icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
209206
Vivek KumarVivek KumarFollow1h ago

घाटमपुर में सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर से चालक घायल, लंबा जाम

Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:घाटमपुर के धरमपुर बंबा सागर हाईवे पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार दो ट्रैकों की आमने-सामने जोरदार भीषण टक्कर हो गई वहीं हादसे में डंपर चालक केबिन में ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घाटमपुर थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल चालक को बाहर निकाला और इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है हादसे के बाद सागर हाईवे में लंबा जाम लग गया जिससे कि यातायात घंटे तक बाधित रहा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया है
0
0
Report
Pinewz
209206
Vivek KumarVivek KumarFollow8 Apr 2026, 01:16 pm

बर्बाद फसलों में किसानों ने अधिकारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप

Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:कानपुर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं… लेकिन अब मुआवजा जांच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं… वीओ: घाटमपुर के बक्सरा समेत कई गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को 40 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है… किसानों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और अधिकारी खेतों में पहुंचे ही नहीं और बिना जांच के ही रिपोर्ट तैयार कर दी गई… किसानों का कहना है कि जब उन्होंने लगातार शिकायत की, तो अधिकारियों ने नुकसान को महज 10 से 15 प्रतिशत बताकर मामला खत्म करने की कोशिश की… वीओ: मामले को लेकर कसान रमेश चन्द्र सयान,देवनरायन,कृष्ण कुमार सचान,श्रीपाल,छोटेलाल,देवेन्द्र कुमार, सर्वेन्द्र कुमार, बीद्या,ज्ञानेन्द्र,किशनलाल, किशन कुमार, रामचन्द्र बीघा समेत कई किसानों की समस्याओं को उठाया… एंकर: किसानों में भारी नाराजगी है और वे सही जांच के साथ उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं… अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है…
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
209206
Vivek KumarVivek KumarFollow7 Apr 2026, 03:41 pm

सजेती थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला

Narainpur Ghatampur, Uttar Pradesh:कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक बार फिर रिश्तों और सामाजिक दबाव से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव की ही एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर छात्र को अपने प्रेम जाल में फंसाया। परिजनों का आरोप है कि लड़की, उसकी मां और पिता द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाए जाने से परेशान होकर किशोर ने यह कदम उठाया। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में किशोर ने अपनी मौत के लिए लड़की, उसकी मां और पिता को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने सजेती थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी, या फिर पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
0
0
Report
Pinewz
209308
Vivek KumarVivek KumarFollow17 Mar 2026, 07:28 am

नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या खेत गाड़ा शव घटना स्थल पर पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

Padri Lalpur, Uttar Pradesh:कानपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहां बकरी चराने गई एक नाबालिग का शव खेत में दफन हालत में मिला है शव निर्वस्त्र मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है… घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है, कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है बीते दिन बकरी चराने गई नाबालिग अचानक लापता हो गई थी परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन सुबह खेतों में दफन उसका शव बरामद हुआ शव निर्वस्त्र हालत में मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है मौके पर पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टांडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं, मृतका के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है… लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top