272301
BASTI-तेज रफ्तार कार ने आम के पेड़ से टकराई, दो घायल!
Kalyanpur, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के मरवटिया मोड के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार सवार बारात से घर लौट रहे थे। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में CM शर्मा और PM मोदी के लाभार्थी संवाद की तैयारियाँ पूरी
Bikaner, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे 500 लाभार्थियों से सीधा संवाद वन टू वन संवाद के जरिए लाभार्थियों को पीएम से बातचीत का मिलेगा मौका सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी साझा करेंगे योजनाओं का अनुभव सीएम के दौरे और पीएम संवाद को लेकर बीजेपी ने पूरी की तैयारियां जिला कलेक्ट्रेट में प्रशासन और बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर बीजेपी संगठन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर प्रवास पर रहेंगे वहीं इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे बीकानेर में रवीन्द्र रंगमंच पर प्रस्तावित कार्यक्रम में करीब 500 लाभार्थी शामिल होंगे जहां टू-वे संवाद के जरिए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत का मौका मिलेगा इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोग अपने अनुभव साझा करेंगे。 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिशा-निर्देश दिए हैं आयोजन के प्रभारी जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा सहित बीजेपी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं और प्रदेश संगठन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है वहीं सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में प्रशासन और बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक भी हुई बैठक में जिला कलेक्टर निशान्त जैन, निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे, एडीएम सिटी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, चंपालाल गेदर, श्याम सिंह हाड़ला सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए。 इसके साथ ही सेवा संकल्प यात्रा भी आज बीकानेर पहुंचेगी और रात में बीकानेर में यात्रा का प्रवास रहेगा उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा नोखा के कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे सीएम दौरे और प्रधानमंत्री के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को लेकर बीजेपी संगठन और प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।0
0
Report
14 वर्ष आयु वर्ग की जिला राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन
Churu, Rajasthan:राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू चूरू। राजकीय खेमका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्रा 14 वर्ष आयु वर्ग की 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भ ओमप्रकाश प्रजापत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूसीईओ ओमप्रकाश फगेड़िया ने की। अन्य अतिथियों ने विचार व्यक्त किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डीईईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण से प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के 22 तथा छात्रा वर्ग के 20 खिलाड़ी सहित कुल 42 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संस्था प्रधान रूपसिंह ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में वीरेन्द्र सिंह, प्रताप बेनीवाल, कमलेश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, संगीता राव, कलावती सहित अन्य ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन मुबारिक ने किया।0
0
Report
झुंझुनूं में ग्राम पंचायत सरपंच और वार्ड पंच की आरक्षण लॉटरी आज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - कल 389 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का आरक्षण तय होगा - 3891 वार्ड पंचों के लिए भी कल लॉटरी निकलेगी - 68 ग्राम पंचायतें एससी, 10 एसटी के लिए आरक्षित रहेंगी - पांच उपखंड मुख्यालयों पर दो-दो पंचायत समितियों की लॉटरी - चार उपखंड मुख्यालयों पर एक-एक पंचायत समिति की लॉटरी - लॉटरी के बाद संभावित प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूदेंगे - सरपंच, पंच, समिति सदस्य, जिला परिषद प्रत्याशी हो जाएंगे सक्रिय - चुनाव घोषणा अभी नहीं, लेकिन सियासी सक्रियता चरम पर रहेगी पंचायतराज चुनावों को लेकर झुंझुनूं जिले में राजनीतिक सरगर्मी अब और तेज होने वाली है। बुधवार को प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी के बाद अब गुरुवार को जिले की 389 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 3891 वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण तय होते ही संभावित प्रत्याशी की सक्रियता पूरे चरम पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि पंचायतराज चुनावों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य बनने के इच्छुक नेता चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि जिले की कुल 389 ग्राम पंचायतों में से 68 पंचायतें एससी वर्ग के लिए आरक्षित की जाएंगी। जबकि 10 ग्राम पंचायतें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। इन आरक्षित पंचायतों में महिला आरक्षण भी तय किया जाएगा। इसके बाद शेष ग्राम पंचायतों में ओबीसी, ओबीसी महिला, सामान्य और सामान्य महिला के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। डॉ. गर्ग के अनुसार लॉटरी उपखंडवार निकाली जाएगी। जिले के नौ उपखंड अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। खेतड़ी एसडीएम खेतड़ी और बबाई पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकालेंगे। झुंझुनूं एसडीएम झुंझुनूं और गुढ़ागौड़जी की लॉटरी निकालेंगे। नवलगढ़ एसडीएम नवलगढ़ और गोठड़ा की लॉटरी निकालेंगे। सूरजगढ़ एसडीएम सूरजगढ़ और पिलानी की लॉटरी निकालेंगे। बुहाना एसडीएम बुहाना और सिंघाना पंचायत समितियों की लॉटरी निकालेंगे। वहीं चिड़ावा, उदयपुरवाटी, मंडावा और अलसीसर एसडीएम अपनी-अपने एक पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण तय करेंगे। यानी कुल नौ उपखंड मुख्यालयों पर लॉटरी होगी। इनमें पांच उपखंड मुख्यालयों पर दो-दो पंचायत समितियों और चार उपखंड मुख्यालयों पर एक-एक पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय किया जाएगा। संबंधित एसडीएम की ओर से लॉटरी के लिए नोटिस जारी कर समय और स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। सामान्यतः लॉटरी संबंधित उपखंड मुख्यालय पर ही होगी। बुधवार को प्रधान और पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण के बाद अब गुरुवार को ग्राम पंचायतों के आरक्षण की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। इसके बाद कई संभावित प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के सपनों को झटका लग सकता है, जबकि कई नए चेहरों के लिए चुनावी रास्ता खुल जाएगा। किस पंचायत में कौन सी सीट आरक्षित होगी, इसका इंतजार कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजर अब गुरुवार की लॉटरी पर टिकी है। चुनाव कार्यक्रम भले ही अभी घोषित नहीं हुआ हो, लेकिन गुरुवार की लॉटरी के बाद झुंझुनूं में गांवों की सियासत का मैदान पूरी तरह गर्म होने वाला है। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी, झुंझुनूं0
0
Report
Advertisement
बिना नंबर बुलेट से भागे इनामी बदमाश घायल, पुलिस ने पकड़ ली बड़ी सफलता
Dholpur, Rajasthan:बिना नंबरी बुलेट से भाग रहे 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश, पीछा करते समय बाइक से गिरे दिहौली थाना पुलिस की कार्रवाई, दोनों गंभीर घायल जिला अस्पताल में कराया भर्ती धौलपुर। दिहौली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस से बचकर बिना नंबर की बुलेट बाइक से भाग रहे दोनों बदमाश बसई कारे और जैतपुर के बीच तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान हिस्ट्रीशीटर अवनेश उर्फ अभिलेश उर्फ अभी (28) पुत्र सुरेश और उसके भाई सिवनेश उर्फ शिव नरेश (25) निवासी दिहौली के रूप में हुई है। दोनों पर धौलपुर जिले में लूट के छह और चोरी का एक मामला दर्ज बताया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भी दोनों के खिलाफ लूट के कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस दोनों को अंतरराज्यीय गैंग से जुड़ा सदस्य बता रही है。 परचून व्यापारी से 60 हजार की लूट में थे वांछित पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत दिहौली थाना पुलिस को यह सफलता मिली है। 25 अगस्त को दिहौली थाना क्षेत्र में परचून व्यापारी बनवारी की आंखों में मिर्ची डालकर कट्टे की नोक पर 60 हजार रुपए लूटने की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सागर पुत्र बनवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी दोनों भाई फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने किया पीछा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश बिना नंबरी बुलेट बाइक से जैतपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर कांस्टेबल मनोज कुमार मीणा ने तुरंत थाना प्रभारी अशोक कुमार को अवगत कराया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में एएसआई विजय कुंतल, कांस्टेबल भरत, प्रदीप और मानवेंद्र ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी और भागने लगे। पुलिस से बचने के प्रयास में तेज गति के कारण बसई कारे और जैतपुर के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद थाना प्रभारी अशोक कुमार और पुलिस टीम ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। फिलहाल दोनों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और अंतरराज्यीय वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है0
0
Report
जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 17–19 वर्ष के विद्यार्थियों में उत्साह
Churu, Rajasthan:जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सहायक निदेशक शिवराज सिंह चारण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उद्घाटन चूरू। सिरसला गांव के राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की 10वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा सहायक निदेशक शिवराज सिंह चारण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक शिवराज सिंह चारण ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना का निर्माण करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के संयोजक एवं पीईईओ सिरसला सूबे सिंह चौधरी ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भंवरलाल कस्वां, करणी सिंह एवं रिछपाल कस्वां सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक शिक्षक ओमन सिंह, कोच कवीन्द्र सिंह एवं राजेंद्र सहित आयोजन दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था प्रधान रतनलाल मीणा ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक रविन्द्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सिरसला गांव के विद्याधर, मुकेश भाकर, रामनाथ पटीर, विद्याधर फोगावट, सुरेश फोगावट एवं पुरुषोत्तम शर्मा सहित ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया। वहीं प्रतियोगिता में सहायक कार्मिक के रूप में ओमप्रकाश, मुकेश वर्मा, चिमनाराम, सत्यवीर यादव, सुनील कस्वां, सरिता, पुष्पा, संगीता, मोनिका एवं चेतना सहित अन्य कार्मिकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से विद्यालय परिसर में खेल प्रतिभाओं का उत्साह और उमंग देखने को मिला।0
0
Report
चाकसू में ग्राम करेड़ा खुर्द में जयपुर जिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) चाकसू विधानसभा के ग्राम करेड़ा खुर्द में जयपुर जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया भाग। आयोजन समिति के संयोजक प्रकाश मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का हुआ संचालन। अंतरराष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ी रामावतार जाखड़ और राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला। दिनेश चौधरी ने खिलाड़ियो को संदेश देते हुए बिना हार-जीत की परवाह किए और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए किया प्रेरित।0
0
Report
Advertisement
करौली में पंचायत राज आरक्षण स्पष्ट, 11 प्रधान पद समेत 195 वार्डों में आरक्षण तय
Karauli, Rajasthan:करौली में पंचायत राज आरक्षण स्पष्ट, 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के साथ जिला परिषद के 35 और पंचायत समितियों के कुल 195 वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण के साथ जिला परिषद के 35 वार्ड और पंचायत समितियों के 195 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित वर्ग के साथ महिला आरक्षण लागू किया गया है। जिला परिषद में ST के 4 वार्ड, ST महिला के 4, SC के 4 वार्ड, SC महिला के 4, OBC का 1 वार्ड निर्धारित है। अनारक्षित वर्ग के 18 वार्ड में 9 अनारक्षित महिला और 9 सामान्य के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी वार्डवार आरक्षण घोषित किया गया है। कुड़गांव, मंडरायल, सपोटरा, करौली, हिण्डौन, श्रीमहावीरजी, शेरपुर-सुरौठ, टोडाभीम और मासलपुर पंचायत समितियों के वार्डों का आरक्षण शामिल है। कुड़गांव के 21 वार्डों में SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग को आरक्षण दिया गया है; ST महिला और SC महिला सहित कई अनारक्षित महिला वार्ड भी निर्धारित हैं। मंडरायल के 17 वार्डों में ST, SC, OBC और अनारक्षित वर्ग शामिल हैं; सपोटरा के 17 वार्डों में SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग के वार्ड निर्धारित हैं। करौली पंचायत समिति के 15 वार्डों में SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग के साथ महिला आरक्षण लागू है। हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सुरौठ के 17-17 वार्डों में भी अलग-अलग श्रेणियों का आरक्षण तय किया गया है। टोडाभीम के 17 और मासलपुर के 15 वार्डों में भी SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग के साथ महिला आरक्षण निर्धारित है। 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण के अनुसार करौली और मासलपुर के प्रधान पद अनारक्षित हैं; हिण्डौन के प्रधान पद अनारक्षित महिला, श्रीमहावीरजी ST, शेरपुर-सुरौठ SC, टोडाभीम SC महिला, बालघाट OBC, नादौती अनारक्षित महिला, मंडरायल अनारक्षित महिला, सपोटरा अनारक्षित और कुड़गांव ST महिला के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण सूची आने के साथ ही पंचायत चुनाव की संभावित सियासी तैयारी तेज होगी; उम्मीदवार अपने वार्ड की आरक्षण स्थिति के अनुसार चुनावी समीकरण बनाएंगे, खासकर महिला, SC, ST और OBC आरक्षित वार्डों में।0
0
Report
सहारनपुर में बिजली चोर गिरोह का पर्दाफाश: दिन में रेकी, रात तार काटकर तांबा बेचते
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सरकारी विद्युत लाइन और ट्यूबवेल से बिजली के तार व उपकरण चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। जांच में चार आरोपियों अमित कुमार उर्फ बुद्ध, मनोज उर्फ मोनू, विजय कुमार और इरशाद उर्फ शेरू के कब्जे से चोरी किया गया विद्युत उपकरण व तांबा बरामद हुआ। शिकायतें 21 सितंबर को गागलहेड़ी क्षेत्र के गांवों में एलटी तार काटने तथा ट्यूबवेलों से समरसेबल केबल, कटआउट, स्टार्टर, तांबे की पत्ती आदि चोरी की थीं। आरोपियों ने दिन में रेकी करने, रात में बिजली के खंभों पर चढ़कर तार काटने व ट्यूबवेल तोड़कर तांबा निकालने की बात पुलिस को बताई। उनका उद्देश्य तांबा बेचकर पैसा कमाना था। पुलिस ने अन्य मामलों में धाराएं बढ़ाईं और न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।0
0
Report
शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमलों से बच्चे समेत कई घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तालाब की पाल वार्ड नंबर 10 में कुत्ते के हमले में बच्चों और महिलाओं समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। इनमें एक बच्चे को कुत्ते ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी अदनान किले स्थित स्कूल जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में अदनान के शरीर और मुंह पर कई जगह चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अदनान की मां ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अस्पताल में पहुंचे छह से अधिक डॉग बाइट के मरीज बुधवार को जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने से घायल मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। आरएमओ डॉ. दीपक पाटीदार के अनुसार, छह से अधिक मरीज डॉग बाइट के मामले में अस्पताल पहुंचे, जिनमें अदनान, रुहान, अर्शु, सादिया और अयोध्या बाई सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें दुपाड़ा निवासी मंजू बाई भी कुत्ते के हमले में घायल हुई हैं। डॉ. पाटीदार ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सभी मरीजों को आवश्यक उपचार दिया गया और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। इनमें एक बच्चे को कुत्ते ने अपेक्षाकृत अधिक ज्ख्मी किया है, जिसका उपचार अभी जारी है। बढ़ते मामलों से रहवासियों में आक्रोश शहर में लगातार सामने आ रहे कुत्तों के हमलों को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने के बावजूद नगरपालिका स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजर्गों को लेकर परिवारों में चिंता बढ़ गई है। रहवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी और आबादी नियंत्रित करने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। बाईट- डॉ दीपक पाटीदार आरएमओ जिला अस्पताल शाजापुर बाईट-02 पीड़ित बच्चे की मां हिना बाईट-03 शहरवासी0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में कृषक समृद्धि योजना से किसानों को 6% ब्याज पर ऋण
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का हुआ शुभारंभ। लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने योजना और सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा का किया औपचारिक शुभारंभ। प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ कार्यक्रम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जनप्रतिनिधि। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा पासवान समेत जिले के विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद सहयोगी बैंक के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था। योजना के जरिए कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा के जरिए ड्राइवरों को सहकारी मॉडल से जोड़ने की पहल। सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर। बाइट- आर. के.कटियार, एआर कॉपरेटिव0
0
Report
PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ नकली नोट, NIA ने नीतू गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये के नकली भारतीय नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को NIA ने हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव निवासी नीतू पुत्र सरफराज को गिरफ्तार किया। एजेंसी के अनुसार नीतू पहले गिरफ्तार किए जा चुके मुख्य आरोपी आदेश चौधरी और अन्य आरोपियों का करीबी सहयोगी है। मामला 29 अगस्त 2026 को सामने आया था। सदर बाजार थाना पुलिस को PNB करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने की सूचना मिली थी। शुरुआती तौर पर 7.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने की बात सामने आई, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर बरामद नकली करेंसी की कुल कीमत 17.29 करोड़ रुपये बताई गई। मामले में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। सदर बाजार थाने में FIR संख्या 0431/2026 दर्ज की गई थी। बाद में 3 सितंबर को NIA ने जांच अपने हाथ में लेकर इसे RC-02/2026/NIA/LKW के रूप में दर्ज किया। जांच के दौरान NIA ने 7 सितंबर को बैंक अधिकारी अमित कुमार, 15 सितंबर को संविदा चालक आदेश चौधरी और 20 सितंबर को मुकेश कुमार व राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। NIA के मुताबिक आदेश चौधरी से जुड़े नेटवर्क और करेंसी चेस्ट तक नकली नोट पहुंचने की संभावित कड़ियों की जांच की जा रही है। अब नीतू की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बैंकिंग सिस्टम तक कैसे पहुंची, करेंसी चेस्ट में इसे कैसे रखा गया और इसके आगे सर्कुलेशन की कथित योजना में कौन-कौन लोग शामिल थे। NIA आरोपियों के आपसी संपर्क और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।0
0
Report
हरियाणा के मिसिंग पग नस्ल कुत्ते जेरी के इनाम सहित लापता होने की खबर
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा में एक मैरिज पैलेस मालिक का पालतू कुत्ता गुम हो गया। मालिक ने कुत्ते को ढूंढकर लाने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। पग नस्ल का जेरी 18 सितंबर को लापता हुआ। परिवार के हाथ एक CCTV फुटेज लगी है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो लोग जेरी को रेलवे स्टेशन की तरफ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जेरी के मालिक राजीव कुमार बंसल हैं। वह परिवार के साथ डबवाली में गोली चौक के पास रहते हैं। राजीव बंसल का मैरिज पैलेस और रिगल फूड नाम रेस्टोरेंट है। परिवार पुलिस को भी जेरी के लापता होने की शिकायत देगा। परिवार साढ़े 3 साल पहले जेरी को लेकर आया था। वे हर साल उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। 2023 में परिवार जेरी को अपने घर लेकर आया था। तीन साल पहले दोस्त से लेकर आए थे जेरी राजीव ने बताया कि किलियांवाली में हरराज सिंह उनके दोस्त हैं। करीब साढ़े तीन साल पहले वह हरराज सिंह से ही जेरी को लेकर आए थे। उस समय उनके बेटे की रिसेप्शन पार्टी थी। भोज कार्यक्रम का काम हरराज सिंह के पास था। उनके घर पर पग नस्ल की एक फीमेल डॉगी और उसके कुछ पिल्ले थे। राजीव को जेरी पसंद आ गया था। 22 फरवरी को घर लाए, इसी दिन मनाते हैं जन्मदिन राजीव ने बताया कि कार्यक्रम के काम के पैसों में से कुछ छूट देकर उन्हें जेरी दिया गया था। वह 22 फरवरी 2023 को जेरी को घर लेकर आए थे। इसी तारीख को परिवार हर साल जेरी का जन्मदिन मनाता है। पिछले जन्मदिन पर भी बच्चों और परिवार के साथ केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया था। इस साल 22 फरवरी को परिवार ने जेरी का जन्मदिन मनाया था। संभव है गलती से जेरी को ले गए हों राजीव बंसल ने बताया कि जेरी पग नस्ल का डॉगी है। वह शांत स्वभाव का है और ज्यादा भौंकता भी नहीं है। जहां रहता है, वहां के लोगों से आसानी से घुल-मिल जाता है। ऐसे में संभव है कि दोनों लोग उसे गलती से उठाकर ले गए हों। उनका कहना है कि अगर जेरी भौंकने वाला या आक्रामक होता तो शायद कोई उसे हाथ भी नहीं लगाता। CCTV में दिखे दो स्कू्टी सवार, तलाश जारी राजीव ने बताया कि उन्हें CCTV फुटेज मिली है, जिसमें 18 सितंबर की शाम दो लोग इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जेरी को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। राजीव के मुताबिक, दोनों डबवाली शहर के ही लग रहे हैं। जेरी को ढूंढकर लाने या उसके बारे में सही सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। राजीव कुमार बंसल के साथ जेरी।-फाइल परिवार को काफी लगाव, बेड पर साथ सोता था राजीव ने बताया कि उनके परिवार में 7 से 8 सदस्य हैं और सभी का जेरी से काफी लगाव था। वह कभी घर से बाहर नहीं जाता था और शांत स्वभाव का था। रात को वह उनके पास ही बेड पर सोता था। काम के बाद शाम को घर लौटने पर दिनभर की थकान होती थी। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य जेरी के साथ मस्ती करते थे। राजीव के मुताबिक, वह टेडी बीयर की तरह था। जेरी के मिसिंग होने से परिवार टेंशन में राजीव ने बताया कि जेरी के लापता होने के बाद से परिवार के सभी लोग परेशान हैं। किसी का मन नहीं लग रहा और सभी उदास हैं। घर पर कोई मेहमान आता था तो जेरी उसके पैरों के पास जाकर बैठ जाता था। वह किसी को कुछ नहीं कहता था। परिवार के लिए जेरी एक सदस्य की तरह था। उसके नहीं मिलने से सभी को दुख है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में महिलाओं-bच बच्चियों के यौन उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला
New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों बढ़ते यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर दिल्ली महिला कांग्रेस ने आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दिन दयाला मार्ग पर विरोध मार्च निकला दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में ना महिला सुरक्षित है और ना बच्चियां दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए टीटी0
0
Report
Ashish Agrawal ने शूटिंग फ़ाइलें जारी कीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
RTI मांगने पहुंचे युवकों ने CMHO कार्यालय में हंगामा मचाया, शीशे टूटे
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-RTI की जानकारी मांगने पहुंचे युवक, CMHO ऑफिस में हंगामा! महिला कर्मचारी से अभद्रता के बाद तोड़े शीशे, स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से की शिकायत दरअसल, दो युवक RTI के तहत मांगी गई जानकारी लेने के लिए सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने डॉ. आलोक शर्मा के कार्यालय में पहुंचकर जानकारी मांगी। डॉक्टर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें दोपहर 3 बजे आने के लिए कहा और एक बैठक के लिए हॉल में चले गए। आरोप है कि दोनों युवक वहां भी पहुंच गए और डॉक्टर से बहस करने लगे। इसके बाद दोनों युवक आवक-जावक शाखा में पहुंचे, जहां उन्होंने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी पुष्पा मौर्य से जानकारी मांगने की कोशिश की। कर्मचारी द्वारा तत्काल जानकारी देने में असमर्थता जताने पर कथित तौर पर युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और कार्यालय में टूटफोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से दोनों कथित युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस शिकायत और घटनाक्रम की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
