Back
AIMIM-हमायूं कबीर का साथ: बंगाल चुनाव में नया मोर्चा खुला
RKRANJAN KUMAR
Mar 24, 2026 15:31:32
Katihar, Bihar
AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव साथ-साथ लड़ेंगे -- आदिल हसन, राष्ट्रीय प्रवक्ता
कटिहार से पश्चिम बंगाल रवाना होने से पहले वीडियो जारी कर दिया संदेश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही पश्चिम बंगाल में राज्य की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है । विभिन्न दल जहां अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी चुनावी मैदान में उतरने का बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने हुमायूं कबीर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
इस संबंध में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कटिहार में प्रेस बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन कर क्षेत्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करेगी।
प्रवक्ता ने अपने बयान में बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिन सीटों पर AIMIM ने चुनाव लड़ा, वहां पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने AIMIM के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में राज्यसभा चुनाव के दौरान सहयोग की बात सामने आई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उस समय राजद और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ही पार्टी का साथ नहीं दिया, जिससे स्थिति जटिल हो गई।
आदिल हसन ने कहा कि AIMIM हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। जहां भी लोगों को जरूरत होती है, वहां पार्टी के प्रमुख नेता असदुद्दीन ओवैसी और बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान स्वयं संज्ञान लेते हैं और सक्रिय भूमिका निभाते हैं
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करें और जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMahesh Pareek
FollowMar 24, 2026 16:32:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 16:32:060
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 24, 2026 16:31:540
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 24, 2026 16:31:440
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 24, 2026 16:31:300
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 24, 2026 16:30:480
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 24, 2026 16:30:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 16:30:240
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 24, 2026 16:30:100
Report
744
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 16:19:15746
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 24, 2026 16:18:51Noida, Uttar Pradesh:हरीश राणा ने ली अंतिम सांस,
13 साल से कोमा में थे
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति मिली थी।
740
Report
544
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 24, 2026 16:18:32696
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 24, 2026 16:18:18745
Report