Back
Basti272302blurImage

BASTI-क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Mohammad Shakil
Feb 21, 2025 17:53:54
Nagar Khas, Uttar Pradesh

नगर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि हमारी बेटी साधना की शादी गुडलेस पुत्र मातादीन निवासी पकडीचंदी नगहरा चौराहा थाना मुंण्डेरवा के साथ तय हुआ था।शादी होने के बाद हमने चार लाख नगद व सोने की अंगूठी दी थी।शादी तय होने के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ दिया। शादी टूटने के बाद हमने लड़का पक्ष से एडवांस मे दिया गया चार लाख रूपये, अंगूठी व अन्य सामान वापस मांगी तो उन लोगो ने देने से इंकार कर दिया।सामान देने के बजाय अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर ने नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|