272182
बस्तीः आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामान के प्रयोग का आरोप
Ganeshpur, Uttar Pradesh:कुदरहा विकास खण्ड के मंझरिया ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण हो रहा है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि केंद्र के निर्माण में घटिया सामान का प्रयोग हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर निकाय चुनावों के मद्देनजर चाकसू में फ्लैग मार्च, जनता मतदान के लिए जागरूक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuनिकाय चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने चाकसू में निकाला फ्लैग मार्च डीसीपी साउथ राजर्षि राज के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के बाजारों में मार्च किया आम जनता को बिना किसी डर के मतदान के लिए जागरूक किया मार्च के दौरान एडीशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा सहित एसीपी, थानाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद था राजर्षिराज ने पुलिस बल, मोबाइल पार्टियों तथा सुपरविजन अधिकारियों को ब्रीफ किया चाकसू नगर पालिका क्षेत्र के पोलिंग बूथों, क्रिटिकल बूथों, स्ट्रॉंग बूथों का निरीक्षण किया0
0
Report
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: हाईकोर्ट ने 19 रिट खारिज, चुनाव याचिका बाद में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में नामांकन पत्र खारिज किए जाने के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में दायर 19 रिट याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया। जस्टिस मुकेश राजपुरोहित की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट नामांकन निरस्तीकरण के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ताओं को चुनाव परिणाम के बाद वैधानिक प्रावधानों के तहत चुनाव याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दी है। राजय निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त 2026 को राजस्थान की 309 नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए गए और एक सितंबर को रिटर्निंग अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। इस दौरान विभिन्न कारणों से कई प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इसके खिलाफ चुरू की निधि सैन, सिरोही की सुंदर माली, पाली की हिना देवी, जैसलमेर की सोनू व पुष्पा देवी सहित अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि नामांकन पत्र मामूली और तकनीकी खामियों के आधार पर खारिज किए गए। कुछ मामलों में नोटरी के हस्ताक्षर नहीं होने, गवाह के हस्ताक्षर छूटने और नगर पालिका की मामूली बकाया राशि जैसे आधारों का उल्लेख किया गया। अधिवक्ताओं ने राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 13(3) का हवाला देते हुए कहा कि तात्विक खामी नहीं होने पर नामांकन रद्द नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास बालिया और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधਿਵक्ता राजेश पंवार ने याचिकाओं की पोषणीयता पर ही सवाल उठाया। उनका कहना था कि चुनाव अधिसूचना जारी होते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संविधान के अनुच्छेद 243जेडजी(बी) और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 30(2) के तहत चुनाव प्रक्रिया के बीच न्यायिक हस्तक्षेप पर रोक है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एनपी पोन्नुस्वामी, मोहिंदर सिंह गिल, अशोक कुमार, संदीप सिंह बोरा और मीनाक्षी नटराजन सहित विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद विवादों का समाधान चुनाव याचिका के माध्यम से ही किया जाना चाहिए। कोर्ट ने नामांकन निरस्तीकरण के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना सभी 19 याचिकाएं खारिज कर दीं। साथ ही याचिकाकर्ताओं को चुनाव संपन्न होने के बाद राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धारा 31 के तहत सक्षम जिला न्यायालय में चुनाव याचिका दायर करने की छूट दी।0
0
Report
खंडेला में छुट्टी लेकर लौटे जवान का अपहरण, सपोटरा से सुरक्षित बरामद
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर क्षेत्र के केरपूरा ग्राम से सोमवार की रात्रि को सेना से छुट्टी लेकर घर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक जवान के अपहरण का मामला खंडेला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहृत जवान श्रीराम सिहाग को करौली जिले के सपोटरा से सकुशल दस्तयाब कर लिया है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस को यूं मिला क्लू: फौजी के अपहरण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खंडेला थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जिले भर में नाकेबंदी करवा दी। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों से फौजी की किसी से पुरानी रंजिश व किसी पर शक सूबा होने की जानकारी जुटाई, जिससे पत्नी ने पोस्टिंग के दौरान करौली जिले के साथी जवान के साथ आपसी लेनदेन को लेकर विवाद की जानकारी पुलिस को दी और अपहरण करने का शक जताया। पुलिस को मिली यह जानकारी काफी काम आई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर करौली के लिए रवाना कर दी। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार देगड़ा ने बताया कि अपहृत फौजी को सपोटरा से दस्तयाब कर खंडेला लाया जा रहा है। फौजी के लौटने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। बाइक व हेलमेट सड़क पर पड़े मिलने पर हुआ अपहरण का साजिश: फौजी श्रीराम सैनी छुट्टी लेकर घर पर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था वह सोमवार को रानोली से बाइक पर सवार होकर अपने गांव केरपूरा लौट रहा था। इसी गांव पहुंचने से पहले बस स्टैंड के पास कर सवार अपहरणकर्ताओं ने फौजी को बाइक से गिरा कर गाड़ी में पटक लिया और हेलमेट व बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी के साथ अपहरण करने वालों ने श्रीराम के मोबाइल से ही पत्नी को कॉल कर रुपयों की भी डिमांड करने की बात सामने आई।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान HC के फैसले: अंतिम वर्ष परीक्षा और फॉर्म जमा अनिवार्य, मेरिट सूची प्रभावित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने वेटरनरी ऑफिसर भर्ती-2019 से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए केवल अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना पर्याप्त नहीं है। अभ्यर्थी का अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होना या निर्धारित अंतिम तिथि तक परीक्षा फॉर्म भरने की स्थिति में होना जरूरी है। हाईकोर्ट ने एकलपीठ के 9 जनवरी 2025 के फैसले को बरकरार रखते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग की अपील सहित सभी संबंधित अपीलें खारिज कर दीं। प्रतिवादियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर एन माथुर अधिवक्ता हनुमान चौधरी अधिवक्ता एसपी शर्मा अतिरिक्त महाधिवक्ता श्याम सुंदर लादरेचा ने पैरवी की। मामला वर्ष 2019 में जारी वेटरनरी ऑफिसर के 900 पदों की भर्ती से जुड़ा है। भर्ती विज्ञापन 22 अक्टूबर 2019 को जारी हुआ था। नियमों के तहत अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके या शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित चरण पर शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक था। विवाद उन अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर था, जो अंतिम वर्ष में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि तक न तो अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए थे न ही परीक्षा फॉर्म जमा किया था। एकलपीठ ने ऐसे अभ्यर्थियों को मेरिट और चयन सूची से बाहर करने का निर्देश दिया था। डिवीजन बेंच ने कहा कि नियमों में इस्तेमाल किए गए शब्द ‘अंतिम वर्ष की परीक्षा में अपीयर्ड और इज अपीयरिंग ’ का अर्थ केवल अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना नहीं है। परीक्षा फॉर्म भरना और निर्धारित शुल्क जमा करना इस बात का वस्तुनिष्ठ प्रमाण है कि अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के चरण तक पहुंच चुका है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि बाद में योग्यता हासिल कर लेने या नियुक्ति मिल जाने से वैधानिक पात्रता की कमी दूर नहीं हो सकती। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत हुई नियुक्तियां भी मामले के अंतिम परिणाम के अधीन थीं।0
0
Report
किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रचार अंतिम दौर: निर्दलीय प्रत्याशी त्रिकोणीय मुकाबला
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार का शोर थमने से पहले प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील कर रहे हैं। गलियों से लेकर बाजारों तक चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आ रहा है। वार्ड नंबर 25 में भाजपा प्रत्याशी किशन बंग और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष कौशिक ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी किशन बंग ने नगर परिषद में भाजपा बोर्ड बनने का दावा किया है देर शाम तक जन संपर्क में बड़ी संख्या में वार्ड वासियों के साथ घर घर जाकर समर्थन मांगा गया वहीं वार्ड नंबर 39 में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राठी ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और वार्डवासियों से समर्थन माँगा। रैली के जरिए निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने चुनावी दमखम का भी संदेश देने की कोशिश की。 चुनाव मैदान में उतरे लगभग सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। कोई अपने जनसंपर्क को मजबूत बता रहा है तो कोई जनता के समर्थन को अपनी जीत का आधार मान रहा है। हालांकि असली तस्वीर 11 सितंबर को मतदान के दिन ही साफ होगी。 खास बात यह है कि इस बार कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय बना रहे हैं। पार्टी के बागी और टिकट से नाराज होकर चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं。 बुधवार शाम 5 बजे चुनावी शोर पूरी तरह थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों के पास प्रचार का कोई मौका नहीं रहेगा और घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क ही सबसे बड़ा हथियार होगा। प्रत्याशियों को अंतिम समय में मतदाताओं की हाजिरी लगाने और अपने पक्ष में माहौल मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी。 वहीं रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। अब देखना होगा कि दावों की राजनीति 11 सितंबर को वोटों की गिनती में कितनी खरी उतरती है। बाइट किशन बंग भाजपा प्रत्याशी वार्ड 250
0
Report
चाकसू में निकाय चुनाव के तहत फ्लैग मार्च से मतदान शांति का संदेश
Dudu, Rajasthan:चाकसू में निकाय चुनाव के तहत फ्लैग मार्च से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च चाकसू थाना से रवाना हुआ जो मुख्य बाजार, तहसील चौराहा और सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान एसीपी भवानी सिंह, चाकसू थानाधिकारी मनोहरलाल मेघवाल, शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस ने फ्लैग मार्च के जरिए शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश दिया और चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत भी दिया गया।0
0
Report
Advertisement
चौमूं में नगरपालिका चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट, बूथ के बाहर अवरोधक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर निकाय चुनाव को पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर चौमूं में नगर निकाय मतदान को लेकर ब्रीफिंग DCP प्रशान्त किरण ने पुलिस जवानों की ली मीटिंग ADCP राजेश गुप्ता ,ACP कृष्णराज जांगिड़ ,SHO गुर भूपेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद DCP प्रशान्त किरण ने पुलिस जाब्ते को किया ब्रीफ मतदान बूथ के बाहर बेवजह खड़े होने वाले लोगों पर सख्ती असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर ड्राई- डे की पूरी तरह पालना करने के दिये निर्देश 300 से ज्यादा पुलिस के जवानो ने संभाली चुनाव की कमान0
0
Report
मुख्यमंत्री के रोड शो के चलते जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन और नो पार्किंग लागू
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री के बुधवार को शहर में रोड़ शो के दौरान यातायात के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। रोड शो के दौरान यातायात डायवर्जन किया जाएगा। वहीं शहर के कुछ बाजारों में नो पार्किंग रहेगी। मिनी और सिटी बसों का परकोटा क्षेत्र में संचालन बंद रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का संचालन बिना रुकावट जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता को सामानांतर मार्गाें का प्रयोग करने की सलाह दी है। यहाँ सामान्य याताय traffic का डायवर्जन .... रोड़ शो के दौरान सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को सांगानेरी गेट से डायवर्ट कर मिनर्वा चौराहा, रामनिवास बाग की तरफ चलाया जाएगा न्यूगेट चौराहा से बापू बाजार में जाने वाला यातायात बंद रहेगा। संजय बाजार से सांगानेरी गेट की तरफ आने वाले यातायात का संचालन बंद रहेगा रोड शो के बड़ी चौपड़ पहुंचने से पहले बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा - सुभाष चौक से चार दरवाजा, घोड़ा निकास रोड, रामगंज चौपड़ की तरफ, रामगंज चौपड़ से घाटगेट, गलता गेट, चार दरवाजा की तरफ त्रिपोलिया टी. पोईन्ट से चौडा रास्ता, छोटी चौपड की तरफ संचालन किया जाएगा - रोड शो के त्रिपोलिया टी. पोईन्ट पहुंचने से पूर्व त्रिपोलिया टी. पोईन्ट की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा - रम्निवास बाग चौराहा से यादगार तिराहा, सांगानेरी गेट, रामनिवास बाग अन्दर की तरफ छोटी चौपड से चौगान चौराहा, संजय सर्किल, अजमेरी गेट की तरफ यहाँ रहेगी नो-पार्किंग-पार्किंग... 1. जौहरी बाजार 2. त्रिपोलिया बाजार 3. चांदपोल बाजार 4. चौडा रास्ता में पार्किंग पूर्णत: बंद रहेगी। 5. रोड शो के दौरान परकोटे के निवासीयो एवं दुकानदारो के वाहनों की पार्किंग रामनिवास बाग स्थित जे.डी.ए पार्किंग, चौगान स्टेडियम, रामलीला मैदान, आतिश मार्केट एवं अन्य पार्किंग स्थलों पर की जा सकेगी। सिटी-मिनी बसो का संचालन... शहर में संचालित होने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों का संचालन परकोटा क्षेत्र में बंद रहेगा। एम. आई. रोड पर चलने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों को एम.आई. रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा0
0
Report
जोधपुर के नगरपालिका-नगर निगम चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा चाक-चौबंद की, 5000 से अधिक जवान तैनात
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने आज प्रेस वार्ता कर चुनावी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में 9 सितंबर को मथानिया और तिंवरी नगरपालिका के चुनाव होंगे। दोनों नगरपालिकाओं में 25-25 वार्ड हैं, यानी कुल 50 वार्डों में मतदान होगा। वहीं द्वितीय चरण में 11 सितंबर को जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए आम चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 729 मतदान केंद्र हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उपद्रव की आशंका वाले लोगों को पाबंद किया है और हथियार जमा करवााए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास, पैदल मार्च और फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से भी लगातार क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। अंतर-जिला एवं अंतर-क्षेत्रीय सीमाओं पर नाकाबंदी की जा रही है, वहीं अभय कमांड सेंटर के माध्यम से भी चुनावी गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि चुनाव के लिए 5 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जा चुकी है। मतदान केंद्रों के लिए विस्तृत तैनाती योजना तैयार की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल भी तैनात किए जाएंगे। वरिष्ठ पर्यवेक्षण अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को भी चिन्हित किया गया है, जो लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। रणनीतिक स्थानों पर आरक्षित पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने या हिंसा फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि नगर निकाय चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी हिंसा के संपन्न हों। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की प्रक्रिया लगातार जारी है और विस्तृत जानकारी अलग से जारी होने वाले प्रेस नोट में दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर से दिल्ली तक पदयात्रा, मिलावट रोकने के लिए कठोर कानून की मांग
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता - नवरतन प्रजापत बीकानेर से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा, खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की रोकथाम के खिलाफ मुहीम. चूरू। खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की रोकथाम और इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर बीकानेर से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा कर रहे युवाओं का दल मंगलवार को रतनगढ़ पहुंचा. संगम चौराहे पर दल का स्वागत करते हुए स्थानीय लोगों एवं युवा नेताओं ने उनकी मांग का समर्थन किया. इस मौके पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमित गहलोत ने बताया कि बीकानेर से शुरू हुई इस पैदल यात्रा का मंगलवार को पांचवां दिन है. उन्होंने कहा कि फूड माफिया आज हर घर की रसोई तक अपनी जड़े जमा चुके हैं और कमजोर कानूनों के चलते वे आसानी से बच निकलते हैं. दूध, घी, पनीर से लेकर पैकेज्ड फूड तक में भारी मिलावट हो रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने ऐसे मिलावट खोरों के खिलाफ फांसी जैसे कठोर कानून की मांग उनके द्वारा की जा रही है. एडवोकेट जयंत मूंड ने बताया कि चार सितंबर को बीकानेर से शुरू हुई यह यात्रा करीब 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी, जहां गांधीवादी तरीके से केंद्र सरकार के समक्ष सख्त कानून की मांग रखी जाएगी. वक्ताओं ने कहा कि आज मिलावट के कारण कम उम्र में ही लोग कैंसर, लिवर सिरोसिस और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. युवा नेता रामवीरसिंह राईका व सांवरमल ढाका ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह देशवासियों के स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जनता के जीवन के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को रोकने के लिए अविलंब ठोस कदम उठाकर कड़ा कानून बनाया जाए. इस अवसर पर वीरेंद्र सैन, कमलेश प्रजापत, अजय डूडी, विनोद आचार्य, देवीलाल जाट, मुकेश सहारण, देवकीनंदन माहिच सहित कई लोग उपस्थित थे।0
0
Report
बलथर थाने के SI_Shamshed Ahmed के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बलथर थाना के एक एसआई के रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पत्रकारिता के अनुसार SI शमशाद अहमद रिश्वत लेते दिख रहे हैं। पीड़ित मालती देवी ने CCTV में कैद एसआई का रिश्वत लेते फुटेज एसएसपी कुमार गौतम को दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित महिला का आरोप है कि बलथर थाना में मामला संख्या 92/26 के एसआई शमशाद अहमद आईओ हैं और वे हमारे घर के लोगों को कुर्की कराने की धमकी देते हैं। आरोप है कि बचाने के एवज में अभी तक 50 हजार रुपए लिए गए और चार सितंबर को फिर पैसे मांगने लगे, जिस पर उन्होंने बलथर चौक के एक दुकानदार के गल्ले से 15 हजार रुपये लेकर रिश्वत दी थी। CCTV में पूरा क्रम कैद हो गया है। पीड़ित परिवार उसी वीडियो को साक्ष्य बनाकर बेतिया एसएसपी कुमार गौतम से न्याय की गुहार लगा रहा है और घूसखोर एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। पीड़ित मालती देवी ने बताया कि एसआई के खिलाफ एसएसपी को आवेदन दिया गया है। रिश्वत देने वाले विनोद दास ने बताया कि आवेदन सात सितंबर को दिया गया था। अब देखने की बात होगी कि रिश्वतखोर एसआई शमशाद अहमद पर कब तक गाज गिरती है।0
0
Report
बक्सर मुख्य डाकघर में सीबीआई रेड से हड़कंप, पूछताछ जारी
Buxar, Bihar:बक्सर के मुख्य डाकघर में सीबीआई की रेड की खबर फैलते ही जिले में हड़कंप मच गया। मंगलवार को डाकघर खुलते ही सीबीआई की टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए डाक अधीक्षक कумारी सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों और जानकारी के आधार पर सीबीआई की टीम ने डाक विभाग के दो अन्य कर्मियों को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई सीबीआई की कार्रवाई शाम 7 बजे तक जारी रही। इस दौरान टीम ने डाक अधीक्षक से लगातार पूछताछ की और कार्यालय के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। डाक विभाग के सूत्रों के अनुसार ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े मामले में डाक अधीक्षक समेत कुछ कर्मचारियों के बीच कथित तौर पर डील किए जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और बक्सर मुख्य डाकघर में कार्रवाई की। हालांकि, सीबीआई की टीम ने मीडिया के सामने मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी देने से परहेज किया है। टीम का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीबीआई की पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
उजियारपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नित्यानंद राय ने राहत कार्य का जायजा लिया
Patna, Bihar:उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात, उनके बचाव कार्य, सामुदायिक रसोई की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं एवं अन्य राहत सामग्री की जानकारी लेते व सहायता करते केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय0
0
Report
तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Bhaganpur, Uttar Pradesh:तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर (अमेठी)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 167/26, सुसंगत धाराओं में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।0
0
Report
गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से 826 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाने की तैयारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अभियान के 11वें चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख रुपये है। पुलिस अब इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटी है। गोरखपुर पुलिस ने 4 सितंबर 2023 से सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल बरामदगी का अभियान शुरू किया था। अब तक कुल 3463 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 98 लाख 36 हजार 978 रुपये है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल इसकी सूचना दर्ज कराएं और मोबाइल का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें, ताकि मोबाइल को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके।0
0
Report
Advertisement
