246701
बरेली से हरिद्वार जा रहे 2 कावड़ियों की बिजनौर में गई जान
Bijnor, Uttar Pradesh:शिवभक्तों का जत्था कावड़ लेने बरेली से हरिद्वार जा रहा था। जैसे जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के क्षेत्र गांव आसफाबाद के पास पहुंचा एक कावड़िया की मोटरसाइकिल नियंत्रण होकर पास चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकराकर एक स्कूटी पर जा गीरी। स्कूटी पर दो व्यक्ति सवार थे। चारों लोग घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर बाइक सवार दो कावड़िया निवासी पनवाडीया थाना शेरगढ़ जनपद बरेली को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झज्जर के अभय (आईटीएन बाबा) की शादी, पत्नी प्रीतिका संग पैतृक शहर लौटे
Noida, Uttar Pradesh:झज्जर के अभय, जिन्हें अब लोग ‘आईटीएन बाबा’ के नाम से जानते हैं, ने विवाह रचा लिया और शादी के बाद वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पहली बार पैतृक शहर झज्जर पहुंचे, जहां उन्हें देखने और मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि अभय अपनी पत्नी के साथ बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के सिलसिले में झज्जर आए थे। तहसील परिसर स्थित अपने एडवोकेट पिता भाई कर्ण सिंह ग्रेवाल के चैंबर में कुछ समय बिताने के बाद वे मीडिया से भी रूबरू हुए। चैंबर में चाय की चुस्कियों के बीच उनके दीदार के लिए लोगों की भीड़ लगी रही और कई लोगों ने अभय से पुरानी यादें ताजा कीं। इस मौके पर अभय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बैंगलूरू की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन के साथ काम कर रहे हैं। माता-पिता से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे उनसे जरूर मिलेंगे, लेकिन बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के चलते कभी-कभी छोटे परिवार से दूरी बनानी पड़ती है। अभय ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि ‘श्री यूनिवर्सिटी’ के निर्माण पर काम चल रहा है, जहां ज्ञान को एकीकृत करने पर जोर दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी में शिक्षण के साथ-साथ साधना से जुड़ा ज्ञान भी शामिल किया जाएगा, ताकि विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जानना और सिखाना संभव हो सके। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सांसारिक चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। फिलहाल वे हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सागरपुर मे आसामन मे बादल छाए हल्की हवा ओर बूंदा बाँदी मौसम विभाग ने दिल्ली NCR मे यलो अलर्ट जारी हुआ है.आज कही इलाकों बारिश होंगी0
0
Report
खुरई में शराब दुकान विरोध: वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान, FIR दर्ज
Sagar, Madhya Pradesh:पुलिस से झड़प में महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन खुरई में शराब दुकान विरोध प्रदर्शन, उपद्रवियों पर FIR, वीडियो के आधार पर पहचान शुरू पुलिस ने खुरई नगर में तलैया नाका के पास नई शराब दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं के उग्र प्रदर्शन के मामले में सख्त रुख अपनाया है। इस घटना को लेकर उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, आगजनी और अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच तेज करते हुए अब वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। खुरई नगर के तलैया नाका के पास नई शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया था। विरोध धीरे-धीरे उग्र रूप लेता गया और आक्रोशित भीड़ ने शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियाँ बाहर निकालकर नुकसान पहुंचाया गया, जिससे भारी आर्थिक क्षति हुई。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की घटना सामने आई, जहां प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में से एक ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके कारण मामला और गंभीर हो गया。 एडिशनल एसपी संजीव कुमार उईके ने बताया कि पूरी घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा。 पुलिस अधिकारी का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है。 स्थिति खुरई में नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
SV&ACB ने रिश्वतखोरी मामले में डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह को रंगे हाथ पकड़ा
Panchkula, Haryana:पंचकूला, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), पंचकूला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्केटिंग बोर्ड, सेक्टर-20 में तैनात डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV&ACB पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 06 दिनांक 06.04.2026 दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता हेमंत शर्मा, जो कि एक ठेकेदार हैं, ने आरोप लगाया कि उनके लंबित बिलों को पास करने के एवज में आरोपी अधिकारी ने 28,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के तौर पर पहले है ली जा चुकी थी और शेष 23,000 रुपये की राशि की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर SV&ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी हरदेव सिंह ने शिकायतकर्ता से 23,000 रुपये की शेष रिश्वत राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी, भले ही वह किसी भी स्तर का क्यों ना हो, सरकारी धन का दुरुपयोग या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे दोषियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
करनाल की नहर किनारे मुठभेड़: एक बदमाश गोली लगकर घायल
Karnal, Haryana:करनाल में नहर किनारे पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल – CIA-1 की सटीक कार्रवाई। करनाल : इंद्री क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। चंद पलों में माहौल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ का घटनास्थल: सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ इंद्री में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर जौनपुर की दिशा में हुई। CIA-1 टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। घायल आरोपी की पहचान: घायल बदमाश की पहचान पानीपत जिले के गांव राणा माजरा निवासी 24 वर्षीय नकीम के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस का ऑपरेशन और खुलासा: इंद्री के डीएसपी सतीश गोतम के अनुसार, पुलिस को गो तस्करी से जुड़े दो आरोपियों की सूचना मिली थी, जो बाइक पर सवार होकर नहर की पटरी पर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने चेतावनी नजरअंदाज करते हुए पुलिस पर तीन राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जांच और सुरक्षा के इंतजाम: घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का संदेश: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
हथियार के बल पर मोबाइल छीनने वाला बदमाश ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल छिनने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पहले तो ग्रामीणों ने उसी लड़की से आरोपी युवक की बीच सड़क धुनाई करवाई और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।दरअसल यह पूरा मामला महुआ अनुमंडल क्षेत्र स्थित तीसीऔता थाना क्षेत्र का है।महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि तीसीऔता में जंदाहा के रहने वाले एक युवक ने हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल लूट लिया जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आरोपी बदमाश को पकड़ लिया।एसडीपीओ ने बताया की ग्रामीणो के सहयोग से पकड़े गए युवक के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम मोहन कुमार है जो जंदाहा का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
बागसेवनिया में अज्ञात कार चालक ने बुजुर्ग महिला फेंकी, हमीदिया अस्पताल में भर्ती
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बागसेवनिया थाने के पास बुजुर्ग महिला को फेंका अज्ञात कार चालक ने फेंका बुजुर्ग महिला को पुलिस की मदद से पहुंचाया हमीदिया हॉस्पिटल हमीदिया हॉस्पिटल में महिला का इलाज जारी सलकनपुर गांव का नाम ले रही है महिला महिला के हाथ में गुदा है भगवती नाम परिवार की तलाश में जुटे समाजसेवी संस्था बागसेवनिया थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
भोपाल: भिखारी बन चोर ने बैरागढ़ में कपड़े की दुकान से लाखों का सामान चोरी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में पुलिस चौकी के पास कपड़े की दुकान में चोरी। भिखारी बना चोर लाखों का सामान और नगदी चुरा ले गया। बैरागढ़ पुलिस चौकी से महज़ कुछ कदमों की दूरी पर कपड़े की दुकान को चोर ने निशाना बनाया। CCTV में कैद हुआ भिखारी के रूप में चोर। कम्बल ओढ़कर भिखारी के रूप में पड़ा रहा चोर। बैरागढ़ थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
2047 तक भाजपा सत्ता बनी रहे, चंद्रकांत पाटील ने केंद्र-स्थानीय स्तर तक भाजपा के शासन का आह्वान किया
Sangli, Maharashtra:अँकर - देशाला क्रमांक एक नेण्यासाठी 2047 नव्हे,तर वर्षानुवर्षे केंद्रापासून स्थानिक पातळीपर्यंत भाजपा सत्तेत राहिले पाहिजे,त्यासाठी एसआयरचे काम भाजप कार्यकर्त्यांनी केले पाहिजे,असे आवाहन भाजपाचे उच्च व तंत्र शिक्षणमंत्री चंद्रकांत पाटील यांनी केले आहे.सांगली मध्ये भाजपाच्या स्थापना दिवस निमित्ताने समंत्री चंद्रकांत पाटील यांच्या उपस्थितीत भाजपाचा मेळावा पार पडला आहे.यावेळी भाजप आमदार गोपीचंद पडळकर,माजी मंत्री अण्णासाहेब डांगे यांच्यासह जिल्ह्यातील भाजपाचे प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ते उपस्थित होते.या निमित्ताने भाजपाच्या ज्येष्ठ सदस्यांचा पालकमंत्री चंद्रकांत पाटील यांच्या हस्ते सत्कार पार पडला.यावेळी बोलताना चंद्रकांत पाटलांनी देशाचा विकास करण्यासाठी 2047 पर्यंत भाजपा सत्तेत राहिली पाहिजे,त्यासाठी भाजपाने एसआयआर प्रक्रियेत झोकून देऊन काम केले पाहिजे,असं आवाहन मंत्री चंद्रकांत पाटलांनी केले आहे. साऊंड बायट - चंद्रकांत पाटील - उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री.0
0
Report
Advertisement
हरदोई में भरोसे के नाम पर लूट, दोस्त ही मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रिश्तों और भरोसे के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जहाँ आभूषण गिरवी रखने निकले एक युवक के साथ हुई लूट का असली सूत्रधार उसका अपना ही करीबी दोस्त निकला।इस शातिर 'दोस्त' ने पहले मदद का झांसा देकर पीड़ित का विश्वास जीता और फिर उसी भरोसे को ढाल बनाकर सुनसान रास्ते पर अपने साथियों से लूट की वारदात को अंजाम दिलवा दिया। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।पुलिस ने लूट की वारदात के सूत्रधार दोस्त और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।पुलिस ने लुटेरों के पास से एक मोबाइल फोन नकदी और लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।दरअसल , 3 अप्रैल को थाना हरपालपुर के ऊंचागांव निवासी राजवीर अपने भाई सोमपाल और परिचित सुंदरम के साथ शाहाबाद जाने के लिए निकला था।राजवीर को अपने आभूषण कहीं गिरवी रखने थे,जिसकी जानकारी उसने अपने दोस्त सुंदरम को दी थी।सुंदरम ने मदद का भरोसा दिया,लेकिन पीछे से उसने लूट की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली।कोतवाली सवायजपुर के सैदापुर गांव के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुँची,सुंदरम के इशारे पर घात लगाए बैठे बाइक सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और असलहों के दम पर आभूषण,नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।पीड़ित को भनक तक नहीं थी कि जो शख्स उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठा है,वही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में गठित स्वाट और सवायजपुर पुलिस की टीमों ने जब सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस का जाल बिछाया,तो परतें खुलती चली गईं।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड सुंदरम, सत्यम उर्फ जयेन्द्र प्रताप और पंकज को दबोच लिया है। इनके पास से लूट का मोबाइल, 2500 रुपये नगद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।0
0
Report
कानपुर में पारिवारिक कलह बीच पति ने पत्नी की डंडे से हत्या, आरोपी फरार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी की हत्या घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार कई दिनों से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद एंकर-कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 दरसल पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव का है जहां पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी पति ने हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति हरिपाल पिछले करीब एक सप्ताह से शराब के नशे में घर में विवाद कर रहा था। बताया गया कि उसकी पत्नी रामदेवी ने एक सूअर पाल रखा था, जिसे हरिपाल ने चार दिन पहले बेच दिया और उसी पैसे से शराब पीकर घर में झगड़ा कर रहा था। घटना के कुछ समय पहले रामदेवी अपनी बेटी राधा व अन्य लोगों के साथ खेतों में गेहूं काटने गई थी। राधा पास में गेहूं काट रही थी, जबकि रामदेवी खेत में लगी सब्जियों की निराई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अरहर के खेत में पहले से छिपे हरिपाल ने पीछे से आकर मोटे डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी पति ने पत्नी को खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय महिला बको मौत हो गई。 मृतका के परिवार में दो बेटे—विनीत और मनीष तथा दो बेटियां—राधा और निधि हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका का मायका महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार गांव में है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष में आक्रोश फैल गया。 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।0
0
Report
घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़न्त: बाइक सवार दो युवकों की मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार को टक्कर; टक्कर से दो युवकों की मौत. घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर रोड पर देर रात लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया. घाटमपुर सीएचसी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने परिजनों को समझाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: पिता ने मासूम की बलि की कोशिश; ग्रामीणों ने बचाई जान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में पिता ने आठ साल के मासूम को कपड़े पहनाकर पहले श्रृंगार किया, फिर उसे बिधनू नहर के किनारे ले जाकर पूजा-पाठ के बाद बलि देने की तैयारी में जुट गया. इस दौरान मासूम के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मासूम की जान बच गई. परिजनों के अनुसार पिता मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
उच्च प्राथमिक विद्यालय पाण्डेयपुर के वार्षिकोत्सव में बच्चों को किया सम्मानित
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कमला देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा जूली को ब्लॉक स्तर पर इंस्पायर अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया इसके अलावा वीरांगना सम्मान मिलने पर ज्योति साक्षी वंशिका जानवी कंचन मुस्कान को सम्मानित किया गया प्रथम स्थान आने पर कोमल कक्षा 7 की ज्योति कक्षा 6 के विकास आदि छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत रैली भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय आने की अपील अभिभावकों से की। इस दौरान सुजीत कटियार, प्रमोद कुमार ,दिनेश कुमार, रंजना वर्मा ,नीतू माथुर ,संजय बाबू आदि मौजूद रहे।0
0
Report
मैनपुरी-करहल अतिक्रमण हटाओ अभियान: एसडीएम और ईओ ने चलाया अभियान ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल कस्बे में सोमवार को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह और अधिशासी अधिकारी ने फुटपाथ पर हथठेल लग रहे सब्जी विक्रेता और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए,अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि फुटपाथ और सड़क पर अवरुद्ध करने पर चालान किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
