icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272302
Mohammad ShakilMohammad ShakilFollow11 Mar 2025, 09:48 am

Basti: आदर्श नगर पंचायत में योग दिवस और वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Nagar Khas, Uttar Pradesh:

आदर्श नगर पंचायत में प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को होने वाले योग दिवस और वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जेपी नगर बकैनिया द्वीप के अंबेडकर पार्क में किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योग किया। इसके बाद 84 वर्षीय संवारी देवी और 82 वर्षीय नंदू राम को माला पहनाकर, आरती उतारकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि योग से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और बुजुर्गों का सम्मान करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

NEET Counseling: Fake certificates from Bajpur shake up administration

Jaspur, Uttarakhand:स्लग – NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल! स्थान – बाजपुर एंकर-उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी काउंसलिंग के बीच बाजपुर से सामने आए फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।आरोप है कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड का स्थायी निवासी और आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र दिलाने के लिए बाजपुर के पते और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।प्रशासन की जांच में कई प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए हैं और अब इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा था। वीओ-1बाजपुर में फर्जी स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले ने मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन के मुताबिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश से जुड़े कुछ प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सामने आए थे।जांच के दौरान संबंधित पतों का भौतिक सत्यापन कराया गया तो कई पते गलत पाए गए।कुछ मामलों में ऐसे लोगों को मकान मालिक और रिश्तेदार बताकर सत्यापन के लिए पेश किए जाने की बात भी सामने आई है, जो वास्तव में संबंधित अभ्यर्थियों से जुड़े नहीं थे। वीओ-2-जांच में यह आशंका भी सामने आई कि उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र समेत बाहरी इलाकों के कुछ लोगों ने बाजपुर के पते पर प्रमाणपत्र तैयार कराने का प्रयास किया।वोटर लिस्ट, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, आधार और स्कूल प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ की भी जांच की जा रही है।अब इन दस्तावेजों का मूल सरकारी अभिलेखों से मिलान कराया जा रहा है। वीओ-3 — बड़ा सवाल लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल मेडिकल दाखिले को लेकर है।अगर किसी अभ्यर्थी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उत्तराखंड की पात्रता हासिल करने की कोशिश की, तो क्या ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर किसी मेडिकल सीट पर दावा किया गया?क्या फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल सिर्फ प्रमाणपत्र हासिल करने तक सीमित था या इसका इस्तेमाल मेडिकल काउंसलिंग में भी किया गया?और अगर जांच में संगठित नेटवर्क सामने आता है, तो क्या इस नेटवर्क के तार तहसील स्तर से लेकर मेडिकल दाखिला प्रक्रिया तक जुड़े हैं? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। वीओ-4 — प्रशासन का एक्शन मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।एडीएम पंकज उपाध्याय के मुताबिक जिले में फर्जीवाड़े से जुड़े 19 अन्य संदिग्ध मामलों को भी संबंधित एसडीएम के पास जांच के लिए भेजा गया है और तीन दिन के भीतर इनकी जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं स्थानीय स्तर पर किसी सिंडिकेट या कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं थी। बाइट - ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी बाजपुर बाइट -राजेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष बाजपुर बार एसोसिएशन बाजपुर
0
0
Report
Advertisement

झांसी में पत्नी हत्या के आरोपी यश सिकरवार गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहुंज डैम जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया यश सिकरवार को गिरफ्तार किया गया, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में यश सिकरवार बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आया यश पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था, पुलिस ने इसके कब्जे से 1 तमंचा, करातूस और स्कूटी बरामद की है। पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरा हिस्सा बताता है कि यश सिकरवार मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला था। झांसी के आवास विकास कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था, 30 अगस्त की रात में यश सिकरवार ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करके कमरे का बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था। सुबह कमरा खोले जाने पर पत्नी अचेत अवस्था में मिली, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, मुखबिर की सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने हत्यारा यश सिकरवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और 1 स्कूटी बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

पखांजूर में सेवा संकल्प से स्वच्छता और जनभागीदारी के रंगीन प्रतिबिम्ब

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। कहीं हजारों दीपों से शहर रोशन हुआ, कहीं सफाई अभियान चला, तो स्कूल के बच्चों ने अपने सपनों के भारत को रंगों और शब्दों में सामने रखा। वहीं बाजार में स्वच्छता और पॉलीथिन को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों को नियमों की जानकारी दी। देखिये खबर। संकल्प... सेवा का। इसी सोच के साथ पखांजूर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत परिसर, नया बाजार, अटल परिसर और बस स्टैंड सहित अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की गई। दीपों की रोशनी के साथ पखांजूर के हेलीपैड ग्राउंड में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 5 हजार 551 दीप प्रज्वलित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा और भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपंकर राय सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के साथ शासकीय कार्यालयों को भी दीपों से रोशन किया गया। चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई—मेरे सपनों का भारत विषय पर बच्चों ने स्वच्छ भारत, अंतरिक्ष, रक्षा, सौर ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों को चित्रों में उतारा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत और नक्सल मुक्त भारत जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। स्कूलों के बाहर अब बाजार की बारी है: नगर पंचायत ने व्यापारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता और प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर जागरूक किया। एसडीएम मनीष देव साहू ने दुकानों के आसपास सफाई रखने, साप्ताहिक बाजार में ठेलों को सड़क से दूर लगाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग एवं बिक्री नहीं करने की अपील की। नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सीएमओ सुनील जैन ने गंदगी, खुले में कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जुर्माने के प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में पखांजूर मुख्य मार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण की जानकारी भी व्यापारियों को दी गई। सड़क के दोनों ओर 36-36 फीट क्षेत्र में चौड़ीकरण प्रस्तावित है। ASP रमाकेश कुमार कुर्रे ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए और व्यापारियों तथा आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। और अब बारी बाजार की—नगर पंचायत ने व्यापारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता और प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर जागरूक किया। एंकर क्लोजिंग: पखांजूर में सेवा संकल्प अभियान की तस्वीर सिर्फ दीपों तक सीमित नहीं रही; स्वच्छता, बच्चों की सोच, बाजार की व्यवस्था और जनभागीदारी अभियान के जरिए सेवा के अलग-अलग रंग दिखाई दिए।
0
0
Report

पूर्णिया के सिमरिया स्कूल में बच्चों के गंदे बर्तनों का वीडियो, जांच की मांग

Purnia, Bihar:पूर्णिया के कसबा प्रखंड के मध्य विद्यालय सिमरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बहुत छोटे स्कूली बच्चियाँ खुद अपनी थाली पूरे स्कूल की झूठी थालियां और गंदे बर्तन धोते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जबकि इसी मामले में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन -भारत नामक संस्था जो की भारत सरकार द्वारा निबंध संगठन है जिसके जिला अध्यक्ष ने अपने लेटर हेड पर पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी है एवं उनसे अनुरोध किया है कि विधि संवत कार्रवाई की जाए और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए और इसकी एक कॉपी जिला पदाधिकारी को भी दी है अब देखना है कि इस मामले पर शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement

गया में पितृपक्ष महासंगम 2026 का शुभारम्भ मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Gaya, Bihar:मोक्ष नगरी गयाजी में आज से पितृपक्ष महासंगम, दुल्हन की तरह सजी विष्णु नगरी; मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को गयाजी के गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में भव्य समारोह के साथ होगा। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले के लिए पूरी विष्णु नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन, मंदिर समिति और विभिन्न विभागों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में करेंगे। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और देवघाट सहित मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लेंगे। समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, गयापाल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार से त्रैपाक्षिक गया श्राद्ध भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से पिंडदानी गयाजी पहुंचने लगे हैं। त्रैपाक्षिक श्राद्ध करने वाले श्रद्धालु पुनपुन नदी या गोदागरी तालाब से धार्मिक कर्मकांड की शुरुआत करेंगे। इसके बाद परंपरागत विधि-विधान के अनुसार विभिन्न वेदियों पर पिंडदान और तर्पण का अनुष्ठान करेंगे। पितृपक्ष मेले को लेकर विष्णुपद मंदिर से लेकर चांदचौरा तक पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मेला क्षेत्र, फल्गु नदी के घाट और प्रमुख धार्मिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई कराई गई है। विष्णुपद मंदिर परिसर में भजन, प्रवचन और भागवत कथा के लिए आकर्षक पंडाल बनाया गया है, जहां पूरे मेले के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को गयाजी की धार्मिक और पौराणिक महत्ता से परिचित कराने के लिए फल्गु नदी के देवघाट पर विशेष लेजर शो शुरू किया गया है। रंग-बिरंगी लेजर किरणों के माध्यम से गयाजी की महिमा, फल्गु नदी का महत्व और पिंडदान की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा को आधुनिक तकनीक के जरिए आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। मेले में सबसे अधिक भीड़ विष्णुपद मंदिर परिसर में रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के अलावा विष्णुपद प्रबंधन समिति ने अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड और सफाईकर्मियों की तैनाती की है। मंदिर परिसर में 43 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, जबकि गया जंक्शन पर 94 कैमरे सक्रिय रहेंगे। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष अवसरों पर ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
0
0
Report

फरीदाबाद में 27 सितम्बर को हाफ मैराथन: सीएम सैनी देंगे हरी झंडी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 27 सितंबर को होगी हाफ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे हरी झंडी फरीदाबाद के सूरजकुंड में 27 सितंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फरीदाबाद के जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में मैराथन आयोजित की जाएगी। सबसे पहले 5 किलोमीटर, इसके बाद 10 किलोमीटर और फिर 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन होगी। इस आयोजन में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थीं, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है。 जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हों और मैराथन का हिस्सा बनकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दें。
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

UP Police PET: No manual timing, CCTV monitoring to boost transparency

Lucknow, Uttar Pradesh:एंकर - लखनऊ से यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर है। 32 हजार 679 सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में पारदर्शिता पर खास जोर दिया गया है। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गठित समिति परीक्षा की निगराणी करेगी। खास बात ये है कि PET में मैनुअल टाइमिंग की अनुमति नहीं होगी। CCTV कैमरों से निगरानी, मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरण और बायोमेट्रिक व्यवस्था के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी की किसी भी गुंजाइश को कम करने की तैयारी है。 वी ओ - इस पूरी व्यवस्था में सबसे अहम बात है मैनुअल टाइमिंग पर रोक। यानी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का समय दर्ज करने के लिए मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद है कि टाइमिंग दर्ज करने की प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम से कम हो और सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान व्यवस्था लागू रहे। PET के दौरान CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी。 परीक्षा स्थल पर होने वाली गतिविधियों को कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। यानी अभ्यर्थी के ग्राउंड पर पहुंचने से लेकर परीक्षा प्रक्रिया तक... हर अहम चरण को तकनीकी निगरानी के दायरे में रखने की तैयारी है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक व्यवस्था भी परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होगी。 इससे अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि करने और किसी दूसरे व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने जैसी संभावित गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी。 वी ओ - PET के आयोजन के लिए भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गठित समिति परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेगी। यानी इस बार भर्ती के इस अहम चरण में मानवीय हस्तक्षेप को सीमित करने और तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस है।
0
0
Report

तेज़ बारिश के बाद चौका ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव, यातायात भी बाधित

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसवां जिले के चौका थाना क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे स्थित टाटा-रांची सर्विस रोड जलमग्न हो गई। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा。 जानकारी के अनुसार, इस सर्विस रोड पर पिछले करीब एक महीने से मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण यहां वाहनों का परिचालन बंद है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य की गति धीमी है। सड़क के एक हिस्से में खुदाई के बाद जल निकासी बाधित होने से जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। मूसलाधार बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि पानी सड़क किनारे स्थित बैंक, एटीएम कक्ष और कुछ दुकानों तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर NHAI के कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई。 इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर जल निकासी की अग्रिम तैयारी और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-33 जैसे व्यस्त मार्ग पर वन-वे यातायात के दौरान पर्याप्त सुरक्षा संकेतक और गति सीमा बोर्ड होने चाहिए। इस संबंध में चौका बाजार समिति के अध्यक्ष बसंत प्रामाणिक ने कहा कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top