Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Basti272302

Basti - 14 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Apr 29, 2025 11:07:10
Nagar Khas, Uttar Pradesh
बीती रात रोहित पुत्र रामललित यादव निवासी नेवरी गाड़ा कुशरौत थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा सूचना मिली की मेरा भाई अमन यादव पुत्र रामललित यादव उम्र करीब 14 वर्ष निवासी नेवरी गाड़ा कुशरोत थाना नगर जनपद बस्ती, फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इस सूचना पर थाना अध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह मय हमराहियान मौके पर पहुंचा शव आम के पेड़ मे नीचे गॉव के दक्षिण बाहर खेत मे पड़ा हुआ था को अपने कब्जे में लेकर सर्व सील मोहर कराकर चीरघर बस्ती भेजा गया, शांति व्यवस्था बनी हुई है।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAbhijeet Dave
Nov 07, 2025 11:39:44
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और विश्वास को मजबूत करते हुए एक सराहनीय पहल की है। पुलिस ने चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। इस अभियान में कुल 60 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये है, यात्रियों को लौटा दिए गए।यह पूरी कार्रवाई जीआरपी उपाधीक्षक रामावतार चौधरी के सुपरविजन में की गई। उनके निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आधुनिक साइबर तकनीक और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से मोबाइल फोनों का पता लगाया। कई मामलों में मोबाइल अन्य जिलों और राज्यों से बरामद किए गए।मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों ने जीआरपी अजमेर पुलिस के प्रति कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से यात्रियों का पुलिस पर भरोसा और अधिक मजबूत होता है।डीएसपी रामावतार चौधरी ने बताया कि जीआरपी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा सुनिश्चित करना है। आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे ताकि कोई भी यात्री अपने कीमती सामान के नुकसान से परेशान न हो।अजमेर जीआरपी की यह कार्रवाई न केवल ईमानदारी, तत्परता और जनसेवा का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस तकनीक का सदुपयोग कर समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को सशक्त बना रही है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Nov 07, 2025 11:39:31
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : कस्टोडियन भूमि का मामला, सैकड़ो किसान पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट, जिला कलक्टर डॉ महेन्द्र खड़गावत को ज्ञापन सौंपकर की मांग डीडवाना में कस्टोडियन जमीनों को सरकारी घोषित करने के बहुचर्चित मामले को लेकर जहां 10 नवम्बर को जिला कलेक्ट्रेट के सामने महापड़ाव का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी ओर आज क्षेत्र के 19 गांवों के सैकड़ो पीड़ित किसान जिला कलक्टर से मिले और राजस्व मंत्री के निर्देशानुसार पीड़ित किसानों को पुनः उनकी जमीनें सुपुर्द करने की मांग की। इस मौके पर किसानों ने जिला कलक्टर को बताया कि डीडवाना विधायक यूनुस खान ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा से मुलाकात कर डीडवाना में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कस्टोडियन जमीनों को वास्तविक कब्जाधारी किसानों को कानूनन नियमन व आवंटन करने की मांग की थी। जिस पर राजस्व मंत्री ने मामले की सकारात्मक जांच के निर्देश दिए थे। ऐसे में पीड़ित किसानों ने राजस्व मंत्री के निर्देशानुसार इस मामले की सकारात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसानों को न्याय मिल सके。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 07, 2025 11:39:14
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: କେନ୍ଦୁଝରରେ ଏକ ଆହତ ହାତୀର ଚିକିତ୍ସା ଆରମ୍ଭ କର୍ଯ୍ୟ, ବନ ବିଭାଗ । ତେଲକୋଇ ରେଞ୍ଜ ଅଧিন ବିମଳା ଜଙ୍ଗଲରେ ୩୪ ଟିକିଆ ହାତୀପଲଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଥିବା ୬ଟି ଦନ୍ତାହାତୀଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ମାଡ଼ଗୋଳ ସମୟରେ ଏକ ମାଖନ ହାତୀ ଗୁରୁତର ଆହତ ହୋଇଥିଲା । ସେ ସମୟରେ ଦନ୍ତାହାତୀଙ୍କର ଦାନ୍ତ ଏହି ହାତୀ ଦେହରେ ପଶି I.ଦେହସାରା ପୂଜ ଜମି ଯାଇଥିଲା । ଏବେ କିଛି ଦିନ ପୂର୍ବରୁ ପୂନର୍ବାର ଏଭଳି ମାଡ଼ଗୋଳ ହୋଇ ଏହି ମାଖନ ହାତୀ ଅଧିକ ଗୁରୁତର ହୋଇଛି । ଗୁରୁତର ହାତୀର ଶରୀର ଫୁଲିଯାଇଥିବା ବେଳେ, ଏହା ଧୀରେ ଧୀରେ ଚାଲୁଥିବା ଲକ୍ଷ୍ୟ କରି ବନ ବିଭାଗ, ଏହି ହାତୀର ଚିକିତ୍ତସାର କାର୍ୟାଳୟରେ ଆଦିଶ୍ ଚାଲାହେବା, ଏହି ହାତୀର ଚିକିତ୍ସା ଆରମ୍ଭ କରାଯାଇଛି । ଏହି ହାତୀକୁ ଡ଼ାର୍ଟ ଦ୍ବାରା ଆଣ୍ଟିବାୟୋଟିକ୍ ଭଳି ଔଷଧ ପ୍ରୟୋଗ କରାଯାଯାଇଥିବା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି DFO. ହାତୀ ଉପରେ ଔଷଧ ପ୍ରଭାବ ଲକ୍ଷ୍ୟକରି, ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ହାତୀର କିଭଳି ଅଧିକ ଚିକିତ୍ସା କରାଯିବ, ତାହା ସ୍ଥିର କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି କେନ୍ଦୁଝର DFO.
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Nov 07, 2025 11:38:59
Noida, Uttar Pradesh:आजम खान की रिहाई के 44 दिन बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लगातार दो दिनों में महत्वपूर्ण मुलाकातें की हैं। 6 नवंबर को उन्होंने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी से मिले और 7 नवंबर को सीधे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच गए। सबसे पहले आज की मुलाकात: लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अखिलेश यादव के आवास पर आजम खान अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ पहुंचे। लगभग 30 से 45 मिनट चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने निजी और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद आजम खान ने मीडिया से कहा, "मैं अपनी दास्तां लेकर आया था, लेकिन क्या बातें हुईं, वो मैं नहीं बताऊंगा। मेरा उस घर से 50 साल का रिश्ता है—आदि-दी का रिश्ता कमजोर होने में वर्षों लगते हैं? और टूटने में सदियां।" उन्होंने सपा की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर उनके खिलाफ लगे फर्जी मुकदमों को खत्म करेगी। अखिलेश यादव ने इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा: "न जाने कितनी यादें संग ले आए जब वो आज हमारे घर पर आए! ये जो मेल-मिलाप है, यही हमारी साझा विरासत है।" जेल से बाहर आने के बाद ये दोनों की दूसरी मुलाकात थी—पहली अक्टूबर में रामपुर में हुई थी。 6 नवंबर को लालबाग इलाक़े के होटल जेमिनी कॉन्टिनेंटल में आजम खान ने दिवंगत मुख्तार अंसारी के बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी और वर्तमान विधायक सुहेल उर्फ मन्नू अंसारी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई और मंगल शुभकामनाएं दी गईं। आजम खान ने इस दौरान बिना नाम लिए बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना पर निशाना साधा, जिनकी एफआईआर पर वे, उनकी पत्नी और बेटे जेल गए थे। उन्होंने कहा, "पिस्तौल बेचने वाले का बेटा आज विधायक बन गया है, यहां कानून-व्यवस्था शानदार है!" मुलाकात भी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी, क्योंकि मुख्तार अंसरि परिवार सपा का पुराना साथी रहा है。 मुलाकात की इनसाइड स्टोरी: शब्दों की बाजीगरी में सबकुछ कह देने वाले आजम खान से कल मोहम्मदाबाद गाजीपुर के पूर्व विधायक और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई शिबगत उल्लाह अंसारी की मुलाकात यूपी के सियासी गलियारों में खूब चर्चा है। इसका बड़ा कारण मुस्लिम वोटों का सपा की तरफ ध्रुवीकरण और भाजपा के लिए संभावित फायदे हैं। मुस्लिम समाज में चर्चा है कि बिहार चुनाव में महागठबंधन भाजपा को रोकने में असफल रहा तो यूपी के मुस्लिमों का सियासी रसूख क्या रहेगा؟ सूत्र बताते हैं कि आजम खां अब सक्रिय राजनीति की जगह भाजपा के खिलाफ मुस्लिम वर्ग की राजनीतिक राहदर्शी बनाना चाहते हैं। इसलिए वह समाजवादी पार्टी से दूरी भी रखना चाहते हैं और पार्टी में रहने की मजबूरी भी। पूर्वांचल के सबसे मजबूत मुस्लिम परिवार अंसारी बंधुओं को डर है कि जैसा आजम खान के साथ हुआ वैसा उनके साथ न हो जाए। अखिलेश यादव ने मुलाकात के बाद रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के आजम खान पर तीखे हमले और इकरा हुसैन जिया उर रहमान बर्क जावेद अली खान जैसे नए नेतृत्व के उभार की चर्चा भी वहां रही।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Nov 07, 2025 11:38:06
Prayagraj, Uttar Pradesh:उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक के बहनाउ अखलाख समेत चार की जमानत ख़ारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को जमानत देने से इंकार किया। बहुचर्चित उमेश पाल मर्डर मामले में माफिया अतीक के बहनोई अखलाख, वकील विजय मिश्रा, ड्राइवर कैश अहमद और नौकर नियाज़ की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यूपी की अलग-अलग जेलों में बंद माफिया अतीक के रिश्तेदार और करीबियों ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी। अतीक के बहनोई अखलाक की तरफ से पेश वकील ने कहा कि उन्हें अतीक का रिश्तेदार होने के नाते फंसाया गया है। वकील विजय मिश्रा, नौकर नियाज़ और ड्राइवर कैश ने भी खुद निर्दोष बताया था। सरकारी वकील ने अभियुक्तों की जमानत याचिका का विरोध किया। जिसमें सरकारी वकील ने बताया कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल मर्डर में शामिल बमबाज गुड्डू मुस्लिम को अखलाक ने शरण दिया था, अतीक के ड्राइवर कैश और नौकर नियाज़ ने रेकी की थी, वकील विजय मिश्रा भी हत्या की साजिश में शामिल था। हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद याचियों को राहत देने से इंकार कर दिया। बता दें कि 24 फरवरी 2023 की शाम करीब 5 बजे उमेश पाल और उनके दो गनर की गोली और बम मारकर दिनदहाड़े हत्या की गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने मेरठ निवासी माफिया अतीक के बहनोई अखलाख को बमबाज गुड्डू मुस्लिम को शरण देने के आरोप में जेल भेजा था। नौकर नियाज़ और ड्राइवर कैश के अलावा वकील विजय मिश्रा को भी हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा था। जिसके बाद चारों आरोपियों ने निचली अदालत से जमानत की मांग की थी, निचली अदालत ने पूर्व में ही चारों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद याचियों ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। हाईकोर्ट में 28 अक्टूबर को मामले की सुनवाई पूरी हो गई थी, शुक्रवार को जस्टिस शेखर कुमार यादव की सिंगल बेंच ने अतीक के बहनोई अखलाख, वकील विजय मिश्रा, ड्राइवर कैश अहमद और नौकर नियाज़ की जमानत याचिका खारिज कर दिया।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 07, 2025 11:37:48
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 07, 2025 11:37:21
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत केबसौदा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए एक टीम पहुंची। टीम ने शिकायत में बताए गए बिंदुओं पर जांच की, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान दोनों मौके पर मौजूद नहीं थे। जल निगम के सहायक अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह जांच की। ग्राम सचिव कुबेर सिंह खोखर ने जांच के सभी बिंदुओं पर टीम को सहयोग दिया। टीम को सभी विकास कार्य सही पाए गए। बसौदा गांव के निवासी रिंकू गुप्ता ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले भी ग्राम प्रधान के कार्यों की कई बार जांच हो चुकी है, लेकिन किसी भी जांच में कोई लापरवाही सामने नहीं आई थी। सहायक अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि मौके पर की गई जांच में फिलहाल कोई अनियमितता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन जब उसे मौके पर बुलाया जाता है तो वह उपस्थित नहीं होता। ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्य संतोषजनक पाए गए हैं और अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे。 बाईट :--- दीपक कुमार ( सहायक अभियंता जल निगम ) बाईट :--- आबिद ( ग्रामीण ) बाईट :--- इमरान ( ग्रामीण )
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Nov 07, 2025 11:36:26
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की। रुड़की गंगनहर कोतवाली इलाके में हुए सोनू चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य वांछित हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने भाई के साले की बेरहमी से हत्या की थी। दरअसल कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया था जब सोनू नामक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वही घटना के बाद घायल सोनू को सरकारी अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने मुख्य हत्या आरोपी नमन को माधोपुर अंडरपास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। वही एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते अपने भाई के साले की हत्या की बात आरोपी ने कबूल की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top