Back
एसडीएम के पेशकार सेnअधिवक्ता के साथ हुई कहा सुनी पर उग्र हुए अधिवक्ता, डीएम को दिया ज्ञापन
Faridpur, Uttar Pradesh
फरीदपुर बरेली। फरीदपुर तहसील में एसडीएम के पेशकार के साथ किसी बात को लेकर एक अधिवक्ता के साथ हुई कहा सुनी को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं मैं रोष फैल गया। और कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ता गण एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं एसडीएम हटाओ के नारे लगाते रहे। उत्तेजित अधिवक्ता एसडीएम के पेशकार के चेंबर में पहुंच गए और उनके साथ जमकर कहा सुनी व खींचातानी हो गई। इसके उपरांत अधिवक्ता गण बगैर एसडीएम से वार्ता किये वापस चले गए। और 14 सूत्री एक ज्ञापन जिला अधिकारी बरेली को भेजा है। अधिवक्ताओं ने अपनी एक बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया जब तक एसडीम को हटाया नहीं जाता है तब तक अधिवक्ता गण कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। फरीदपुर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं एसडीएम के पेशकार से किसी बात को लेकर एक अधिवक्ता से कहा सुनी हो जाने पर यह मामला अन्य अधिवक्ताओं की जानकारी में आया तो इस बात को लेकर अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। इसी बात को लेकर शुक्रवार को सभी अधिवक्ता दोपहर समय लगभग 1:00 बजे एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंच गए और एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने तहसील में प्राप्त भ्रष्टाचार एवं एसडीएम हटाओ की मांग करने लगे। इसी बीच कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एसडीएम के पेशकर से खींचातानी हो गई। लगभग 1 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के उपरांत एसडीएम से बगैर वार्ता किया अधिवक्ता गण वापस चले गए और जाकर अपनी एक बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम को हटाया नहीं जाता है तब तक अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने एक 14 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को भेजा है जिसमें अधिवक्ताओं ने बताया है कि तहसील में धारा 38/2 संशोधन की फाइलें लंबित पड़ी है जिन पर आज तक आदेश न होना, खतौनी में अंश संशोधन के लिए काश्तकार ऑनलाइन पोर्टल पर करते हैं लेखपाल कानून को बिना रिश्वत के अंश संशोधन नहीं करते हैं जबकि एसडीएम के पोर्टल पर सैकड़ो आवेदन लंबित पड़े हुए हैं जिसका निस्तारण हो, तू डी बंदी या तहसील का कोई कर्मचारी बिना रुपए लिए कोई कार्य नहीं करता है, कमलेश शर्मा पेशकार के पद पर नहीं है इन्हें तत्काल हटाया जाए किसी और कौ जिम्मेदारी दिए जाने, कोर्ट में जितनी फाइलें डीडी की गई है वे सभी फाइलें रिस्टोर की जाएं, धारा 116 की पत्रावलियों में कुरे आने कीअवधी निश्चित की जाए, धारा 24 की पत्रावलियों को समय से निर्धारित किया जाए, धारा 145 व 133 पीपी एक्ट की पत्रावलियों का नियमन अनुसार निस्तारण कराया जाए, गुम हुई पत्रावलियों को तलाश किया जाए यदि ना मिले तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही हो आदि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है। वही इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं का दूसरा गुट नजर नहीं आया। वहीं इस मामले को लेकर एसडीम से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया है कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से वार्ता कर इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में तहसील बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 21, 2026 09:01:100
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 21, 2026 09:00:530
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 21, 2026 09:00:380
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 09:00:14Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:नेता प्रतिपक्ष के ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव का पलटवार
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 21, 2026 08:52:370
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 21, 2026 08:52:190
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 21, 2026 08:52:06Noida, Uttar Pradesh:BJP Leader Ex MLA Banswada incharge
0
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 21, 2026 08:51:430
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowFeb 21, 2026 08:51:350
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 08:51:170
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 21, 2026 08:51:060
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 21, 2026 08:50:370
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 21, 2026 08:50:000
Report