Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243003

बरेली में बोलीं साध्वी प्राची, चुनाव में बुर्के पर रोक लगे,दंगाइयों की नसबंदी हो

Oct 26, 2025 09:21:07
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली पहुंचीं विहिप नेता साध्वी प्राची ने कई विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बुर्के पर रोक लगनी चाहिए, जैसे बिहार में लगी है। मुरादाबाद मदरसा मामले में उन्होंने विदेशी फंडिंग की जांच की मांग की।बरेली उपद्रव पर साध्वी ने सवाल उठाया कि “मौलाना शहाबुद्दीन बताएं, पेट्रोल बम और पत्थर किसके घरों से निकले?”उन्होंने कहा कि दंगों में नाबालिगों को आगे कर लड़ाया जाता है, ऐसे दंगाइयों की नसबंदी करानी चाहिए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Oct 26, 2025 12:18:24
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन किए, तीन बाण के धारी श्रीखाटूश्यामजी के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्वदेश दर्शन योजना के तहत खाटूश्यामजी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। दिया कुमारी ने विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाटूधाम राजस्थान की आस्था का केंद्र है, इसलिए यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु का अनुभव सुखद और व्यवस्थित होना चाहिए。
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 26, 2025 12:18:09
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश राशन न मिलने से परेशान ग्रामीण बरसते पानी में लगाया जाम मध्य प्रदेश शासन जहां गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए तमाम योजना चला रही है लेकिन वही उनके कर्मचारी इसको पलीता लगाने में जुटे हैं ऐसा ही मामला आया जबलपुर के कैमोरी गांव में। जहां पर की ग्रामीण और महिलाओं को बरसते पानी में राशन के लिए परेशान होना पड़ा और उन्होंने राशन न मिलने से परेशान होकर पाटन कटंगी रोड पर जाम लगाया। लगभग 4 घंटे महिलाएं बच्चे और ग्रामीण पाटन कटंगी रोड पर कैमोरी गांव में चक्का जाम के लिए बैठे रहे। कारण था कि यहां पर लंबे समय से राशन नहीं बांटा जा रहा था सेल्समैन अखिलेश यादव के द्वारा रविवार को राशन बांटने का काम शुरू किया गया लेकिन उसमें भी 3 महीने की पर्ची कटवाकर ग्रामीणों को एक माह का राशन दिया जा रहा था जिससे नाराज ग्रामीणों ने पाटन कटंगी रोड को जाम कर दिया जिससे दोनों और वाहनों की कतार लग गई ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समेन राशन वितरण में धान ली करता है यही नहीं यहां शराब पीकर राशन बांटा जाता है और ग्रामीणों से 3 महीने की पर्ची कटवा कर एक महीने का राशन ही दिया जाता है जिससे वह परेशान है लिहाजा उन्होंने पाटन कटंगी रोड को रविवार को जाम कर दिया बाइट रेखा बाई ग्रामीण बाइट ममता बाई ग्रामीण लगभग 4 घंटे तक चले इस जाम की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया वहीं सेल्समेन दुकान बंद करके चला गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर नायब तहसीलदार को भेजा, लेकिन ग्रामीण मानने के लिए तैयार नहीं थे प्रशासन की काफी समझाइश के बाद ग्रामीण मानने को तैयार हुए। नायब तहसीलदार ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है और कहां है कि पूरे मामले की जांच करवाने के बाद दोषियों के ऊपर कारवाई की जाएगी बाइट जय सिंह धुर्वे नायब तहसीलदार पाटन प्रशासनिक समझा इस के बाद कैमोरी गांव के ग्रामीण मानने को तो तैयार हो गए लेकिन सेल्समैन के द्वारा जिस तरह से यहाँ पर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है वह सब बताता है कि शासन प्रशासन के द्वारा गरीबों के लिए तमाम योजना तो चलाई जाती हैं लेकिन नीचे बैठे कर्मचारी इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किस तरह से पलीता लगा रहे हैं और आम आदमी को परेशान कर रहे हैं साफ दिखाई दे रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि बरसते पानी में परेशान होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले इन ग्रामीणों को न्याय कब तक मिल पाता है और इन्हें कब आसानी से इनका राशन मिल पाता है।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Oct 26, 2025 12:17:45
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने वाली 7 प्री प्राइमरी शिक्षिका एवं 04 आया रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय बुलाकर सेवा समाप्ति का आदेश थमा दिया गया है.. डीईओ कार्यालय के ऑफिस अंदर एक शिक्षिका बेहोश भी हो गई दरअसल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 2022- 2023 में प्री प्राइमरी शिक्षिका एवं आया की नियुक्ति की गई تھی जिनका भुगतान खनिज न्याय के पैसे से किए जाता था वही कई शिक्षिका को वर्ष भर से ज्यादा समय से भुगतान नहीं हुआ है जिसे लेकर शिक्षिकाओं ने बार बार आवेदन दिया परंतु कोई निराकरण नहीं हुआ वही आज रविवार को छुट्टी के दिन जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर बुलाकर प्री प्राइमरी शिक्षिका एवं आया की सेवा समाप्त कर दी गई है। वही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में जिला खनिज न्यास एवं अन्य स्त्रोतों भुगतान संभव नहीं होने का हवाला देते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है। वही मामले में जिला शिक्षिका अधिकारी ने कहां की यह नियमित कर्मचारी नहीं है उनके जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी हम वहां शिक्षकों की व्यवस्था करेंगे उन्होंने कहा की इनका को वेतन रुका है उसको जल्द करवाएंगे...गौरतलब है की बेमेतरा जिले में शिक्षकों की कमी है वहीं अब शिक्षकों को हटाया जा रहा है अब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है...
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 26, 2025 12:17:30
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर मेड़ता क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम रतन गारु ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेड़ता क्षेत्र से प्रशासनिक एवं अन्य पदों पर पदस्थापित ہوئے युवाओं को पद की गरिमा बनाए रखते हुए सामाजिक समरसता के साथ कार्य करते हुए समाज में फैली कुरितियों को दूर करना है। मेड़ता कर्मचारी जाट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज के युवाओं को नशा प्रवृत्ति से दूर रख शिक्षा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर इतिहासकार डॉक्टर रामरतन लटियाल द्वारा लिखित सत्यवादी वीर तेजाजी प्रमाणिक जीवनी पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Oct 26, 2025 12:17:11
Anuppur, Madhya Pradesh:प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के ग्राम परासी पहुंचकर उनके पुत्र स्व अमृतलाल सिंह के असामायिक निधन पर श्रद्धांजलि व शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक-संवेदना परिवार को इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक अनूपपुर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह व परिवारजन सहित मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधिकारी आदि जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 26, 2025 12:16:13
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 26, 2025 12:15:19
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर ज़िले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के आरोप से हड़कंप मच गया है। ग्राम मस्तूरी निवासी सुमित सिंह ने थाना मस्तूरी में आवेदन देकर आरोप लगाया कि ग्राम हिरी में गोरेलाल टंडन और उनकी पत्नी सहोद्रा गरीब और सरल स्वभाव के ग्रामीणों को प्रलोभन व भोजन का लालच देकर इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता सुमित सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम हिरी में प्रार्थना सभा के नाम पर गोरेलाल टंडन और उनकी पत्नी सहोद्रा धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चला रहे थे। बताया गया कि वहां करीब 60 से 70 ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिन्हें भोजन और आर्थिक मदद का लालच देकर इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलते ही सुमित सिंह ने तत्काल थाना मस्तूरी प्रभारी को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम के साथ वह और उनके साथी मौके पर पहुंचे।घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि वहां प्रार्थना सभा चल रही थी और कुछ लोग धार्मिक भाषण दे रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की सभाएं पिछले कुछ दिनों से लगातार आयोजित की जा रही थीं। इस घटना से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 26, 2025 12:08:51
Keonjhar, Odisha:ଏତଦ୍ ଦ୍ଵାରା ସମସ୍ତ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ଡଙ୍ଗା ମାଲିକ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ସୋସାଇଟିର ସମସ୍ତ ସଦସ୍ୟ ତଥା ସମସ୍ତ ଜନସାଧାରଣଙ୍କ ଅବଗତି ନିମନ୍ତେ ଜଣାଇ ଦିଆଯାଉଛି କି, ଭାରତୀୟ ପାଣିପାଗ ବିଭାଗର ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, ଚଳିତ ମାସ ତା ୨୬-୧୦-୨୦୨୫ରିଖ ଠାରୁ ତା୨୯-୧୦-୨୦୨୫ ରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମୁଦ୍ରରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଓ ପବନ ହେବା ଫଳରେ ସମୁଦ୍ର ଅଶାନ୍ତ ରହିବ । ଯେଉଁମାନେ ସମୁଦ୍ରକୁ ଯାଇଛନ୍ତି ,ତୁରନ୍ତ ୨୫ତାରିଖ ରାତି ସୁଦ୍ଧା କୂଳକୁ ଫେରି ଆସନ୍ତୁ ।ତେଣୁ ମତ୍ସ୍ୟ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ଆପଣ ମାନଙ୍କୁ ଚଳିତ ମାସ ୨୬ତାରିଖ ଠାରୁ ୨୯ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମୁଦ୍ର ମଧ୍ୟକୁ ଯିବାକୁ ବାରଣ କରାଗଲା। ଡଙ୍ଗା ଓ ମାଛଧରା ଉପକରଣ ଗୁଡ଼ିକ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନରେ ରଖନ୍ତୁ ନିଜେ ସୁରକ୍ଷିତ ରୁହନ୍ତୁ ।ଧନ ଓ ଜୀବନ ସୁରକ୍ଷା ନିମନ୍ତେ ଏହା ପାଳନ କରିବା ଅତ୍ୟନ୍ତ ଜରୁରୀ ଅଟେ । ସହକାରୀ ମତ୍ସ୍ୟ ଅଧିକାରୀ (ସାମୂଦ୍ରିକ ସମ୍ପ୍ରସାରଣ)
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 26, 2025 12:06:39
Aligarh, Uttar Pradesh:थाना दिल्ली गेट के खैर रोड क्षेत्र स्थित जन सेवा केंद्र पर 2.17 लाख के नकली नोट चलाने पहुंचे युवक को जन सेवा केंद्र के संचालक व स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया। शोर मचने पर उसका एक साथी बुलेट बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जन सेवा केंद्र के संचालक उत्कर्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर 2.17 लाख के नकली नोटों के साथ कासगंज निवासी जिकरुल हसन को हिरासत में लेकर थाना दिल्ली गेट ले गयी। स्थानीय दुकानदार दीपक ने बताया कि आरोपी पुलिस लिखी हुई बुलेट बाइक से अपने साथी के साथ जन सेवा केंद्र पर आया था; एक लाख रुपये किसी अकाउंट में ट्रांसफर कराए जाने के लिए केंद्र संचालक उत्कर्ष को बोला गया, जब उत्कर्ष ने रुपये मांगे तो वह चौक गया; 500 की गड्डी नकली थीं। उत्कर्ष ने 주변 के दुकानदारों को इकट्ठा किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाली नोटों के साथ जिकरुल हसन के बैग की तलाशी ली; बैग से 2.17 लाख के नोट बरामद हुए और उसे थाना दिल्ली गेट ले जाया गया। बाइट... दीपक (स्थानीय दुकानदार)। VO... एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि जिकरुल हसन से 2.17 लाख की बरामदगी हुई है; इसके पहले भी थाना रोरावर से जाली नोट के संबंध में जेल जा चुका है; इसके तार वेस्ट बंगाल के मालदा से जुड़े हुए हैं; वहीं से ही जाली नोट की सप्लाई की जाती है; बैंकों से भी संपर्क किया जा रहा है; अगर कोई ऐसे जाली नोट चलाने के लिए वहां आता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें; इस आरोपी के साथ और भी दो लोग हैं, उनको भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा। बाइट... मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी.
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top