Back
सहारनपुर: गुरुद्वारे के पास अवैध हुक्का बार पर गुस्सा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
NJNEENA JAIN
Mar 10, 2026 08:06:39
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर के थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला शारदा नगर में गुरुद्वारा साहिब के पास हुए विवाद के बाद इलाके में चल रहे कथित अवैध हुक्का बार को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। सिख समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने की वजह से यहां आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। प्रशासन को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले 8 मार्च की रात करीब 8:45 बजे गुरुद्वारा साहिब के पास गुरसेवक सिंह, संजू सिंह और जसवीर सिंह अपने बच्चों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। सिख समाज के लोगों का कहना है कि युवकों ने उनके धर्म के प्रति भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर विवाद हुआ वहां पास ही एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का पिलाने का काम किया जाता है। लोगों का कहना है कि यही स्थान अक्सर असामाजिक तत्वों का अड्डा बना रहता है और यहां पहले भी गोलीकांड की घटना हो चुकी है, जिसमें एक युवक की हत्या हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद भी आरोपी युवक करीब तीन घंटे तक वहीं बैठकर हुक्का पीते रहे, लेकिन नजदीकी पुलिस चौकी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे इलाके के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिख समाज के लोग मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही रेस्टोरेंट में चल रहे कथित अवैध हुक्का संचालन को तुरंत बद करने की मांग की उठायी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 09:15:530
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowMar 10, 2026 09:15:290
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 10, 2026 09:07:580
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 10, 2026 09:06:180
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 10, 2026 09:06:010
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 10, 2026 09:05:510
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 10, 2026 09:05:390
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 10, 2026 09:03:010
Report
SDShankar Dan
FollowMar 10, 2026 09:02:420
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 10, 2026 09:02:240
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 10, 2026 09:01:030
Report
SDShankar Dan
FollowMar 10, 2026 09:00:500
Report
RMRam Mehta
FollowMar 10, 2026 09:00:270
Report