Back
भदोही में 69000 शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: गैंगस्टर के करोड़ों की संपत्ति कुर्क
SMSHARAD MAURYA
Mar 16, 2026 13:51:02
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भदोही में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े से जुड़े शिक्षा माफिया और गैंगस्टर अभियुक्त मायापति दुबे की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की टीम ने थाना कोईरौना क्षेत्र में गैंगस्टर अभियुक्त मायापति दुबे और उसके गिरोह के खिलाफ की गई. जांच में सामने आया था कि 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी से अर्जित अवैध धन से गिरोह द्वारा ग्राम फुलवरिया में त्रिपति ईंट उद्योग के नाम से ईंट भट्ठा स्थापित किया गया था. यह भट्ठा गैंग के सदस्य करुणा पति दुबे की पत्नी कविता दुबे के नाम पर बनाया गया था. जिला मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत इस अवैध संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत का ईंट भट्ठा और लगभग 38 लाख रुपये कीमत के तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर डुगडुगी बजाकर कुर्की की कार्रवाई की और ईंट भट्ठे पर नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया. अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 16, 2026 15:05:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 16, 2026 15:05:370
Report
0
Report
RCRAmesh Chandra
FollowMar 16, 2026 15:05:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 16, 2026 15:04:590
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:04:410
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 16, 2026 15:04:280
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 16, 2026 15:03:550
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 16, 2026 15:03:330
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 16, 2026 15:03:040
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 16, 2026 15:02:440
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 16, 2026 15:02:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:02:180
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:02:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 15:01:330
Report