icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243122
Manoj KumarManoj KumarFollow29 Dec 2024, 05:33 am

Bareilly: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली के बहेड़ी थाना और शेरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश पर लूट, हत्या और छिनैती जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी इस मुठभेड़ में घायल हुआ। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। बदमाश और घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छठ से पहले वेतन नहीं मिला? सफाईकर्मी चेतावनी देंगे; मेयर ने आश्वासन दिया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में साफ-सफाई की तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच गिरिडीह नगर निगम के सफाईकर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. सफाईकर्मियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की है. वहीं, छठ महापर्व के ठीक पहले सफाईकर्मियों की इस चेतावनी से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सफाईकर्मियों से बातचीत की. दोनों ने कर्मियों को समझाया और छठ पूजा के पहले वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद कर्मी काम पर लौट गए हैं और शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू हो गया है. हालांकि कर्मियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई और छठ पूजा के पहले वेतन भुगतान नहीं हुआ तो फिर से सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे.
0
0
Report

बरई सुभानगढ़ी गांव में प्रतिमा क्षतिग्रस्त के बाद हिंसक विवाद, PAC तैनाती

Aligarh, Uttar Pradesh:बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप, थाना जवां क्षेत्र के बरई सुभानगढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाइक तेज चलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी, मारपीट और पथराव तक पहुंची, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घटना के बाद गांव में तनाव, एहतियातन PAC की तैनाती, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, दोनों पक्षों की ओर से तहरीर, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल शांति कायम, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में छठ पूजा की तीन दिवसीय तैयारी शुरू, घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम

Latehar, Jharkhand:लातेहार में छठ पूजा की तीन दिवसीय तैयारी शुरू, घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम। लातेहार जिले के सभी प्रखंडों विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लातेहार सूर्य नारायण छठ पूजा समिति चाणकनगरी, सूर्यनारायण छठ पूजा समिति लातेहार स्टेशन, करकट छठ घाट, डूरूआ छठ घाट, कर्मा चुवा छठ घाट वानपुर छठ घाट की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। छठ पूजा को लेकर शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर लातेहार डीसी संदीप कुमार और लातेहार एसपी कुमार गौरव पूरी तरह से कमर कस ली है। छठघाट पर सफाई से लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंजाम का निर्देश दिए गए छठ पूजा की तैयारी को लेकर सूर्यनारायण छठ घाट का जायजा लिया है
0
0
Report
Advertisement

खरगोन के पहाड़सिंहपुरा में आतिशबाजी परंपरा के बीच सुरक्षा का दावा

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन के पहाड़सिंहपुरा, टवडी चौक और क्षेत्रीय पाल मोहल्ले में जमकर आतिशबाजी की परंपरा। एक दूसरे पर जलते फटाखे, रॉकेट और पैर छोड़ने की परंपरा। झुंड के रूप में युवा हाथों में रॉकेट, फटाखे एवं पैर लेकर दौड़ लगाकर जलते फटाखे छोड़ देते हैं; सामने वाला पक्ष बचते हुए अपनी ओर से वार करता है। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहता है। एक दिन पहले सभी समाजजनों से मिटिंग की जाती है, नियत समय किया जाता है। मापदंड किए जाते हैं कि अधिक बारूद वाले फटाखे नहीं फोड़ने की हिदायत होती है। उसके बाद भी युवा जमकर इस परंपरा को खेलते हैं। आज दो घंटे यह परंपरा चली, जिसमें एक स्थान पर छोटी आग भी लगी मगर दमकल मौजूद होने से जल्द ही आग पर काबू पाया गया। स्थानीय जोखिम से इनकार करते हैं तो पुलिस पूरे सुरक्षा के इंतजाम की बात कहकर परंपरा निर्वहन करवाते है।
0
0
Report

कवाई-छबड़ा मार्ग पर कार पलटी, चारों सुरक्षित, आग पर काबू, हादसा टला

Baran, Rajasthan:कवाई-छबड़ा मार्ग पर कार पलटी, लगी आग, चारों सवार बाल-बाल बचे बारां के कवाई क्षेत्र में छबड़ा जाने वाले मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में चालक श्याम बाबू साहू निवासी छबड़ा सहित कुल चार व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना के दौरान सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग पर भी समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई。
0
0
Report
Advertisement

तालाब सुरक्षा में लापरवाही से तीन बच्चों की मौत, नगरपालिका पर सवाल

Shahdol, Madhya Pradesh:नगर पालिका की लापरवाही ने बुझाए तीन घरों के चिराग? शहडोल शहर के चौपाटी के पीछे स्थित तालाब में हुए दर्दनाक हादसे ने नगरपालिका की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तालाब के चारों ओर लगी सुरक्षा जाली कई जगह टूटी हुई है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह जाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। सवाल यह है कि आखिर नगरपालिका ने समय रहते इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई? ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पड़ताल में सामने आया कि तालाब के कुछ हिस्सों में सुरक्षा जाली लगी है, लेकिन लोगों की आवाजाही वाले हिस्से में जाली टूटी हुई है। इसी रास्ते से चार बच्चे तालाब में पहुंचे, जहां डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। अगर नगरपालिका तालाब के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर समय रहते ध्यान देती, तो शायद तीन मासूमों की जान बचाई जा सकती थी और तीन परिवारों के घरों के चिराग नहीं बुझते। सबसे बड़ा सवाल: क्या इस दर्दनाक हादसे के बाद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? क्या टूटी हुई जाली और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर यह मामला भी जांच और आश्वासन तक ही सीमित रह जाएगा?
0
0
Report

पुंछ के ऐतिहासिक मंदिर में चोरी: CCTV में चोर कैद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

Jammu, जम्मू - कश्मीर के पुंछ किले के ऐतिहासिक मंदिर में चोरी… CCTV में कैद हुआ चोर पुंछ के ऐतिहासिक किले में स्थित श्री हरि विष्णु मंदिर में तड़के चोरी की वारदात सामने आई है। मंदिर परिसर में चोरी करते हुए एक संदिग्ध चोर CCTV कैमरे में कैद हुआ है। सामने आए CCTV फुटेज में चोर मंदिर के अंदर घूमता और चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात सुबह तड़के हुई, जब मंदिर परिसर में आवाजाही बेहद कम थी। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस के लिए आरोपी की पहचान करना आसान हो सकता है। मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस और प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले इस मंदिर में चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी ने मंदिर से क्या-क्या सामान चोरी किया और इस वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।
0
0
Report

कोरबा के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर विवाद, युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल

Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट परसाखोला से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पिकनिक मनाने पहुंचे कुछ युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत जानलेवा मारपीट तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वाटरफॉल के मुहाने पर, खतरनाक फिसलन के बीच दो से तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने खाना पकाने वाली भारी कड़ाही और बड़े चम्मचों से युवकों पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान एक युवक को फिसलती चट्टान से नीचे गहरी खाई की ओर धकेलने की भी कोशिश की गई। वहां मौजूद सैलानियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा सेक्टर-63 में कपड़ा एक्सपोर्ट कंपनी में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

Noida, Uttar Pradesh:सेक्टर-63 की एक्सपोर्ट कंपनी में लगी आग नोएडा में देर रात एक कपड़ा एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक फ्लोर पर लगी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई。 तस्वीरें नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की हैं, जहां देर रात एक कपड़ा एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कंपनी में अचानक एक फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस विभाग को सूचना दी गई।
0
0
Report

सतना के नागौद नगर की रूई दुकान में भीषण आग, एक घंटे में काबू

Satna, Madhya Pradesh:सतना। नागौद नगर के बस स्टैंड के पास आगोल मैदान के सामने स्थित रूई की दुकान में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में रखी रूई और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान में रखी रूई, बोरे और अन्य सामान तेजी से जलने लगे। दुकान के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर लगा होने के कारण आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई। लोगों को आशंका थी कि आग की लपटें ट्रांसफार्मर तक पहुंचीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो Sका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है。
0
0
Report

रतलाम: नागदा-जावरा चौराहे पर टायरों की भीषण आग, कार जलकर खाक

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में नागदा-जावरा चौराहे पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह लगी आग का धुआँ दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में रखे पुराने टायरों में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में पास खड़ी एक कार भी आ गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आसपास मौजूद ढाबा और होटल संचालकों में भी दहशत फैल गई। मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत का है。 रतलाम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top