Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243201

SUV की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Mar 18, 2026 07:23:30
Baheri, Uttar Pradesh
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में गुड़वारा के पास तेज रफ्तार SUV कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवा ठाकुर पुत्र प्रेम नारायण निवासी ग्राम जाम सावंत (जनूवी), थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवक आकाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAABHISHEK ADEPPA
Mar 18, 2026 08:32:39
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 18, 2026 08:32:00
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर प्रवास पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और भाजपा नेता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डोटासरा की कुर्सी जल्द जाने वाली है। अभी वह अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह तो चीयर लीडर्स के पुरुष वजन है। उनकी तथ्यहीन बातो पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उनका एक ही मिशन है कि किसी भी तरह अपनी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को बचाए रखना। उन्होंने कहां की भाजपा प्रदेश के पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसमें पार्टी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में मां, मासूम और माटी के साथ धोखा करने वाली पार्टी को इस बार जनता सबक सिखाएगी।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 08:31:43
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:दिल्ली के उत्तमनगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड के विरोध में झाँसी में खटिक समाज ने हिंदूवादी संगठनों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रूप में सड़कों पर उतरे और “हिंदू एकता जिंदाबाद” व “भारत माता की जय” के नारे लगाए। जुलूस को पुलिस ने चौराहे से पहले ही रोक लिया, जहां सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। खटिक समाज के नेता नंद किशोर भिलवारे ने बताया कि मामूली विवाद में तरुण की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे समाज और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 08:31:25
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों की बात कहते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट में ही मिट्टी का चूल्हा जलाया और उस पर रोटियां बनाईं। सपा नेताओं का आरोप है कि जिले में गैस की भारी कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन इस समस्या को हल करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। ​प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा बंद होने और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। खासकर रमजान और नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के बीच गैस की यह किल्लत आम गृहिणियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और भी तेज करेंगे।
1
comment0
Report
MSManish Shanker
Mar 18, 2026 08:31:02
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से निकलते वक्त उसे 8 गोलियां मारी। आरोपी हेलमेट पहनकर आए थे और आते ही उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह वहीं पर गिर गया। उसके साथी उसे तुरंत स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर पीजीआई के लिए रवाना हो गए, लेकिन सूत्रों के मुताबिक खून ज्यादा बह गया था; अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अभी तक पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस की टीम सेक्टर-9 में पहुंच गई है। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणजीत उर्फ चन्नी निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। घटना चंडीगढ़ के प्राइम एरिया में होने के कारण यहाँ कई नामी शिक्षण संस्थान, अस्पताल और दफ्तर हैं।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 18, 2026 08:25:38
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के आप सपोर्ट के मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से विधायक के दोनों पुत्र और तीन अन्य के खिलाफ फर्रुखाबाद कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। सपा के पूर्व विधायक इस समय जेल में हैं; दोनों बच्चों के खिलाफ पुलिस ने कोतवाली में अवैध गतिविधियों के आरोप लगाए हैं। फर्रुखाबाद में पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर धमाका... अवैध बम फैक्ट्री का खुलासा! दो बेटों समेत 6 पर पुलिस का शिकंजा। पूरी सच्चाई सुनिए! फर्रुखाबाद, नाला मछरट्टा। रात के सन्नाटे को चीरते हुए जोरदार विस्फोट! पूर्व विधायक विजय सिंह का आलीशान घर कांप उठा। हवा में फैली विस्फोटकों की ज़हरीली महक ने पूरे इलाके को दहशत में डुबो दिया। चौकी इंचार्ज इमरान फरीद की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज। विजय सिंह के दो बेटों समेत 4 अन्य पर गंभीर इल्ज़ाम - घर में ही अवैध विस्फोटक बना रहे थे! पुलिस को मिले सुराग: बम के पुर्ज़े, केमिकल्स। क्या ये आतंकी साजिश का हिस्सा? इमरान फरीद, चौकी इंचार्ज "विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री चल रही थी"। महक मीलों दूर तक। आरोपी भागे, लेकिन चालू है सर्च। जनता सुरक्षित रहे। विधायक की चुप्पी, बेटों की फरारी... सवाल उठ रहे हैं - राजनीति का काला खेल या पुरानी रंजिश? पुलिस 6 नामों पर निगाहें तरेर रही। बताए गए बाइट–अरुण कुमार सिंह asp
300
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 18, 2026 08:25:22
Karnaprayag, Uttarakhand:आगामी 14 अप्रैल से कर्णप्रयाग में आयोजित होने वाले चार दिवसीय बैशाखी मेले की तैयारियों को लेकर कर्णप्रयाग नगर पालिका के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में पहुचे सभी लोगो ने मेले को भभ्य बनाने के लिये सभी लोगों से सुभाव लिए गए, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि मेलो को भभ्य बनाने के लिए सुझाव दिए गए है, मेले का शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण दिया जाएगा . उत्तराखण्ड के पहाड़ी अंचलों में लगने वाले मेले अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते है। मेले हमारी संस्कृति और परम्परा की पहचान भी है । पंच प्रयागों में एक प्रमुख कर्णप्रयाग भी है । कर्णप्रयाग में पौराणिक काल से शुरू हुआ बैशाखी मेला दिन प्रतिदिन भभ्य और दिब्य होता जा रहा है। इस वर्ष आयोजित होने वाले बैसाखी मेले को लेकर आज नगर पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में बैठक पहुचें लोगो ने मेले को भभ्य बनाने के लिए सुभाव दिए, मेले में पहुचे लोगो ने कहा कि मेले में अधिक से अधिक कार्यक्रम पहाड़ी संस्कृति पर आधारित होने चाहिए , नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मेले को भभ्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। इस वर्ष मेले को पूर्व में हुए मेलो से भभ्या बनाया जाएगा , मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के द्वारा किया जाएगा ।
384
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 18, 2026 08:24:57
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है, फिलहाल एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर निचले स्तर पर बना हुआ है, इसका प्रभाव ऊपरी वायुमंडल में करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक देखा जा रहा है, इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही है,यही वजह है कि प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है, दक्षिण छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर संभाग में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी, बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में मौसम विभाग का अनुमान सही निकला मंगलवार की देर शाम यहां तकरीबन एक घंटे तक बारिश हुई , बुधवार को भी बस्तर में बादल छाए रहे, वहीं सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। और अगले 24 घंटों के भीतर मौसम का यह बदला हुआ मिजाज साफ तौर पर महसूस किया जाएगा।
491
comment0
Report
Advertisement
Back to top