icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221306
Hemant ShuklaHemant ShuklaFollow7 Jan 2025, 01:35 pm

कुबेर बिल्डिंग मटेरियल पर ऋषि शुक्ला का स्वागत, डॉक्टर पी एस दुबे ने की सराहना

Natawa, Uttar Pradesh:

कुबेर बिल्डिंग मटेरियल घोसिया में आज ऋषि शुक्ला ने डॉक्टर पी एस दुबे और प्रमुख उद्योगपति का स्वागत किया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ऋषि शुक्ला एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता और चर्चित व्यक्ति हैं जिनकी ख्याति औराई विधानसभा में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वे अक्सर आसपास के लोगों की मदद और सम्मान के लिए जाने जाते हैं। स्वागत समारोह में डॉक्टर पी एस दुबे ने बताया कि कई मरीज उनके पास ऋषि शुक्ला के रेफरेंस से आते हैं और उनका सारा इलाज का खर्च बिना किसी स्वार्थ के ऋषि शुक्ला ही उठाते हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जालौन के कालपी के आलमपुर चौराहे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से JSA रिक्शा पलटा,

AdityaAdityaFollow2m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - कालपी के आलमपुर चौराहे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से JSA रिक्शा पलटा, चालक गंभीर घायल बाजरा लादकर मंडी जा रहे रिक्शे को अज्ञात ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरी अनाज की बोरियां; आए दिन हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन! कालपी नगर के आलमपुर चौराहे से एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देने वाली घटना सामने आई है। बाजार से होते हुए बाजरा लादकर गल्ला मंडी कालपी जा रहे एक JSA रिक्शा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि JSA रिक्शा बीच सड़क पर पलटकर पूरी तरह उल्टा हो गया। वाहन के शीशे टूट गए और उसमें लदी बाजरे की बोरियां सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंगरौल निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र शिवराम कुशवाहा अपने JSA रिक्शा में बाजरा लादकर कालपी मंडी में बेचने जा रहे थे। जैसे ही वह आलमपुर चौराहे से मंडी की ओर निकल रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उनके रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि चालक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर में भी काफी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी भिजवाया। वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर बिखरी बाजरे की बोरियों और पलटे हुए रिक्शे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। आलमपुर चौराहा बना हादसों का केंद्र, आखिर जिम्मेदार कब लेंगे सुध? सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आलमपुर चौराहे पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की नींद क्यों नहीं टूट रही है? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों का लगातार आवागमन रहता है, लेकिन सुरक्षित क्रॉसिंग और यातायात नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई देती। लोगों का आरोप है कि एनएचएआई और संबंधित जिम्मेदार विभागों की ओर से यहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। आखिर कब तक आम नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर इस चौराहे से गुजरते रहें क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? क्या आलमपुर चौराहे पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा? क्या यहां संकेतक, पर्याप्त लाइटिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित होगी? यह हादसा केवल एक JSA रिक्शा पलटने की घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस घटना से सबक लेकर कार्रवाई करते हैं या फिर एक बार फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

देवरिया के नेमा तालाब में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव से दीपावली की पूर्व संध्या पर एक हृदय दहला देने والی घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। एक ही परिवार के दो मासूम और बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। नेमा गांव के रहने वाले पीतांबर चौहान जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष थी, वह अपने दो नाती शिवम (6 वर्ष) और दिव्यांश (7 वर्ष) के साथ खेत पर निकले थे। वे वापस घर नहीं लौटे परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। सुबह गांव वालों ने बताया कि एक नाती का शव तालाब में है। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उसके बाद अन्य दो की तलाश शुरू हो गई। कुछ घंटे बाद दो और शव तालाब से बरामद कर लिये गए। मृतकों में पीतांबर चौहान (60), शिवम (6) और दिव्यांश (7) थे। इस बावत पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिनांक 6 नवंबर 2026 को देवरिया के लार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेमा से सूचना प्राप्त हुई कि पीतांबर चौहान अपने दो नाती शिवांश (6) और दिव्यांश (7) के साथ खेत पर निकले थे लेकिन वापस घर नहीं लौटे हैं। थाना लार पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गुमशुदाओं की तलाश शुरू की थी। आज 7 नवंबर 2026 को ग्राम वासियों के माध्यम से सूचना मिली कि गुमशुदा शिवांश चौहान का शव तथा पीतांबर चौहान और दिव्यांश चौहान की चप्पलें नेमा ताल में तैरते हुए मिले हैं। पानी में डूबने की आशंका है। मौके पर पुलिस बल और ग्रामीण शवों की तलाश कर रहे हैं। बाइट...गौरव सिंह.. सीओ.सलेमपुर। नोट अपडेट: तीनों के शव बरामद हुए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top