icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
RRakeshFollow30 Apr 2025, 12:33 pm

Basti - डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा का प्रदर्शन

Basti, Uttar Pradesh:

समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ और उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिन में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद, बस्ती स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी का पुतला भी दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा, “बाबा साहेब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़कर अखिलेश यादव न केवल अपना अहंकार दिखा रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर बारात नहीं पहुंची, दुल्हन के घर मातम

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में शनिवार को होने वाली एक शादी उस समय मातम में बदल गई, जब कांधला से आने वाली बारात दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर नहीं पहुंची। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं, दुल्हन सुबह से दुल्हन के जोड़े में मंडप में बैठकर बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन नहीं पहुंचे। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मायूसी में बदल गया। रिश्तेदार और मेहमान भी निराश होकर लौट गए, जबकि शादी के लिए तैयार कराया गया भोजन भी बेकार चला गया। थाना मंडी के पुराना कलसिया रोड स्थित हसन कॉलोनी निवासी पीड़ित दीन मोहम्मद पुत्र इब्ने हसन ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नगमा का निकाह 27 जून को कांधला निवासी समीर पुत्र शमशाद के साथ तय था।बारात दोपहर करीब 11 बजे ताज पैलेस पहुंचनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक बारात नहीं आई। तहरीर के अनुसार, शादी से पहले 23 जून को लड़के पक्ष के लोग तय दहेज का घरेलू सामान अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि निकाह से ठीक पहले दूल्हा समीर, उसके भाई शाहरुख, शाहरून और गुलफाम, माता शायरा, ताया इनाम, चाचा निसार समेत अन्य परिजनों ने अचानक दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर दी। पीड़ित का कहना है कि फोन पर साफ कह दिया गया कि यदि बुलेट बाइक नहीं दे सकते तो दो लाख रुपये नकद दे दो, अन्यथा बारात लेकर नहीं आएंगे। दीन मोहम्मद ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह एक गरीब मजदूर हैं और इतनी बड़ी मांग पूरी करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शादी के सभी इंतजाम पहले हीकिए जा चुके थे, लेकिन दहेज की अतिरिक्त मांग के कारण उनकी बेटी का निकाह नहीं हो सका। आरोप है कि विरोध करने पर लड़के पक्ष ने धमकी भी दी कि जो करना है करलो। बारात न पहुंचने से दुल्हन और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार और मेहमान घंटों तक बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन अंत में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। परिवार का कहना है कि सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ है। पीड़ित परिवार ने थाना मंडी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध कानून सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाइट रविकांत पाराशर क्षेत्राधिकार प्रथम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बारिश में छह-लेन निर्माण साइट पर रोड रोलर से ट्राला टकराने, दो घायल

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के धरमपुरी क्षेत्र के समीप सांवेर तहसील स्थित साइन विहार कॉलोनी के सामने शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर-उज्जैन हाईवे (एनएच-27) पर सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान चल रहे रोड रोलर में पीछे से स्क्रैप से भरा एक ट्राला जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। टक्कर के बाद ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर सिक्स लेन निर्माण कार्य के चलते रोड रोलर, डंपर और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

टिटवाला में तेज रफ्तार ब्रिज़ा कार का हादसा, तीन नाबालिग घायल

Kalyan, Maharashtra:टिटवाळा येथील इंदिरानगर परिसरात भरधाव वेगाने आलेल्या ब्रिझा कारने तीन अल्पवयीन मुलांना धडक दिल्याची घटना घडली. या अपघातात नाबालिग मुलं जखमी झाली असून त्यांच्यावर खाजगी हॉस्पिटल येथे उपचार सुरू आहेत. किशन आनंद, अनिकेत कुमार, आणि रिषभ शर्मा ही तीन मुले गॅलन घेऊन पाणी आणण्यासाठी रस्त्याच्या कडेला पायी जात असतांना त्याचवेळी भरधाव वेगाने आलेल्या कारने त्यांना जोरदार धडक दिली. धडकेनंतर कार चालकाचा ताबा सुटल्याने ती रस्त्यालगत असलेल्या एका गाळ्याला जाऊन धडकली. या धडकेत गाळ्याची भिंतही कोसळली, त्यामुळे परिसरात काही काळ भीतीचे वातावरण निर्माण झाले. घटनेची माहिती मिळताच टिटवाळा पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले. पोलिसांनी पंचनामा करून अपघाताची नोंद घेतली असून नेमका अपघात कसा झाला, तसेच चालकाचा निष्काळजीपणा होता का, याचा तपास सुरू आहे.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

गोवंश के ट्रेन से टकराने पर रेलवे मार्ग 45 मिनट के लिए बाधित: फर्रुखाबाद हादसा

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: मालगाड़ी की चपेट में आने से गोवंश की मौत, करीब 45 मिनट तक रेल मार्ग प्रभावित फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक गोवंश मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद गोवंश का शव इंजन के नीचे बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मालगाड़ी लगभग 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इंजन के नीचे फंसे गोवंश को निकालने के लिए चालक ने कई बार ट्रेन को आगे-पीछे किया, लेकिन काफी देर तक गौवंश का शव बाहर नहीं निकल सका काफी मशक्कत के बाद मृत गौवंश को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटना देखने पहुंच गए। शाम करीब 5 बजे इंजन के नीचे फंसा शव हटाए जाने के बाद मालगाड़ी फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, इस दौरान रेल मार्ग लगभग 45 मिनट तक प्रभावित रहा।
0
0
Report
Advertisement

झांसी में मेडिकल कॉलेज के सामने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, दो भागे

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने किराये के एक कमरे में अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलते हुए पकड़ा गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा, वहीं टीम को देखते ही मौके पर मौजूद दो लोग मशीन चालू छोड़कर भाग गए। टीम ने बरामद पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत कई उपकरण को सीज करके एसीएमओ डॉक्टर आशीष अग्निहोत्री के सुपुर्द कर दिए गए। इस कारोबार जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने करगुवां जी मंदिर के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की। अफसरों को सूचना मिली थी कि यहां बिना रजिस्ट्रेशन के पोर्टेबल मशीन के जरिए अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद जब टीम ने कमरे में प्रवेश किया तो वहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में मिली। कमरे में मौजूद दो लोग अधिकारियों को देखते ही मौके से भाग निकले। जिनके भागने की पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली गई। छापेमारी के दौरान टीम ने एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, दो मोबाइल फोन, एक कैमरे का डीवीआर, दो मोबाइल चार्जर और एक एडाप्टर बरामद कर सीज कर दिया। बरामद सामान को नगर मजिस्ट्रेट ने एसीएमओ की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग में सुरक्षित रखवा दिया गया है। बाइट- प्रमोद झा......सिटी मजिस्ट्रेट, झांसी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top