Back
चाकसू शीतला माता लक्खी मेले की सुरक्षा चाक चौबंद, 350 जवान तैनात
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 10, 2026 08:03:53
Dudu, Rajasthan
शीतला माता मेला विशेष पैकेज विधान सभा : चाकसू जिला जयपुर संवाददाता: दिलीप चौधरी स्थानीय संवाददाता : मुकुट शर्मा लोकेशन : चाकसू (जयपुर ) चाकसू (जयपुर) चाकसू के शीलकी डूंगरी पर शीतलाष्टमी के मौके पर लगने वाला दो दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला आज मंगलवार से शुरू हो गया है मुख्य मेला कल बुधवार को रहेगा कल मेला पूरे परवान पर रहेगा जिसकी तैयारिया मंदिर ट्रस्ट व प्रशासन ने पूरी कर ली गई है मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। प्रदेश का यह ऐतिहासिक शीतला माता का लक्खी मेला माना जाता है।इस मेले में जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, दौसा सहित राजस्थान के कई जिलों से व अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रृदालु शीतला माता के दर्षनो के लिए यहा आते है और परिवार की सुख समृधि की कामना करते है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर समिति नगर पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शीतला मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चाकसू विधायक रामावतार बैरवा ने मेला परिसर का जायजा लियाऔर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बात कर जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते दिए। विधायक बैरवा कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। हमारा प्रयास है कि मातारानी के भक्ति को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इस दौरान भाजपा नेता कैलाश शर्मा, उपखंड अधिकारी निधि मीणा, नगरपालिका ईओ डॉ बनवारी लाल मीणा,चाकसू एसीपी भवानी सिंह मौजूद रहे। मंगलवार को घर घर रांधा पूवा पर्व मनाया जा रहा है पुआ, पापड़ी, सहित विभिन्न प्रकार के व्यन्जन तैयार किये जा रहे है और कल सुबह शीतला माता को ठन्डे पकवानो का भोग लगाया जायेगा। चाकसू शीलकी डूगरी पर भरने वाले इस मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से 240 सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है और हर गतिविधी पर पैनी नजर रखी जा रही है। लोक देवी देवताओ में प्रमुख शीतला माता का मन्दिर जयपुर से 45 किलोमीटर व चाकसू कस्बे से तीन किलोमीटर दूर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीतला में एक छोटी पहाडी पर बना हुआ है। मन्दिर पर चढने के लिए 151 सिढिया बनी हुई है दूसरी और उतनी ही सिढीया उतरने के लिए बनी हुई है शीतला माता मन्दिर के नीचे बोदरी माता और लागडा बाबा का स्थान है तथा पिछे की ओर जयपुर दरबार द्वारा लगभग 100 वर्ष पहले बनायी हुइ एक विशाल बारादरी है इसके अलावा मेला क्षैत्र में विभिन्न समाज की धर्मशालाये व बारादरी है शीतला माता साम्प्रदायिक सौहार्द काप्रतीक है और चेचक, बोदरीमाता,मोतीझरा तथा पानीझरा गाय में आई लम्पी जैसी खतरनाक बिमारियो के रोकथाम एवं ईलाज व ठंड की देवी के रुप में मानी जाती है इसके केवल ठन्डे पकवानो का ही भागे लगता है । लोग प्राकृतिक आपदाओं एवं अनिश्ठो से बचने के लिए इसकी पूजा करते है। शीतला माता का मंदिर लगभग 500 साल पुराना है और यहां श्रद्धालु 151 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचते हैं स्टेट टाइम तक मेले में रात्रि को 12 बजे जयपुर दरबार से कंडवारा भरकर प्रसाद भेजा जाता था। उसी का पहला भोग लगा करता था इसके बाद जनता का। अब यह परम्परा बंद हो गई है। मान्यता है कि चेचक, फोड़ा-फुंसी आदि बीमारियों से माता छुटकारा दिलाती है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण जयपुर के पूर्व महाराजा माधोसिंह ने करवाया था. किंवदंती है कि जयपुर नरेश माधोसिंह के पुत्र गंगासिंह एवं गोपाल सिंह के चेचक हुई थी। मेले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं डीसीपी जयपुर साउथ राजर्षी राज ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था को लेकर तीन एडिशनल एस पी, 4 एसीपी सहित करीब 350 पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात किया गया है जिसमें पुलिसकर्मी, होमगार्ड एवं आरएसी के जवान शामिल है चाकसू एसीपी भवानी सिंह ने बताया कि मेले में आवश्यकतानुसार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं वहीं किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सादा वर्दी में जवान तैनात रहेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 09:15:530
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowMar 10, 2026 09:15:290
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 10, 2026 09:07:580
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 10, 2026 09:06:180
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 10, 2026 09:06:010
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 10, 2026 09:05:510
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 10, 2026 09:05:390
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 10, 2026 09:03:010
Report
SDShankar Dan
FollowMar 10, 2026 09:02:420
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 10, 2026 09:02:240
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 10, 2026 09:01:030
Report
SDShankar Dan
FollowMar 10, 2026 09:00:500
Report
RMRam Mehta
FollowMar 10, 2026 09:00:270
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 10, 2026 09:00:140
Report