icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुंब्रा देवी के नारे से हिंदू राष्ट्र की राजनीति गर्म, राणे का नया दावा

Mumbai, Maharashtra:मुंब्रा में एक बार फिर हिंदू मुस्लिम राजनीति गरमायी इसके पहले mim की नगरसेविका ने पूरे मुंब्रा को हरा करने की बात कर राजनीतिक विवाद शुरू किया था इस बार मंत्री नितेश राणे ने मुंब्रा को लेकर बयानबाजी की है मंत्री नितेश राणे ने मुंब्रा में हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक बयान देते हुए कहा कि आज से कोई भी मुंब्रा नहीं बोलेगा, बल्कि ‘मुंब्रा देवी’ बोलेगा। नितेश राणे ने कहा, “यह मुंब्रा नहीं, मुंब्रा देवी है। यह देश हिंदू राष्ट्र है, किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं है।” उन्होंने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र और हिंदू महाराष्ट्र की बात सभी को बतानी है। यह महादेव की भूमि है और यह शहर आपका है। किसी के डर से मुंब्रा देवी को छोड़ने की जरूरत नहीं है। राणे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की ओर से यह भरोसा दिलाने के लिए एक मंत्री यहां आया है कि यहां के हिंदू समाज को डरने की जरूरत नहीं है। हिंदुत्व विचारों वाले मुख्यमंत्री मंत्रालय में बैठे हैं और कोई भी आपकी तरफ टेढ़ी नजर से नहीं देखेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जो भी डराने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ यह नितेश राणे एक घंटे में यहां आ जाएगा।” नितेश राणे ने हिंदू समाज से मुंब्रा देवी परिसर में अपनी ताकत बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि “मुंब्रा देवी का यह इलाका कल भी भगवा था, आज भी भगवा है और कल भी भगवा रहेगा।”
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस की शाम हाथियों का झुंड कोसी नदी पार करता दिखा

Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस की शाम को इन हाथियों के झुंड को कोसी नदी पार करते हुए देखा गया। रामनगर जंगल में यह घटना बताई जा रही है। एंकर: जिम कार्बेट नेशनल पार्क के हाथियों के झुंड ने अपने अनोखे अंदाज में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, तथा वन्य जीवों के प्राकृतिक कॉरिडोर और रास्ते बाधित न हों और ये हाथी इसी तरह बिना डर और रुकावट के अपने जंगल में स्वच्छंद विचरण करते रहें, ताकि हर जीव अपनी आज़ादी का हक़ महसूस कर सके। यह वीडियो दीप रजवार द्वारा बनाया गया है और सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर से कांवड़ यात्रा की शोभायात्रा कल धनेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक के साथ

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर बेणेश्वर त्रिवेणी संगम से कांवड़ लेकर डूंगरपुर रवाना हुए कांवड़िए, कल सावन सोमवार को धनेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में सावन के पावन माह में शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के तहत शहर के युवाओं का जत्था आज बेनेश्वर धाम पहुँचा ओर सोम माही जाखम के त्रिवेणी संगम से कांवड़ लेकर हर हर महादेव के जयकारों के साथ डूंगरपुर के लिए रवाना हुए। कल कांवड़िये शहर के धनेश्वर महादेव temple में कांवड़ में भरे पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बॉडी - कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु सबसे पहले बेणेश्वर धाम पहुंचे। यहां त्रिवेणी संगम में आस्था की डूबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने बेणेश्वर महादेव मंदिर सहित राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ियों ने आबुदर्रा घाट से पवित्र जल भरा। जल को कांवड़ में धारण कर सभी श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए डूंगरपुर के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों की अलग-अलग टुकड़ियां रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। कांवड़िये शहर में पहुंचने पर पुलिस लाइन के सामने स्थित ओटे पर कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। यहां पवित्र जल से भरी कांवड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा। वही वागड़ में श्रावण मास के पहले सोमवार पर 17 अगस्त को कांवड़ यात्रियों की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कांवड़िए कंधों पर पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। शोभायात्रा के दौरान शहरवासियों की ओर से कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु शहर के प्रमुख धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। कांवड़िए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करेंगे। सावन के अवसर पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.
0
0
Report

डोंगरगांव हत्या: अवैध संबंधों के आरोप, चाकू से वार में युवक की मौत

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गाडरवारा के राजीव वार्ड का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या के पीछे अवैध संबंधों को वजह बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गाडरवारा थाने में मृतक के परिजनों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डोंगरगांव थाना क्षेत्र में बीती रात हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी के उसके साढ़ू भाई के साथ अवैध संबंध थे और इसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन गाडरवारा थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और हत्या के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या की असली वजह और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

पिड़ावा में दंपति विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला, महिला की जयपुर में मौत

Jaipur, Rajasthan:पिड़ावा ( झालावाड़ )घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी के वार से घायल हुई महिला की जयपुर में उपचार के दौरान हुई मौत, मृतका के शव का आज जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में करवाया जाएगा पोस्टमार्टम, मृतका हसीना पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश करने गई थी, आरोपी को पुलिस ने कर लिया है डिटेन, पिड़ावा शहर के दलेलपुरा मोहल्ले की घटना पिड़ावा(झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर में पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश करने गई एक महिला कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसकी जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली के इंटर कॉलेज में शारीरिक दंड के वीडियो से शिक्षा विभाग में हड़कम्प

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... जीआईसी इण्टर कालेज मे छात्र को सार्वजनिक दंड देने का वीडियो वायरल आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों से कथित दुर्व्यवहार का मामला प्रधानाचार्य पर कक्षा-9 के छात्र से मारपीट और बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप स्वतंत्रता दिवस समारोह में दूसरे छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैंठक कराने का वीडियो वायरल वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी, शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग पीड़ित छात्र के परिजनों का आरोप—शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई छात्रों के साथ शारीरिक दंड और अपमानजनक व्यवहार को लेकर उठे गंभीर सवाल जिला विद्यालय निरीक्षक से मामले में पक्ष जानने का किया गया प्रयास, फोन नहीं उठा अब वायरल वीडियो और छात्रों के आरोपों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी नजर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का बताया जा रहा वायरल वीडियो चकिया कोतवाली क्षेत्र कस्बे मे स्थिति है इण्टर कालेज बाइट: पीड़ित छात्र रितेश भारती बाइट: छात्र की माता बिंदु देवी बाइट: छात्र के साथ पढ़ने वाला उसका भाई बाइट: छात्र के पिता राजेश कुमार भारती
0
0
Report

शराब के नशे में घर घुसने और बाइक तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों पर केस

Datia, Madhya Pradesh:शराब के नशे में घर में घुसने का आरोप, फिर बाइक तोड़ने का वीडियो वायरल—दोनों पक्षों पर केस दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार एक पक्ष के सनी यादव ने आरोप लगाया कि गोपाल पांडा, ऋषि पांडा और शंभू पांडा ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की。 वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल पांडा ने शिकायत में सनी यादव और अंश यादव पर गाली-गलौज, मारपीट, मोटरसाइकिल तोड़ने, पत्थर फेंकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं。 बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मोनू यादव के शराब के नशे में गोपाल पांडा के घर में घुसने और महिलाओं से बदसलूकी करने के आरोप से हुई। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। कुछ देर बाद विवाद फिर बढ़ गया और मोटरसाइकिल तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया。 पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर वार्ड आरक्षण लॉटरी से सियासी घमासान तेज

Jaipur, Rajasthan:एंकर-प्रदेश के 309 शहरी निकायों में चुनावी बिसात अब वार्ड स्तर पर बिछने जा रही है। 10,245 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को होगी। लॉटरी के साथ ही तय होगा कि किस वार्ड में एससी, एसटी, ओबीसी या अनारक्षित वर्ग का प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर सकेगा। स्थानीय स्तर पर होने वाली इस लॉट्री के नतीजे हजारों पार्षद दावेदारों की राजनीतिक किस्मत तय करेंगे। वीओ-1-प्रदेश में 309 निकाय प्रमुखों के बाद अब निकायों के वार्डोँ की लॉटरी पर दावेदारों की निगाहे टिकी हुई हैं.....तय कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को जिला स्तर पर 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के 10,245 वार्डों का लॉटरी के जरिए आरक्षण तय होगा....लॉटरी से हर निकाय में एससी, एसटी, ओबीसी का रिजर्वेशन तय होगा। वार्ड आरक्षण में महिलाओं को भी बड़ा हिस्सा मिलेगा। प्रत्येक श्रेणी में 33 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके चलते प्रदेश के निकायों में इस बार 3,356 महिला पार्षद चुनी जाएंगी। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा महिला पार्षदों के चुनाव की जमीन भी अनारक्षित वार्डों में तैयार होगी। अनारक्षित महिला वार्ड में किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकेगी, जबकि सामान्य ओपन वार्ड में महिला-पुरुष दोनों के लिए चुनाव का रास्ता खुला रहेगा। वार्डों की आरक्षण लॉटरी केवल कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्थानीय राजनीति में टिकट की पूरी गणित बदलने वाली है। जिन दावेदारों ने महीनों से किसी खास वार्ड में तैयारी कर रखी है, उनकी उम्मीदें एक लॉटरी से बन भी सकती हैं और टूट भी सकती हैं। कई मौजूदा पार्षदों के वार्ड आरक्षित होने पर उनके सामने नया राजनीतिक ठिकाना तलाशने की चुनौती होगी। वहीं अनारक्षित वार्डों की संख्या ज्यादा होने से दलों के भीतर टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान भी इन्हीं वार्डों में देखने को मिल सकता है। निकाय- नगर:10, वार्ड-855; नगर परिषद-47, वार्ड-2420; नगरपालिका-252, वार्ड-6970; कुल-309 निकाय, कुल वार्ड-10245। आरक्षण की तस्वीर: कुल निकाय-309, कुल वार्ड-10245; एससी- कुल वार्ड-1794; एससी-ओपन-1197; एससी-महिला-597; एसटी- कुल-395; ओबीसी- कुल-1933; सामान्य- कुल-6123; सामान्य-ओपन-4120; सामान्य-महिला-2003। संभागवार: जयपुर-91 निकाय, कुल वार्ड-2970; भरतपुर-32, कुल वार्ड-1070; जोधपुर-41, कुल वार्ड-1330; कोटा-28, कुल वार्ड-940; उदयपुर-28, कुल वार्ड-905; अजमेर-52, कुल वार्ड-1695; बीकानेर-37, कुल वार्ड-1335। बाँकी ब्योरा: सभी संभागों के अंतर्गत एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वार्डों के आंकड़े स्पष्ट हैं। लॉटरी के बाद संभावित प्रत्याशियों की जातीय, स्थानीय और संगठनात्मक ताकत के आधार पर पार्टियों की रणनीति भी नए सिरे से बनेगी। 17 अगस्त की लॉटरी के बाद तस्वीर साफ होते ही पार्षद चुनाव के लिए असली सियासी दौड़ शुरू होगी।
0
0
Report

भंडारदरा बांध पूर्ण भराव के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

Shirdi, Maharashtra:धुक्याची चादर... हिरवाईने नटलेल्या सह्याद्रीच्या पर्वतरांगा...आणि खळखळून वाहणारे धबधबे... पावसाळ्यातलं हे निसर्गाचं रूप अनुभवण्यासाठी विकेंडला पर्यटकांनी भंडारदरा धरण परिसरात मोठी गर्दी केली आहे... भंडारदरा धरण पूर्ण क्षमतेने भरलंय... डोंगरदऱ्यांमधून वाहणारे असंख्य धबधबे आणि रिमझिम पावसाच्या सरींनी संपूर्ण परिसर जणू नव्याने सजलाय. याच निसर्गाचा मनमुराद आनंद लुटण्यासाठी पर्यटकांची पावलं भंडारदऱ्याकडे वळली आहेत. भंडारदरा धरणातून प्रवरा नदीपात्रात सोडलेलं पाणी खोल दरीत कोसळतं आणि तयार होतो नयनरम्य रंधा धबधबा... फेसाळत कोसळणाऱ्या या जलधारांचं मनोहारी रूप पाहण्यासाठी पर्यटकांची गर्दी होत आहे. परिसरातील छोटे-मोठे धबधबेही पावसाळ्यात जिवंत झाले आहेत. परिसरातील निसर्गाचा हा आनंद लुटताना वाहतूक आणि सुरक्षिततेची काळजी घेण्यासाठी पोलिस प्रशासनाकडून चोख बंदोबस्त ठेवण्यात आला आहे. पर्यटकांनी प्रशासनाच्या सूचनांचं पालन करत भंडारदऱ्याच्या निसर्गसौंदर्याचा आनंद घ्यावा, असं आवाहन करण्यात आलंय.
0
0
Report
Advertisement

UP सरकार के नए डेयरी नियम: थोक विक्रेताओं को राहत, मिलावट रोकथाम जारी

Noida, Uttar Pradesh:डेरी प्रोडक्ट को लेकर यूपी सरकार ने नए सख्त नियमों का असर देखने को मिल रहा है। ज्यादातर थोक विक्रेता इस आदेश से खुश है। ज़ी मीडिया की टीम ने जब ऐसे विक्रेताओं से इस आदेश को लेकर बातचीत की तो उनका कहना था को उनके पास आने वाला पनीर, घी या दूसरे समान चेक होकर आते है। और बीच बीच मे वो खुद भी चेक करते है। और फ़ूड इंस्पेक्टर या FSSAI की टीम भी इनके यहां से सेम्पल लेकर जाते है। जो आज तक मिलावटी नही पाए गए है। दुकानदारों का कहना है जब पीछे से ही मिलावटी पनीर नही आएगा तो आगे बिकेगा भी नहीं। हालांकि सरकार का नया आदेश एनालॉग पनीर और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट को बनाने वालों को लेकर है। बेचने वालों को लेकर नही है। बाईट और शॉट्स दुकानदारों की
0
0
Report

अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे मल्लावां के दो मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत , गांव में शोक

Sharad KumarSharad KumarFollow8m ago
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां, शनिवार की देर रात बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में कार से वापस आ रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहरा मचा हुआ है । कोतवाली क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी जगतपाल पुत्र पुत्तीलाल उम्र 43 वर्ष व उनके चचेरे भाई अवधेश पुत्र रामसनेही 25 वर्ष नोएडा के बिहारीपुरा में रहकर मजदूरी का काम करते थे । शनिवार शाम बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव निवासी शिवपाल (बहनोई ) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी । मौत की सूचना पाकर जगतपाल और अवधेश अपने रिश्तेदारों के साथ घर के लिए निकले थे तभी अचानक रात करीब 3:00 बजे बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के उमरावपुर गांव के पास कार ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से कार पलट गई । स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां पर जगतपाल और अवधेश की मौत हो गई । घटना की जानकारी पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है । और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top