Basti - जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मण्डी में स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मण्डी में स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया. वृहस्पतिवार को दिन में निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि केन्द्र पर किसानों का गेहूँ तौल किया जा रहा है. उन्होने देखा कि केन्द्र पर लक्ष्य के सापेक्ष 05 प्रतिशत गेहूं क्रय किया गया है, जो सबसे न्यूनतम है. मण्डी व पूरे जनपद का गेहूँ क्रय का प्रतिशत ठीक नहीं पाया गया. इस स्थिति पर उन्होने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि गेहूँ का क्रय युद्धस्तर पर करवायें। यदि चार दिन के अन्दर गेहूं क्रय का प्रतिशत ठीक नहीं हुआ, तो कार्यवाही की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|