icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
272301
Shailendra KumarShailendra KumarFollow19 Apr 2025, 03:03 pm

Basti - दबंगों ने कट्टा सटाकर युवक पर किया हमला

Kalyanpur, Uttar Pradesh:

बस्ती जिले के मटेरा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चलाना और साइड न देने पर विवाद हो गया नाराज होकर एक दर्जन से ज्यादा दबंग युवक को मारने पहुंच गए। चार बाइक से आए दबंगों ने युवक पर देशी तमंचे मार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए दो दबंगों को पकड़ कर करहली पुलिस चौकी को सौंप दिया, जबकि अन्य फरार हो गए पुलिस घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। नवयुवकों के पास देशी तमंचा मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कलवारी थाने क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा भी हुआ था।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
272148
Shailendra KumarShailendra KumarFollow7 Mar 2025, 03:18 pm

Basti - रमजान के पहले जुमे पर अलर्ट दिखा पुलिस प्रशासन

Burhi Gosiari, Uttar Pradesh:

बस्ती जिले में रमजान के पहले जुमे को लेकर मुस्लिम समुदाय में उल्लास है, वहीं पुलिस प्रशासन भी सतर्क है. होली और रमजान के मद्देनजर बस्ती पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है. पीस कमेटी की बैठकों के जरिए सौहार्द बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई. संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है. सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि जनपद में दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. पुलिस बल को सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और अफवाहों को रोकने के लिए विशेष गश्त करने के निर्देश मिले हैं।

0
0
Report
Advertisement
Back to top