Back
प्रतापगढ़ में प्राइवेट बसों की हड़ताल तीसरे दिन जारी, 130 बसें ठप
HUHITESH UPADHYAY
Feb 26, 2026 06:04:23
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में प्राइवेट बस संचालकों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब 130 प्राइवेट बसों के संचालन पर ब्रेक लगने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर लोग घंटों इंतजार करते नजर आए, वहीं कई यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों और थ्री-व्हीलर टेम्पो का सहारा लेना पड़ा।
हड़ताल कर रहे बस संचालक परिवहन विभाग की कथित दमनकारी और अनैतिक कार्रवाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर डटे हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शाकिर खान कर रहे हैं। संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
बस संचालकों का कहना है कि विभाग द्वारा लागू किए जा रहे बस बॉडी कोड (152, 153, 119) से उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि यह नियम केवल 31 मार्च 2026 के बाद बनने वाली नई बसों पर लागू किया जाए, जबकि पुरानी बसों को पूर्व व्यवस्था के अनुसार संचालित करने की अनुमति दी जाए।
इसके साथ ही संचालकों ने यह भी मांग रखी कि जब तक राज्य के सभी जिलों में फिटनेस सेंटर स्थापित नहीं हो जाते, तब तक वाहनों की फिटनेस जांच स्थानीय परिवहन विभाग के माध्यम से ही कराई जाए। उन्होंने प्रतापगढ़ में शीघ्र फिटनेस सेंटर शुरू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि वाहन मालिकों को अन्य जिलों में जाकर जांच कराने के अतिरिक्त खर्च से राहत मिल सके।
ज्ञापन में स्टेज कैरिज बसों पर लगे लगेज कैरियर को नहीं हटाने और परमिट की ऑनलाइन व ऑफलाइन सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। संचालकों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में परमिट बनवाना काफी जटिल हो गया है।
हड़ताल का असर रोडवेज बसों पर भी साफ दिखाई दिया, जहां यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। कई बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और इसे प्रदेश स्तर तक ले जाया जा सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
122
Report
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 26, 2026 07:03:59New Delhi, Delhi:प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई
शाहबाद डेरी में खुली की वजह से एक मासूम बच्ची खुली नाली में गिरी
वीडियो वायरल हुआ कौन है इसका जिम्मेदार
cctv
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 07:03:470
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 26, 2026 07:03:190
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 07:02:100
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 07:01:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 26, 2026 07:01:240
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 26, 2026 07:01:150
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 26, 2026 07:00:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 07:00:44Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जिले के बिलखेत में आयोजित तीन दिवसीय ‘नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026’ में शामिल हुए।
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 26, 2026 07:00:140
Report
MNMAYUR NIKAM
FollowFeb 26, 2026 06:51:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 06:51:100
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 26, 2026 06:50:540
Report