Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Basti272123

Basti- प्रहलाद को आर्म्स एक्ट व अन्य सात को अन्य धाराओं में भेजा जेल

Jan 27, 2025 16:06:53
Mahadewa, Uttar Pradesh

लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरड़ाड गांव निवासी प्रहलाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा न्यायालय में काफी समय से लम्बित चल रहा था। उसके के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी कर दिया गया था।जिसके अनुपालन में लालगंज पुलिस ने वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती भेज दिया है और दुर्गावती देवी, गीत देवी, रामनाथ, शोभा, मोहनलाल चौधरी, उमा, सुमित्रा को भी विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर महादेव चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद पांडे ने न्यायालय भेजा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 25, 2026 16:08:19
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 16:04:57
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात में अपने मामा के घर आई बुलंदशहर के गुलावठी निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची इंसा की तबीयत बिगड़ने और समय पर अस्पताल न पहुँच पाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। अचानक दौरा पड़ने पर परिजन उसे बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में साप्ताहिक 'बुध की पैठ' (बाजार) के कारण लगे भीषण जाम और अतिक्रमण में उनकी बाइक करीब 20-25 मिनट तक फंसी रही। इस देरी के चलते बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और जब उसे अस्पताल पहुँचाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने मासूम की मौत का सीधा जिम्मेदार रास्ते की बदहाली और बाजार के कारण लगी भीड़ को ठहराया है। घटना की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस द्वारा इस साप्ताहिक बाजार में लगे जाम आदि को हटवाते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। लेकिन तब तक एक मासूम अपनी जिंदगी गवा चुकी थी।
1
comment0
Report
Feb 25, 2026 16:02:32
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Feb 25, 2026 16:02:23
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बड़ी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज हुरहुरु में एक शव मिलने के बाद हुरहुरु के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों के साथ में लोगों ने कारगिल पेट्रोल पंप के पास शव को सड़क पर रखकर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर कुआं और तालाब से दो शव बरामद हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, फिलहाल 1 घंटे बीतने के बाद पुलिस के द्वारा आश्वासन दिया गया कि अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा यह आश्वासन मिला।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 25, 2026 16:01:52
Haldwani, Uttarakhand:एंकर : रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में आज टाइगर ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया, 15 दिन के अंदर यह दूसरी घटना है, घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश झलका और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ा और महिला का शव एंबुलेंस से नहीं ले जाने दिया, ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्य जीव को मारने या ट्रेंकुलाइज करने की मांग की है, VO : आक्रोशित ग्रामीणों की ये तस्वीरें फतेहपुर रेंज के पनियाली इलाके से हैँ, यहां एक महिला को आज बाघ ने अपना निवाला बना लिया, महिला अकेले जानवरों के लिए चार पत्ती लेने सुबह जंगल गई थी, जब कमला नाम की महिला दोपहर बाद तक भी घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी और खुद जंगल की ओर निकल पड़े, काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला के कपड़े जंगल से बरामद हुए, इसके बाद वन विभाग और ग्रामीण जंगल की काफी अंदर तक सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे, घने जंगल में करीब 3 किलोमीटर अंदर जाकर कमला का शव बरामद किया जा सका, घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने महिला के शव को पंचनामें के लिए नहीं ले जाने दिया, काफी देर तक अधिकारियों के द्वारा समझे जाने के बावजूद भी ग्रामीण नहीं माने.... बाइट : ममता बोरा, स्थानीय बाइट : छवि, जिला पंचायत सदस्य, VO : घटना से आकर्षित ग्रामीणों को मौके पर समझने के लिए एसडीएम हल्द्वानी भी पहुंचे, एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत जंगल में कैमरा ट्रैप लगाने और जंगल में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि वन्य जीव को आदमखोर घोषित करने के लिए भी विभाग से बातचीत की जा रही है, उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की है, बाइट : प्रमोद कुमार, SDM हल्द्वानी VO : मौके पर पहुंची वन विभाग की SDO ने कहा की 12 फरवरी को हुई घटना के बाद 26 कैमरा ट्रैप जंगल में लगाए गए थे लेकिन किसी में टाइगर का मूवमेंट कैप्चर नहीं हुआ है, फिलहाल ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की जा रही है, बाइट : कामिनी आर्य, SDO फॉरेस्ट FVO : पिछले 15 दिनों के अंदर बाद में दो महिलाओं को अपना निवाला बना लिया है, चिंता इस बात की है कि उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कम होने की वजह लगातार बढ़ता जा रहा है, ग्रामीणों ने बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की है, अब देखना यही है कि आने वाले दिनों में क्या वन विभाग मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए क्या और किस तरह के ठोस कदम उठा पाता है,
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 25, 2026 16:01:18
Jaspur, Uttarakhand:एंकर.-रामनगर के क्यारी गांव में इन दिनों टस्कर हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, शाम होते ही हाथी आबादी के नजदीक पहुंचकर किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, खासकर गेहूं की फसल को हाथी द्वारा लगातार रौंदे जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है. जानकारी देते हुए क्यारी गांव के ग्राम प्रधान नवीन सती ने बताया कि पिछले कई दिनों से टस्कर हाथी नियमित रूप से खेतों की ओर आ रहा है और फसलों को नष्ट कर रहा है, उन्होंने बताया कि देर रात एक बार फिर हाथी खेतों में घुस गया और गेहूं की फसल को बर्बाद करने लगा, इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाकर और मशाल जलाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, हालांकि ग्रामीणों का प्रयास उस समय खतरनाक स्थिति में बदल गया जब हाथी अचानक उग्र होकर ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़ा। हाथी काफी दूर तक ग्रामीणों के पीछे भागा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई, गनीमत रही कि हाथी कुछ दूरी पर पहुंचकर अचानक मुड़ गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, किसानों ने वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है और रात में नियमित गश्त बढ़ाने की अपील की है. वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 25, 2026 16:00:54
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग एसोसिएट जनरल लिमिटेड (AJL) को प्लांट आवंटित करने से जुड़े मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष हुड्डा को बड़ी राहत दी है अदालत ने उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को अवैध करार देते हुए खारिज कर दिया हुड्डा ने इस मामले में अपने खिलाफ दाखिल चार्जशीट और उन्हें बरी करने से संबंधित उनकी अर्जी को खारिज करने वाले सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद हुड्डा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को रद्द कर दिया। अदालत के इस फैसले से हुड्डा को महत्वपूर्ण कानूनी राहत मिली है और लंबे समय से चल रहे इस मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें एसोसिएट जनरल लिमिटेड को प्लांट आवंटन से जुड़ा मामला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल से संबंधित है। यह मामला कथित तौर पर औद्योगिक प्लांट या जमीन आवंटन में नियमों के उल्लंघन और पक्षपात के आरोपों से जुड़ा हुआ था। • आरोप था कि हरियाणा में एसोसिएट जनरल लिमिटेड (Associate General Limited) को प्लांट या औद्योगिक परियोजना के लिए जमीन/प्लॉट आवंटित करने में नियमों का सही पालन नहीं किया गया। • जांच एजेंसियों का कहना था कि आवंटन प्रक्रिया में सरकारी नियमों और प्रक्रियाओं को दरकिनार किया गया। • इस मामले में हुड्डा सहित कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और चार्जशीट दाखिल की गई। सीबीआई जांच और चार्जशीट • मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई। • जांच के बाद हुड्डा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। • हुड्डा ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए अदालत में चुनौती दी।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 25, 2026 16:00:34
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top