Basti - अयोध्या में भीड़ के कारण रूट डायवर्ट राज्यमार्ग जाम
Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती जिले में अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण आवागमन बाधित रहा लखनऊ जाने वाली बड़े वाहनों को बस्ती फुटहिया से कलवारी टाडा होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस से भेजे जा रहे है.जिससे बस्ती अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग 28 पर कई किमी लंबी जाम लगा हुआ है. पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर व यातायात की मौजूदगी में निरीक्षण किया.यातायात को सुचारू रुप से चलते रहने हेतु सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
