Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243122

थाना सिरौली ग्राम बैलभोजी में हुई एक व्यक्ति की हत्या के वाछिंत अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dec 21, 2025 14:04:00
Bareilly, Uttar Pradesh
आंवला थाना सिरौली में हत्या का अभियुक्त फूलचन्द्र उर्फ मुछारे पुत्र झन्डू (उम्र 52 करीब) नि० ग्राम धर्मपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ द्वारा जमीन के लालच में तोताराम पुत्र जागनलाल नि० ग्राम बैलभोजी थाना सिरौली, जिला बरेली की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतक तोताराम उपरोक्त की पत्नी की तहरीर के आधार पर थाना सिरौली, में मुकदमा दर्ज किया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 21, 2025 15:31:03
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर महानगर एवं जोधपुर जिला एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत ने बताया कि जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में वर्ष 2025 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों, जिला उपभोक्ता मंच तथा स्थाई लोक अदालत से सम्बन्धित विभिन्न श्रेणी के राजीनामा योग्य लम्बित 31,526 प्रकरणों तथा प्रि-लिटिगेशन में प्राप्त 2,83,839 प्रकरणों, कुल 3,15,365 प्रकरणों को रखा गया। जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में न्यायालयों के लंबित प्रकरण, स्थाई लोक अदालत के प्रकरण, जिला उपभोक्ता मंच के प्रकरण व राजस्व मामलों के कुल 19,829 प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया गया तथा 27,19,27,041 रूपये अवार्ड राशि पारित की गई। इसके अतिरिक्त प्रि-लिटिगेशन के कुल 2,67,044 प्रकरण निस्तारित किए गए तथा 82,09,131 रूपयें अवार्ड राशि पारित की गई। यह वे प्रकरण हैं जो न्यायालयों में संस्थित होने से पूर्व निस्तारित हो चुके हैं। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से 2,86,873 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा कुल 28,01,36,172 रूपयें की राशि के अवार्ड राशि पारित की गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चैक अनादरण से संबंधित धारा 138 NI एक्ट के 1040 प्रकरणों का निस्तारण जरिए आपसी समझाईश एवं राजीनामे के माध्यम से किया गया तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में 10 वर्ष एवं उससे अधिक पुराने 64 प्रकरणों तथा 05 वर्ष से अधिक पुराने 416 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 21, 2025 15:30:51
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर---जिला कांग्रेस की ओर से केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना में परिवर्तन के विरोध मे जोधपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटे के प्रवक्ता डा. संजय गौड ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जोधपुर कलेक्ट्रेट के बाहर जोधपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसजनो के सानिध्य में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटे के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि केन्द्र कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी कि अध्यक्षा और भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ ने कहा कि केंद्र कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को इस प्रकार से राष्ट्रीय योजनाओं से हटाकर उनका जो अपमान कर रही है वह कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी और उसका पुरर्जोर विरोध करेगी यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में एक वरदान के रूप में कार्य कर रही थी लेकिन इस योजना में जो परिवर्तन किए गए हैं वह यह साफतौर से इंगित करता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मंशा इस योजना को खत्म करने की है पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि योजनाओं के नाम से आप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा सकते हो लेकिन भारत की जनता के दिल में बसे हुए महात्मा गांधी के नाम को आप किस प्रकार से निकल पाओगे इस प्रकार से केवल नाम परिवर्तन करके और योजनाओं में परिवर्तन करके आप आम जनता के साथ सिर्फ छलावा कर रहे हैं योजनाओं के नाम से परिवर्तन करने के बजाय अगर आप देश में बेरोजगारी और महंगाई पर कार्य करें तो देश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हेमलता चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा कीर्ति भील लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारडा पूर्व महापौर कुंती देवड़ा पूर्व विधायक मनीषा पवांर सूरसागर विधायक प्रत्याशी शहजाद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Dec 21, 2025 15:30:38
Niwari, Madhya Pradesh:सात समुंदर पार कर मध्य प्रदेश के ओरछा घूमने आये एक विदेशी जोड़े ने भारतीय संस्कृति व वैदिक रीति रिवाजों व सनातनी परंपराओं के अनुसार ओरछा के बतेश्वर मंदिर में विवाह रचाया, दरअसल स्पेन निवासी 54 वर्षीय चीरो व 50 वर्षीय ऑडरा एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शादी हिन्दू रीति रिवाजों से करनी थी जो उन्होंने ओरछा आकर पूरी की, इस शादी में वह सब कुछ हुआ जो एक भारतीय शादी समारोह में होता है। दूल्हा दुल्हन विदेशी लेकिन भारतीय सनातन परंपरा के बीच जयमाला हुई, दूल्हा दुल्हन को मंदिर में मौजूद लोगों ने आशीर्वाद दिया, शादी की रस्में भारतीय परंपरा अनुसार हुई, स्पेन निवासी 54 वर्षीय चीरो व 50 वर्षीय ऑडरा एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन दोनों की इच्छा हिन्दू रीति रिवाज से शादी करनी थी, दोनों ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में आकर शादी की और वो भी पूरी हिन्दू रीति रिवाजों से, जहां पाणिग्रहण संस्कार को पंडित ने वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न कराया, विदेशी दूल्हा दुल्हन की शादी में पवित्र मंत्रों के उद्घोष के बीच जयमाल की रस्म भी निभाई गई, पीले जोड़े में सजी दूल्हन ऑडरा व सेहरे से सजा दूल्हा चीरो सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा, विदेशी जोड़े ने बताया की हिन्दू रीति रिवाज और संस्कारों से प्रभावित होकर उन्होंने वैदिक रीती से विवाह किया हैं और सात जन्मों तक पति पत्नी के रूप में रहने के लिये भगवान रामराजा का आर्शीवाद लिया है, पार्श्व देशों में शादी व तलाक के बीच झूलते रिश्तों से के बीच हिन्दू रीति रिवाजों के बीच विवाह के बंधन में बंधे, सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ न छोड़ने की कसम खाई, दांपत्य सूत्र में बंधने के बाद इस जोड़ो ने कहा की रामराजा की नगरी में एक दूसरे का हाथ पकड़ने की अभिलाषा आज पूरी हो गई, विदेशी जोड़े को पूरा विश्वास है की सनातन संस्कारों से अभिप्रेरित अनुष्ठानों के बीच हुआ उनका पाणिग्रहण अब सात जन्मों तक सफल और अटल रहेगा।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Dec 21, 2025 15:18:04
New Delhi, Delhi:दिल्ली के गीता कॉलोनी में प्रदूषण नियंत्रण के दौरान बड़ा हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के लिए किए जा रहे पानी के छिड़काव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मास्टर प्लान रोड पर फिसलन के कारण एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद पीछे से आ रहे दिल्ली जल बोर्ड के पानी के टैंकर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी के रूप में हुई है, जो रैपिडो बाइक टैक्सी चलाकर अपनी आजीविका करता था। जानकारी के अनुसार, युवक गीता कॉलोनी मास्टर प्लान रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए स्प्रिंकलिंग मशीन के जरिए सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था। सड़क पर अचानक अधिक पानी भर जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ा और युवक फिसलकर सड़क पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के गिरते ही पीछे से आ रहा दिल्ली जल बोर्ड का पानी का टैंकर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने या उठने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि स्प्रिंकलिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं और टैंकर चालक की भूमिका क्या रही। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर सड़कों पर पानी डालना जानलेवा साबित हो रहा है। बिना ट्रैफिक नियंत्रण और चेतावनी के किया गया छिड़काव रोज़ाना हादसों को न्योता दे रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Dec 21, 2025 15:17:52
Kurukshetra, Haryana:19/12/2025 का मामला कुरुक्षेत्र:- हरियाणा STF को लोरेंस गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है, STF की गिरफ्त आए ये चारों गुर्गे लोरेंस गैंग के शूटर हैँ। ये चारों कुरुक्षेत्र में इकट्ठे हुए और हरियाणा में अलग अलग जगह पर कुछ वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे, STF ने तुरंत जाल बिछाया और चारों को GT रोड पर उमरी चौक से काबू कर लिया। पुलिस ने जब चारों गुर्गो को गिरफ्तार किया तो उनके पास से तीन नाजायज असले और सात जिन्दा राउंड बरामद हुए, पुलिस को प्रारंभिक जांच में ही पता लग गया था की ये चारो लोरेंस गैंग के शूटर हैँ। फिलहाल पुलिस ने कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेश करके इनका दस दिन का रिमांड लिया है। STF प्रवक्ता ने बताया की इन चारों ने हरियाणा में कई जगह वारदात करनी थी लेकिन ये पहले ही पकडे गए, फिलहाल STF को उम्मीद है की रिमांड के दौरान इनसे और अवैध असले बरामद हो सकेंगे। पकडे गए गुर्गो के नाम गगन, जयंत, नरेश और साहिल हैँ।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Dec 21, 2025 15:17:29
Tehran, Tehran Province:ମହେନ୍ଦ୍ରଗିରିରେ ଦୁଇ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଭରା ଗାଡ଼ି ଦୁର୍ଘଟଣା ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ଗାରାବନ୍ଧ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ପୁରାଣ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ମହେନ୍ଦ୍ରଗିରିରେ ଦୁଇ ଗୋଟି ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଭରା ଗାଡ଼ିଟି ଦୁର୍ଘଟଣାଗ୍ରସ୍ତ ହୋଇଛି । ଆଜି ସକାଳୁ ସକାଳୁ ଢେଙ୍କାନାଳ ଓ କଟକ ଅଞ୍ଚଳରୁ ଦୁଇ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଗାଡ଼ିଆସି ପବିତ୍ର ମହେନ୍ଦ୍ରଗିରି ଭ୍ରମଣ କରିଥିଲେ । ତେବେ ମହେନ୍ଦ୍ର ଦର୍ଶନ ସାରି ଫେରିବା ଘାଟି ବାଟରେ ଓହ୍ଲାଉଥିବା ସମୟରେ କୌଣସି କାରଣରୁ ପୁଥମ ଗାଡିଟି ଘାଟି ରାସ୍ତାର ତଳକୁ ଓଲଟି ପଟିଥିଲା । ଏହା ପଛରେ ଥିବା ଅନ୍ୟ ଏକ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଗାଡିଟି ମଧ୍ୟ କୌଣସି କାରଣରୁ ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ରାਸ୍ତା ଉପରେ ହିଁ ପଲଟି ଯାଇଥିଲା । ଘଟଣା ସମ୍ପର୍କରେ ଖବର ପାଇ ଗାରାବନ୍ଧ ପୋଲିସ୍ ସଦଳବଳେ ପହଞ୍ଚି କିଛି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକଙ୍କ ସହ ଉଦ୍ଧାର କାର୍ୟ ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲେ । ତେବେ ସୌଭାଗ୍ୟବସତଃ କାହାରି ବିଶେଷ କ୍ଷତି ହୋଇନଥିବା ବେଳେ ଏକାଧିକ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କୁ ସାମାନ୍ୟ ଆହତ ଲାଗିଥିବାର ପୋଲିସ ସୂତ୍ରରୁ ପ୍ରକାଶ ।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Dec 21, 2025 15:16:58
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Dec 21, 2025 15:16:40
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Dec 21, 2025 15:16:27
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:भदोही में पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बिहार और पूर्वांचल से जुड़े एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह ठगों को गिरफ्तार किया है इनके पास से मोबाइल, बैंक डिटेल्स और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। भदोही साइबर क्राइम थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार ठगों की पहचान सूरज कुमार, सन्नी कुमार, सुनील मंडल (तीनों जिला जमुई, बिहार), विशाल यादव (जौनपुर), पवन कुमार यादव और पवन कुमार सरोज (दोनों जनपद भदोही) के रूप में हुई है इन ठगों के पास से 3 मोबाइल फोन जो साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त थे, 4 अतिरिक्त एंड्रॉड मोबाइल, 01 कीपैड फोन और 1.50 लाख की राशि विभिन्न बैंक खातों में होल्ड की गई है पुलिस ने गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया है, जो बिहार से संचालित होकर यूपी के कई जिलों तक फैला था गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे अबतक 50 लाख तक की ठगी कर चुके है, और भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, सिम कार्ड, पैन और आधार कार्ड हासिल करते थे। फिर APK फाइल के जरिए मोबाइल फोन हैक कर खाते से रकम ट्रांसफर कर लेते थे। बाद में एटीएम से पैसे निकालकर गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे गिरोह के पास से मिले व्हाट्सएप चैट, बैंक पासबुक, एटीएम, पैन, आधार व नेट बैंकिंग पासवर्ड सहित कई संवेदनशील डेटा पुलिस के कब्जे में हैं भदोही पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है टीम अब फरार आरोपियों मनीष यादव, नीरज और सिंटू की तलाश में दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 21, 2025 15:16:07
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा सैकड़ों सेविकाओं की सहभागिता से पहली बार भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति के प्रेरक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पथ संचलन ने पूरे नगर को राष्ट्र चेतना से ओतप्रोत कर दिया और नगरवासियों के लिए यह दृश्य प्रेरणादायी व अविस्मरणीय बन गया। पथ संचलन से पूर्व महिला अतिथियों द्वारा सेविकाओं को पाथेय प्रदान किया गया। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण, संस्कारों की महत्ता तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। बौद्धिक सत्र के पश्चात पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। घोष वाद्य यंत्रों की ओजस्वी ध्वनि के बीच समान वेशभूषा में अनुशासित पंक्तियों में चलती सेविकाएं, खड़गधारी ध्वज वाहिनी और कदमों की एकरूपता ने नगरवासियों को प्रभावित किया। सेविकाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और संकल्प स्पष्ट रूप से समाज को दिशा देने वाला संदेश दे रहे थे। पथ संचलन कृषि उपज मंडी परिसर से प्रारंभ होकर अटरु रोड, गुदरी चौराहा, पुराना बैंक तिराहा, झालावाड़ रोड और फव्वारा चौराहा होते हुए श्री मत्स्य भगवान मंदिर पहुंचा, जहां ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक उद्घोष के साथ इसका समापन हुआ। मार्ग में नागरिकों ने जयघोष, नारों और पुष्पवर्षा से सेविकाओं का भव्य स्वागत किया।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Dec 21, 2025 15:15:16
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां नशे में धुत एक पिता ने अपने ही चार साल के मासूम बेटे की जान ले ली। परिवारिक कलह के कारण आरोपी पिता ने अपने बच्चे को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के गुवाली गांव का है जहां बीती रात 20 दिसंबर को आरोपी रामजी वनवासी शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था इसी दौरान गुस्से में उसने अपने चार वर्षीय बेटे विकास को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम को गंभीर चोटें आईं और परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सुरियावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कनकपुर स्थित भट्ठे के पास से आरोपी रामजी वनवासी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Dec 21, 2025 15:04:42
Jaipur, Rajasthan:जगतपुरा से लक्ष्मीनारायणपुरा तक अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई, जेडीए प्रवर्तन का बड़ा एक्शन जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने शहर में अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी के विरुद्ध शनिवार, 21 दिसंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उप महानिरीक्षक पुलिस, जेडीए श्री राहुल कोटोकी के निर्देशन में जगतपुरा और आमेर क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माणों को पुख्ता सील किया गया, वहीं कृषि भूमि पर बने अवैध वेयरहाउस को ध्वस्त कर दिया गया। जगतपुरा में दो बड़े अवैध निर्माण पुख्ता सील जोन-09 अंतर्गत जगतपुरा के सेंट्रल स्पाइन क्षेत्र में प्लॉट संख्या बी-02 पर आवासीय भूखंड में व्यवसायिक प्रयोजन से बनाए गए टीनशेडनुमा वेयरहाउस पर कार्रवाई की गई। निर्माणकर्ता को पहले जेडीए एक्ट की धारा 32 और 33 के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनुपालन नहीं होने पर धारा 34(क) के तहत अनुमति प्राप्त कर शनिवार को इंजीनियरिंग शाखा की सहायता से शटरों पर ताला लगाकर पुख्ता सीलिंग की गई। इसी क्रम में जगतपुरा की बैंक ऑफिसर्स कॉलोनी में प्लॉट संख्या बी-220 पर बेसमेंट सहित चार मंजिला अवैध निर्माण और ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों के खिलाफ भी सख़्त कदम उठाया गया। यहां भी नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाने पर ईंटों की दीवार चुनवाकर और शटर सील कर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की गई। कृषि भूमि पर बने अवैध वेयरहाउस पर बुलडोज़र जोन-02 के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीनारायणपुरा, तहसील आमेर में खसरा संख्या 654 की लगभग एक बीघा कृषि भूमि पर बिना अनुमति और स्वीकृति के बनाए गए टीनशेडनुमा वेयरहाउस को जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। यह निर्माण व्यावसायिक उपयोग के लिए किया जा रहा था, जो नियमानुसार पूरी तरह अवैध पाया गया। उच्च स्तर की निगरानी में हुई कार्रवाई यह समस्त प्रवर्तन कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में, उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम एवं तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09 व 02, तथा प्राधिकरण के राजस्व व तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी में सम्पन्न हुईं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top