Back
अचानक वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप, कई गाड़ियां सीज
Baheri, Uttar Pradesh
बहेड़ी में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने तहसील गेट के सामने अचानक सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बिना पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग बचने के लिए गलियों व वैकल्पिक रास्तों की ओर मुड़ते नजर आए।
पुलिस टीम ने एक-एक कर संदिग्ध वाहनों को रोका और ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस सहित जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पकड़े गए, जिनके कागजात अधूरे थे या जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने कई दोपहिया और चार पहिया वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया, जबकि दर्जनों चालान भी काटे गए।
अभियान के बीच उस समय माहौल और गरमा गया, जब एक बीमार महिला को ले जा रहे टुकटुक को भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। इस पर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी दिखी और कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए अपनी कार्रवाई को नियमों के तहत बताया।
इस पूरे अभियान के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मुख्य मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने हालात सामान्य कराए।
इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव धीरेन्द्र राठी ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि मरीजों को ले जा रहे वाहनों को सहूलियत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाकी पुलिस का कार्य सराहनीय है, लेकिन मानवीय दृष्टिकोण भी जरूरी है।
सीओ ने कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, साथ ही आमजन से सहयोग की अपील की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 15:34:050
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 24, 2026 15:33:410
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 24, 2026 15:33:280
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 24, 2026 15:33:110
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 15:32:220
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 24, 2026 15:32:100
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 24, 2026 15:31:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 15:31:450
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 24, 2026 15:31:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 15:30:460
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 24, 2026 15:30:320
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 24, 2026 15:30:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 15:30:120
Report
625
Report
457
Report