Back
बस्ती में एकतरफा प्यार में किशोरी पर गोली, आरोपी फरार
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 03, 2026 03:49:30
Basti, Uttar Pradesh
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुस कर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया, पहली गोली सर ने और दूसरी सीने में उतार दी, मृतिका 12 वीं की छात्रा थी, जो बोर्ड का एग्जाम दे रही थी, रात करीब 1 बजे के आसपास सिरफिरा आशिक घर में घुसा और ताबड़तोड़ दो गोलियां प्रेमिका पर दाग दी, जब घर वाले गोली की आवाज पर उठे तो उन पर असलहा तान दिया, प्रेमिका की मां पर भी फायरिंग की लेकिन गोली मिस हो गई और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
बता दें कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तरफ़ा प्यार में अंधे प्रेमी नें नाबालिक किशोरी को सोते समय बिस्तर पर ही गोली मार दी। गोली की आवाज से बगल में सो रहें भाई नें शोर मचाया, तब तक बाहर सो रही मां के ऊपर सिरफिरे युवक नें असलहा तान दिया। शोर सुन अगल बगल के लोग जाग गए और जानकारी पुलिस को दी। देखते ही देखते दो थानों की पुलिस सीओ कलवारी, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंचे, घायल किशोरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचे जहां चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। अनुष्का अपने भाई अवनीश के साथ बरामदे में सो रही थी तभी गांव का ही मंदीप बरामदे में पंहुचा और अनुष्का के सीने में और सिर पर दो गोलियां मार कर दरवाजे पर सो रही मां की मच्छरदानी हटा कर उस पर भी असलहा तान दिया। गोली चलने के बाद मचे शोर से इलाके में सनसनी मच गयी।
सिरफिरे आशिक ने किशोरी को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए, उस का वीडियो और फोटो बना लिया, कुछ दिनों बाद लड़की ने मंदीप से पीछा छुड़ाना शुरू किया, नाराज मनदीप ने 18 दिसंबर 2025 को लड़की के साथ खींचे गए अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, लड़की के परिजनों ने इस मामले में कलवारी थाने में शिकायत की जिस पर आई टी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में दुष्कर्म भी जुड़ गया था । मामला दर्ज होने के बाद मंदीप घर छोड़कर फरार हो गया था, अचानक मनदीप गांव पहुंचा और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
एएसपी श्यामाकांत ने बताया को घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है, परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, अभियुक्त को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है
बाइट1 श्यामाकांत, एएसपी
बाइट2 मृतिका की मां
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KSKashish Singh
FollowMar 03, 2026 05:02:510
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 03, 2026 05:02:420
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 03, 2026 05:02:330
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 03, 2026 05:01:540
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 03, 2026 05:01:320
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 03, 2026 05:01:190
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 03, 2026 05:01:070
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 03, 2026 05:01:000
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 03, 2026 05:00:490
Report
*रामपुर:टाण्डा कोतवाल संदीप मिश्रा को मिली बड़ी कामयाबी, चोरीकी घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 पकडे
0
Report
0
Report
0
Report
