बरेली इज्जतनगर पुलिस ने पति हत्या के मामले में मां और बेटी को किया गिरफ्तार
बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र के छोटी बिहार इलाके में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने पति की हत्या मामले मे पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे घर में हुए विवाद के दौरान बालकराम की मौत हो गई थी।घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रेखा (40 वर्ष) पत्नी बालकराम निवासी छोटी बिहार, थाना इज्जतनगर और पिंकी देवी (23 वर्ष) पत्नी सुनील कुमार निवासी अंटा चादपुर, थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक घटना के दिन बालकराम शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान गंभीर चोट लगने से बालकराम की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने मारपीट की बात स्वीकार की है। घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप (फूंकनी) और लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार दोनों महिलाओं को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|