Basti - इंडो -इजराइल सेन्टर बंजरिया में सिंचाई और फर्टिगेशन पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
Kakraee, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र अंतर्गत इंडो -इजराइल सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस, बंजरिया में 22 से 25 अप्रैल तक "मैनेजमेंट ऑफ इरीगेशन एंड फर्टिगेशन" विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। वृहस्पतिवार को प्रतिभागियों को वेंचुरी, डिजिटल टूल्स, ऑटोमेशन और सॉयललेस मीडिया में सिंचाई व फर्टिगेशन की जानकारी नेटाफिम के विशेषज्ञों और सीओई बंजरिया की टीम ने दी। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन में अधिकारियों ने किसानों के लाभ हेतु प्रशिक्षण को खेतों में अपनाने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
