Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BareillyBareilly

बरेली: कुआंडांडा नहर पटरी के पास मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

AKAjay Kashyap
Oct 05, 2025 01:30:23
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कुआंडांडा नहर पटरी के पास मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें अफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। सिपाही गौतम यादव भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला। एसपीआरए मुकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात को आसपास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। कुआंडांडा नहर पटरी के पास संदिग्धों के होने की सूचना मिलने पर इनकी घेऱाबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही गौतम यादव घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव तहरपुर डूंगरपुर निवासी आफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन गिर गया। उसे और उसके दूसरे साथी शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव शम्शीपुर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों का तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फायरिंग करते हुए भाग निकला। नवंबर 2024 में हुई डकैती की वारदात में ये बदमाश शामिल थे। इनके कब्जे से लूटा गया कुछ माल भी बरामद किया गया है.
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Oct 05, 2025 03:33:34
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 05, 2025 03:32:46
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाजीपुर ₹25 हज़ार का इनामिया शातिर नकबजन पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा और चोरी का मोबाइल बरामद थाना खानपुर क्षेत्र के चांदपुर मोड़ पर हुई मुठभेड़ खानपुर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में किया घायल गिरफ्तार आरोपी पर NDPS और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज घायल बदमाश की पहचान मुकेश उर्फ सिप्पू राजभर के रूप में हुई घायल को उपचार के लिए सीएचसी खानपुर भेजा गया आरोपी पर था ₹25,000 का इनाम घोषित पुलिस ने दर्ज किया नया मुकदमा, जांच जारी मुठभेड़ टीम में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह समेत तीन चौकी प्रभारी शामिल मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खानपुर क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें ₹25,000 का इनामिया शातिर नकबजन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात खानपुर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामिया वांछित नकबजन इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने चौकी प्रभारी सिधौना कमल भूषण राय और चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह के साथ बताए गए क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब पुलिस चांदपुर मोड़ के पास पहुंची तो एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अपराधी की पहचान मुकेश उर्फ सिप्पू राजभर पुत्र राधे उर्फ राधेश्याम राजभर, निवासी ग्राम सिगारपुर गहिरा थाना खानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर गाजीपुर और जौनपुर जिलों में कुल आठ से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अंतर्जनपदीय नकबजन गिरोह से जुड़ा है और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी खानपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है और उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट- रामकृष्ण तिवारी- सीओ सैदपुर, गाजीपुर
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 05, 2025 03:32:13
Ranchi, Jharkhand:सरकार की योजनाओं से जुड़कर विकास का सहयोगी बनें जनता - शिल्पी नेहा तिर्की मांडर विधानसभा की जनता के लिए शनिवार का दिन योजनाओं की सौगात के नाम रहा . मांडर विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय विधायक सह राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा की योजना का शिलान्यास किया . मांडर प्रखंड में मंदरो से एकलव्य मॉडल स्कूल तक करीब 71 लाख 73 हजार रुपए की लागत से 1 किमी लंबे एप्रोच सड़क , इटकी प्रखंड के मौसी बाड़ी में 11 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र और इटकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब 49 लाख 50 हजार रुपए की राशि से तैयार होने वाले लैब टेस्टिंग यूनिट का शिलान्यास किया गया . शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और कांग्रेस के नेता - कार्यकर्ता मौजूद रहें . शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज समय सरकार की योजनाओं से जुड़कर विकास का भागीदार बनने की जरूरत है . कई मौकों पर जनता विकास विरोधी ताकतों के झांसे में आकर सरकार की योजनाओं से वंचित रह जाती है . जबकि जरूर योजनाओं के प्रति जागरूकता और उसका अधिक से अधिक लाभ लेने की है . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विधानसभा की जनता को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना मेरी प्राथमिकता में है . चाहे एकलव्य मॉडल स्कूल तक एप्रोच सड़क के निर्माण की बात हो या लैब टेस्टिंग यूनिट के निर्माण की , योजना के धरातल पर उतरने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा . आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण इलाकों की रीढ़ है . उन्होंने कहा कि अब इटकी वासियों को बीमारियों से संबंधित जांच के लिए शहर का रुख करने के बजाय लैब तक रास्ता तय कर बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा . सरकारी योजनाओं के प्रति जनता की जागरूकता ही विकास का मूल आधार है .मंत्री ने कहा कि सरकारी विभाग में स्वास्थ्य सहिया जैसे कई और कर्मी है , जो नायक की भूमिका में है उनके प्रति समाज के लोगों को कृतज्ञता जाहिर करना चाहिए , ताकि विपरीत हालात में भी वो आपके लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहें . कृषि मंत्री ने इस दौरान मंदरो में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर वहां कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 05, 2025 03:31:41
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाजीपुर ₹25 हज़ार का इनामिया शातिर नकबजन पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा और चोरी का मोबाइल बरामद थाना खानपुर क्षेत्र के चांदपुर मोड़ पर हुई मुठभेड़ खानपुर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में किया घायल गिरफ्तार आरोपी पर NDPS और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज घायल बदमाश की पहचान मुकेश उर्फ सिप्पू राजभर के रूप में हुई घायल को उपचार के लिए सीएचसी खानपुर भेजा गया आरोपी पर था ₹25,000 का इनाम घोषित पुलिस ने दर्ज किया नया मुकदमा, जांच जारी मुठभेड़ टीम में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह समेत तीन चौकी प्रभारी शामिल मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खानपुर क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें ₹25,000 का इनामिया शातिर नकबजन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात खानपुर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामिया वांछित नकबजन इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने चौकी प्रभारी सिधौना कमल भूषण राय और चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह के साथ बताए गए क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब पुलिस चांदपुर मोड़ के पास पहुंची तो एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अपराधी की पहचान मुकेश उर्फ सिप्पू राजभर पुत्र राधे उर्फ राधेश्याम राजभर, निवासी ग्राम सिगारपुर गहिरा थाना खानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर गाजीपुर और जौनपुर जिलों में कुल eight से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अंतर्जनपदीय नकबजन गिरोह से जुड़ा है और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी खानपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है और उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट- रामकृष्ण तिवारी- सीओ सैदपुर, गाजीपुर
0
comment0
Report
MNMAYUR NIKAM
Oct 05, 2025 03:31:29
Buldhana, Maharashtra:Anchor : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के बावनबीर गाँव से एक बड़ी और तनावपूर्ण ख़बर सामने आ रही है। जगदंबा देवी की विसर्जन यात्रा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए पथराव के बाद माहौल बिगड़ गया। इस घटना से गाँव में भारी तनाव उत्पन्न हो गया था। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर के इस कृत्य से न केवल जुलूस में भगदड़ मची, बल्कि पथराव में देवी की मूर्ति को भी नुकसान पहुँचा है। घटना के तुरंत बाद, पाँच अलग-अलग मंडलों की विसर्जन यात्राओं को उसी जगह पर रोक दिया गया जहां पथराव हुआ था। मंडलों और स्थानीय लोगों ने मांग की कि जब तक पथराव करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे विसर्जन नहीं करेंगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए, बावनबीर गाँव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और गाँव की स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कुछ देर के लिए गाँव में भारी तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय मंडलों के साथ मध्यस्थता की। लंबी बातचीत और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद, सभी मंडलों ने अपनी मांग को अस्थाई रूप से विराम दिया और रात में ही देवी की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। फिलहाल, पुलिस ने शक के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में लिया है । और पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है और गाँव में शांति बनाए रखने के लिए गश्त जारी है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Oct 05, 2025 03:31:17
Kaji Chak, West Bengal:বিপদসীমা ছুঁই ছুঁই শিলাবতী,প্রথম বন্যায় ভেঙে যাওয়া নদী বাঁধ মেরামত হয়নি।অতি বৃষ্টির জেরে নদীর জল বাড়তেই ফের সেই ভাঙা বাঁধ দিয়ে হুহু করে জল ঢুকছে,জলের তলায় বিঘার পর বিঘা কৃষি জমি,জল ঢুকছে এলাকায়।ভোগান্তি চরমে চন্দ্রকোনার যাদবপুর সহ একাধিক গ্রামের বাসিন্দাদের,বাঁধ মেরামত না হওয়ায় হাঁটু সমান জল পেরিয়ে ঝুঁকি নিয়ে যাদবপুর গ্রামের বাসিন্দাদের জরুরি কাজে যেতে হচ্ছে।অপরদিকে শিলাবতীর জল উপচে জল ঢুকছে চন্দ্রকোনা ১ নম্বর ব্লকের যাদবপুরে,ভাঙা বাঁধ দিয়ে জল ঢুকছে গ্রামে,ভোগান্তি একাধিক গ্রামের বাসিন্দাদের,জলে ডুবে কৃষি জমিও।যাতায়াতের একমাত্র রাস্তা ভেঙে যাওয়ায় ভাঙা বাঁধ দিয়ে জল ঢুকলেই যাতায়াত বিচ্ছিন্ন হয়ে পড়ে।অগত্যা মাঠ দিয়ে গলা সমান জল পেরিয়ে বাড়ি থেকে বাজারহাটে ঝুঁকি নিয়ে চলছে যাতায়াত।জুন মাসে প্রথম ভয়াবহ বন্যায় যাদবপুর গ্রামে শিলাবতী নদীর চার চারটি বাঁধ ও বাঁধ সংলগ্ন যাতায়াতের রাস্তা ভেঙে যায়।প্রাকৃতিক বিপর্যয়ে নদীর জলস্তর বাড়লেই αυτή ভাঙা বাঁধ দিয়ে জল ঢুকতো।সম্প্রতি যাদবপুর গ্রামের মধ্যে দুটি বাঁধ মেরামতের কাজ সম্পন্ন হলেও দুটি বড়সড় বাঁধে ভাঙন এখন রয়ে গিয়েছে।গত কয়েকদিন ধরে ভারি বৃষ্টির জেরে চন্দ্রকোনায় শিলাবতী নদীর জলস্তর বিপদসীমা ছুঁই ছুঁই।নদীর জল বাড়তেই ফের ভোগান্তি শুরু যাদবপুর সহ আশপাশের ৭-৮ টি গ্রামের বাসিন্দাদের।নদীর জল বেড়ে যাদবপুরে এখনও দুটি ভাঙা বাঁধ দিয়ে হুহু করে জল ঢুকছে গ্রামে ও মাঠে।আবারও জলে ডুবেছে বিঘার পর বিঘা কৃষি জমি,জলের তলায় যাতায়াতের একাধিক রাস্তা।ফলে যাদবপুর গ্রামের সাথে আশপাশের গ্রামের যোগাযোগ কার্যত বিচ্ছিন্ন,মাঠের মাঝ দিয়ে গলা সমান জল পেরিয়ে নিত্য প্রয়োজনে চলছে ঝুঁকির যাতায়াত।নদীর বাঁধের সাথেই ছিল যাতায়াতের গুরুত্বপূর্ণ ঢালাই রাস্তা সেটি প্রথম বন্যায় ভেঙে গিয়ে প্রতিবারই নদীর জল বাড়লে এই ভোগান্তিতে পড়তে হয় যাদবপুর সহ হালদারবেড়,আটঘোরা,শ্রীরামপুর,পালংপুর সহ একাধিক গ্রামের মানুষদের।ದಿ্রুত ভাঙা বাঁধ মেরামতের দাবি এলাকাবাসীর।তবে অবশিষ্ট থাকা দুটি ভাঙা বাঁধ মেরামতের জন্য প্রশাসনের আধিকারিকরা গেলেও বাঁধ মেরামতে বাধ সেজেছে মাটি।স্থানীয়রাই জানাচ্ছেন মাটির সমস্যায় এই দুটি বাঁধ মেরামত হয়নি।সেই সমস্যা মিটিয়ে দ্রুত যাদবপুর গ্রামের দুটি ভাঙা বাঁধ মেরামত করা হোক চাইছেন বাসিন্দারা।কয়েকদিন অন্ততর প্রাকৃতিক বিপর্যয় ও বন্যার জেরে মাঠের ফসলের ক্ষয়ক্ষতির আশঙ্কায় কৃষকরাও।এবিষয়ে চন্দ্রকোনা ১ নম্বর ব্লকের বিডিও কৃষ্ণেন্দু বিশ্বাস জানিয়েছেন,ভাঙা বাঁধ অনেক জায়গায় মেরামত করা হয়েছে,কিছু কিছু জায়গা এখনও কয়েকটি ভাঙা বাঁধ রয়ে গেছে,সেগুলি মেরামতের চেষ্টা হয়েছিল কিন্তু মাঝে মাঝে নদীর জল বেড়ে যাওয়ায় তা হয়নি,জল কমলে সেগুলিও মেরামত হয়ে যাবে।আর কৃষকদের ক্ষয়ক্ষতি ও ক্ষতিপূরণ পাওয়া নিয়ে বিডিও জানান,যাদের চাষের ক্ষয়ক্ষতি হয়েছিল তারা আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান শিবিরে ফর্ম ফিলাপ করেছে।আমরা প্রতিটি গ্রাম পঞ্চায়েতে বলে দিয়েছি যাদের চাষের ক্ষয়ক্ষতি হবে তারা যেনো বিমার জন্য ফর্ম ফিলাপ করে তা মাইকিং করে জানিয়ে দিতে।জলস্তর বাড়ছে ডিভিসি থেকেও জল ছাড়ছে,প্রশাসন সজাগ রয়েছে বলে বিডিও জানান।
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 05, 2025 03:30:28
Baruipur, West Bengal:এবার এক মহিলার সাথে শওকত মোল্লার ছবি দিয়ে পোস্ট সোশ্যাল মিডিয়ায়। থানায় অভিযোগ দায়ের শওকত মোল্লারের। সমস্ত ঘটনার পিছনে দায়ী নওশাদ, দাবি শওকতের।তদন্তে পুলিশ। বেশ কয়েকদিন ধরে ভাঙ্গরে উত্তেজনা চরমে একে অপরের বিরুদ্ধে মারধরের অভিযোগ। এরপর Shaukat Mollaার সাথে এক মহিলার ছবি দিয়ে সোশ্যাল মিডিয়া পোস্ট করার অভিযোগে শওকত মোল্লা অভিযোগ দায়ের করলেন উত্তর কাশিপুর থানায়। তিনি জানান ব্যক্তিগত আক্রমণ করা হচ্ছে প্রত্যেকের বাড়িতে মা, বোন আছে। এর সমস্ত ঘটনার পিছনে দায় নওশাদ সিদ্দিকীর। যখন আইএসএফের পায়ের তলা থেকে জমি সরে যাচ্ছে তখনই এই নোংরামো তারা করছে বলে শওকত মোল্লার দাবি। রাজনৈতিকভাবে পারছেনা ব্যক্তিগত আক্রমণ করছে আইএসএফ। যতই এ ধরনের কাজ করুক না কেন প্রশাসনের আইনত ব্যবস্থা নেবে। ভাঙ্গরে মানুষের হৃদয়ে অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় আছে। তাই এসব করে কোন কিছু লাভ হবে না। এর আগেও একবার করেছিল তাদেরকে অ্যারেস্ট করেছিল পুলিশ। আবারও এই ধরনের নোংরামি করছে,। এর সমস্ত পিছনের দায়ী হচ্ছে নওশাদ সিদ্দিকী। পুরো বিষয়টি তদন্ত উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ。
0
comment0
Report
Oct 05, 2025 03:26:10
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या, भाजपा नेता, पूर्व पार्षद और अधिवक्ता आलोक सिंह गोली कांड में नया मोड़ आ गया है, जहां एक तरफ फैजाबाद बार एसोसिएशन लगातार लामबंद है और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाल अयोध्या को हटाने की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अयोध्या धाम के प्रतिष्ठित व्यापारी का आलोक सिंह के तरफ से FIR में नाम दर्ज किए जाने के बाद व्यापारी अनूप कुमार गुप्ता के पक्ष में अयोध्या धाम व्यापार मंडल के सभी व्यापारी समर्थन में उतर चुके हैं, आरोपी अनूप कुमार गुप्ता ने आलोक सिंह पर 2 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि कई वर्षों से आलोक सिंह विभिन्न लोगों के माध्यमों से मुझ तक संदेश भेजते थे और 2 करोड़ रुपए की करते थे, जिसकी शिकायत मैंने अयोध्या के पपूर्व एएसपी को दिया था।
2
comment0
Report
Oct 05, 2025 03:25:00
Prithvipur, Madhya Pradesh:निवाड़ी // जब निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल जैन वाले बुंदेली गायक निवाड़ी जिले की स्थापना के उत्सव के रूप में तीन दिवसीय गौरव दिवस महोत्सव मनाया जा रहा हे जिसके प्रथम दिन बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी कविता शर्मा की प्रस्तुति के दौरान निवाड़ी विधायक अनिल जैन मंच पर पहुंचे और कविता शर्मा के बुंदेली गाने को मंच से गाने लगे अगाड दम बड़ाड नोन ज्यादा मिर्च कम जा दार वगर गई दोना काय नई लाए जा कड़ी वगर गई दोना काय नहीं लाए जो भात बगर गओ दोना काय नहीं लाए घर से निकले रिपट गए जीना पे गया तो मंच के सामने बैठे श्रोता तालियां बजाकर झूमने लगे की किस यह हमारे विधायक बुंदेली गायक बन गए ओर
4
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 05, 2025 03:18:06
Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा शनिवार की देर रात झाझा गांधी चौक स्थित डा मनोज झा के निजी क्लिनिक में भर्ती 19 वर्षीय युवती की मौत हो जाने से परिजनों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए परिजनों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद चिकित्सक से लेकर कंपाउंडर तक क्लिनिक से फरार हो गए। मृतका की पहचान झाझा के ही एकडारा चौक निवासी हरि साव की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही झाझा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजने की तैयारी शुरू की गई। इस दौरान मृतका के परिजन और क्लिनिक के कर्मचारियों के बीच मामला सुलझाने की कोशिश घंटों तक चलती रही, लेकिन गुस्साए परिजनों को शांत नहीं किया जा सका। पिता हीरा साव, मां उर्मिला देवी और बहन अंजू कुमारी ने चिकित्सक पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि शिवानी की शादी अगले माह होनी थी, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया है। शुक्रवार की सुबह शिवानी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा देकर घर भेज दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शाम को दोबारा क्लिनिक पहुंचने पर चिकित्सक ने शिवानी को भर्ती कर दवा और पानी चढ़ाना शुरू किया। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक की गलत दवा और लापरवाही के कारण शिवानी की जान गई। जब हालत बिगड़ी, तो चिकित्सक ने मरीज को किसी दूसरे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग क्लिनिक पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसमें सीसीटीवी कैमरा, दरवाजे का शीशा और चिकित्सक कक्ष को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर झाझा थाना से एसआई अजय पांडेय और एएसआई मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजन और क्लिनिक प्रबंधन के बीच बातचीत जारी थी.
2
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 05, 2025 03:17:54
Patna, Bihar:बिहार में लगातार बारिश हो रही है शनिवार को बारिश के कारण कई जिलों में लोगों का जीवन असुव्यस्त रहा वही आज मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दिया है शेष जिलों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। पटना में भी बादल छाए है और रुक रुक कर बारिश हो रही है आज सुपौल, अररिया और मधुबनी जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया व सहरसा जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर व दरभंगा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पटना से बिहार कई जिलों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसके कारण लोग परेशान भी हैं एक-दो दिन तक बारिश से लोगों को कोई छुटकारा मिलने वाला नहीं है मौसम का जायजा लिया गया
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top