icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
AKAmit Kumar SinghFollow16 Jan 2025, 05:25 am

Basti : गौ - तस्करों और पुलिस के बिच हुई मुठभेड़ , अभियुक्तों के पैर में लगी गोली

Sari Kalp, Uttar Pradesh:

बस्ती जिले में गौ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में गौर पुलिस को चकमा देकर भाग रहे, गौ तस्कर से पुरानी बस्ती छेत्र में वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती पुलिस के संयुक्त प्रयास में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने दो गौ तस्कर के जवाबी कार्यवाही में तस्करों के पैर में गोली लगने से दो घायल हो गए . जिनका उपचार जिलाचिकत्सालय में कराया जा रहा है . वही तस्करों ने भागते समय थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के पाण्डेय बाजार होते हुए, एक अज्ञात व्यक्ति को घायल कर दिया . जिसको सदर अस्पताल बस्ती में दवा-इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में अवैध बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; फरार आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन के खिलाफ केसरीयावाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल महेश चन्द्र पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान टीम मोहर माता तिराहे पर पहुंची। यहां पहाड़ा रोड की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी, जिसमें अवैध रूप से बजरी भरी हुई थी। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रुकवाया तो चालक ट्रैक्टर खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों में मक्का की फसल के बीच से भाग गया। पुलिस टीम ने मौके पर चालक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। मामले में केसरीयावाद थाने पर खान एवं खनिज अधिनियम 1957 तथा धारा राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तलाश के बाद प्रकाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे अनुसंधान कर रही है।
0
0
Report

प्रतापगढ़: पिता-पुत्र हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रैकी के लिए प्रेमिका लाने का खुलासा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चन्द्रपाल सिंह उर्फ चन्दु हत्या की साजिश में शामिल था. पूछताछ में आरोपी ने मुख्य आरोपी के कहने पर मृतकों की रैकी के लिए उसकी प्रेमिका को लाने-ले जाने और रुपये देने की बात बताई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. मामला 6 सितम्बर का है. मोखमपुरा निवासी जावेद खान पठान ने हथुनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पिता ने करीब तीन साल पहले गोवर्धनपुरा निवासी कुशाल खान पठान से सात लाख रुपये उधार लिए थे. जावेद के अनुसार, उसके पिता ने कुछ रकम वापस भी कर दी थी, लेकिन कुशाल खान द्वारा ब्याज पर ब्याज जोड़कर लगातार रुपये मांगे जा रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार, इसी रंजिश के चलते 6 सितम्बर को जावेद के पिता और भाई शोयब खान पठान मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ जा रहे थे. आरोप है कि अवलेश्वर टोल से आगे प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर सरहद बसाड़ के पास कुशाल खान पठान ने पिकअप से पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई. रिपोर्ट पर प्रकरण बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच वृताधिकारी प्रतापगढ़ को सौंपी गई. पुलिस के अनुसार, मामले में पूर्व में कुशाल खान पठान, रजीया बी, हुसैन खान पठान और अलीम खान पठान को गिरफ्तार किया जा चुका है. अनुसंधान के दौरान एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. 2 अक्टूबर को वृताधिकारी प्रतापगढ़ बाबूलाल मुरारिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले में वांछित चन्द्रपाल सिंह उर्फ चन्दु को डिटेन कर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार पूछताछ में चन्द्रपाल ने बताया कि 3 मई को कुशाल खान पठान के कहने पर वह उसकी प्रेमिका रजीया बी को मृतकों की रैकी के लिए लाने के लिए दलौदा गया था. इसके बाद रजीया बी को मोखमपुरा लाकर उसके घर छोड़ा था. पुलिस के अनुसार चन्द्रपाल ने पूछताछ में रजीया बी को कुशाल खान के कहने पर पांच हजार रुपये देने और इस काम के बदले कुशाल खान से 7,500 रुपये मिलने की बात भी बताई. अनुसंधान में चन्द्रपाल सिंह द्वारा कुशाल खान पठान के लिए मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा काम किए जाने की बात भी सामने आई है. इस संबंध में पुलिस का अनुसंधान जारी है. गिरफ्तार आरोपी चन्द्रपाल सिंह उर्फ चन्दु पिता समुन्दर सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोखमपुरा, थाना हथुनिया है.
0
0
Report

गजरौला में 10 रुपये को लेकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई, VIDEO वायरल

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow5m ago
Gajraula, Uttar Pradesh:Anchor: अमरोहा के गजरौला में चोपला चौराहे पर 10 रुपये को लेकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई का मामला सामने आया है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। *VO: गजरौला के चोपला चौराहे पर एक युवक सिगरेट लेने दुकान पर आया था, इसी दौरान सादल्लेपुर निवासी ई-रिक्शा चालक भी बीड़ी लेने पहुंचा। जेब से हाथ निकालते समय चालक का 10 रुपये का नोट नीचे गिर गया जिसे दूसरा युवक अपना बताने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दबंग युवक ने ई-रिक्शा चालक को दुकान से घसीट कर 3 सेकंड में 3 थप्पड़ जड़ दिए। चालक मिन्नत करता रहा लेकिन आरोपी पीट कर फरार हो गया। घटना के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

हथुनिया में अवैध ब्याज वसूली मामले में वांछित आरोपी अमान उर्फ कालू गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में अवैध ब्याज वसूली और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी अमान उर्फ कालू को प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला कारागृह नीमच, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। मामले में आगे जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को मोखमपुरा निवासी शाबास खां ने गोवर्धनपुरा निवासी कुशाल खान से सात लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके कारण आठ प्रतिशत ब्याज जोड़कर 22 लाख रुपये हो गए। रकम चुकाने के लिए दबाव और धमकियां दी गईं। 13 मई को कुशाल खान, उसका बेटा इलियास, उसके भाई के बेटे अमान, आमीर हमजा तथा अमान उर्फ कालू मकान में घुसे और अवैध वसूली के लिए डराया-धमकाया, घर का सामान बाहर फेंका और ताला लगा दिया। हथुनिया थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच प्रतापगढ़ के एसपी के नेतृत्व में है।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में शनिवार शाम भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के प्रारंभिक रिकॉर्ड के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। भूकंप शाम 6 बजकर 54 मिनट 43 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है। NCS के रिकॉर्ड के अनुसार भूकंप का केंद्र 24.1374 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.7942 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा। सरकारी रिकॉर्ड में इस भूकंपीय घटना को प्रतापगढ़, राजस्थान क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड के मुताबिक यह स्थान मध्य प्रदेश के उज्जैन से करीब 147 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। 3.2 तीव्रता के भूकंप को हल्के स्तर का माना जाता है। हालांकि भूकंप का केंद्र करीब 5 किलोमीटर की कम गहराई पर होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में हल्के झटके महसूस किए जाने की संभावना रहती है। NCS की वेबसाइट पर फिलहाल इस भूकंपीय घटना को ‘Unscrutinized/Auto’ के रूप में दर्ज किया गया है। इसका अर्थ है कि यह प्रारंभिक ऑटोमेटिक रिकॉर्ड है। वैज्ञानिक समीक्षा के बाद भूकंंप से जुड़े कुछ विवरणों में मामूली बदलाव संभव है। फिलहाल उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 3 अक्टूबर की शाम प्रतापगढ़ क्षेत्र में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।
0
0
Report

लोनी, गाजियाबाद: मेडिकल स्टोर चोरी का CCTV वायरल, दो चोर मौके से फरार

Noida, Uttar Pradesh:chori गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2 चोर हेलमेट लगाकर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचता दिखाई दे रहा है। चोर पहले आसपास की स्थिति पर नजर डालता है और इसके बाद 1 चोर हेलमेट लगाकर दुकान के शटर को नीचे की तरफ से तोड़कर अंदर दाखिल हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरी करने वाला युवक बेहद सावधानी से दुकान के अंदर प्रवेश करता है। वहीं, उसका एक साथी दुकान के बाहर बाइक पर बैठकर उसका इंतजार करता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद चोरी करने वाला युवक दुकान से बाहर निकलता है और दोनों बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी
0
0
Report
Advertisement

कैंची धाम से हरियाणा जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

Noida, Uttar Pradesh:Nainital (Uttarakhand): Tourists Returning From Kainchi Dham In Haryana-Bound Car Fall Into Gorge, One Killed And Three Injured / Visuals / Manish Bhakuni (SI, SDRF) S/B\n\n\Bनैनीताल (उत्तराखंड): कैंची धाम से हरियाणा जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत और तीन घायल / विज़ुअल्स / मनीष भाकुनी (SI, SDRF) का बयान\n\nकैंची धाम से हरियाणा जा रही कार के हादसे के संबंध में SDRF के SI मनीष भाकुनी ने बताया, "...हमें सूचना मिली की भूमिधार पर एक वाहन गिरी है और इसके बाद हमने तुरंत कार्रवाई की। हम मौके पर पहुंचे जहां नजर आया कि हरियाणा नंबर प्लेट की एक गाड़ी करीब 60-70 मीटर नीचे गिरी हुई है। उसमें 5 व्यक्ति सवार थे जिसमें से 4 घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। उसमें एक मृत पाया गया जिसे बाहर निकालकर कार्रवाई की जा रही है..."
0
0
Report

रामगढ़ के सूर्य मंदिर पोखरे में जिउतिया के दौरान 11 वर्षीय विशाल कुमार की मौत

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर- सूर्य मंदिर पोखरे में डूबने से 11 वर्षीय किशोर विशाल कुमार की मौत जिउतिया पर्व पर मां संग नहाने गया था बालक, घर न लौटने पर पोखर किनारे मिले कपड़े, क्षेत्र में पसरा मातम。 रामगढ़ नगर पंचायत स्थित सूर्य मंदिर पोखरे में जिउतिया (जीवितपुत्रिका) पर्व के स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से 11 वर्षीय किशोर विशाल कुमार की अकाल मौत हो गई। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और त्यौहार की खुशियाँ मातम में बदल गईं。 मृतक के पिता रमेश राम ने बताया कि विशाल अपनी मां के साथ पोखरे पर नहाने गया था। दोनों अलग-अलग स्थान पर स्नान कर रहे थे। स्नान के बाद जब मां और अन्य परिजन घर पहुंचे, तब विशाल के न लौटने पर अनहोनी की आशंका हुई。 परिजन तुरंत खोजबीन करते हुए पोखरे के पास पहुंचे, जहाँ किनारे विशाल की साइकिल और कपड़े रखे मिले। पानी में काफी तलाश के बाद उसे अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। परिजन और स्थानीय ग्रामीण उसे तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संजय ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जिउतिया के पावन अवसर पर हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे रामगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में तेंदूपत्ता बोनस वितरण विरोध पर कांग्रेस ने प्रशासन को अपमान का आरोप

Mandla, Madhya Pradesh:0410ZMP_MANDLA_BREKING_R ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला - सीएम के कार्यक्रम का विरोध तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम के प्रोटोकॉल को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रशासनिक कार्यक्रम में अपने विधायकों को न शामिल करने पर आपत्ति मंडला में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कल तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर अपने विधायकों के अपमान का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम के प्रोटोकॉल में जिले के दोनों कांग्रेस विधायकों नारायण सिंह पट्टा और चैनसिंह वरकड़े का नाम शामिल नहीं किया गया। इसके विरोध में कांग्रेस ने आज सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई है। बैठक के बाद विरोध की रणनीति तय की जाएगी । लेकिन जानकारी है कि कांग्रेस कल काले झंडे दिखाकर विरोध करने जैसे किसी प्रदर्शन का प्रयास करेगी । जंहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले ने कल विरोध करने की पुष्टि की है वंही प्रशासन भी इस मसले को लेकर सतर्क है
0
0
Report

छतरपुर में दंपती पर फायरिंग, CCTV में दो व्यक्ति पाए गए

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुरा रोड पर शनिवार की रात एक दंपती पर खुलेआम कट्टे से फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली सीधे नहीं लगी, जिससे दंपती बाल-बाल बच गए।,जानकारी के अनुसार नारायणपुरा रोड निवासी तालिब सौदागर अपनी पत्नी खुशनुमा सौदागर के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के नजदीक पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने उन पर जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।,पीड़िता खुशनुमा सौदागर ने बताया कि फायर के दौरान पीछे से कोई गर्म छर्रे जैसी वस्तु आकर लगी, जिससे उनके कपड़े में छेद हो गया। अचानक हमले से दंपती दहशत में आ गए और शोर मचाते हुए जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।,सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस पहुंची । पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक दंपती का पीछा करते साफ नजर आ रहे हैं।,पीड़ित तालिब सौदागर ने पुलिस को बताया कि हमला अन्नी और टीपू करिया नाम के युवाओं ने किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

फारबिसगंज में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया

Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के झिरुआ पुरवारी में एक सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने भारी धांधली का आरोप लगाते हुए अपना विरोध जताया। कुडवा लक्ष्मीपुर से मिर्जापुर सिमराहा सड़क मार्ग तक 2 करोड़ 80 लाख की लागत से 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क से सटे ही दुलानीया धार बहती है । जिस जगह पर धार बहती है उस जगह सड़क की ऊंचाई नहीं होने से ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में ऊंचाई नहीं होने के कारण धार का पानी बढ़ने के साथ पानी सड़क पर भर जाएगा और आवागमन बंद हो जाएगा । ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के लापरवाह रवैया के कारण सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करते हुए जम कर मनमानी हो रही है जिसके कारण सड़क का निर्माण होने के बाद भी ग्रामीणों को आवागमन में कोई फायदा नहीं होगा। सड़क निर्माण में ऊंचाई का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण ढलान पर तीखा मोड़ बन गया है जिससे दुर्घटना का खतरा रहेगा जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण सही तरीके से कराए जाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top