272163
BASTI- अवैध शराब कारोबारी की गुंडई,सूचना देने वाले युवक को पीटकर मार डाला
Panapoti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले में अवैध शराब बेचने वाले कारोबारी के ख़िलाफ़ सूचना देना युवक को पड़ा भारी । आरोप है कि अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं ने युवक को जमकर पीटा,हुई मौत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जटौलिया ग्रामपंचायत का है मामला, पीड़ित परिवार का आरोप पुलिस ने शराब के मामले में मुकदमा न दर्ज कर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ में राखी राठौड़ का सांवलिया सेठ दर्शन: महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी
Begun, Rajasthan:एंकर - भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ शनिवार को सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राठौड़ ने नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की सहभागिता को लेकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और कई चुनावों में यह निर्णायक रही है। उन्होंने रावतभाटा में महिला को चेयरमैन का अवसर दिए जाने का भी उल्लेख किया। इस दौरान मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, हरिराम और अर्पित तिवारी मौजूद रहे।0
0
Report
कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने धरना
Kota, Rajasthan:कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजन हंगामा कर रहे हैं और इलाज में लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल के गेट पर धरना दे दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम मौके पर पहुंचीं और परिजनों के समर्थन में धरने पर बैठ गईं। मृतका की पहचान संतोषी नगर निवासी रेखा के रूप में हुई है। रेखा के परिवार के अनुसार उसे सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद 14 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले दो दिन उसे सामान्य वार्ड में रखा गया, फिर किडनी फेल होने की बात बताई गई और उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि रेखा को सांस लेने में परेशानी थी और उसका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था; उसे जीवनरक्षक दवाइयों से सहयोग दिया जा रहा था। रात में एक मशीन पर दी गई दवा खत्म हो गई; स्टाफ ने तुरंत बदला नहीं। दूसरी मशीन पर भी दवा खत्म होने की सूचना मिलने पर देरी से प्रतिक्रिया हुई और कुछ देर बाद रेखा की मौत हो गई। महिला कांग्रेस ने कहा कि अगर वार्ड स्टाफ की लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अधीक्षक ने इन आरोपों को इनकार किया और कहा कि मरीज सांस संबंधी बीमारी से गंभीर हालत में भर्ती था और पिछले दो दिन जीवनरक्षक दवाइयों पर था; मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच सामने आएगा।0
0
Report
जयपुर के अल्बर्ट हॉल 21 महीनों के लिए बंद, हाईटेक रिनोवेशन शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर का अल्बर्ट हॉल संग्रहालय लंबे समय के लिए बंद होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि रिनोवेशन का काम किया जाएगा. 18 साल बाद अल्बर्ट हॉल का जीर्णोद्धार होगा. अल्बर्ट हॉल को नए हाईटेक रूप में बदला जाएगा. आखिरकार कैसे नए रंग रूप में नजर आएगा ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल..देखे इस खास रिपोर्ट में! अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा- जयपुर का ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा. अल्बर्ट हॉल को अंदर से हाईटैक किया जाएगा. इसके लिए अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 21 महीनों के आम लोगों के लिए बंद होगा. पर्यटक लंबे समय तक अल्बर्ट हॉल का दीदार नहीं कर पाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग की परमिशन के बाद संग्रहालय की मरम्मत के लिए फर्म को वर्क आर्डर दे दिया है. जल्द ही निजी फर्म संग्रहालय की मरम्मत का काम करेगी,इसके बाद संग्रहालय को आम लोगों के लिए बंद किया जाएगा. फिलहाल अल्बर्ट हॉल पर्यटकों के लिए खुला है. फिलहाल प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है,जिस कारण टैंडर वर्क आर्डर से पहले निवार्चन आयोग से परमिशन ली गई. ये बदलाव होगा संग्रहालय में- 1887 में बना अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित दुर्लभ डिस्प्ले के रंग रूप बदला जाएगा. सालों से डिस्प्ले पुराने हो गए. जिससे अब उनका रंग रूप बदला जाएगा. अल्टर्ब हॉल के मूल इमारत से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. सबसे खास बात यह है कि करीब 2400 साल पुरानी ममी को फिर से तहखाने में शिफ्ट किया जा सकता है. संग्रहालय में संरक्षण कार्य कराने के लिए 25 करोड़ 49 लाख रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया, ताकि इसे समय के अनुसार हाइटैक रूप दिया जा सके. 2008 के बाद अब होगा बड़े स्तर पर बदलाव- पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2008 में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का रिनोवेशन वर्क किया गया था. उस समय इस कार्य पर करीब 6 से 7 करोड़ रुपए का खर्चा आया था. अब 18 साल बाद बड़े स्तर पर इसका संरक्षण कार्य किया जाएगा। इसमें सालों पुराने हथियार, हैंडीक्राफ्ट्स के सामान, प्राचीन सिक्के, कारपेट, पियानो, पाषाण प्रतिमाएं, वाद्ययंत्र सहित अन्य पुरा वस्तुओं को नए रंग रूप और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रदर्शित किया जाएगा. संरक्षण कार्य पूरा करने की मियाद 21 जून 2028 है. नोट-इस खबर की फीड स्लग से भेजी गई है.0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में दो पक्षों का विरोध, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में एक ही घटना के बाद अब दो तरफा विरोध देखने को मिल रहा है। एक तरफ एक्सीडेंट केस में दो मरीजों की मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट के आरोपों को लेकर डॉक्टर और स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया है; स्टाफ की मांग है कि मारपीट के मामले में कार्रवाई हो और ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। वहीं नर्सिंग स्टाफ ने भी मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी है। दूसरा तरफ मृतकों के परिजनों ने मॉर्चुरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है; परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, उनका कहना है कि हादसे के बाद मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं था और डॉक्टर के आने में देरी हुई, परिजनों का दावा है कि करीब दो घंटे तक मरीजों का इलाज नहीं हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की ओर से हॉस्पिटल स्टाफ पर भी डंडे से मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया गया है; दूसरी तरफ स्टाफ रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल एक ही मामले में दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों और आरोपों के साथ सामने हैं; मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, पीबीएम अधीक्षक और पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर रहा है; पूरे मामले की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.0
0
Report
Hanumangarh होटल विवाद: पार्षदों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पटियाला के होटल में ठहरे संगरिया के नव निर्वाचित पार्षदों को पुलिस द्वारा साथ ले जाने के प्रयास का आरोप, कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पुलिस टीम के होटल पहुंचने पर जताया आक्रोश, रात करीब 2 बजे हरियाणा नंबर की गाड़ी सहित पुलिस टीम के होटल पहुंचने का दावा, पार्षदों ने अपनी स्वेच्छा से होटल में ठहरने की बात कही, पुलिस कार्रवाई पर जताई आपत्ति, होटल में महिलाओं सहित पार्षदों से कथित दुर्व्यवहार के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग。0
0
Report
फतेहपुर की बेटियों ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर जिले का किया मान बढ़ाया
Fatehpur, Uttar Pradesh:प्रदेश में छाईं फतेहपुर की बेटियां अंडर-14 बास्केटबॉल में फतेहपुर ने रचा इतिहास — प्रदेश स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऐराया और विजयीपुर की बेटियों ने प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया पूरे जनपद का गौरव खागा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से सम्मान और आरती उतारकर बढ़ाया बेटियों का उत्साह मेहनत, जुनून और प्रतिभा की मिसाल बनीं फतेहपुर की बेटियां खेलेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां अब प्रदेश के बाद देश में रोशन करेंगी फतेहपुर का नाम0
0
Report
Advertisement
कुलगाम के ग्रामीण: दो साल से बंद पड़ी सड़क, पीएमजीएसवाई की लापरवाही से परेशान
Kulgam, कुलगाम: स्थानीय लोगों ने कहा है कि दो साल पहले पीएमजीएसवाई विभाग ने हमारे गाँव के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू किया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ठेकेदार ने सड़क का काम रोक दिया है। लोग बहुत परेशान हैं, खासकर बारिश के समय। हमारी गुजारिश है कि जिलाधिकारी कुलगाम सड़क को जल्द शुरू कराएं ताकि हमारी परेशानियाँ दूर हों। हम शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री सكينة ऐतो का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारे लिए सड़क का बंदोबस्त किया है, लेकिन पीएमजीएसवाई की लापरवाही से हम परेशान हैं। Khurseed Aalam Kulgam0
0
Report
अलवर की चोरी: चोरों ने जींस-टीशर्ट की फिटिंग देख कर फरार
Alwar, Rajasthan:अलवर में चोरों का अनोखा कारनामा: दुकान में बैठकर जींस-टीशर्ट की फिटिंग देखी, पसंद आए कपड़े लेकर फरार अलवर। शहर के जेल सर्किल स्थित क्रॉस प्वाइंट मॉल की ए-12 नंबर दुकान में चोरों ने करीब 25 से 30 हजार रुपए कीमत के कपड़े चोरी कर लिए। चोरी की इस वारदात में चोरों का अजीबोगरीब अंदाज सामने आया। चोरों ने दुकान में घुसने के बाद जल्दबाजी में सामान समेटने के बजाय आराम से जींस और टी-शर्ट पहनकर उनकी फिटिंग देखी और जो कपड़े पसंद आए, उन्हें लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक नितिन अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह पड़ोस के दुकानदार ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही नितिन अरोड़ा दुकान पहुंचे। दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोर मुख्य शटर के बाद दूसरी तरफ लगे एल्यूमिनियम गेट की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। दुकान के अंदर कपड़े और अन्य सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जांच करने पर करीब 25 से 30 हजार रुपए कीमत की ब्रांडेड जींस और टी-शर्ट गायब मिलीं। दुकानदार के मुताबिक, चोरों ने चोरी करने से पहले दुकान के अंदर ही कपड़ों की फिटिंग तक चेक की। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने काफी देर तक दुकान में रहकर अपनी पसंद के कपड़े चुने और फिर उन्हें लेकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना, मौके पर नहीं पहुंचने से व्यापारियों में रोष घटना की जानकारी दुकानदार ने तत्काल शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी। हालांकि, दुकानदार और आसपास के व्यापारियों का आरोप है कि सूचना देने के काफी समय बाद तक भी पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची। पुलिस की इस देरी को लेकर मॉल के व्यापारियों में नाराजगी है और उन्होंने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। बाइट:दुकानदार फिलहाल पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चोरों की पहचान के प्रयास किए जाने की बात कही जा रही0
0
Report
रोजगार मेले के 20वें चरण का 45 जगहों पर आयोजन; पटना में नियुक्ति पत्र वितरण
Patna, Bihar:रोजगार मेले के 20वें चरण का आयोजन आज देशभर के 45 स्थानों पर किया गया है, इस चरण में सरकारी नौकरियों के लिए चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पटना के अधिवेशन भवन में भी रोजगार मेले का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता और भोजपुर विधायक कुंदन कुमार मौजूद हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करेंगे, प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पटना में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।0
0
Report
Advertisement
रतलाम से जुड़ी खबर अभी नहीं मिली
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
बेगूसराय के चौपाल कार्यक्रम में संतोष सुमन का कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:बेगूसराय के चौपाल कार्यक्रम में संतोष सुमन का कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया0
0
Report
आगर मालवा के नलखेड़ा में बरसाती नाले में कार बहने से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Noida, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार बरसाती नाले में बही, माँ बगलामुखी मंदिर के समीप बरसाती नाले में हुआ दर्दनाक हादसा, कार के नाले में बहने से 8 श्रद्धालुओं की मौत, हादसे में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुषों की मौत, नलखेड़ा दर्शन करने आए थे श्रद्धालु, हादसे का शिकार हुई कार, सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, बरसाती नाले में कार बहने के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, प्रशासनिक अमला जुटा रेस्क्यू में, अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं, रात में हुई तेज बारिश के चलते रात में हादसे की आशंका0
0
Report
Advertisement
UPI शुल्क 0.4% के विरोध में व्यापारी डिप्टी सीएम से मिले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UPI पर 0.4% शुल्क के विरोध में व्यापारी UPI शुल्क के विरोध में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से मुलाकात करने पहुंचे व्यापारी व्यापारियों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन 0.4% शुल्क के फैसले को वापस लेने की मांग अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ- व्यापारी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी UPI शुल्क के मुद्दे पर सरकार के सामने रखेंगे अपनी बात0
0
Report
इल्तिजा मुफ्ती: JK में आउटसोर्सिंग और रिजर्वेशन पर बड़ा सवाल
Srinagar, Uttarakhand:इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीनगर में PDP प्रोटेस्ट में आउटसोर्सिंग, रिज़र्वेशन और मेरिट से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में मेडिकल स्टूडेंट्स और इंटर्न्स की मांगों पर चिंता जताई। उन्होंने NHM सरकारी कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बेठे लोगों के मुद्दे हल करने की बात की l मुफ्ती ने पार्टी सपोर्टर्स और सीनियर लीडर्स के साथ श्रीनगर में PDP हेडक्वार्टर के बाहर एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने खास तौर पर ज़ी मीडिया के साथ बातचीत की। प्रोटेस्ट युवाओं और स्टूडेंट्स द्वारा उठाई जा रही नौकरी और रिक्रूटमेंट से जुड़ी चिंताओं पर फोकस था। आउटसोर्सिंग पर, मुफ्ती ने पहले जम्मू-कश्मीर सरकार से मैनपावर के लिए प्राइवेट एजेंसियों को हायर करने पर सवाल उठाया था, और कंपनियों के सिलेक्शन और कैंडिडेट्स की रिक्रूटमेंट में ज़्यादा ट्रांसपेरेंसी की मांग की थी। सरकार का कहना है कि मंज़ूर पोस्ट से ज़्यादा मैनपावर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आउटसोर्सिंग का इस्तेमाल किया जाता है और JKPSC और JKSSB के ज़रिए रेगुलर सरकारी रिक्रूटमेंट जारी रहती है। उन्होंने रिज़र्वेशन पॉलिसी और ओपन मेरिट के मुद्दे पर भी चिंता जताई, और रिज़र्वेशन को रैशनलाइज़ करने की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट पर क्लैरिटी की मांग की। PDP नेता ने विरोध कर रहे MBBS और BDS इंटर्न का भी समर्थन किया है, जिन्होंने अपने महीने के स्टाइपेंड को ₹12,300 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग की है। इंटर्न ने इस मुद्दे पर J&K के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन किया था। इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि PDP आने वाले विधानसभा सत्र में इन मुद्दों और छात्रों, नौकरी ढूंढने वालों और युवाओं को प्रभावित करने वाली दूसरी चिंताओं को उठाती रहेगी। भर्ती में पारदर्शिता, आरक्षण, रोजगार के मौके और मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड के मुद्दे जम्मू-कश्मीर में लगातार राजनीतिक और सार्वजनिक बहस का विषय बन गए हैं।0
0
Report
शिक्षा मंत्री ने TET विरोध पर कहा—न्यायालय के निर्देशों का पालन करें
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 2,3 अभ्यर्थियों के आंदोलन पर बोले शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह किसी के साथ अन्याय नहीं कर रहे न ही अन्याय होगा..न्यायालय के निर्देशों का पालन कर काम कर रहे हैं TET के विरोध पर बोले शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप यदि किसी शिक्षक को विरोधाभास है तो न्यायालय में अपील करें पात्रता परीक्षा राज्य का विषय नहीं था.. न हमने किया..सुप्रीम कोर्ट का विषय है..आदेश है..जिसे समस्या है वह न्यायालय में जाने के लिए स्वतंत्र है..0
0
Report
Advertisement
