Back
2 दिन की अतिरिक्त मोहलत से धान खरीदी की गति तेज होने की उम्मीद
KKKamal Kumar
Feb 04, 2026 12:03:55
Pakhanjur, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब अंतिम दौर में है…सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीदी की अवधि में 2 दिन यानी 5 और 6 फरवरी की अतिरिक्त मोहलत दी है…लेकिन बड़ा सवाल ये है…जब हजारों किसान अभी भी धान बेचने से वंचित हैं…तो क्या सिर्फ 2 दिन में सभी किसानों की खरीदी संभव हो पाएगी…जमीनी हालात जानने के लिए हमारे संवाददाता पहुंचे धान उपार्जन केंद्र…देखिए ये खास रिपोर्ट…
धान उपार्जन केंद्रों में फिलहाल खरीदी की रफ्तार धीमी दिखाई दे रही है…कई केंद्रों में सन्नाटा जरूर है…लेकिन किसान लगातार अपनी स्थिति जानने के लिए पहुंच रहे हैं…इस वर्ष 26 हजार 462 किसानों ने पंजीयन कराया…लेकिन अब तक 22 हजार 927 किसान ही धान बेच पाए हैं…यानी करीब 3 हजार 535 किसान अभी भी धान नहीं बेच पाए है…सरकार ने 5 और 6 फरवरी को अतिरिक्त खरीदी की अनुमति दी है…जिसमें पात्र किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी…वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल 419 किसान कम धान बेच पाए हैं…जिससे प्रशासन पर समय सीमा के भीतर खरीदी पूरी करने का दबाव बढ़ गया है… आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल 26 हजार 462 किसानों ने पंजीयन कराया…लेकिन अब तक 22 हजार 927 किसान ही धान बेच पाए हैं…यानी करीब 3 हजार 535 किसान अभी भी बाकी हैं…वहीं पिछले साल कोयलीबेड़ा क्षेत्र में 23 हजार 346 किसानों ने धान बेचा था…जबकि इस साल 22 हजार 927 किसान ही धान बेच पाए…यानी 419 किसान अब तक खरीदी से बाहर हैं…
अब देखना होगा कि सरकार द्वारा दी गई 2 दिन की अतिरिक्त मोहलत…बचे हुए किसानों के लिए कितनी राहत साबित होती है…और क्या तय समय सीमा के भीतर सभी किसानों की धान खरीदी पूरी हो पाएगी…क्योंकि किसानों के हित में धान खरीदी की समय अवधि में 02 अतिरिक्त दिवस दिनांक 05.02.2026 एवं 06.02.2026 को वृद्धि किया गया है…… पहला... ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात् टोकन हेतु आवेदन किया गया है, परंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। दूसरा.... ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात् आवेदन किया गया है एवं सत्यापन उपरांत धान पाया गया है। तीसरा....दिनांक 28.01.2026, 29.01.2026 एवं 30.01.2026 को टोकन प्राप्त किया गया था, परंतु किसी कारणवश धान विकय नहीं कर पाये है। उपरोक्तानुसार समस्त समिति प्रबंधकों निर्धारित समयावधि में पात्रतानुसार धान क्रय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 08:36:530
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 08:36:170
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 16, 2026 08:36:030
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:35:220
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 16, 2026 08:33:530
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 08:33:420
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 16, 2026 08:33:280
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 08:33:020
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 08:32:380
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 16, 2026 08:32:270
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 16, 2026 08:31:590
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 08:31:420
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 16, 2026 08:31:280
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 16, 2026 08:30:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 16, 2026 08:30:150
Report