Back
बरेली पुलिस का सराहनीय अभियान:516 गुमशुदा मोबाइल बरामद,मालिकों को सौंपे
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली पुलिस ने आम जनमानस के गुम व खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने कुल 516 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए,जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रत्येक माह गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों, साइबर टीम एवं जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने पोर्टल और तकनीकी माध्यमों से सतत प्रयास करते हुए जनवरी 2026 में 516 मोबाइल फोन बरामद किए।आज 4 फरवरी को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, जनपद बरेली द्वारा बरामद मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों को सौंपा गया। मोबाइल प्राप्त करते समय नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कैन्ट, शाही, अलीगंज, क्योलड़िया एवं फतेहगंज पूर्वी थानों की साइबर सेल को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 2000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 3648 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। बरेली पुलिस ने आम जनमानस को भरोसा दिलाया है कि इस तरह की जनहितकारी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 04, 2026 12:09:410
Report
राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस साकेत के अंदर पार्क में नाथ संप्रदाय के संस्थापक मुख्यमंत्री योग
0
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 12:05:040
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowFeb 04, 2026 12:04:320
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 04, 2026 12:04:110
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 04, 2026 12:03:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 12:03:310
Report
SNSWATI NAIK
FollowFeb 04, 2026 12:03:130
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 04, 2026 12:02:320
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 12:02:150
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 12:01:360
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 04, 2026 12:01:200
Report