icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow9 Jan 2025, 03:06 pm

बरेलीः उत्तरायणी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों ने बांधा समां

Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली क्लब के मैदान में तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। उत्तरायणी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित यह 29वां उत्तरायणी मेला 9 से 11 जनवरी तक चलेगा। इस मेले में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मेले की शुरुआत सुबह 9 बजे कोतवाली से रंगयात्रा के साथ हुई। इस रंगयात्रा में उत्तराखंड की संस्कृति को भव्य झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों की धुनों पर झूमते लोग मेले का आकर्षण बढ़ा रहे थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सावरवानी में विदेशी फिल्म शूटिंग से छिंदवाड़ा के होमस्टे और स्थानीय रोजगार की लहर

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में बने होम स्टे को मिल रही फिल्मी पहचान. फिल्मों की शूटिंग से मिल रही शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान छिंदवाड़ा में सतपुड़ा की वादियों में पर्यटन ग्राम सावरवानी अब विदेशी पर्यटकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी अपनी ओर खींच रहा है. गांव की खूबसूरती से प्रभावित होकर बंगाल से आई फिल्म टीम यहां बंगाली भाषा में बन रही फिल्म ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग कर रही है. पिछले एक सप्ताह से चल रही शूटिंग में फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया जा रहा है. फिल्म टीम के पहुंचने से गांव के सभी होमस्टे करीब एक सप्ताह के लिए बुक हैं इन दिनों सावरवानी में लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच शूटिंग का माहौल बना हुआ है. फिल्म टीम के ठहरने और शूटिंग से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग में गांव के युवाओं को टीम के साथ सहयोगी के तौर पर काम मिला है. वहीं गांव की महिलाएं फिल्म टीम के लिए भोजन तैयार करने और मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इससे फिल्म शूटिंग का फायदा सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंच रहा है. सावरवानी में फिल्म शूटिंग का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है. दिसंबर में यहां दो और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित है. इससे गांव को पर्यटन स्थल के साथ-साथ फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचान मिलने की उम्मीद है. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने और होमस्टे को प्रमोट करने पर जोर दिया जा रहा है. कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. होमस्टे टूरिज्म और संस्कृति संरक्षण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर चुका सावरवानी अब फिल्म शूटिंग के जरिए अपनी पहचान को और विस्तार दे रहा है. बंगाली फिल्म की शूटिंग गांव के पर्यटन सफर में एक नया अध्याय जोड़ रही है.
0
0
Report

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी ने सोना जीता; संजू देवी की अहम भूमिका

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बेटी संजू देवी यादव ने भी अहम भूमिका निभाई। फाइनल में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ तक भारतीय टीम ने 22-16 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए भारत की बढ़त को महज एक अंक तक ला दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। निर्णायक दौर में संजू देवी की सुपर रेड ने भारत को फिर से बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त कायम रखी और आखिरकार 37-34 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया। संजू देवी कोरबा जिले के केराकछार गांव से आती हैं। एशियन गेम्स के शुरुआती मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 42-21 की जीत में संजू ने आक्रामक खेल के जरिए टीम को मजबूती दी थी। भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स में यह चौथा कबड्डी स्वर्ण पदक है। वहीं 2026 में खिताब जीतकर टीम ने लगातार दूसरी बार महिला कबड्डी का गोल्ड अपने नाम किया है। संजू देवी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है और देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मंत्री अरुण साहू ने मिलकर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
0
0
Report

जंतर मंतर पर विरोध: पुलिस रोक के बावजूद मुस्लिम नेताओं ने प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:आज 3:00 बजे जंतर मंतर पर होने वाले monetring कमेटी ऑफ Indian Muslim के तहत होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस ने सभी मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन और उनके पदाधिकारी के ऑफिस घरों के बाहर पुलिस तैनात की गई है ताकि यह लोग प्रोटेस्ट में ना जा सकें पुलिस के पहरे के बावजूद जमात-ई-इस्लामी हिंद के प्रेसिडेंट सादातुल्लाह हुसैनी समेत कई लोग जमाते इस्लामी हिंद हেডक्वार्टर से जंतर मंतर के लिए निकले पुलिस की रोक के बावजूद जमाते इस्लामी हिंद के प्रेसिडेंट सदतुल्लाह हुसैनी आईसीएमआर के प्रेसिडेंट मोहम्मद अदीब सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के स्कोप पर्सन सैयद असीम रसूलुल्लाह समेत कई बड़े नेता और मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के हेड पहुंचे जंतर मंतर जंतर मंतर पहुंचे सांसदों और मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारी को दिल्ली पुलिस ने डिटेल करके दिल्ली के अलग-अलग स्थान में लेकर गई।
0
0
Report
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान में अधिवक्ताओं सहित कई लोगों ने किया रक्तदान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहेड़ी की ओर से तहसील परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रश्मि जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, सांसद प्रतिनिधि रवि मेहरोत्रा, उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह,सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक कुमार तथा जिला चिकित्सालय बरेली के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित दिनकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में बहेड़ी बार एसोसिएशन के महासचिव दीप चंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गंगवार, कुलबीर सिंह एडवोकेट, मनोज कुमार जौहरी एडवोकेट और हरीश कुमार गंगवार एडवोकेट सहित अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही शिविर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। अंत में सीएचसी बहेड़ी की ओर से सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।
0
0
Report

बाड़मेर: CM भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारियां तेज, बाछड़ाऊ प्रमुख स्थल

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: 30 सितंबर को CM भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा, तैयारियां तेज बाड़मेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 30 सितंबर को प्रस्तावित बाड़मेर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बाछड़ाऊ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक, पार्किंग, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आयोजन और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है。 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ आमजन की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने की संभावना है। हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले विकास कार्यों और लोकार्पण-शिलान्यास की अंतिम सूची आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी。 मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा संगठन स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं。 फिलहाल बाछड़ाऊ को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की प्रमुख लोकेशन माना जा रहा है। बाइट: चिन्मयी गोपाल, जिला कलेक्टर बाड़मेर
0
0
Report

बारां में ऑपरेशन वज्र प्रहार: नशा माफियाओं की करोड़ों संपत्ति फ्रीज

Baran, Rajasthan:बारां में ऑपरेशन वज्र प्रहार पुलिस की नशा माफियाों पर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, 10 करोड़ की संपत्ति फ्रीज बारां नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बारां पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ "ऑपरेशन वज्र प्रहार" के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत बड़े तस्करों और उनके परिजनों की करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया है。 बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि आरोपी मुरलीमनोहर मीणा निवासी तूमड़ा, थाना छीपाबड़ौद और घासीलाल मीणा निवासी मोतीपुरा, थाना हरनावदाशाहजी ने मादक पदार्थों की तस्करी से करोड़ों की काली कमाई अर्जित की थी। NDPS सेल द्वारा गोपनीय डेटाबेस तैयार कर राजस्व, PWD, परिवहन और कृषि मंडी विभाग से संपत्तियों का मूल्यांकन कराया गया。 जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अवैध कमाई से 5 आलीशान मकान सिंगल स्टोरी और दो मंजिला, 4 कारें, 5 मोटरसाइकिलें और 2 ट्रैक्टर मय कृषि उपकरण खरीदे। इनकी अनुमानित कीमत 4.40 करोड़ रुपये है। वहीं बैंक खातों में पिछले वर्षों में 5 करोड़ 90 लाख रुपये जमा होने के साक्ष्य मिले। इस प्रकार कुल 9.94 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है。 मुरलीमनोहर मीणा और उसके परिजनों मुकेश, धनराज, मोहनलाल के खिलाफ NDPS के 9 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें 298.500 किलो डोडा चूरा जब्त हुआ था। घासीलाल के खिलाफ 3 प्रकरण हैं, जिसमें 291 ग्राम स्मैक जब्त हुई थी。 यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित है। अब आरोपी अपनी ही संपत्ति का उपयोग, बिक्री या हस्तांतरण नहीं कर सकेंगे。 बारां जिले में पहली बार वाहनों की सुपुर्दगी के लिए कड़ी शर्तें लगायी गई हैं। आरोपी को वाहन के बाजार मूल्य का 10 प्रतिशत बॉन्ड अधिकृत बैंक में जमा करना होगा, हर साल उसका नवीनीकरण कराना होगा, वाहन में कोई मॉडिफिकेशन नहीं कर सकेंगे और न ही उसे बेच या गिफ्ट कर सकेंगे。 एसपी अंदासु ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश है कि काली कमाई से बनाई संपत्ति स्थाई नहीं रहेगी। भविष्य में भी ऐसी कुर्की कार्रवाई जारी रहेगी
0
0
Report
Advertisement

स्कूल के बाहर अवैध गुमटियाँ हटाकर नशामुक्त माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई

Sagar, Madhya Pradesh:स्कूल के बाहर अवैध गुमटियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर स्कूल के बाहर कुछ लोगों के शराब और सिगरेट का सेवन करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। स्कूल के आसपास लंबे समय से अवैध गुमटियों के संचालन और इनमें बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित अन्य नशीली सामग्री बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद मोतीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के आसपास लगी अवैध गुमटियों और अतिक्रमण को हटवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए स्कूल के आसपास नशे का सेवन नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूल के आसपास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या अन्य नशीली सामग्री का सेवन करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं नशामुक्त माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी जारी रखने की बात कही है。
0
0
Report

चार लापता बालिकाएं अंबाला कैंट से सकुशल बरामद, ट्रैफिकिंग की जांच जारी

Sheohar, Bihar:लापता चार बालिकाओं को शिवहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को तरियानी थाना क्षेत्र के खुशहर गांव से एक साथ चार बालिकाओं के लाप्ता होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवहर पुलिस टीम ने कांड संख्या 285/26 दर्ज कर अज्ञात के विरुद्ध अनुसंधान शुरू किया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने अंबाला कैंट स्थित रेलवे पुलिस से समन्वय स्थापित किया और संयुक्त प्रयास चारों लापता बालिकाओं को अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर लिया गया। शिवहर एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है ट्रैफिकिंग समेत अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ शाक्य महासभा ने मुरारीलाल शाक्य को जिलाध्यक्ष चुना, शिक्षा पर जोर

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय शाक्य महासभा जिला इकाई की चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी विद्याराम शाक्य ने अधिकारों की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई। निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मुरारीलाल शाक्य को जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे समाजहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और समाज के नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से समाज के बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।
0
0
Report

चरखी दादरी नगर परिषद हाउस में हंगामा: विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप

Charkhi Dadri, Haryana:हंगामे के दौरान पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ “तानाशाही अधिकारी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए। चरखी दादरी। नगर परिषद चरखी दादरी के हाउस की बैठक में मंगलवार को विकास कार्यों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में मौजूद पार्षदों ने नगर परिषद अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण चार साल से उनके वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हैं। हंगामे के दौरान पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ “तानाशाही अधिकारी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए। करीब 11 पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके वार्डों में काम करवाने के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि आरोप है कि कुछ चहेते लोगों के माध्यम से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 11 वाल्मीकि नगर के पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के साथ पिछले करीब चार साल से लगातार भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्य करवाने को लेकर अधिकारियों से लगातार मांग की गई, लेकिन उनकी शिकायतों और मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो मामले की शिकायत एससी आयोग से की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पूरा मामला आयोग के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों से कथित कमीशन लेकर काम करवाए जा रहे हैं, जबकि अन्य वार्डों के पार्षदों को विकास कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इन आरोपों के दौरान बैठक का माहौल गरमा गया और पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षदों ने साफ कहा कि वे अपने वार्डों के विकास के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में मौजूद चेयरमैन और संबंधित अधिकारी पार्षदों के आरोपों को सुनते रहे। कई पार्षदों ने कहा कि जब हाउस के निर्वाचित प्रतिनिधि ही अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं तो उनकी शिकायतों का जवाब भी अधिकारियों को देना चाहिए। अधिकारियों ने विकास कार्यों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते सड़क, नाली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे लगातार लंबित हैं। बैठक में पार्षदों ने कहा कि अधिकारी यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों की मांगों और वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेंगे तो हाउस की बैठक का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में आ जाएगा। 114 एजेंडे हुए पास हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच हाउस की बैठक में विकास कार्यों समेत विभिन्न मुद्दों से संबंधित 114 एजेंडों को पास किया गया। नगर परिषद चेयरमैन बख्शी राम सैनी ने कहा कि हाउस की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे पास किए गए हैं। पार्षदों द्वारा अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप है तो पार्षद उसे लिखित में दें। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पार्षदों के तीखे तेवरों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अब देखना होगा कि हाउस में लगाए गए भ्रष्टाचार और भेदभाव के आरोपों पर लिखित शिकायत के बाद नगर परिषद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement

गयाजी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, पिंडदान से पूर्वजों को श्रद्धांजलि

Gaya, Bihar:गयाजी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, विष्णुपद मंदिर में बालासाहेब ठाकरे और पिता का किया पिंडदान विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर मोक्ष की नगरी गयाजी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे भी गयाजी पहुंचीं। उन्होंने विष्णुपद मंदिर परिसर में अपने ससुर बालासाहेब ठाकरे और अपने पिता मधुकर चित्रे के लिए पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान किया। तस्वीरों में नजर आ रही ये श्रद्धा और आस्था की वही तस्वीरें हैं, जो पितृपक्ष के दौरान गयाजी की धार्मिक महत्ता को दर्शाती हैं। शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी पहुंचीं और विष्णुपद मंदिर परिसर में अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान किया। स्मिता ठाकरे ने अपने ससुर और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के साथ-साथ अपने पिता मधुकर चित्रे की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया। पिंडदान की प्रक्रिया पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराई गई। मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर सहित विभिन्न वेदियों पर अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करते हैं। स्मिता ठाकरे ने भी गयाजी की इसी धार्मिक परंपरा के तहत अपने ससुर बालासाहेब ठाकरे और पिता मधुकर चित्रे के लिए पिंडदान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की गई। पितृपक्ष के इस विशेष अवसर पर स्मिता ठाकरे का गयाजी पहुंचकर पिंडदान करना धार्मिक आस्था और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा。 कर्मकांड के बाद उन्होंने कहा कि गया में आने का सौभाग्य मिला है और हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के श्राद्ध कर्म के लिए यहां आए हैं। उन्होंने जो भी हमारे जीवन में दिया है। उनको हम याद करते हुए। उनकी आत्मा को अगर हमसे कोई भूल चूक हुई हो जीतेजी या उनके बाद में तो क्षमा मांगने आई हूँ। जो भी मार्ग उन्होंने हमारे जीवन में दिया है और मैं पूरी कोशिश करूँगी कि इस सनातन धर्म को हिन्दू राष्ट को और उनके विचारों को आगे लेकर जाऊँगी।मैं आज इस पावन भूमि को साक्षी मानकर यही कहना चाहूंगी उनकी आत्मा को बहुत शांति मिले मोक्ष की तरफ प्रस्थान हो हमारे पिता श्री स्वर्गीय मधुकर चित्रे उनको भी याद करता हूं जो भी बचपन से उन्होंने सिखाया है आज जो भी मैं यहां खड़ी हूं उनकी सीख की वजह से यहां खड़ी हूं।वंही स्मिता ठाकरे ने पिंडदान को लेकर कही जाने वाली एक मान्यता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें बताया गया था कि महिलाओं के हाथों पिंडदान नहीं होता है। इसके बाद उन्होंने आचार्यों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आचार्यों ने उन्हें बताया कि गयाजी में माता सीता ने भी अपने ससुर राजा दशरथ के लिए पिंडदान किया था। इसके बाद उन्होंने धार्मिक विधि के अनुसार पिंडदान किया。 बाइट:- स्मिता ठाकरे, बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू बाइट:- परम पूज्य तुलसी जी महाराज, कथावाचक बाइट:- संतोषनंद महाराज, योग गुरु
0
0
Report

CEC के बचाव में सिद्धार्थनगर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह मुखर

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow14m ago
Domariyaganj, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चीफ इलेक्शन कमिश्नर का समर्थन करते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर अनर्गल आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम कर अपनी असफलता से जनता का ध्यान भटकाने की साजिश रच रहा है और अफवाहें फैला रहा है।शीतल सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग रेन बसेरों, मजदूरों और बेघर लोगों के लिए विशेष कैंप लगाकर मतदाता बनाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक के सभी चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र हुए हैं। कांग्रेस और सहयोगी चुनाव हारने पर EVM या संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश तरक्की कर रहा है और जनता उनके साथ है।
0
0
Report

चतरा में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार; पांच लाख कीमत की बरामदगी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एके युवक गिरफ्तार, बाइक समेत 15,500 रुपये नकद बरामद चतरा: जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 5 लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार युवक के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल, नकद 15,500, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से चतरा से हजारीबाग की ओर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुअनि वीरेंद्र हांसदा, सदर अंचल के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की। इसी दौरान चतरा की ओर से आ रही काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान निराला कुमार दांगी, ग्राम लोवागाड़ा, थाना सदर, जिला चतरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इस मामले में गिद्धौर थाना में कांड दर्ज करते हुवे गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top