272301
बस्तीः राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर कुदरहा बाजार में विशाल भंडारे आयोजन
Deorar Khas, Uttar Pradesh:प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने पर कुदरहा बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आस पास के ग्रामीणों के साथ राहगीरों सहित सैकड़ों भक्तो ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरतपुर से गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की बाइट पर चर्चा, क्या बोले मंत्री?
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर से गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की बाइट0
0
Report
शिमला पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के जरिए नशे सप्लायरों के तीन सरगनाओं को गिरफ्तार किया
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि पहले मामले में 18 मई को पुलिस थाना संजौली में दर्ज अभियोग संख्या 34/2026 के तहत पुलिस टीम ने रवि कुमार उर्फ बंटी, निवासी संजौली, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष, के कब्जे से करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैकवर्ड लिंकज, तकनीकी साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी एक दुकान संचालक था और अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से विभिन्न QR स्कैनर के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर करवाता था। इस धनराशि का उपयोग नशीले पदार्थों की खरीद के लिए किया जा रहा था, जबकि पैसे ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस के अनुसार आरोपी यह तरीका नशीले पदार्थों की खरीद से जुड़े डिजिटल ट्रेल को छिपाने के लिए अपनाता था।0
0
Report
केबल कार सेवा तकनीकी खराबी से रोक, 65 गोंडोला फंसे; बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:GULMARG, BARAMULLA (J&K): CABLE CAR SERVICE HALT DUE TO TECHNICAL FAULT, 65 GONDOLA STRANDED. INDIAN ARMY, SDRF & JK POLICE CONDUCT RESCUE OPERATIONS. MAJOR GENERAL MANOJ JOSHI (GENERAL OFFICER COMMANDING (GOC), 19 INFANTRY DIVISION) PROVIDED DETAILS. मेजर जनरल मनोज जोशी ने बताया कि इस घटना में कुल 65 केबल कार प्रभावित हुईं, जिनमें से 55 में लोग सवार थे, जबकि 10 खाली थीं। सेना के अनुसार, अब तक 32 केबल कारों को खाली करा लिया गया है, जबकि बाकी 23 केबिनों में बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शाम 6:30 बजे तक, रोपवे के दोनों तरफ से कुल 184 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। अभी चार से पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
संभल के स्विमिंग पूल में किशोर की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत। किशोर की मौत के हादसे के बाद स्विमिंग पूल संचालक फरार। मृतक किशोर के परिजनों ने किशोर को स्विमिंग पूल में डुबोकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली — मामले की जांच में जुटी पुलिस। बिना परमीशन के بنایا गया स्विमिंग पूल अवैध तौर पर संचालित किया जा रहा था। नखासा थाना इलाके के पीपली रहमा पुर मिलक का मामला。0
0
Report
रामगढ़ के पिपरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: कार पलटी, युवक की मौत, दो घायल
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ के पिपरौली के पास भीषण सड़क हादसा: कार पलटी, युवक की मौत, कांस्टेबल समेत दो घायल अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पिपरौली गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक को बचाने के प्रयास में रामगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल कैलाश की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े मोहम्मद कैफ नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई。 हादसे में कांस्टेबल कैलाश और अकरम नाम का एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है。 मृतक मोहम्मद कैफ पलखड़ी गांव का निवासी था और वह अपने एक रिश्तेदार के पास पिपरौली आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
देवली के व्यापारी: बस स्टैण्ड वहीं रहे, पुरानी मंडी पुनः शुरू की मांग
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली के व्यापारियों ने उठाई मांग, बस स्टैण्ड नहीं हटाने और पुरानी कृषि मंडी पुनः शुरू करने की मांग देवली शहर के व्यापारियों एवं विभिन्न संगठनों ने सोमवार शाम राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर स्थानीय बस स्टैण्ड को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं करने तथा शहर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी को पुनः गौण अथवा विशिष्ट श्रेणी की मंडी घोषित कर शुरू करवाने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान बस स्टैण्ड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैण्ड शहर से बाहर जाने पर छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा तथा शहर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। व्यापार महासंघ एवं स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान बस स्टैण्ड परिसर में पर्याप्त जगह उपलब्ध है, इसलिए इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मांग की कि रोडवेज प्रशासन द्वारा नई भूमि आवंटन की मांग को निरस्त कर वर्तमान स्थान पर ही बस स्टैण्ड संचालन जारी रखा जाए तथा नगर पालिका देवली को इसी भूमि को रोडवेज प्रशासन के लिए आवंटित करने के निर्देश दिए जाएं।0
0
Report
Advertisement
सीवान के तालाब हादसे: दो बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा
Siwan, Bihar:सीवान में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मासूम बीरु और हर्षित की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया. घटना दरौदा थाना क्षेत्र के पिनरथू खुर्द गांव की है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे एक साथ घर से निकले थे. गांव में सूचना मिली कि दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. दरौंदा थाना अध्यक्ष और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी. इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से कहा है कि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा दिया जाए. फिलहाल गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. मासूम बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.0
0
Report
झारखंड खनन राजस्व बेहतर, पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक प्रणाली पर जोर
Ranchi, Jharkhand:झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बजट प्रबंधन एवं राजस्व लक्ष्यों पर विशेष जोर। वित्त विभाग की समीक्षा के दौरान बजट आकलन, बजट प्राक्कलन, राजस्व लक्ष्य, स्थापना व्यय, पूंजीगत प्राप्तियां तथा भारत सरकार से प्राप्त सहायता अनुदान सहित विभिन्न वित्तीय विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में राज्य के आय-व्यय की समग्र स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई तथा वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन एवं उनके समुचित उपयोग पर विशेष बल दिया गया। समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, व्यय की गति, लक्ष्य की प्राप्ति तथा संभावित चुनौतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। खनन राजस्व में झारखंड की स्थिति मजबूत। बैठक में विभिन्न वित्तीय वर्षों के आंकड़ों के आधार पर यह सामने आया कि पड़ोसी राज्यों ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की अपेक्षा झारखंड का खनन राजस्व बेहतर स्थिति में है। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, पारदर्शी नीतिगत व्यवस्था एवं प्रभावी निगरानी तंत्र के परिणामस्वरूप राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उक्त उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इस सकारात्मक स्थिति को बनाए रखने के साथ-साथ इसे और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक एवं ई-गवर्नेंस प्रणाली पर जोर। मुख्यमंत्री ने कार्यों में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बायोमैट्रिक प्रणाली के प्रभावी एवं व्यापक उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित कार्यालयों एवं विभागों में उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली से जुड़े प्रक्रियाओं में बायोमैट्रिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़े। विभागों के बीच समन्वय से विकास को मिलेगी गति। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समन्वय की कमी न रहे तथा सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए एक साझा दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि समन्वित कार्यप्रणाली से न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा में राजस्व वृद्धि पर फोकस। वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में कर संग्रह की वर्तमान स्थिति, जीएसटी अनुपालन की प्रगति, राजस्व वृद्धि के उपायों तथा विभागीय कार्यप्रणाली की व्यापक एवं गहन समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभिन्न कर मदों के अंतर्गत प्राप्त राजस्व के आंकड़ों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया, साथ ही कर संग्रह में आ रही चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के क्रम में वस्तु एवं सेवा कर GST, मूल्य वर्धित कर VAT, प्रोफेशनल टैक्स तथा अन्य राज्य स्तरीय करों के निर्धारण, वसूली, निगरानी एवं प्रवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। करदाताओं के बीच अनुपालन बढ़ाने, कर वंचना पर नियंत्रण स्थापित करने तथा तकनीकी साधनों के माध्यम से निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, विभागीय प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा के क्रम में कर निर्धारण, वसूली, निगरानी एवं प्रवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिये जाने पर बल दिया गया। करदाताओं के बीच स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने, कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीकी साधनों के माध्यम से निगरानी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भीबल दिया गया। पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने के निर्देश। विभागीय प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं जवाबदेह बनाया जाए, ताकि करदाताओं को सुविधा मिल सके और राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सक्रियता से कार्य करने तथा समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
ब्रजेश पाठक का आज औरैया दौरा: हेलीकॉप्टर से मंडी समिति हेलीपैड पहुंचेंगे
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - 26 मई को जनपद औरैया आएंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:15 बजे मंडी समिति हेलीपैड औरैया पहुंचेंगे। रंगमहल रिसोर्ट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के जिला प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित। शाम 4:45 बजे पुनः मंडी समिति हेलीपैड पहुंचेंगे। 4:50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए होंगे रवाना। जिला प्रशासन ने भ्रमण कार्यक्रम जारी कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश。0
0
Report
Advertisement
IMD के अनुसार अहमदाबाद में लू जारी, आज तापमान लगभग 42°C
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद, गुजरात: लू (हीटवेव) के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के निदेशक AK दास कहते हैं, “25 मई से 31 मई तक के पूर्वानुमान के अनुसार, मौसम ज़्यादातर स्थिर रहेगा। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालाँकि, उसके बाद, तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 25 मई से 28 मई तक, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरी हवाएँ चलने की संभावना है… जहाँ तक अहमदाबाद के पूर्वानुमान की बात है, आसमान ज़्यादातर साफ़ रहने की उम्मीद है; आज अधिकतम तापमान लगभग 42°C के आसपास रहने की संभावना है। हाल ही में दर्ज किए गए सबसे ज़्यादा तापमान इस प्रकार थे: अहमदाबाद में 42.2°C, गांधीनगर में 42°C, सुरेंद्रनगर में 41.8°C, भावनगर में 41.9°C, और अमरेली में 41.3°C… लगभग 28 मई के आसपास, एक पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिमी भारत पर पड़ने की उम्मीद है।0
0
Report
ईद पर मुज़फ्फरनगर में डिजिटल निगरानी: नमाज और कुर्बानी पर कड़ी रोक
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:ईद को लेकर डिजिटल निगरानी मुज़फ्फरनगर सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बकरा ईद को लेकर प्रदेश के तमाम जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ईद पर सड़क पर नमाज ना हो और खुले में कुर्बानी ना की जाए और ना ही प्रतिबंधित जानवर की क़ुरबानी हो.जिसको लेकर मुज़फ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा ने तमाम थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है कोई भी नई परम्परा ना डाली जायर और ना ही सड़क पर कोई नमाज पढ़े साथ ही प्रतिबंधित जानवर की क़ुरबानी ना हो ना ही कोई खुले मे क़ुरबानीकरे. एसएसपी द्वारा सख्ती से शासन के नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए है वही पुलिस गस्त के साथ साथ डिजिटल निगरानी भी करेगी. पुलिस सीसीटीवी केमरो ड्रोन केमरो व सोशल साईट की भी निगरानी की जाएगी. एसएसपी संजय वर्मा ने ZEE मीडिया से बात करते हुए बताया की इस को लेकर सख्त निर्देश दे दिए गए है सभी थानाध्यक्ष गस्त करेंगे साथ ही डिजिटल निगरानी भी की जाएगी.0
0
Report
योगी की Z+ सुरक्षा: यूपी में खुले में नमाज़- कुर्बानी पर रोक
Saharanpur, Uttar Pradesh:योगी ने भाईजान को Z+ रेखा के दर्शन करवाएं - न सड़क पर नमाज...ना खुले में कुर्बानी...ना गाय की कुर्बानी..। पूरे यूपी में फ्लैग मार्च और सख्त सुरक्षा का आदेश दिया है मौलाना चांद मियां का कहना है कि देखिए योगी महाराज हमारे उत्तर प्रदेश के महाराज है मुख्यमंत्री हैं उनका आदेश तो कई साल से जब से उनका शासन है मानता है मुसलमान यहां का। तो अच्छी बात है कि खुले में करवानी नहीं होगी बड़ी बात है फायदे की बात है अच्छी प्रतिबंधीय जानवर की कुर्बानी भी नहीं की जाएगी यह आदेश भी मुख्यमंत्री का मुसलमानने माना है जेड प्लस सुरक्षा से जो फ्लैग मार्च कर रहे हैं यह भी अच्छी बात है मुख्यमंत्री योगी जी जो भी आदेश देते हैं यहां का मुसलमान सुरक्षा की दृष्टि से भी मोहब्बत को भी देखते हुए मानता है लेकिन उसे बात को किसी और तरीके से लेना योगी जी इतना वह कर रहे हैं ऐसा नहीं है ठीक है वह आज हमारे ऊपर इतनी सख्ती कर रहे हैं उसे हम बर्दाश्त करते हैं मुख्यमंत्री को मानते हैं अच्छी बात है लेकिन सुकून भी है लेकिन उन्हें और भी धार्मिक प्रोग्राम में भी इस प्रकार की सुरक्षा देनी चाहिए इस तरह की जेडप्लस सुरक्षा को लेकर सर्वे कारण यह अच्छी बातहै बाइट... मौलाना चांद मियां0
0
Report
Advertisement
संजय कुमार झा: होर्मुज़ स्ट्रेट के नौसैनिक मुद्दों पर सरकार की योजना पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बैठक के बाद कहा, "जो संकट है वह भारत ने पैदा नहीं किया है। पूरा विश्व इससे जूझ रहा है। सरकार द्वारा शुरू की गई सभी पहलों के संबंध में, विशेष रूप से शिपिंग मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से संबंधित नाविकों की समस्याओं को सुलझाने और सभी प्रासंगिक तथ्य प्रस्तुत किए गए। पेट्रोलियम और उर्वरक जैसे अन्य मंत्रालयों के अधिकारी भी आगामी बुवाई के मौसम पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा करने के लिए उपस्थित थे... चूंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, इसलिए मुख्य ध्यान इस बात पर है कि प्रभावी दीर्घकालिक योजना कैसे बनी जाए... मेरा मानना है कि सरकार बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है..."0
0
Report
यातायात नियम तोड़ते हुए युवती का कार रूफटॉप स्टंट वीडियो वायरल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और जान जोखिम में डालने वाला एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती चलती कार पर खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती कार की रूफटॉप (सनरूफ) से बाहर निकलकर उसकी छत पर बैठी है और तेज रफ्तार गाड़ी के बीच बेहद लापरवाही से डांस कर रही है। रील बनाने और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के चक्कर में किया गया यह स्टंट न सिर्फ उस युवती की जान के लिए बड़ा खतरा था, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता था। अब देखना होगा की पुलिस विभाग इस वायरल विडिओ के जरिये ऐसे यातायात का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई करती है भी या नहीं?0
0
Report
टांगमार्ग में केबल कार सेवा तकनीकी खराबी से रोक, 65 गोंडोल फंसे; राहत अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:TANGMARG, BARAMULLA (J&K): CABLE CAR SERVICE HALT DUE TO TECHNICAL FAULT, 65 GONDOLA STRANDED/ RESCUE OPERATION UNDERWAY/ VISUALS FROM TANGMARG TOWN/ REAX हमने वहा लोगो की मदद कीहमसे जैसा भी हुआ हमने गाड़ी - घोड़े से, जिसने हमसे मदद की, हमने सब की मदद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है वाहा काफी लोगो को निकल लिया गया है0
0
Report
Advertisement
