर ही उस भवन का विद्युत कनेक्शन घरेलू से वाणिज्यिक किया गया था नियम के मुताबिक वाणिज्यिक और औद्योगिक बिजली कनेक्शन के पहले विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी प्राप्त करना जरूरी होता है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में हब-एंड-स्पोक उड़ान उद्घाटन: दिल्ली से दुनिया जुड़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, UP | नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और एयर इंडिया के CEO और MD कैंपबेल विल्सन 'दिल्ली के ज़रिए वाराणसी को दुनिया से जोड़ने वाली पहली हब एंड स्पोक फ़्लाइट' के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।इस मौके पर MoCA सचिव समीर कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। स्पीच "अगले 6 महीनों में, हम 6 नए मॉडलों को 'हब एक्सपोर्ट मॉडल' में बदल देंगे... मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूँ..." उन्होंने यह भी कहा, "हम वाराणसी में दिल्ली एयरपोर्ट जैसी सुविधाएँ लाएँगे, जैसे रनवे का विस्तार, नया टर्मिनल, मल्टी-लेवल कार पार्किंग... हम इसे अगले 13 महीनों में पूरा कर लेंगे..." नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा, "यह सिविल एविएशन के लिए बहुत ज़रूरी दिन है क्योंकि देश में हब-एंड-स्पोक ऑपरेशन से बहुत उम्मीदें हैं। कुछ दुबई जा रहे हैं, कुछ सिंगापुर और दूसरी जगहों पर, और वहाँ से उनकी बाकी दुनिया से ट्रांज़िट कनेक्टिविटी है। हमारे पास कैपेसिटी है और हमारे पास इंफ्रास्ट्रक्चर है, हमारे पास सब कुछ तैयार है। सभी SOPs और सिस्टम अब फाइनल हो गए हैं, सभी स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाया गया है और पहला ऑपरेशन आज वाराणसी से शुरू होने जा रहा है। मैं पर्सनली ऑपरेशन्स को देखने आया हूँ कि यह कैसा चल रहा है... अगले 6 हफ़्तों में, हम इस मॉडल में 6 नए डेस्टिनेशन्स को जुड़ते हुए देखेंगे। अब, अगर कोई वाराणसी से ट्रैवल कर रहा है, तो वे बस यहांं इमिग्रेशन कर सकते हैं और दिल्ली जा सकते हैं... मकसद इस मॉडल के तहत सभी एयरपोर्ट्स को खोलना है..."0
0
Report
खेतड़ी में सीएसडी कैंटीन शुरू, 15 हजार सैनिक परिवारों को अब राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं छह बार रिजेक्ट हुआ प्रस्ताव, विधायक की पहल से खेतड़ी को मिली सीएसडी कैंटीन 'राजनीतिक चाबी' से खुला रास्ता, खेतड़ी के 15 हजार सैनिक परिवारों को बड़ी राहत वर्षों का इंतजार खत्म, अब खेतड़ी में ही मिलेगा सीएसडी कैंटीन का लाभ रक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई बात, खेतड़ी में खुली सीएसडी कैंटीन सैनिकों की मांग पूरी, कैंटीन खुलने पर विधायक धर्मपाल गुर्जर का सम्मान झुंझुनूं जिले के खेतड़ी की वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई। छह बार प्रस्ताव खारिज होने के बाद राजनीतिक स्तर पर किए गए प्रयास रंग लाए और खेतड़ी में सीएसडी कैंटीन शुरू हो गई है। कैंटीन खुलने से क्षेत्र के करीब 15 हजार सैनिक एवं पूर्व सैनिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इस उपलब्धि पर पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का सम्मान कर आभार जताया। गोठड़ा की भरगड़ान की ढाणी में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों ने बताया कि खेतड़ी क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन खोलने के लिए वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। सैन्य अधिकारियों के माध्यम से करीब छह बार प्रस्ताव भेजे गए। लेकिन हर बार प्रस्ताव अस्वीकृत हो गए। इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिया कि अब यह कार्य केवल "राजनीतिक चाबी" से ही संभव हो सकता है। पूर्व सैनिकों के अनुसार इसके बाद विधायक धर्मपाल गुर्जर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष लगातार यह मांग उठाई। विभिन्न स्तरों पर किए गए प्रयासों का परिणाम रहा कि अब खेतड़ी में सीएसडी कैंटीन शुरू हो गई है। इससे पहले सैनिकों और उनके परिवारों को कैंटीन से सामान लेने के लिए बुहाना, चिड़ावा या नीमकाथाना तक जाना पड़ता था। सम्मान समारोह में विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यों से खुशी मिलती है। लेकिन सैनिकों और उनके परिवारों के लिए किया गया कार्य विशेष संतोष देता है। उन्होंने बताया कि खेतड़ी में सैनिक एवं सैनिक परिवारों के लिए इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स, ईसीएचएस सुविधाओं के विस्तार तथा वॉर मेमोरियल की स्थापना के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने खेतड़ी में जल्द से जल्द ईसीएचएस पॉली क्लिनिक खोलने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बुजुर्ग सैनिकों और उनके परिजनों को उपचार के लिए दूर-दराज स्थित ईसीएचएस क्लिनिक तक जाना पड़ता है। जिससे काफी परेशानी होती है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अजमेर डिस्कॉम अधिकारियों को कैंटीन में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम सुनील चौहान को कैंटीन के निकट बस स्टॉप स्वीकृत कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन केसर देव ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बाइट 01 : इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विधायक, खेतड़ी (चेहरे पर दाढ़ी, पीला साफा) बाइट 02 : कर्नल सुरेश जांगिड़, सैनिक कल्याण अधिकारी (पीला शर्ट, चश्मा लगाया हुआ) बाइट 03 : केशरदेव, पूर्व सैनिक (पीली पगड़ी, चेहरे पर हलकी सफेद मूंछ, बुजूर्ग)0
0
Report
टोंक के उनियारा में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई
Tonk, Rajasthan:टोंक के उनियारा से बड़ी खबर टोंक एसपी रोशन मीणा एक्शन में, अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई। -banास नदी के मीनों की झोपड़ियां क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया। बनास नदी में भी काटे अवैध सारे रास्ते pुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर सख्त कार्रवाई की। अवैध बजरी परिवहन के लिए बनाए गए रास्तों को जेसीबी से काटा गया। नदी क्षेत्र में जाने वाले कई मार्गों को पूरी तरह अवरुद्ध किया गया। कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप, अवैध परिवहन पर लगाम लगाने का प्रयास। रेंजर पंकज शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम रही सक्रिय। फॉरेस्टर मुकेश चौधरी ने अभियान की निगरानी की। थानाधिकारी भागीरथ सिंह मय जाप्ता एवं हेडकांस्टेबल आंचल सासी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का साफ संदेश—अवैध बजरी खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अभियान लगातार जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
