Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243201

दवा लेने निकली महिला ट्रेन हादसे की शिकार

Feb 26, 2026 04:45:20
Baheri, Uttar Pradesh
बहेड़ी में लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन संख्या 15062 (लालकुआं–बरेली पैसेंजर) की चपेट में आने से मोहल्ला शेरनगर निवासी फरीन (पत्नी अशफाक) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगर पालिका के रैन बसेरे के पास, मोहल्ला बाजार क्षेत्र में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजनों के मुताबिक फरीन पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका इलाज चल रहा था। वह नूरी नगर स्थित अपने भाई के घर दवा लेने जा रही थी। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण उसे ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरीन अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे मोहल्ले में गम का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IAImran Ajij
Feb 26, 2026 06:06:11
Bagaha, Bihar:इस वक्त की बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहां तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के समीप की है जहाँ तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत के बाद अफरा तफ़री मची है । घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। इधर सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे पड़े दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया, जहां ड्यूटी में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने जांच के बाद दोनों को ब्रॉड डेथ/मृत घोषित कर दिया है । मृतकों की पहचान दौनाहा निवासी शंभू यादव के 32 वर्षीय पुत्र ब्यास यादव और भिखु यादव के 24 वर्षीय पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों ने बताया है कि दोनों चनपटिया के बकुलहर स्थित अपनी बहन के यहां शादी समारोह (इमली घोटाई रस्म) में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनहा ढाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । घटना की सूचना मिलते हीं परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे हैं लिहाजा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृत दोनों युवक विवाहित थे। ब्यास यादव तीन पुत्रों के पिता थे और दो भाइयों में बड़े थे, जबकि श्याम यादव की शादी इसी वर्ष अप्रैल महीने में हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं । इधर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए SDH भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान समेत चालक की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है । बता दें की नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा में अभी भी सुबह घना कोहरा रह रहा है औऱ NH 727 गोरखपुर - बेतिया मुख्य सड़क समेत चौतरवा से धनहा - पडरौना को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों के तेज रफ़्तार औऱ नियंत्रण खोने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Feb 26, 2026 06:05:50
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित दौताई गांव में रह रही बांग्लादेशी महिला महमूदा बेगम उर्फ रानी और उसके पति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि पुलिस को तलाशी के दौरान महिला का पर्स मिला है, जिसमें से पुलिस को वीजा, पासपोर्ट, बांग्लादेशी करेंसी, दो सिम कार्ड और बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं. आपको बता दें कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित दौताई गांव में रहने वाला मुहम्मद मशरूफ पुत्र इशांअल्लाह 2021 में नौकरी के सिलसिले में सऊदी गया था, जहां उसकी मुलाकात बांग्लादेशी निवासी महमूदा से हुई, जिसके बाद दोनों टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आए और यहां दोनों ने निजामी दरगाह, निजामुद्दीन नई दिल्ली में निकाह भी कर लिया. गांव की प्रधान ने अपने लैटर पैड से महमूदा बेगम का रानी नाम से वोटर आई कार्ड भी बनवा लिया. वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया में महमूदा बेगम से रानी बनी बांग्लादेशी महिला का जब खुलासा हुआ, तो पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गये. बताया जा रहा है कि इस मामले के सामने आने के बाद दोनों अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गये. पुलिस ने इनके यहां से तलाशी के दौरान वीजा, पासपोर्ट, बांग्लादेशी करेंसी, दो सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने दोनो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 26, 2026 06:05:38
Satna, Madhya Pradesh:सतना: शहर में देर रात और तड़के सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण अग्नि कांड हुए, जिसमें सुरक्षा इंतजामों की भारी लापरवाही सामने आई। पहली घटना देर रात सेमरिया चौराहा स्थित एक लकड़ी टाल में अचानक आग लग गई। टाल के ठीक बगल में पेट्रोल पंप होने के कारण बड़ा खतरा मंडरा रहा था। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी तबाही टल गई। दूसरी घटना नजीराबाद में हुई, जहाँ तड़के सुबह एक रुई गोदाम में आग भड़क उठी। देखते ही देखते गोदाम में रखी भारी मात्रा में रुई जलकर खाक हो गई। दोनों ही स्थानों पर आग बुझाने के पर्याप्त साधन न होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 26, 2026 06:04:42
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर, मध्य प्रदेश: मंदसौर में बच्चा चोर की अफवाहों के चलते लोगों को पकड़कर पीटने और बदसलूकी के मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार को जिल में तीन मामले दर्ज हुए. पहले नरसिंहपुरा क्षेत्र के मानसिक रूप से कमजोर युवक को भीड़ ने हाथ पैर बंधे पिटाई की. सीतामऊ थाना क्षेत्र के मानपुर में एक महिला को बच्चा चोर समझकर खेतों में दौड़ाकर पकड़ लिया गया; बाद में पता चला कि वह मानसिक रूप से कमजोर है, उसे छोड़ दिया गया, फिर मथाना क्षेत्र के गांव में फिर पकड़ लिया गया और सीतामऊ थाना पुलिस को सौंप दिया गया. मंदसौर के संजीत नाका क्षेत्र में भी एक महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिए जाने का मामला सामने आया. अफवाहों के बीच अनजान लोगों को निशाना बनाने वाली भीड़ जगह-जगह देखी जा रही है. अगर अफवाहों पर रोक नहीं लगी और जन जागरूकता के अभियान नहीं चले, तो भीड़ का आक्रोश किसी अनजान निर्दोष व्यक्ति की मौत का कारण बन सकता है.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 26, 2026 06:04:23
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में प्राइवेट बस संचालकों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब 130 प्राइवेट बसों के संचालन पर ब्रेक लगने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर लोग घंटों इंतजार करते नजर आए, वहीं कई यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों और थ्री-व्हीलर टेम्पो का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल कर रहे बस संचालक परिवहन विभाग की कथित दमनकारी और अनैतिक कार्रवाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर डटे हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शाकिर खान कर रहे हैं। संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। बस संचालकों का कहना है कि विभाग द्वारा लागू किए जा रहे बस बॉडी कोड (152, 153, 119) से उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि यह नियम केवल 31 मार्च 2026 के बाद बनने वाली नई बसों पर लागू किया जाए, जबकि पुरानी बसों को पूर्व व्यवस्था के अनुसार संचालित करने की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही संचालकों ने यह भी मांग रखी कि जब तक राज्य के सभी जिलों में फिटनेस सेंटर स्थापित नहीं हो जाते, तब तक वाहनों की फिटनेस जांच स्थानीय परिवहन विभाग के माध्यम से ही कराई जाए। उन्होंने प्रतापगढ़ में शीघ्र फिटनेस सेंटर शुरू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि वाहन मालिकों को अन्य जिलों में जाकर जांच कराने के अतिरिक्त खर्च से राहत मिल सके। ज्ञापन में स्टेज कैरिज बसों पर लगे लगेज कैरियर को नहीं हटाने और परमिट की ऑनलाइन व ऑफलाइन सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। संचालकों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में परमिट बनवाना काफी जटिल हो गया है। हड़ताल का असर रोडवेज बसों पर भी साफ दिखाई दिया, जहां यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। कई बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और इसे प्रदेश स्तर तक ले जाया जा सकता है।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 26, 2026 06:04:04
Jammu, :भारतीय सेना ने दिखाई अपनी ताकत, भैरव बटालियन से लेकर ब्रह्मोस-अग्नि और T-90 टैंक तक का दम | ज़ी न्यूज़ एक्सक्लूसिव लोकेशन – पठानकोट पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड ने अपनी ऑपरेशनल ताकत और अत्याधुनिक सैन्य तैयारियों का भव्य प्रदर्शन करते हुए साफ संदेश दिया कि देश की सुरक्षा के लिए सेना हर समय पूरी तरह तैयार है। ज़ी न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सेना की फ्रंटलाइन यूनिट्स, एलीट भैरव बटालियन, स्वदेशी ड्रोन, मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस और आर्मर्ड प्लेटफॉर्म की क्षमताओं का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिखाया गया। स्वदेशी ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी और एंटी-ड्रोन सिस्टम का प्रदर्शन डेमोंस्ट्रेशन के दौरान UAV ड्रोन, स्वार्म ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम ने अपनी उन्नत निगरानी और दुश्मन के टारगेट की सटीक पहचान करने की क्षमता दिखाई। इसके साथ ही एडवांस नेटवर्क्ड बैटलफील्ड मैनेजमेंट एंड ऑपरेशनल सिस्टम (BAMOS) के जरिए रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन, सर्विलांस और टारगेटिंग की आधुनिक क्षमता का प्रदर्शन किया गया। यह सिस्टम युद्ध के मैदान में तेज निर्णय लेने और ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भैरव बटालियन और अशनि प्लाटून की स्पेशल वार क्षमता भारतीय सेना की एलीट भैरव बटालियन और अशनि प्लाटून ने क्लोज कॉम्बैट, टारगेट न्यूट्रलाइजेशन और स्पेशल टैक्टिकल मूवमेंट की लाइव वार ड्रिल्स का प्रदर्शन किया। इन यूनिट्स को विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों और हाई-रिस्क ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है, जो किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में दुश्मन को तेजी से जवाब देने में सक्षम हैं। T-90 टैंक, ब्रह्मोस और अग्नि मिसाइल से दिखाई मारक क्षमता सेना ने अपनी आर्मर्ड ताकत का प्रदर्शन करते हुए टी-90 बैटल टैंक की फायर पावर और मोबाइल क्षमता को दिखाया, जो आधुनिक युद्ध में सेना की रीढ़ माने जाते हैं। इसके साथ ही ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल और अग्नि मिसाइल सिस्टम की स्ट्राइक क्षमता का भी जिक्र किया गया, जो लंबी दूरी पर दुश्मन के ठिकानों को सटीक निशाना बनाने में सक्षम हैं। यह भारत की स्ट्रैटेजिक डिटरेंस क्षमता को और मजबूत करता है। एयर डिफेंस सिस्टम, हेलीकॉप्टर और ऑल-टेरेन व्हीकल की ताकत डेमोंस्ट्रेशन में आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम, अटैक और ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर और ऑल-टेरेन व्हीकल की क्षमता भी दिखाई गई। ये प्लेटफॉर्म किसी भी मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सेना की तेज मूवमेंट, सपोर्ट और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के बीच सेना का स्पष्ट संदेश जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों के बीच सेना का यह प्रदर्शन साफ संकेत देता है कि भारतीय सेना किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आधुनिक तकनीक, स्वदेशी सिस्टम और हाई-टेक हथियारों से लैस सेना दुश्मन के हर नापाक मंसूबे को नाकाम करने में सक्षम है। ज़ी न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सामने आया यह प्रदर्शन न केवल सेना की बढ़ती ताकत और आधुनिकीकरण को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सेना हर वक्त सतर्क और तैयार है。
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 26, 2026 06:03:38
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिला मुख्यालय मंझनपुर में चोरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। महाराजा रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक बाइक को बीती रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बेखौफ अंदाज़ में बाइक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित महाराजा रेस्टोरेंट की है, जहां लखनऊ निवासी असगर अली अपनी बाइक खड़ी कर अंदर गए थे। सुबह देखा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो चोरी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड मिली। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक पहले आसपास की रेकी करते हैं, फिर बड़ी ही शातिराना तरीके से बाइक का लॉक तोड़कर कुछ ही मिनटों में फरार हो जाते हैं। जिस तरह से चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं, उससे पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत है। अब देखना होगा कि मंझनपुर पुलिस इस खुली चुनौती का जवाब कब तक देती है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 26, 2026 06:02:59
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के उदयपुर रोड पर बड़गांव में तेज रफ्तार क्रूज़र गाड़ी ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे 7 लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं, दो युवक और एक मासूम बच्ची शामिल हैं। सभी एक सामाजिक कार्यक्रम में बड़ोदिया की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आई क्रूज़र ने अचानक टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि किसी का हाथ फैक्चर तो किसी का पांव तो किसी के सिर में गंभीर चोट आई, हादसे की चीख पुकार सुन 주변 के लोग दौड़कर आए और तत्काल सदर थाना पुलिस को जानकारी दी। हादसे में छगन पिता रकमा, आशा पत्नी छगन कटारा, काव्या पिता छगन, नीमा पत्नी लक्ष्मण, मुकेश पिता वीजा, आशा पत्नी मुकेश और सुनीता पत्नी कांति घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली क्रूज़र गाड़ी को जब्त कर लिया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चालक के शराब के नशे में होने की भी सूचना है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी ओर क्रूज़र गाड़ी के चालक की तलाश में जुट गई है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 26, 2026 06:02:40
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बारौत से आई ये तस्वीरें सिर्फ एक खबर नहीं हैं। ये सिस्टम की बेरुखी और एक शिक्षक की टूटती उम्मीदों की कहानी हैं। जहां एक ओर शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करता है, वहीं दूसरी ओर उसी शिक्षक को अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतरकर भीख मांगनी पड़े—तो ये सवाल सिर्फ एक कॉलेज पर नहीं, पूरी व्यवस्था पर खड़े होते हैं। ये शख्स हैं गोविंद बाबू—बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज में प्रोफेसर। लेकिन आज ये पढ़ा रहे नहीं… आज ये कॉलेज के बाहर कटोरा लेकर खड़े हैं। छात्रों से…स्टाफ से…अनाज की भीख मांगते हुए। प्रोफेसर गोविंद बाबू ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें झूठा मुकदमा लगाकर जेल भिजवा दिया था। जिसके बाद वो बाहर आ गए और सुप्रीम कोर्ट से ज्वाइन करवाने और सैलरी जारी करने के भी निर्देश ले आए। लेकिन पांच सालों से न तो सैलरी मिली और न ही गुजारा भत्ता। हैरानी की बात ये है कि सैलरी भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। दाने-दाने को मोहताज हो चुके इस शिक्षक की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब उन्होंने सरकार से दो टूक मांग रखी है—या तो कॉलेज प्रबंधन को नौकरी ज्वाइन करवाने के निर्देश दिए जाएं…या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। गोविंद बाबू का कहना है कि ये लड़ाई सिर्फ पैसों की नहीं, सम्मान और अस्तित्व की है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और पूर्व प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। ये सवाल आज सिर्फ बागपत का नहीं है—क्या देश का शिक्षक इतना बेबस हो चुका है कि उसे जीने के लिए भीख मांगनी पड़े? और अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी जमीन पर असर नहीं दिखा पा रहे… तो इंसाफ की आखिरी उम्मीद किससे की जाए? बड़ौत से उठी ये आवाज़ अब सरकार और प्रशासन के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है। देखना होगा… क्या इस शिक्षक को इंसाफ मिलेगा या फिर ये आवाज़ भी फाइलों में दबकर रह जाएगी।
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Feb 26, 2026 06:02:25
Mahoba, Uttar Pradesh:महुआबा के कानपुर सागर हाईवे पर MOR-RTओ कार्यालय के पास विवाह समारोह में पूड़ी बनाकर परिवार के साथ वापस लौट रही चार महिलाओं पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन चढ़ गया और मौके से फरार हो गया. हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल महिला की हालत गंभीर बनी रही। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर की गई दो महिलाओं में एक की रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरी घायल महिला उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाते समय दम तोड़ रही थी। 경찰 ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के प्रभावित क्षेत्र में पांच महिलाएँ थी जिन्हें वापस लौटते समय पिकअप ने रोक दिया था, किन्हीं कारणों से पीछे से टक्कर लगी और तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिए जाने की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन भी दिया गया है। बयानों में मृतकों में से चार महिलाएं मीना पैलेस विवाह घर में पूड़ी बनाने का काम कर लौट रही थीं; पिकअप के पीछे से टक्कर लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक घायल महिला अस्पताल में है। सदर विधायक ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 26, 2026 06:02:06
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद शहर के बीचों-बीच स्थित पॉश इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। मोहल्ले में शव मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी की है। गुरुवार की सुबह-सुबह मोहल्ले की महिलाएं अपने घरों का कचरा फेंकने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचीं, जहां कचरे के ढेर के पास एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देख महिलाएं चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, तो पता चला कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है। स्थानीय लोगो ने बताया कि देखने से नहीं लगता है कि मृतक मोहल्ले या आसपास के मोहल्ला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह कहीं दूसरे जगह का रहने वाला है। वही मोहल्ले वासियों के बीच मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह अत्यधिक शराब के सेवन या गिरकर हुई मौत का मामला हो सकता है, जबकि कुछ लोग हत्या कर शव को यहाँ फेंकने की आशंका जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि व्यक्ति की मौत स्वाभाविक है या इसके पीछे कोई साजिश है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गए और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कृष्णापुरी कॉलोनी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान स्थापित करने के लिए उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया और अन्य थानों में प्रसारित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 26, 2026 06:01:42
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में ब्लू ड्रम मर्डर का खौफनाक सच- बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए चार टुकड़े。 आशियाना इलाके में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार。 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- पेट व पीठ पर आठ-आठ इंच गहरे कट, रीढ़ की हड्डी नहीं काट सका आरोपी。 बाथरूम में पिता के शव के टुकड़े करता रहा आरोपी, दुर्गंध छिपाने को रूम फ्रेशनर का सहारा。 हत्या के बाद घर की दीवारों पर दोबारा पेंट कर आरोपी ने मिटाये खून के निशान। लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मारकर बेटे ने की हत्या, पुलिस ने हथियार बरामद किए。 क्राइम सीन रीक्रिएशन में आरोपी ने दोहराई पूरी वारदात- राइफल, आरी और चाकू मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उजागर किए रोंगटे खड़े कर देने वाले तथ्य- शरीर को अलग करने की कोशिश。 मुनीम के अचानक घर पहुंचने से आरोपी की शव ठिकाने लगाने की पूरी योजना फेल。 आरोपी ड्रम में भरकर शव ले जाने वाला था, तभी खुलासे की शुरुआत हुई。 लखनऊ ब्लू ड्रम मर्डर: बेटे की बेरहमी ने देश को दहला दिया。 मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस की गहन जांच जारी, मानसिक व पारिवारिक कारणों की पड़ताल。 आरोपी ने कई घंटों तक बाथरूम में शव काटकर छिपाने की कोशिश की。 रूम फ्रेशनर से गंध दबाने की आरोपी की कोशिश नाकाम—मुनीम ने खोला राज़。 लखनऊ पुलिस ने आरी, चाकू और राइफल सहित कई सबूत जब्त किए。 हत्या के बाद आरोपी घर में सामान्य दिखने की कोशिश करता रहा—पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। पोस्टमार्टम में मिले गहरे कटों ने साफ किया कि आरोपी शव को पूरी तरह अलग करना चाहता था。 आशियाना कॉलोनी में फैली सनसनी—पिता की हत्या कर बेटे ने बनाई भयावह योजना。 वार्दात के बाद दीवारों पर नया पेंट—आरोपी ने हर निशान मिटाने की कोशिश की。 लाइसेंसी राइफल से गोली मारने के बाद आरोपी ने घर में कई घंटे बिताए—पुलिस का दावा。 मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी ड्रम लेकर भागने ही वाला था कि पकड़ा गया。 क्राइम सीन रीक्रिएशन में पुलिस को मिला हत्या का पूरा सिक्वेंस। मानसिक और पारिवारिक तनाव की वजह से हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस。 लखनऊ ब्लू ड्रम मर्डर: घर में खून के निशान मिटाने को आरोपी ने रातभर पेंट किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की बर्बरता सबके सामने—चार हिस्सों में बांटने की कोशिश।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 26, 2026 06:00:18
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर _सवाई माधोपुर पुलिस लाइन मैदान में भरतपुर रेंज पुलिस के कार्मिकों के लिए तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभ आरंभ किया गया। 20वें भरतपुर रेंज पुलिस गेम्स और ड्यूटी मीट-2025 का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बिपिन कुमार पाण्डे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद बिश्नोई द्वारा की गई । कार्यक्रम में भरतपुर रेंज के पुलिस के खिलाड़ियों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए। पुलिस गेम्स एवं पुलिस मीट 2025 के कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मियों में खाता उत्साह देखने को मिला। 3 दिन तक चलने वाली पुलिस प्रतियोगिता में कई प्रकार के गेम्स का आयोजन किया जाएगा प्रतियोगिता में सभी पुलिसकर्मी अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार दिखे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडे का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताओं से शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है साथ ही खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलता है यहां पर जो भी प्रतियोगिताएं हो रही हैं इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव राजस्थान लेबर पर पुलिस प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा उसके बाद उस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करते हैं विजेता रहते हैं उन्हें राष्ट्रीय पुलिस गेम्स एवं मीट के लिए चुनकर भेजा जाता है हमारे पुलिस के कई जवान ओलंपिक में भी भाग ले चुके हैं और लगातार पुलिस की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा खेल प्रदर्शन किया जा रहा है खिलाड़ियों के इस तरह खेल प्रदर्शन से उनको हर तरह के शारीरिक मानसिक विकास में मदद मिलती है साथ ही पुलिस द्वारा कई बार गेम्स कोटे से भी पुलिस भरती की जाती है कई लोगों को गेम्स के तौर पर गैलंट्री अवॉर्ड भी दिया जाता है इस तरह तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में सभी जवान खेल भावना के साथ अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार रहे。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top