icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272002
Shailendra KumarShailendra KumarFollow15 Jan 2025, 01:35 pm

बस्तीः फेसबुक पर हनुमान जी का एनीमेटेड वीडियो किया पोस्ट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Basti, Uttar Pradesh:

बस्ती में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हनुमान जी का एनिमेटेड डांस वीडियो पोस्ट करने से विवाद खड़ा हो गया है। कोपिया ग्राम सभा के निवासी उमेश द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किए गए 22 सेकंड के इस वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जतायी। शिकायतकर्ताओं ने चिंता जताई है कि इस तरह की हरकतों से विभिन्न धर्मों के बीच तनाव पैदा हो सकता है। कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम पोखर भिटवा गांव का दौरा कर चुकी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एटा में मां-बेटी हत्या: ससुर समेत 4 गिरफ्तार, पति फरार

Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा पुलिस ने 5 दिन पूर्व हुई मां बेटी की हत्याकांड का किया खुलासा, पुलिस ने ससुर सहित दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, पति फरार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा किया बरामद, पुलिस ने हत्या के मामले में 25000 हजार रूपये के इनामी ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 21 सितंबर 2026 की रात्रि घर के आंगन में सो रही मां बेटी की हत्या कर आरोपियों ने वारदात को दिया था अंजाम, पति ने अवैध संबंधों के चलते रची थी हत्या की साजिश, आरोपी पति रुकमपाल और ससुर सियाराम ने अन्य दो अपने साथियों के साथ मिलकर हथौड़े से वार कर की थी हत्या, वहीं पुलिस फरार चल रहे आरोपी पति रुकमपाल की तलाश में जुटी, थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर का मामला।
0
0
Report

अयोध्या के यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में यश पेपर मिल के कैंपस में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक इंजीनियर की पहचान आशीष शिवहरे के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आशीष का शव यश पेपर मिल में पानी साफ करने वाले केमिकल टैंक में मिला, जिसके बाद मिल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने कंपनी के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इंजीनियर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह केमिकल टैंक तक कैसे पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की दर्शननगर चौकी अंतर्गत यश पेपर मिल का है, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है。
0
0
Report

धनबाद की ज्वेलरी दुकान पर बदमाशों का हमला, 20-25 लोग पहुंचे CCTV में कैद

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालक सूरज कुमार वर्मा के अनुसार, स्कूटी पर सवार होकर तीन लोग दुकान के पास पहुंचे और हॉलमार्किंग के लिए जा रहे एक कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी के पास मौजूद हॉलमार्किंग का सामान भी छीन लिया गया। इसी बीच तीनों अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग निकले। आरोप है कि कुछ देर बाद करीब 20 से 25 लोग दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान दुकान के कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में लगे CCTV फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

AMU छात्रसंघ चुनाव की मांग पर सातवें दिन जारी हंगर स्ट्राइक

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सातवें दिन हंगर स्ट्राइक जारी, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंची अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र के निलंबन को वापस किए जाने की मांग, छात्रों ने कहा जब तक छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होता तब तक धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल रहेगी जारी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 8 वर्षों से नहीं हुआ है छात्र संघ चुनाव, छात्रों ने कहा एएमयू प्रशासन दिख रहा है तानाशाही, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डक पॉइंट पर चल रहा है धरना प्रदर्शन
0
0
Report

आजमगढ़-चंदवक के पास बस हादसे में 13 घायल, 6 की हालत गंभीर; CCTV फुटेज सामने

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़-जौनपुर सीमा के पास चंदवक थाना क्षेत्र में कल शनिवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। मौ जिले से एक निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में रघुवंशी होटल के सामने ग्राम कनोरा की पुलिया के पास बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। हादसे में बस सवार 21 लोगों में 13 घायल हो गए, जिसमें 6 घायलों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं इसी स्थान पर सुबह एक कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी。
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद की साइबर गैंग: 13 हैकर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर

Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग... 13 साइबर हैकर गिरफ्तार मुरादाबाद की सिविल लाइन थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग को किया गिरफ्तार, पुलिस ने गैंग के 13 साइबर हैकरों को किया है गिरफ्तार, गैंग का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर... पुलिस की टीमें जाँच मे जुटी, टेलीग्राम पर बने अपने चैनल के माध्यम से लोगो कों बनाते थे साइबर क्राइम का शिकार, भोले भाले लोगो को बैंक एकांउट को हैक करके लगाते थे चुना टेलीग्राम पर APK फ़ाइल भेजकर लोगो के साथ साइबर फ्रॉड कर उनके रुपयों कों छोटी छोटी रकम मे अलग अलग खातों मे कर लेते थे ट्रांसफर, इस साइबर गैंग ने अब तक करोड़ो रूपये का साइबर क्राइम कर की हेराफेरी, कमीशन पर लोगो के बैंक अकाउंट खुलवाकर करते थे पैसे ट्रांसफर कराने का काम, एसएसपी सतपाल अंतिल की तरफ़ से खुलासा करने वाली टीम कों 10 हजार के ईनाम की करी गयी घोषणा, पकड़े गए हैकरों से नगदी के साथ-साथ कई फर्जी सिम कार्ड, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड भी किए है बरामद。 पकड़े गए गैंग के सभी 13 आरोपी आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के है रहने वाले, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक क्योंकि गैंग के 3 से 4 लोग मुरादाबाद के रहने वाले थे जिसके पास गैंग के लोग आये थे जिनकी सूचना मिलने पर पुलिस ने करी कार्यवाही, एसपी सिटी का कहना है की अभी मुरादाबाद मे इन्होने किसी कों निशाना नहीं बनाया लेकिन यहाँ से ये किसी कों निशाना बनाना चाह रहे थे जिसकी जाँच की जा रही है, बाइट:-कुमार रणविजय सिंह(एसपी सिटी,मुरादाबाद)
0
0
Report
Advertisement

रोहतास के डीएम दीपक मिश्रा ने सासाराम रेलवे स्टेशन की सफाई अभियान शुरू किया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवाकर संकल्प अभियान तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज सासाराम के रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई करने रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा अपने तमाम अधिकारियों के साथ पहुंचे। हाथों में ग्लव्स तथा चेहरे पर मास्क लगाकर अधिकारियों की टीम सिर पर टोपी भी पहनी तथा लग गए कचरा सफाई में। पूरा स्टेशन परिसर में कचरो का अंबार जो लगा था, उसे अधिकारियों ने अपने हाथों से साफ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी उन्हें सहयोग मिली। सफाई अभियान चलाने के बाद सभी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अपनाने का शपथ लिया। साथ ही लोगों को भी प्रेरित करने का प्रण लेते हुए इस अभियान को जारी रखने की बात कही। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान और स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को अधिकारियों की टीम इस अभियान के लिए निकलती है। पिछले दिनों तुतला भवानी वाटरफॉल, महादेव को आदि जगहों पर भी यह अभियान चलाया गया।
0
0
Report

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने नमस्ते न्यूजीलैंड 2026 के मंच पर संस्कृति का संदेश दिया

Patna, Bihar:बिहार विधानसभा सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक — 27/09/2026 भारत के महावाणिज्य दूतावास, ऑकलैंड द्वारा आयोजित नमस्ते न्यूजीलैंड 2026 में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष ‘नमस्ते न्यूजीलैंड 2026’ भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. प्रेम कुमार अपने न्यूजीलैंड दौरे के क्रम में बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार आज भारतीय महावाणिज्य दूतावास, ऑकलैंड द्वारा श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर, पापाटोएटो में आयोजित "नमस्ते न्यूजीलैंड 2026" सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विदेशों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं की विरासत है। भारतीय भाषाएं, त्योहार, संगीत, नृत्य, पारिवारिक मूल्य और जीवनशैली हमारी विशिष्ट पहचान हैं। विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए न्यूजीलैंड की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना विशेष रूप से आवश्यक है। भारतीय संगीत, नृत्य, भाषाओं और परंपराओं से जुड़ाव बच्चों और युवाओं में अपनी पहचान और विरासत के प्रति गर्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति और आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत का महावाणिज्य दूतावास, ऑकलैंड भारतीय संस्कृति, भाषाओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन भारत और न्यूजीलैंड के बीच परस्पर संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत और न्यूजीलैंड लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और बहुसांस्कृतिक समाज की भावना में विश्वास रखने वाले मित्र देश हैं। न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग का महत्वपूर्ण सेतु है। अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने ‘नमस्ते न्यूजीलैंड 2026’ की सफलता के लिए कलाकारों, स्वयंसेवकों, सामुदायिक संगठनों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा कामना की कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और व्यापक रूप ले तथा भारतीय संस्कृति की विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बना रहे। इस अवसर पर ऑकलैंड के महावाणिज्य दूत डॉ. मदन मोहन सेठी , न्यूजीलैंड की माननीय सांसद डॉ. परमजीत परमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे。
0
0
Report
Advertisement

बिजवासन में हर्ष मल्होत्रा ने विपक्ष पर निशाना, मन की बात के बाद हमला

New Delhi, Delhi:बिजवासन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष मल्होत्रा ने सुनी मन की बात, विपक्ष पर साधा निशाना लगाये आरोप लोकेशन — बिजवासन, एंकर —साउथ वेस्ट दिल्ली के बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी मन की बात के बाद हर्ष मल्होत्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर राजनीतिक हमला बोला। साथ ही SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों और उनकी बातों को लेकर विपक्ष में बेचैनी दिखाई दे रही है。 हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने SIR को लेकर विपक्ष की आपत्तियों और चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइट — हर्ष मल्होत्रा अध्यक्ष, बीजेपी दिल्ली एवं केंद्रीय मंत्री
0
0
Report

हरियाणा कांग्रेस: गुटबाज़ी नहीं, अनुशासन कड़ा; भाजपा पर वोट चोरी का आरोप

Bhiwani, Haryana: -कांग्रेस का सम्मेलन -गुटबाजी के सवाल पर राव नरेंद्र बोले- सभी मिलकर चलेंगे, -अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भिवानी के गांव बामला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहे। सम्मेलन से पहले मीडिया से बातचीत में राव नरेंद्र से कांग्रेस में गुटबबाजी और हिसार सांसद जयप्रकाश व पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर सवाल किया गया。 इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बवानीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के बाद हिसार सांसद जयप्रकाश और पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी के बीच सार्वजनिक रूप से बयानबाजी सामने आई थी। दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर टिप्पणियां की गई थीं। इसी को लेकर राव नरेंद्र से सवाल किया गया। राव नरेंद्र ने जवाब देते हुए कहा कि उनका जुलाना में कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और आगे सभी मिलकर चलेंगे। सांसद जयप्रकाश के लिए इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। उन्होंने पार्टी नेताओं से अनुशासन बनाए रखने की बात कही और कहा कि अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई होगी। बामला में आयोजित सम्मेलन कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के संगठनात्मक कार्यक्रमों का हिस्सा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी की ओर से पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद पर जोर दिया जा रहा है。 सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘वोट चोरी’ करके सरकार बनाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव कराने की मांग की और कहा कि इससे जनता के समर्थन का पता चल जाएगा। संजय दत्त ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों के हित में काम नहीं कर रही है और इसी कारण लोगों में रोष है। ये आरोप कांग्रेस नेता की ओर से लगाए गए राजनीतिक दावे हैं। हालिया रिपोर्टों में भी राव नरेंद्र और संजय दत्त के प्रदेशभर में संगठनात्मक सम्मेलन करने की जानकारी सामने आई है।
0
0
Report

आउटर रिंग रोड पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ का वीडियो वायरल

Delhi, Delhi:विकासपुरी के आउटर रिंग रोड पर सड़क का इंस्पेक्शन करने आए मंत्री प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने का आरोप को लेकर हंगामा मच गया है। एक सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता रहा और अंत में सोशल मीडिया से यह लड़ाई सड़क पर आ गई और लड़ाई भी ऐसी थी जिसमें दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा द्वारा एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक दफ्तर में काम करने वाले ऑर्डिनेटर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पूरा मामला तूल पकड़ रहा है और आम आदमी पार्टी के विधायक जनरल सिंह के साथ-साथ पूरी आम आदमी पार्टी मंत्री प्रवेश वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है। मामला कुछ यूं हुआ दरअसल आउटर रिंग रोड जो पश्चिम विहार से जनकपुरी की तरफ आती है उसे 2 दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी ने बनाया जिसकी गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक जनरल सिंह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहे हैं। अब इस सड़क को देखने के लिए पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा पहुंचे उन्होंने इलाके के विधायक को भी फोन कर बुला लिया और जब वहां पर आम आदमी पार्टी के विधायक मंत्री जी को सड़क उखड़ कर दिखाने लगे तो इसी दौरान उनके कोऑर्डिनेटर जो वीडियो बना रहे थे उसे पर अचानक प्रवेश वर्मा ने हाथ उठा दिया जिसके बाद मंत्री जी निकल गए लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं और सड़को पर बवाल मचा हुआ है। मौके पर आप विधायक सरदार जरनैल सिंह और जिसे थप्पड़ लगा साहिब सिंह के साथ वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top