icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow22 Jan 2025, 02:53 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचकुला बीजेपी कार्यालय में धन्यवाद-आभार समारोह शुरू

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन समारोह शुरू हुआ हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद एवं विदाई समारोह इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का अभिनंदन समारोह हो रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद है धन्यवाद और अभिनंदन समारोह में सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी , महीपाल सिंह ढांडा, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह , रणबीर सिंह गंगवा ,विपुल गोयल ,श्याम सिंह राणा ,खेल मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर समेत कई विधायक मौजूद इस समारोह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,कंवरपाल गुर्जर, डॉ बनवारी लाल , कमलेश ढांडा , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ,चेयरमैन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल है भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भव्य धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ है
0
0
Report

खंडवा-कटरा साइकिल यात्रा: पानीपत में 150 श्रद्धालुओं का ठहराव

Panipat, Haryana:खंडवा से कटरा तक 150 श्रद्धालुओं की साइकिल यात्रा का पानीपत में पड़ाव डेरा बाबा जोध सचियार में हुआ भव्य स्वागत श्रद्धालुओं के लिए लगाया लंगर 1992 में 5 श्रद्धालुओं से शुरू हुई यात्रा, अब 150 का जत्था पहुंचा पानीपत पानीपत। धार्मिक आस्था, जनकल्याण, देश में शांति, सद्भावना और राष्ट्रीय समरसता का संदेश लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए निकली 34वीं वार्षिक साइकिल यात्रा का पानीपत में डेरा बाबा जोध सचियार में पड़ाव हुआ। यात्रा में शामिल करीब 150 श्रद्धालुतों का डेरा बाबा जोध सचियार कमेटी की ओर से स्वागत किया गया तथा उनके ठहरने और भोजन के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। डेरा बाबा जोध सचियार कमेटी के प्रधान सेवादार विनोद भयाना के मार्गदर्शन में पूर्व महासचिव सरदार सुरजीत सिंह भयाना ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। डेरा कमेटी की ओर से यात्रियों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। यात्रा के प्रमुख अशोक शिंदे ने बताया कि खंडवा से माता वैष्णो देवी कटरा तक यह यात्रा वर्ष 1992 में महज 5-6 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी। अब यह यात्रा 34वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इसमें खंडवा सहित आसपास के करीब 10-15 गांवों के 150 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रियों की आयु लगभग 18 से 70 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा 18 सितंबर को खंडवा से रवाना हुई थी और करीब एक माह की यात्रा के बाद श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। यात्राओं के साथ भोजन और पानी की व्यवस्था के लिए वाहन भी चल रहे हैं। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक कंचन मुकेश तनवे की ओर से यात्रा की सुरक्षा एवं सुगमता के लिए मध्यप्रदेश सहित मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से सहयोग की अनुशंसा की गई है। अशोक शिंदे ने डेरा बाबा जोध सचियार में श्रद्धालुओं के ठहरने और लंगर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यहां श्रद्धालुओं को अपनापन और सेवा का भाव मिला है। पूर्व महासचिव सरदार सुरजीत सिंह भयाना ने बताया कि खंडवा से कटरा जा रहा यह जत्था पहले भी 3-4 बार डेरा बाबा जोध सचियार में रुक चुका है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उनके लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था डेरा कमेटी की सेवा परंपरा का हिस्सा है。
0
0
Report
Advertisement

बक्सर डीएम ने चुरामनपुर हाई स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी से शिक्षा-व्यवस्था पर चर्चा

Buxar, Bihar:एंकर- छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर बक्सर डीएम साहिला ने उच्च विद्यालय चुरामनपुर में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीएम ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति और विद्यालय की व्यवस्था को लेकर सुझाव एवं शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी है। इस दौरान शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पढ़ाई के प्रति छात्रों में रुचि बढ़ाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करने के साथ विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना रहा। डीएम ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
0
0
Report

UP में 3G प्लान: गौ मित्र से Gen Z को रोजगार और हिंदुत्व मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:*Gen z को साधने के लिए यूपी की योगी सरकार का 3g प्लान तैयार* Gen z को साधने के लिए यूपी की योगी सरकार का 3G प्लान तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गो-संरक्षण अभियान से अब नई युवा पीढ़ी यानी Gen-Z को जोड़ने जा रही है और इसके लिए हर गाँव मे10 युवाओ को गौ मित्र बनाने की कवायद शुरू हो गयी है।पहले फेज में 10 हज़ार गौ मित्र बनाये जाएंगे जिन्हें गौवंश संरक्षण के रोज़गार से जोड़ा जाएगा। गुणायुक्त सामग्री: 10 गौ मित्र प्रारंभिक फेज में, रोजगार, गाय-गांव-गौ मित्र पर केंद्रित योजना, 2027 विधानसभा चुनाव का संदर्भ, Gen Z से जुड़ाव, हिंदुत्व के मुद्दे और रोजगार अवसरों पर जोर इस 3g प्लान में गाय,गाँव और गौमित्र शामिल किया गया है जो केवल युवाओ के लिए हैं युवा गौ मित्र बनकर गौ संरक्षण के क्षेत्र में रोज़गार पा सकेंगे गौमित्र बनाने का लक्ष्य एक गाँव मे 10 युवाओं को रखा गया है और अभी 10 हज़ार का पहला टास्क रखा गया है इसके बाद और युवाओ को जोड़ा जाएगा जिसे भविष्य में लाखों की संख्या में गौ मित्र बन सके संघ के एजेंडे में भी हमेशा गाय का मुद्दा रहता है ऐसे में रोज़गार के मुद्दे पर गौ संरक्षण से युवा जुड़ेंगे वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन: महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहा तक 200 मीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू, 24 मीटर चौड़ाई

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू 39 स्ट्रक्चर चिन्हित, लोग खुद शिफ्ट कर रहे सामान; 12 मीटर की सड़क होगी 24 मीटर चौड़ी उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई अब शुरू हो गई है। करीब 200 मीटर लंबे इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जाना है। मौजूदा सड़क की चौड़ाई करीब 12 मीटर है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इस हिस्से में करीब 39 भवन और अन्य स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं। संबंधित भवन स्वामियों को पहले ही सूचना पत्र दिए गए थे। कुछ मामलों में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण कार्रवाई रुकी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद अब कार्रवाई दोबारा शुरू की गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से सड़क की मार्किंग पहले ही पूरी कर ली गई थी। अब संबंधित लोग अपनी सहमति से अपने सामान और आजीविका से जुड़ी सामग्री को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इसके बाद चिन्हित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि सड़क की चौड़ाई निर्धारित मार्किंग और सेंट्रल लाइन के अनुसार की जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से संवाद कर सहयोग लिया जा रहा है। महाकाल मंदिर का यह मार्ग सिंहस्थ के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। सड़क चौड़ीकरण के बाद मंदिर से महाकाल चौराहे तक यातायात व्यवस्था और मार्ग का स्वरूप बदलता नजर आएगा।
0
0
Report

उज्जैन: मस्जिद चौड़ीकरण के दौरान अफवाहों पर कलेक्टर की चेतावनी, जनहानि नहीं

Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर रौशन कुमार सिंह बोले- कोई जनहानि नहीं, न किसी को चोट लगी; अफवाहों पर ध्यान न दें, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई वही इस दौरान पुलिस ने भी संवेदनशील क्षेत्र से मार्च पास्ट निकला, उज्जैन के छतरी चौक स्थित शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हो रही चर्चा को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, न ही किसी को चोट लगी है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा है। कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों से मौके पर चर्चा की जा रही है। साथ ही भ्रामक खबर, मिस इन्फॉर्मेशन या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बाइट -कलेक्टर रौशन कुमार सिंह
0
0
Report
Advertisement

डूंडासिवनी में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 10 क्विंटन महुआ लहान नष्ट

Seoni, Madhya Pradesh:स्लग – अवैध शराब पर डूण्डासिवनी पुलिस की कार्रवाई सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ डूण्डासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग गांवों और इलाकों के जंगल एवं नालों में एक साथ दबिश देकर करीब 10 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से हाथभट्टी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी नष्ट की गई। कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों की तलाश की जा रही है। वीओ: सिवनी में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डूण्डासिवनी पुलिस ने गहरानाला से लगे इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गहरानाला से लगे ग्रामों में कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला महुआ लहान और अन्य सामग्री जंगलों और नालों में छिपाकर रखी गई थी。 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गहरानाला, रूठिया टोला, बड़वाली टेक और डुंगरिया क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। जंगल और नालों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया。 इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर डिब्बों में छिपाकर रखा गया बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही करीब 10 क्विंटल महुआ लहान और हाथभट्टी महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट किया गया。 पुलिस अब अवैध शराब बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है。 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई。 डूण्डासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

पंचकमल में बीजेपी कार्यालय पर धन्यवाद-अभिनंदन समारोह का शानदार आयोजन

Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन समारोह शुरू हुआ हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद एवं विदाई समारोह इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का अभिनंदन समारोह हो रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद है धन्यवाद और अभिनंदन समारोह में सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी , महीपाल सिंह ढांडा, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह , रणबीर सिंह गंगवा ,विपुल गोयल ,श्याम सिंह राणा ,खेल मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर समेत कई विधायक मौजूद इस समारोह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,कंवरपाल गुर्जर, डॉ बनवारी लाल , कमलेश ढांडा , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ,चेयरमैन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल है भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भव्य धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ है
0
0
Report
Advertisement

चूरू अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान का सामूहिक श्रमदान

Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू लोकेशन — चूरू। सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का राजेंद्र राठौड़ ने किया शुभारंभ, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अस्पताल परिसर में किया सामूहिक श्रमदान चूरू। राजकीय जीवनमल बच्छावत नेत्र, कान, नाक, गला एवं दंत चिकित्सालय परिसर में जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण एवं नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने श्रमदान कर किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में सामूहिक श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

चूरू में स्वच्छता अभियान: सफाईकर्मियों को मेडिकल किट देकर बैंक ने जताया सम्मान

Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nलोकेशन—चूरू\n\nसंवाददाता - नवरतन प्रजापत\n\nSafai-कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट वितरित\n\nचूरू। राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चूरू के नेचर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने सफाईकर्मियों को मेडिकल किट वितरित कर स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।\n\nपूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।\n\nविधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सफाईकर्मी प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं, इसलिए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सराहनीय पहल है।\n\nराजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने कहा कि बैंक की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता की जा रही है। सफाईकर्मियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाने का उद्देश्य उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।\n\nबाइट__राजेंद्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष।\n\nनवरतन प्रजापत \nजी मीडिया चूरू \nमोबाइल-9414776072
0
0
Report

गम्भीर मरीज को हेली एम्बुलेंस से देहरादून के उच्च चिकित्सीय केंद्र भेजा गया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती मरीज मदन सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम पाही मल्ला, गंभीर स्थिति (Acute Febrile Sepsis, Septic Shock, AKI/गुर्दे की समस्या तथा अनियंत्रित शुगर) में जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया था। मरीज की अत्यंत गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा तुरन्त हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके बाद मरीज को जोशियाड़ा हैलीपैड से दून अस्पताल देहरादून के लिए रवाला किया गया। जहां मरीज हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। हेली एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top