Back
बगहा में तेज रफ्तार वाहन ने दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
IAImran Ajij
Feb 26, 2026 06:06:11
Bagaha, Bihar
इस वक्त की बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहां तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के समीप की है जहाँ तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत के बाद अफरा तफ़री मची है । घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। इधर सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे पड़े दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया, जहां ड्यूटी में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने जांच के बाद दोनों को ब्रॉड डेथ/मृत घोषित कर दिया है । मृतकों की पहचान दौनाहा निवासी शंभू यादव के 32 वर्षीय पुत्र ब्यास यादव और भिखु यादव के 24 वर्षीय पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों ने बताया है कि दोनों चनपटिया के बकुलहर स्थित अपनी बहन के यहां शादी समारोह (इमली घोटाई रस्म) में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनहा ढाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । घटना की सूचना मिलते हीं परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे हैं लिहाजा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृत दोनों युवक विवाहित थे। ब्यास यादव तीन पुत्रों के पिता थे और दो भाइयों में बड़े थे, जबकि श्याम यादव की शादी इसी वर्ष अप्रैल महीने में हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं । इधर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए SDH भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान समेत चालक की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है । बता दें की नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा में अभी भी सुबह घना कोहरा रह रहा है औऱ NH 727 गोरखपुर - बेतिया मुख्य सड़क समेत चौतरवा से धनहा - पडरौना को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों के तेज रफ़्तार औऱ नियंत्रण खोने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
122
Report
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 26, 2026 07:03:59New Delhi, Delhi:प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई
शाहबाद डेरी में खुली की वजह से एक मासूम बच्ची खुली नाली में गिरी
वीडियो वायरल हुआ कौन है इसका जिम्मेदार
cctv
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 07:03:470
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 26, 2026 07:03:190
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 07:02:100
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 07:01:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 26, 2026 07:01:240
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 26, 2026 07:01:150
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 26, 2026 07:00:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 07:00:44Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जिले के बिलखेत में आयोजित तीन दिवसीय ‘नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026’ में शामिल हुए।
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 26, 2026 07:00:140
Report
MNMAYUR NIKAM
FollowFeb 26, 2026 06:51:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 06:51:100
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 26, 2026 06:50:540
Report