icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नागा घाटी हादसे में तेज रफ्तार ट्रक पलटा; चालक फंसा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:Mandla-Jabalpur National Highway-30 नागा घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां लोहे के पाइपों और एंगल से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। घटना बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर के आगे स्थित नागा घाटी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक लोहे के भारी-भरकम पाइप और एंगल लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नागा घाटी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

उपेंद्र कुशवाहा का दावा: दीपक प्रकाश मंत्री बने रहेंगे, NDA का पूर्ण समर्थन

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दीपक प्रकाश को एमएलसी सीट नहीं मिलने पर मीडिया को चिंता करने की जरूरत नहीं है भाजपा की कथित वायरल चिट्ठी पर कहा कि यदि चिट्ठी भाजपा की ओर से जारी हुई है तो सवाल भाजपा से पूछा जाना चाहिए दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर बने रहने के सवाल पर कहा कि उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं है एनडीए के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं सभी लोग निर्विरोध जीतेंगे,जीत की ग्रांटी भी है एनडीए के सभी नेता ने मिलकर दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया है जब तक चाहेंगे मंत्री बने रहेंगे वही नाराजगी को लेकर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है जिन्होंने चिट्ठी जारी किया वह बताइए
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मारी, छह घायल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर के पास एक बोलेरो सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर बेढंग खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से चोपन सीएससी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

शाहजहांपुर में 8 साल बाद प्रेम-जिहाद के आरोप पर दुष्कर्म केस दर्ज

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में 8 साल पहले लव जिहाद का शिकार हुई युवती ने अतीक नाम के मुस्लिम युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धर्मांतरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अतीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। पूरा मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि 8 साल पहले हिंदू युवती की मुलाकात एक शादी में इलाके के ही रहने वाले युवक से हुई थी। उस वक्त उसने अपना नाम आरब बताया था और खुद को हिंदू बताया था। पीड़िता का कहना है कि जब वह नाबालिग थी तब उसका यौन शोषण किया गया और अश्लील फोटो वीडियो बना लिए गए। जब उसे यह पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम अतीक है, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके भाई ने भी उसके साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किया तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने 8 साल तक लगातार एवं शोषण सहा। इस दौरान बदनामी के डर से 27 मई 2026 को पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, पर परिवार ने उसे फंदे से उतार लिया। पीड़िता कल थाने पहुंची जहां उसने मुस्लिम युवक अतीक के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पास को समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अतीक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके भाई आसिफ की तलाश पुलिस कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में हिरासत पर डॉक्टरों की चेतावनी, आंदोलन की तैयारी

Prayagraj, Uttar Pradesh:जूनियर डॉक्टर मोहसिन अली के हिरासत के बाद साथियो ने दी चेतावनी, SRN हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने पुलिस और प्रशासन को दी चेतावनी, कहा हिरासत में लिए गए उनके साथी को तय समय सीमा के अंदर छोड़ा जाए। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रयागराज प्रशासन को चेतावनी दी है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने कहा है कि तय समय सीमा के अंदर उनके साथी डॉक्टर को अगर नहीं छोड़ा गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सादे वर्दी में बंदूक की नोक पर उनके साथी डॉक्टर को उठाया है। आरोप लगाया है कि कोई भी अरेस्टिंग मेमो या फिर जानकारी परिजनों को भी नहीं दी गई है। मौजूदा समय में उठाए गए डॉक्टर को कहां रखा गया है, इसकी भी कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। रेजीडेंट डॉक्टरों के अध्यक्ष नृपेंद्र ने मांग की है कि उनके साथी को बिना समय लिए छोड़ा जाए और वकीलों के मामले में डॉक्टरों द्वारा दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाए। बताया गया कि प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में 20 मई को महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला को घायलावस्था में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां पर आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने इजाज के बजाय उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद वकीलों ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने मामले में डॉक्टरों के खिलाफ वकीलों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। घायल जागृति शुक्ला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। जहां घायल जागृति शुक्ला का सोमवार की सुबह में निधन हो गया। जिसके बाद एक बार फिर से वकीलों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वकीलों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी डॉक्टर मोहसिन अली को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद अब जूनियर डॉक्टरों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है。
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल में युवतियों ने डॉक्टर के ओपीडी में घुसकर वीडियो बन मचाया हंगामा

Moradabad, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल मे खुद कों दिखाने पहुंची युवतियों ने महिला डॉक्टर के ओपीडी मे घुसकर मचाया उत्पात, पुलिस ने महिला डॉ की शिकायत पर 2 युवतियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, युवतियों ने चर्म रोग डॉ के ओपीडी मे घुसकर चीखपुकार कर वीडियो बनाई, वीडियो बनाने वाली युवती ने वायरल वीडियो मे महिला डॉक्टर पर लगाया खुद कों ना देखने का आरोप, वहीँ जिला अस्पताल मे तैनात महिला डॉ आबिदा ने आरोपों कों गलत बताते हुए वीडियो बनाने युवतियों पर लगाया कई आरोप, महिला डॉ बोलीं सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता के लिए गलत तरीके से कंटेंट बनाकर वीडियो करी वायरल, महिला डॉ बोलीं यदि ऐसे ही जिला अस्पताल मे डॉक्टर्स के साथ व्यवहार होगा तो कोई कैसे काम करेगा, पुलिस ने 2 युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच एवं कार्यवाही मे जुटी, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्तिथ जिला अस्पताल का पूरा मामला।
0
0
Report

मधेपुरा में मॉडल डंपिंग जोन से कचरा प्रबंधन में बड़े बदलाव की तैयारी

Madanpur, Bihar:मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद है। शहर में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था अगले तीन माह में शुरू हो जाएगी। इसके लिए भदौल बुधमा में करीब 2 एकड़ 54 डिसमिल भूमि पर एक मॉडल डंपिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि डंपिंग जोन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। लगभग 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत एक कंपोस्ट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग 1 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस प्लांट में जैविक कचरे से खाद तैयार की जाएगी, जिससे कचरे का उपयोगी संसाधन के रूप में पुनः इस्तेमाल संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 2.74 करोड़ रुपये आएगी। एमआरएफ में प्लास्टिक, कागज, धातु और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग करके उनका पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इससे न केवल कचरे की मात्रा में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर परिषद के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। अगले तीन महीनों के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के चालू होने के बाद शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, छंटाई और निस्तारण किया जाएगा। इससे खुले में कचरा फेंकने और सड़क किनारे कचरे के ढेर लगने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण मिल सकेगा। वर्तमान में मतनाजा में सड़क किनारे कचरा फेंका जाता है, जिसके कारण बदबू से लोगों को काफी परेशानी होती है। नगर परिषद का मानना है कि मॉडल डंपिंग जोन शुरू होने से स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। साथ ही शहरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा और मधेपुरा को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी。
0
0
Report
Advertisement

हरदोई पुलिस का बड़ा खुलासा: 22 बाइक और 3 स्कूटी चोरी वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। थाना कासिमपुर पुलिस ने तीन ऐसे शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है, जो हरदोई, लखनऊ और उन्नाव समेत कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 22 मोटरसाइकिलें, 3 स्कूटी और एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर शकील, वीरू और अरबी हसन को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लखनऊ, उन्नाव और हरदोई के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेकी कर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट निकाल देते थे, जबकि कई गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शकील निवासी बरगदिया खेड़ा, वीरू निवासी झौनीखेड़ा मजरा करलांवा और अरबी हसन निवासी कहरासी थाना कासिमपुर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी पर चोरी और आर्म्स एक्ट के केस हैं तो कोई आबकारी अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कासिमपुर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। थाना प्रभारी घनश्याम राम समेत पूरी टीम की कार्रवाई को जिले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top